< Return to Video

भोजन की बर्बादी: हमारे द्वारा फेंके गए भोजन की छुपी हुई लागत I क्लाइमेटसाइंस #9

  • 0:00 - 0:08
    विश्‍व भर में 30% भोजन नष्‍ट हो जाता है।
    यह औसतन प्रति व्यक्ति 614 किलो कैलोरी
  • 0:08 - 0:14
    प्रतिदिन है, लगभग 10 मध्यम अंडों
    या 21 बड़े गाजरों के बराबर!
  • 0:14 - 0:17
    किंतु ठहरिए!
    इसका जलवायु परिवर्तन से क्या लेना देना है?
  • 0:24 - 0:28
    जब भोजन न्‍ष्‍ट हो जाता है तो इसे बनाने
    में लगे संसाधन भी
  • 0:28 - 0:29
    नष्‍ट हो जाते हैं।
  • 0:29 - 0:34
    विश्व स्तर पर यह प्रति वर्ष 1.4 अरब
    हेक्टेयर भूमि
  • 0:34 - 0:38
    और 250 घन किलोमीटर जल की
    बर्बादी का कारण है।
  • 0:39 - 0:43
    कनाडा और भारत मिलाकर भी
    यह भूमि क्षेत्र उससे अधिक बड़ा है
  • 0:43 - 0:47
    और यह जल ओलंपिक जैसे 10 करोड़
    तरणतालों को भरने के लिए पर्याप्त है!
  • 0:48 - 0:52
    यही नहीं, भोजन का नुकसान और बर्बादी
    वैश्विक रूप से 8-10% ग्रीनहाउस गैस
  • 0:52 - 0:55
    उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं।
  • 0:55 - 0:59
    यह उत्सर्जन न केवल नष्‍ट भोजन के
    उत्पादन और परिवहन से होता है
  • 0:59 - 1:02
    बल्कि ये सीधे तौर पर सड़ने वाले भोजन
    से भी होता है
  • 1:02 - 1:05
    जब उसे सूक्ष्मजीवों द्वारा विघटित
    किया जाता है।
  • 1:05 - 1:10
    इतनी बर्बादी के बावजूद 2019 में
    विश्‍व भर में लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को
  • 1:10 - 1:17
    गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा।
    भोजन की बर्बादी को मात्र 50% तक कम करने से
  • 1:17 - 1:21
    इन सबसे कुछ अधिक लोगों को खिलाने के लिए
    पर्याप्त भोजन उपलब्‍ध हो जाएगा!
  • 1:22 - 1:25
    हालांकि खाद्य आपूर्ति श्रंखला के
    सभी चरणों में भोजन की हानि होती है,
  • 1:25 - 1:28
    उनका मुख्य कारण अलग अलग देशों में
    अलग-अलग होता है।
  • 1:29 - 1:34
    अधिक सम्‍पन्‍न देशों में खाने की 40%
    बर्बादी खुदरा व्‍यापार और
  • 1:34 - 1:38
    उपभोक्‍ता स्‍तर पर होती है जिसकी बड़ी वजह
    उपभोक्‍ता का व्‍यवहार और
  • 1:38 - 1:40
    मांग से अधिक खाद्य आपूर्ति है।
  • 1:40 - 1:45
    निम्‍न आय वाले देशों में यह बर्बादी अक्‍सर
    आपूर्ति श्रंखला में पहले ही हो जाती हैं
  • 1:45 - 1:48
    जिसका कारण हैं खराब फसल कटाई तकनीक,
    अपर्याप्त भंडारण
  • 1:48 - 1:50
    व शीतलन सुविधाएं और
  • 1:50 - 1:53
    खाद्य परिवहन और विपणन के लिए
    आधारभूत संरचना का अभाव।
  • 1:53 - 1:56
    तो हम इस भोजन की हानि और बर्बादी को
    कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?
  • 1:57 - 2:00
    चलिए आपूर्ति श्रंखला के प्रारंभ से
    शुरु करें:
  • 2:00 - 2:03
    हमें खेत में ही भोजन के नुकसान को
    कम करने की आवश्‍यकता है।
  • 2:04 - 2:08
    प्रतिकूल परिस्‍थितियां जैसे अपर्याप्‍त जल
    और अत्‍यधिक गर्मी
  • 2:08 - 2:14
    खाद्य फसलों की विकास क्षमता को बहुत कम
    करती हैं और विश्व भर में 20-40% फसल
  • 2:14 - 2:17
    कीड़ों, खरपतवारों और रोगों से
    नष्‍ट हो जाती है।
  • 2:18 - 2:21
    वैश्विक मृदा गुणवत्ता भी गिरती जा रही है
    जिससे पौधों को विकास के लिए
  • 2:21 - 2:25
    पोषक तत्‍व मिलने में कठिनाई होती है
    और मजबूरन किसानों को
  • 2:25 - 2:27
    कृत्रिम उर्वरकों पर निर्भर होना पड़ता है।
  • 2:28 - 2:32
    मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारकर और पौधों,
    पशुओं और उनके पर्यावरण के बीच
  • 2:32 - 2:36
    प्राकृतिक अंत: क्रिया का दोहन करके,
    किसान फसल की पैदावार को बढ़ा सकते हैं
