-
विश्व भर में, 30% खाना बर्बाद हो जाता है।
यह औसतन प्रति व्यक्ति 614 किलो कैलोरी है,
-
प्रतिदिन लगभग 10 मध्यम अंडों
या 21 बड़े गाजरों जितना!
-
किंतु रुकिए!
इसका जलवायु परिवर्तन से क्या लेना देना है?
-
जब खाना बर्बाद हो जाता है, तो इसे बनाने
में लगे संसाधन भी
-
बर्बाद हो जाते हैं।
-
विश्व स्तर पर यह हर साल 1.4
अरब हेक्टेयर की बंजर भूमि
-
और 250 किमी³ जल की
बर्बादी के लिए जिम्मेदार है।
-
ये भूमि क्षेत्र कनाडा और
भारत को मिलाकर भी बड़ा है
-
और ओलंपिक जैसे 10 करोड़
तरणतालों को भरने के लिए पर्याप्त पानी है!
-
इसके अतिरिक्त खाद्य हानि और बर्बादी
वैश्विक रूप से 8-10% ग्रीनहाउस गैस
-
उत्सर्जन के जिम्मेदार हैं।
-
ये उत्सर्जन न केवल उत्पादन
और परिवहन से आते हैं
-
बल्कि ये सीधे सड़े हुए
भोजन से भी आते हैं
-
जब इसे सूक्ष्मजीवों द्वारा
विघटित कर दिया जाता है।
-
इस सारी बर्बादी के बावजूद, २०१९ में
दुनिया भर में लगभग १० में से १ व्यक्ति को
-
गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा।
खाने की बर्बादी को केवल ५०% तक कम करने से
-
इन सभी लोगों को खिलाने
के लिए पर्याप्त भोजन होगा!
-
हालांकि खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के
सभी चरणों में भोजन की हानि होती है,
-
उनका मुख्य कारण अलग
देशों में अलग-अलग होता है।
-
अमीर देशों में, खाने की ज्यादातर बर्बादी
खुद ग्राहकों द्वारा खरीदारी और
-
उपभोक्ताओं के स्तर पर होती है, जो अधिक
मांग के कारण भोजन ज़रूरत से ज़्यादा होने
-
के कारण से होता है।
-
कम आय वाले देशों में ये बर्बादी अकसर
आपूर्ति श्रृंखला के पहले चरणों में होती हैं,
-
खराब कटाई तकनीक,
अपर्याप्त भंडारण
-
शीतलन सुविधाएं और
बुनियादी ढांचे की कमी
-
खाद्य परिवहन और मार्केटिंग की कमी।
-
तो हम इस भोजन की हानि और बर्बादी को
कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?
-
खैर, आपूर्ति श्रृंखला से शुरुआत करते हैं:
-
हमें खेत में ही भोजन के नुकसान को
कम करने की जरूरत है।
-
अपर्याप्त स्थितियाँ, जैसे पानी
की कमी और बहुत अधिक गर्मी,
-
खाद्य फसलों की विकास क्षमता
को काफी कम करती हैं
-
और विश्व भर में 20-40% फसल की कीटों,
खरपतवारों और रोगों से हानि होती है।
-
वैश्विक धरती की गुणवत्ता भी गिरती जा
रही है, जिससे पौधों को विकास के लिए
-
पोषक तत्वों की उपलब्धता में कठिनाई
होती है और किसानों को
-
कृत्रिम उर्वरकों पर भरोसा करने
के लिए विवश होना पड़ता है।
-
मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारकर और पौधों,
पशुओं और उनके पर्यावरण के बीच
-
प्राकृतिक अंत: क्रिया का उपयोग करके,
किसान फसल उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं
-
और कचरे और संसाधन का उपयोग कम कर सकते हैं।
-
किसानों को प्रभावी कटाई
तकनीकें उपलब्ध कराना
-
भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि खाद्य पदार्थ
अक्सर कटाई प्रक्रिया के दौरान
-
क्षति या बिखरने से बर्बाद हो जाते हैं।
-
निम्न आय वाले देशों में भोजन के नुकसान
का एक सबसे बड़ा कारण भंडारण है:
-
यदि अनाज बहुत गर्म या नम स्थान पर छोड़
दिया जाता है तो आसानी से खराब हो जाता है।
-
भंडारण सुविधाओं और परिवहन की आधारभूत
संरचना में सुधार से नुक़सान कम हो सकता है।
-
यदि कम आय वाले देश को भी धनी देशों की तरह
प्रशीतन की सुविधा हो तो
-
खाद्य हानि 25% तक कम हो सकती हैं!
-
इस समस्या का हल करने के लिए हमें सस्ते
ऑफ-ग्रिड समाधान विकसित करने की आवश्यकता है
-
खाद्य संरक्षण के लिए, जैसे चलता फिरता
सौर-संचालित भंडारण।
-
फूड प्रोसेसिंग और अधिक टिकाऊ पैकेजिंग भोजन को
ग्राहक के स्तर पर, भंडारण, परिवहन से,
-
और खराब होने से भी बचा सकता है,
हमें उपयोग की जाने वाली पैकेजिंग की
-
स्थिरता पर विचार करने की आवश्यकता होगी।
-
फिर भी नवाचार से हम इतना ही कर सकते हैं।
-
विक्रेता और उपभोक्ता के व्यवहार को
भी बदलने की आवश्यकता होगी।
-
जैसे भोजन कैसा दिखना चाहिए, इसके लिए
सुपरमार्केट उच्च मानक निर्धारित करते हैं,
-
अर्थात अनुचित भोजन को अक्सर फेंक दिया
जाता है, भले ही वह पूर्णतः खाने योग्य हो।
-
विक्रय और उपभोक्ता स्तर पर इस
"बदसूरत" भोजन को स्वीकारना,
-
फेंक दिए जाने वाले खाने की
मात्रा को काफी कम कर देगा।
-
रेस्तरां, खुदरा व्यापारी और खानपान
प्रबंधक भी अपनी कचरे को कम कर सकते हैं
-
उपयुक्त हिस्से में खाद्य सामग्री बेच कर
और बचा हुआ को उन लोगों को दान करके
-
जो उन्हें खरीद नहीं सकते हैं।
-
किन्तु हम व्यक्तिगत स्तर पर
क्या कर सकते हैं?
-
हम आगे की योजना बनाकर और केवल जरूरत की
खरीदारी करके शुरुआत कर सकते हैं।
-
हम बचे भोजन से खाना बनाकर और फ्रीजर में
खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।
-
खाद्य सामग्री को बर्बाद ना करने
की जागरूक होना ज़रूरी है,
-
भोजन को सही तरीके से कैसे संग्रहीत
किया जाए और यह कैसे बताया जाए कि
-
समाप्ति तिथि के बाद भी भोजन सुरक्षित है
या नहीं।
-
जैसे-जैसे दुनिया समृद्ध होती जा रही है,
उपभोक्ता-स्तर पर खाने की बर्बादी की समस्या
-
बढ़ने की संभावना होती है।
-
इसलिए आवश्यक है कि लोग खाने की बर्बादी
के प्रभावों
-
और वे इसे कैसे कम सकते हैं इस बारे में
जागरूक हों ।
-
आपको यह वीडियो अच्छा लगा हो तो अवश्य
सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल दबायें
-
ताकि हमारा अगला वीडियो आते
ही आपको सूचित किया जा सके!
-
फिर मिलेंगे!