भोजन की बर्बादी: हमारे द्वारा फेंके गए भोजन की छुपी हुई लागत I क्लाइमेटसाइंस #9
-
0:00 - 0:08विश्व भर में 30% भोजन नष्ट हो जाता है।
यह औसतन प्रति व्यक्ति 614 किलो कैलोरी -
0:08 - 0:14प्रतिदिन है, लगभग 10 मध्यम अंडों
या 21 बड़े गाजरों के बराबर! -
0:14 - 0:17किंतु ठहरिए!
इसका जलवायु परिवर्तन से क्या लेना देना है? -
0:24 - 0:28जब भोजन न्ष्ट हो जाता है तो इसे बनाने
में लगे संसाधन भी -
0:28 - 0:29नष्ट हो जाते हैं।
-
0:29 - 0:34विश्व स्तर पर यह प्रति वर्ष 1.4 अरब
हेक्टेयर भूमि -
0:34 - 0:38और 250 घन किलोमीटर जल की
बर्बादी का कारण है। -
0:39 - 0:43कनाडा और भारत मिलाकर भी
यह भूमि क्षेत्र उससे अधिक बड़ा है -
0:43 - 0:47और यह जल ओलंपिक जैसे 10 करोड़
तरणतालों को भरने के लिए पर्याप्त है! -
0:48 - 0:52यही नहीं, भोजन का नुकसान और बर्बादी
वैश्विक रूप से 8-10% ग्रीनहाउस गैस -
0:52 - 0:55उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं।
-
0:55 - 0:58ये उत्सर्जन न केवल नष्ट भोजन के
उत्पादन और परिवहन से होता है -
0:58 - 1:02बल्कि ये सीधे तौर पर सड़ने वाले भोजन
से भी होता है -
1:02 - 1:05जब उसे सूक्ष्मजीवों द्वारा विघटित
किया जाता है। -
1:05 - 1:10इतनी बर्बादी के बावजूद 2019 में
विश्व भर में लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को -
1:10 - 1:17गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा।
भोजन की बर्बादी को मात्र 50% तक कम करने से -
1:17 - 1:21इन सबसे कुछ अधिक लोगों को खिलाने के लिए
पर्याप्त भोजन उपलब्ध हो जाएगा! -
1:22 - 1:25हालांकि खाद्य आपूर्ति श्रंखला के
सभी चरणों में भोजन की हानि होती है, -
1:25 - 1:28उनका मुख्य कारण अलग अलग देशों में
अलग-अलग होता है। -
1:29 - 1:32अधिक सम्पन्न देशों में खाने की 40%
बर्बादी खुदरा व्यापार और -
1:34 - 1:38उपभोक्ता स्तर पर होती है जिसकी बड़ी वजह
उपभोक्ता का व्यवहार और -
1:38 - 1:40मांग से अधिक खाद्य आपूर्ति है।
-
1:40 - 1:45कमतर आय वाले देशों में यह बर्बादी अधिकतर
आपूर्ति श्रंखला में पहले ही हो जाती हैं, -
1:45 - 1:48खराब फसल कटाई तकनीक, अपर्याप्त भंडारण
-
1:48 - 1:51व शीतलन सुविधाएं और बुनियादी ढांचे का अभाव
-
1:51 - 1:52खाद्य परिवहन और विपणन का अभाव।
-
1:53 - 1:56तो हम इस भोजन की हानि और बर्बादी को
कम करने के लिए क्या कर सकते हैं? -
1:57 - 2:00चलिए आपूर्ति श्रंखला के प्रारंभा से
शुरु करें: -
2:00 - 2:03हमें खेत में ही भोजन के नुकसान को
कम करने की आवश्यकता है। -
2:04 - 2:08प्रतिकूल परिस्थितियां जैसे पानी की कमी और
अत्यधिक गर्मी -
2:08 - 2:14खाद्य फसलों की विकास क्षमता को बहुत कम
करती हैं और विश्व भर में 20-40% फसल -
2:14 - 2:17कीड़ों, खरपतवारों और रोगों से
नष्ट हो जाती है। -
2:18 - 2:21वैश्विक मृदा गुणवत्ता भी गिरती जा रही है
जिससे पौधों को विकास के लिए -
2:21 - 2:25पोषक तत्व मिलने में कठिनाई होती है
और मजबूरन किसानों को -
2:25 - 2:27कृत्रिम उर्वरकों पर निर्भर होना पड़ता है।
-
2:28 - 2:32मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारकर और पौधों,
पशुओं और उनके पर्यावरण के बीच -
2:32 - 2:36प्राकृतिक अंत: क्रिया का दोहन करके,
किसान फसल की पैदावार को बढ़ा सकते हैं -
2:36 - 2:38और बर्बादी और संसाधनों का उपयोग भी
घटा सकते हैं। -
2:39 - 2:41किसानों को प्रभावी फसल कटाई तकनीकें
उपलब्ध कराना -
2:41 - 2:45भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि अनाज
अक्सर कटाई प्रक्रिया के दौरान -
2:45 - 2:47क्षति या बिखरने से बर्बाद हो जाता है।
-
2:47 - 2:52निम्नतर आय वाले देशों में भोजन की हानि
का एक सबसे बड़ा कारण भंडारण है: -
2:52 - 2:57यदि अन्न बहुत गर्म या नम स्थान पर छोड़
दिया जाए तो वह आसानी से खराब हो सकता है। -
2:57 - 3:02इसलिए भंडारण सुविधाओं और परिवहन अवसंरचना
में सुधार से हानि बहुत कम हो सकती है। -
3:03 - 3:07यदि निम्नतर आय वाले देशाें में भी
सम्पन्न देशों जैसी प्रशीतन सुविधा हो तो -
3:08 - 3:11खाद्य हानि 25% तक कम हो सकती है!
-
3:11 - 3:17इस समस्या के हल के लिए हमें खाद्य
संरक्षण के लिए सस्ते ऑफ-ग्रिड समाधान -
3:17 - 3:20विकसित करने की आवश्यकता है जैसे
गतिशील सौर ऊर्जा संचालित भंडारण। -
3:21 - 3:26खाद्य प्रसंस्करण और अधिक टिकाऊ पैकेजिंग
भी भंडारण, परिवहन और उपभोक्ता स्तर पर -
3:26 - 3:31भोजन खराब होने से रोक सकता है, हालाँकि
हमें काम में ली जाने वाली -
3:31 - 3:34पैकेजिंग की संधारणीयता पर विचार करने की
आवश्यकता होगी। -
3:34 - 3:38फिर भी नवाचार से हम इतना ही कर सकते हैं।
-
3:38 - 3:41खुदरा व्यापारी और उपभोक्ता के व्यवहार को
भी बदलने की आवश्यकता होगी। -
3:42 - 3:46जैसे भोजन कैसा दिखना चाहिए इसके लिए
सुपरमार्केट उच्च मानक निर्धारित करते हैं -
3:46 - 3:51अर्थात अनुपयुक्त भोजन को अक्सर फेंक दिया
जाता है चाहे वह बिलकुल खाने लायक हो। -
3:52 - 3:56खुदरा व्यापार और उपभोक्ता स्तर पर इस
"बदसूरत" भोजन को स्वीकारना, -
3:56 - 3:59फेंक दिए जाने वाले भोजन की
मात्रा को बहुत कम कर देगा। -
4:00 - 4:03रेस्तरां, खुदरा व्यापारी और खानपान
प्रबंधक भी खाद्य सामग्री को -
4:03 - 4:08अधिक उपयुक्त मात्रा में बेच कर और
बचा हुआ माल जरुरतमंद लोगों को दान करके -
4:08 - 4:10अपनी बर्बादी को कम सकते हैं।
-
4:10 - 4:13किन्तु हम व्यक्तिगत स्तर पर क्या
कर सकते हैं? -
4:13 - 4:17हम पहले से योजना बनाकर और आवश्यकतानुसार
ही खरीदारी करके शुरुआत कर सकते हैं। -
4:17 - 4:21हम बचे भोजन से खाना बना सकते हैं व फ्रीजर
में खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। -
4:21 - 4:24बर्बादी कम करने वाले तौर तरीकों को
बढ़ावा देने के लिए भी हमें चाहिए कि -
4:24 - 4:28भोजन को सही तरीके से कैसे संगृहीत
किया जाए और यह कैसे बताया जाए कि -
4:28 - 4:31समाप्ति तिथि के बाद भी भोजन सुरक्षित है
या नहीं। -
4:31 - 4:35जैसे-जैसे दुनिया समृद्ध होती जा रही है,
उपभोक्ता-स्तर पर भोजन की बर्बादी के -
4:35 - 4:37अधिक बड़ी समस्या बनने की संभावना है।
-
4:37 - 4:41इसलिए आवश्यक है कि लोग भोजन की बर्बादी
के प्रभावों -
4:41 - 4:44और वे इसे कैसे कम सकते हैं इस बारे में
जागरूक हों । -
4:44 - 4:48आपको यह वीडियो अच्छा लगा हो तो अवश्य
सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल दबायें -
4:48 - 4:50ताकि हमारा अगला वीडियो आते ही आपको
सूचित किया जा सके! -
4:50 - 4:52फिर मिलेंगे!
- Title:
- भोजन की बर्बादी: हमारे द्वारा फेंके गए भोजन की छुपी हुई लागत I क्लाइमेटसाइंस #9
- Description:
-
विश्वभर में 30% भोजन नष्ट हो जाता है या बर्बाद हो जाता है - अर्थात प्रतिवर्ष 1.6 अरब टन भोजन! लोगों का भोजन की बर्बादी के प्रभावों और इसे कम करने के लिए वे क्या कर सकते हैं इस बारे में जागरूक होना अत्यावश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए भोजन की बर्बादी पर हमारा अध्याय देखें: https://climatescience.org/advanced-food-waste/
क्लाइमेटसाइंस यूके में एक पंजीकृत परोपकारी संस्था है जिसका नेतृत्व 200 से अधिक युवा उत्साही स्वयंसेवक करते हैं। हमारा अभियान वास्तविक, दीर्घकालिक जलवायु समाधानों को काम में लाने लायक बनाना है।
चर्चाएँ और सोशल मीडिया
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
Website: https://climatescience.org/
Instagram: https://www.instagram.com/climate_science/
Twitter: https://twitter.com/Climate_Sci
Facebook: https://www.facebook.com/ClimateScienceEducation/
Olympiad: https://climatescience.org/olympiad/हमारा एनिमेशन
- Video Language:
- English
- Team:
Amplifying Voices
- Project:
- Hunger
- Duration:
- 04:53
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Food Waste: The Hidden Cost of the Food We Throw Out I ClimateScience #9 |