-
विश्व भर में 30% भोजन नष्ट हो जाता है।
यह औसतन प्रति व्यक्ति 614 किलो कैलोरी
-
प्रतिदिन है, लगभग 10 मध्यम अंडों
या 21 बड़े गाजरों के बराबर!
-
किंतु ठहरिए!
इसका जलवायु परिवर्तन से क्या लेना देना है?
-
जब भोजन न्ष्ट हो जाता है तो इसे बनाने
में लगे संसाधन भी
-
नष्ट हो जाते हैं।
-
विश्व स्तर पर यह प्रति वर्ष 1.4 अरब
हेक्टेयर भूमि
-
और 250 घन किलोमीटर जल की
बर्बादी का कारण है।
-
कनाडा और भारत मिलाकर भी
यह भूमि क्षेत्र उससे अधिक बड़ा है
-
और यह जल ओलंपिक जैसे 10 करोड़
तरणतालों को भरने के लिए पर्याप्त है!
-
यही नहीं, भोजन का नुकसान और बर्बादी
वैश्विक रूप से 8-10% ग्रीनहाउस गैस
-
उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं।
-
ये उत्सर्जन न केवल नष्ट भोजन के
उत्पादन और परिवहन से होता है
-
बल्कि ये सीधे तौर पर सड़ने वाले भोजन
से भी होता है
-
जब उसे सूक्ष्मजीवों द्वारा विघटित
किया जाता है।
-
इतनी बर्बादी के बावजूद 2019 में
विश्व भर में लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को
-
गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा।
भोजन की बर्बादी को मात्र 50% तक कम करने से
-
इन सबसे कुछ अधिक लोगों को खिलाने के लिए
पर्याप्त भोजन उपलब्ध हो जाएगा!
-
हालांकि खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के
सभी चरणों में भोजन की हानि होती है,
-
उनका मुख्य कारण अलग अलग देशों में
अलग-अलग होता है।
-
अधिक सम्पन्न देशों में खाने की 40%
बर्बादी खुदरा व्यापार और
-
उपभोक्ता स्तर पर होती है जिसका बड़ा कारण
उपभोक्ता का व्यवहार और मांग से अधिक
-
खाद्य आपूर्ति होता है।
-
कम आय वाले देशों में यह बर्बादी अधिकतर
आपूर्ति श्रंखला में पहले ही हो जाती हैं,
-
खराब फसल कटाई तकनीक, अपर्याप्त भंडारण
-
शीतलन सुविधाएं और बुनियादी ढांचे का अभाव
-
खाद्य परिवहन और विपणन का अभाव।
-
तो हम इस भोजन की हानि और बर्बादी को
कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?
-
चलिए आपूर्ति श्रंखला के प्रारंभा से
शुरु करें:
-
हमें खेत में ही भोजन के नुकसान को
कम करने की आवश्यकता है।
-
प्रतिकूल परिस्थितियां जैसे पानी की कमी और
अत्यधिक गर्मी
-
खाद्य फसलों की विकास क्षमता को बहुत कम
करती हैं और विश्व भर में 20-40% फसल
-
कीड़ों, खरपतवारों और रोगों से
नष्ट हो जाती है।
-
वैश्विक मृदा गुणवत्ता भी गिरती जा रही है
जिससे पौधों को विकास के लिए
-
पोषक तत्व मिलने में कठिनाई होती है
और मजबूरन किसानों को
-
कृत्रिम उर्वरकों पर निर्भर होना पड़ता है।
-
मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारकर और पौधों,
पशुओं और उनके पर्यावरण के बीच
-
प्राकृतिक अंत: क्रिया का दोहन करके,
किसान फसल की पैदावार को बढ़ा सकते हैं
-
और बर्बादी और संसाधनों का उपयोग भी
घटा सकते हैं।
-
किसानों को प्रभावी फसल कटाई तकनीकें
उपलब्ध कराना
-
भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि अनाज
अक्सर कटाई प्रक्रिया के दौरान
-
क्षति या बिखरने से बर्बाद हो जाता है।
-
निम्न आय वाले देशों में भोजन की हानि
का एक सबसे बड़ा कारण भंडारण है:
-
यदि अन्न बहुत गर्म या नम स्थान पर छोड़
दिया जाए तो वह आसानी से खराब हो सकता है।
-
इसलिए भंडारण सुविधाओं और परिवहन अवसंरचना
में सुधार से हानि बहुत कम हो सकती है।
-
यदि कम आय वाले देशाें के पास भी सम्पन्न
देशों की तरह प्रशीतन की सुविधा हो तो
-
खाद्य हानि 25% तक कम हो सकती है!
-
इस समस्या के हल के लिए हमें खाद्य
संरक्षण के लिए सस्ते ऑफ-ग्रिड समाधान
-
विकसित करने की आवश्यकता है जैसे
गतिशील सौर ऊर्जा संचालित भंडारण।
-
खाद्य प्रसंस्करण और अधिक टिकाऊ पैकेजिंग
भी भंडारण, परिवहन और उपभोक्ता स्तर पर
-
भोजन खराब होने से रोक सकता है, हालाँकि
हमें काम में ली जाने वाली
-
पैकेजिंग की संधारणीयता पर विचार करने की
आवश्यकता होगी।
-
फिर भी नवाचार से हम इतना ही कर सकते हैं।
-
खुदरा व्यापारी और उपभोक्ता के व्यवहार को
भी बदलने की आवश्यकता होगी।
-
जैसे भोजन कैसा दिखना चाहिए इसके लिए
सुपरमार्केट उच्च मानक निर्धारित करते हैं
-
अर्थात अनुपयुक्त भोजन को अक्सर फेंक दिया
जाता है चाहे वह बिलकुल खाने लायक हो।
-
खुदरा व्यापार और उपभोक्ता स्तर पर इस
"बदसूरत" भोजन को स्वीकारना,
-
फेंक दिए जाने वाले भोजन की
मात्रा को बहुत कम कर देगा।
-
रेस्तरां, खुदरा व्यापारी और खानपान
प्रबंधक भी खाद्य सामग्री को
-
अधिक उपयुक्त मात्रा में बेच कर और
बचा हुआ माल जरुरतमंद लोगों को दान करके
-
अपनी बर्बादी को कम सकते हैं।
-
किन्तु हम व्यक्तिगत स्तर पर क्या
कर सकते हैं?
-
हम आगे की योजना बनाकर और आवश्यकतानुसार ही
खरीदारी करके शुरुआत कर सकते हैं।
-
हम बचे भोजन से खाना बना सकते हैं व फ्रीजर
में खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।
-
बर्बादी कम करने वाले तौर तरीकों को
बढ़ावा देने के लिए भी हमें चाहिए कि
-
भोजन को सही तरीके से कैसे संगृहीत
किया जाए और यह कैसे बताया जाए कि
-
समाप्ति तिथि के बाद भी भोजन सुरक्षित है
या नहीं।
-
जैसे-जैसे दुनिया समृद्ध होती जा रही है,
उपभोक्ता-स्तर पर भोजन की बर्बादी के
-
अधिक बड़ी समस्या बनने की संभावना है।
-
इसलिए आवश्यक है कि लोग भोजन की बर्बादी
के प्रभावों
-
और वे इसे कैसे कम सकते हैं इस बारे में
जागरूक हों ।
-
आपको यह वीडियो अच्छा लगा हो तो अवश्य
सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल दबायें
-
ताकि हमारा अगला वीडियो आते ही आपको
सूचित किया जा सके!
-
फिर मिलेंगे!