  • 2:36 - 2:38
    और बर्बादी और संसाधनों का उपयोग भी
    घटा सकते हैं।
  • 2:39 - 2:41
    किसानों को प्रभावी फसल कटाई तकनीकें
    उपलब्‍ध कराना
  • 2:41 - 2:45
    भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि अनाज
    अक्सर कटाई प्रक्रिया के दौरान
  • 2:45 - 2:47
    क्षति या बिखरने से बर्बाद हो जाता है।
  • 2:47 - 2:52
    निम्‍नतर आय वाले देशों में भोजन की हानि
    का एक सबसे बड़ा कारण भंडारण है:
  • 2:52 - 2:57
    यदि अन्‍न बहुत गर्म या नम स्‍थान पर छोड़
    दिया जाए तो वह आसानी से खराब हो सकता है।
  • 2:57 - 3:02
    इसलिए भंडारण सुविधाओं और परिवहन अवसंरचना
    में सुधार से हानि बहुत कम हो सकती है।
  • 3:03 - 3:07
    यदि निम्‍नतर आय वाले देशाें में भी
    सम्‍पन्‍न देशों जैसी प्रशीतन सुविधा हो तो
  • 3:08 - 3:11
    खाद्य हानि 25% तक कम हो सकती है!
  • 3:11 - 3:17
    इस समस्‍या के हल के लिए हमें खाद्य
    संरक्षण के लिए सस्‍ते ऑफ-ग्रिड समाधान
  • 3:17 - 3:20
    विकसित करने की आवश्यकता है जैसे
    गतिशील सौर ऊर्जा संचालित भंडारण।
  • 3:21 - 3:26
    खाद्य प्रसंस्करण और अधिक टिकाऊ पैकेजिंग
    भी भंडारण, परिवहन और उपभोक्‍ता स्तर पर
  • 3:26 - 3:31
    भोजन खराब होने से रोक सकता है, हालाँकि
    हमें काम में ली जाने वाली
  • 3:31 - 3:34
    पैकेजिंग की संधारणीयता पर विचार करने की
    आवश्यकता होगी।
  • 3:34 - 3:38
    फिर भी नवाचार से हम इतना ही कर सकते हैं।
  • 3:38 - 3:41
    खुदरा व्‍यापारी और उपभोक्ता के व्यवहार को
    भी बदलने की आवश्‍यकता होगी।
  • 3:42 - 3:46
    जैसे भोजन कैसा दिखना चाहिए इसके लिए
    सुपरमार्केट बहुत उच्च मानक तय करते हैं
  • 3:46 - 3:51
    अर्थात अनुपयुक्‍त भोजन को अक्सर फेंक दिया
    जाता है चाहे वह बिलकुल खाने लायक हो।
  • 3:52 - 3:56
    खुदरा व्‍यापार और उपभोक्ता स्तर पर इस
    "बदसूरत" भोजन को स्‍वीकारना,
  • 3:56 - 3:59
    फेंक दिए जाने वाले भोजन की
    मात्रा को बहुत कम कर देगा।
  • 4:00 - 4:03
    रेस्‍तरां, खुदरा व्‍यापारी और खानपान
    प्रबंधक भी खाद्य सामग्री को
  • 4:03 - 4:07
    अधिक उपयुक्त मात्रा में बेच कर और
    न खाई गयी चीजें
  • 4:07 - 4:11
    उन्‍हें न खरीद सकने वाले लोगों को दान करके
    अपनी बर्बादी को कम सकते हैं।
  • 4:11 - 4:13
    किन्‍तु हम व्यक्तिगत स्तर पर क्या
    कर सकते हैं?
  • 4:13 - 4:17
    हम पहले से योजना बनाकर और आवश्‍यकतानुसार
    ही खरीदारी करके शुरुआत कर सकते हैं।
  • 4:17 - 4:21
    हम बचे भोजन से खाना बना सकते हैं व फ्रीजर
    में खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।
  • 4:21 - 4:24
    बर्बादी कम करने वाले तौर तरीकों को
    बढ़ावा देने के लिए भी
  • 4:24 - 4:27
    हमें भोजन को अच्‍छी तरह संगृहीत करने
    और
  • 4:27 - 4:31
    भोजन समाप्ति तिथि के बाद भी सुरक्षित है
    यह जानने को लेकर अधिक जागरूक रहना चाहिए।
  • 4:31 - 4:35
    जैसे-जैसे दुनिया समृद्ध होती जा रही है,
    उपभोक्ता-स्तर पर भोजन की बर्बादी के
  • 4:35 - 4:37
    अधिक बड़ी समस्या बनने की संभावना है।
  • 4:37 - 4:41
    इसलिए आवश्‍यक है कि लोग भोजन की बर्बादी
    के प्रभावों
  • 4:41 - 4:44
    और वे इसे कैसे कम सकते हैं इस बारे में
    जागरूक हों ।
  • 4:44 - 4:48
    आपको यह वीडियो अच्‍छा लगा हो तो अवश्‍य
    सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल दबायें
  • 4:48 - 4:50
    ताकि हमारा अगला वीडियो आते ही आपको
    सूचित किया जा सके!
  • 4:50 - 4:52
    फिर मिलेंगे!
Title:
भोजन की बर्बादी: हमारे द्वारा फेंके गए भोजन की छुपी हुई लागत I क्लाइमेटसाइंस #9
Description:

विश्‍वभर में 30% भोजन नष्ट हो जाता है या बर्बाद हो जाता है - अर्थात प्रतिवर्ष 1.6 अरब टन भोजन! लोगों का भोजन की बर्बादी के प्रभावों और इसे कम करने के लिए वे क्या कर सकते हैं इस बारे में जागरूक होना अत्‍यावश्‍यक है।

अधिक जानकारी के लिए भोजन की बर्बादी पर हमारा अध्याय देखें: https://climatescience.org/advanced-food-waste/

क्लाइमेटसाइंस यूके में एक पंजीकृत परोपकारी संस्‍था है जिसका नेतृत्व 200 से अधिक युवा उत्साही स्वयंसेवक करते हैं। हमारा अभियान वास्तविक, दीर्घकालिक जलवायु समाधानों को काम में लाने लायक बनाना है।

चर्चाएँ और सोशल मीडिया
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
Website: https://climatescience.org/
Instagram: https://www.instagram.com/climate_science/
Twitter: https://twitter.com/Climate_Sci
Facebook: https://www.facebook.com/ClimateScienceEducation/
Olympiad: https://climatescience.org/olympiad/

हमारा एनिमेशन
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
आफ्टर इफेक्ट्स के उपयोग से ब्रुना हर्नांडेस द्वारा निर्मित ओरिजिनल एनीमेशन

हमारी स्क्रिप्ट
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
क्लाइमेटसाइंस की विज्ञान लेखन टीम द्वारा लिखी गई है (https://climate-science.com/about/)

हमारा स्‍वर
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
क्लाइमेटसाइंस का स्‍वर जे पी अरेलानो का है जिन्‍होंने येति ब्लू माइक्रोफोन का उपयोग किया है

हमारा संगीत ♬♪
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
लॉजिक प्रोएक्स के उपयोग से मैकेंज़ी बॉयज़-एडी द्वारा रचित मौलिक संगीत

हमारे स्रोत:
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
https://bit.ly/3CogDwC

more » « less
Video Language:
English
Team:
Amplifying Voices
Project:
Hunger
Duration:
04:53

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions