डेनिस होंग - नेत्रहीन व्यक्ति के लिए कार(car ) निर्माण
-
0:00 - 0:03बहुत से लोगो का मानना है कि गाड़ी चलाना
-
0:03 - 0:05सिर्फ उनका काम है जो देख सकते हैं |
-
0:05 - 0:08एक नेत्रहीन व्यक्ति का सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से कार चलाना
-
0:08 - 0:11अब तक एक असंभव काम सोचा जाता था |
-
0:11 - 0:13नमस्कार, मेरा नाम डेनिस होंग है,
-
0:13 - 0:15और हम नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए स्वाधीनता और आज़ादी ला रहे है
-
0:15 - 0:18दृष्टीविहीन व्यक्तियों के लिए वाहन बना कर |
-
0:18 - 0:21इससे पहले कि नेत्रहीन व्यक्ति की इस कार के बारे में बताऊ,
-
0:21 - 0:23मुझे संक्षिप्त में एक और परियोजना के बारे में बताने दे, जिस पर मैंने काम किया है
-
0:23 - 0:25इसका नाम डारपा अर्बन चैलेन्ज (DARPA Urban Challenge) है|
-
0:25 - 0:27यह एक रोबोटिक कार बनाने के बारे में है
-
0:27 - 0:29जो स्वचालित थी|
-
0:29 - 0:31स्टार्ट कीजिये और कुछ करने की जरुरत नहीं,
-
0:31 - 0:34और यह अपने गंतव्य तक खुद ही पहुँच सकती है|
-
0:34 - 0:372007 में हमारे दल ने पाँच लाख डालर जीते थे
-
0:37 - 0:39इस प्रतियोगता में तृतीय(3rd) आ कर|
-
0:39 - 0:41उस समय,
-
0:41 - 0:43नेशनल फेडरेसन ऑफ़ दी ब्लाइंड (National Federation of the Blind (NFB))
-
0:43 - 0:45ने शोध समिति को चुनौती दी
-
0:45 - 0:47एक ऐसी कार बनाने के लिए
-
0:47 - 0:49जिसे नेत्रहीन व्यक्ति सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से चला सके |
-
0:49 - 0:51हमने इस बारे में प्रयास करने का फैसला लिया,
-
0:51 - 0:53क्युकि हमने सोचा कि ये कितना कठिन हो सकता है|
-
0:53 - 0:55हमारे पास एक स्वचालित वाहन पहले से है|
-
0:55 - 0:57हमे बस एक नेत्रहीन को चलाने देना है और काम होगया, है ना?
-
0:57 - 0:59(हंसी)
-
0:59 - 1:01हम इससे ज्यादा गलत नहीं हो सकते थे |
-
1:01 - 1:03NFB को
-
1:03 - 1:06ऐसा वाहन नहीं चाहिए था जो नेत्रहीन को इधर उधर ले जा सके,
-
1:06 - 1:09बल्कि एक ऐसा वाहन जिसे नेत्रहीन व्यक्ति स्वयं निर्णय ले कर चला सके |
-
1:09 - 1:11तो हमे सब कुछ कबाड़ में फेकना पड़ा
-
1:11 - 1:13और नए सिरे से शुरुवात करनी पड़ी |
-
1:13 - 1:15इस नई योजना को परिक्षण करने के लिए
-
1:15 - 1:17हमने एक छोटा dune buggy वाहन का प्रतिरूप बनाया
-
1:17 - 1:19ऐसे वाहन की संभावना परखने के लिए|
-
1:19 - 1:212009 के ग्रीष्म ऋतू में
-
1:21 - 1:24हमने सारे देश से बहुत से नेत्रहीन युवको को बुलाया
-
1:24 - 1:26और उन्हें प्रतिरूप वाहन को चलाने का मौका दिया|
-
1:26 - 1:28यह एक सचमुच निराला अनुभव था|
-
1:28 - 1:30लेकिन ऐसी कारो के साथ समस्या यह थी कि
-
1:30 - 1:33ये सिर्फ नियंत्रित परिवेश में चलाने के लिए बनाई गयी थी,
-
1:33 - 1:35सपाट और सीमित गाड़ी रखने के जगह पर
-
1:35 - 1:37जहा रास्ते भी लाल खंबो से निश्चित किये गए थे |
-
1:37 - 1:39इस सफलता के साथ,
-
1:39 - 1:41हमने अगला बड़ा कदम लेने का निर्णय लिया,
-
1:41 - 1:44ऐसी सचमुच की कार का निर्माण करना जो असली रास्तो पर चलायी जा सके|
-
1:44 - 1:46तो ये कैसे काम करती है?
-
1:46 - 1:48यह एक काफी जटिल प्रणाली है,
-
1:48 - 1:51लेकिन मैं इसे सरलता से समझाने का प्रयास करता हूँ
-
1:51 - 1:53इसके 3 चरण है
-
1:53 - 1:55ये है अनुभूति, संगणना
-
1:55 - 1:57दृश्य के अलावा दुसरे संकेत देना
-
1:57 - 1:59सीधी सी बात है चालक देख नहीं सकता
-
1:59 - 2:01तो इस प्रणाली को परिवेश को देखना होगा
-
2:01 - 2:03और सूचनाओ को चालक के लिए इकठ्ठा करना होगा|
-
2:03 - 2:06यह करने के लिए हम एक मापक यंत्र का उपयोग करते है|
-
2:06 - 2:08यह त्वरण एवं कोणीय त्वरण को मापता है
-
2:08 - 2:10एक इन्सान के कान, अंदुरनी कान की तरह
-
2:10 - 2:12हम यह सुचना GPS यंत्र के साथ मिलाते है
-
2:12 - 2:15कार की स्थिति का अंदाज़ा लगाने के लिए|
-
2:15 - 2:18रास्ते का पता लगाने के लिए हम दो कैमेरो का भी उपयोग करते है|
-
2:18 - 2:20और हम 3 लेजर दूरीमापक का भी उपयोग करते है|
-
2:20 - 2:23लेजर परिवेश में उपस्थित अवरोधों को खोजता है
-
2:23 - 2:25जैसे आगे या पीछे से आरही कार
-
2:25 - 2:28और कोई भी अवरोध जो रास्ते पर चल रहा हो,
-
2:28 - 2:30वाहन के आसपास कोई और भी अवरोध|
-
2:30 - 2:33ये सारी सूचनाये एक कंप्यूटर(computer) को भेजी जाती है
-
2:33 - 2:35यह कंप्यूटर दो काम करता है
-
2:35 - 2:38पहला सबसे पहले सूचनाओ के अनुसार
-
2:38 - 2:40परिवेश को समझना
-
2:40 - 2:43जैसे रास्ते की जानकारी या कोई अवरोध
-
2:43 - 2:45और ये सुचना चालक तक पहुँचाना|
-
2:45 - 2:47यह प्रणाली इतनी बुद्धिमान है कि
-
2:47 - 2:49कार चलाने का सबसे सुरक्षित तरीका पता लगा सकती है|
-
2:49 - 2:51इस तरह हम निर्देश भी दे सकते है
-
2:51 - 2:53कि वाहन के नियंत्रकों को कैसे चलाये|
-
2:53 - 2:55लेकिन समस्या यह है कि -
-
2:55 - 2:57हम यह सुचना और निर्देश कैसे भेजे
-
2:57 - 2:59ऐसे व्यक्ति को जो देख नहीं सकता
-
2:59 - 3:02वो भी जल्द और सही सही, जिससे वो कार चला सके
-
3:02 - 3:04तो इसके लिए हमने दृश्य के अलावा दुसरे संकेत
-
3:04 - 3:07भेजने वाले अलग अलग तकनीक बनायीं|
-
3:07 - 3:09त्रि आयामी ध्वनि निकालने वाले यंत्र से लेकर
-
3:09 - 3:11कंपन करने वाला अंगरखा,
-
3:11 - 3:14क्लिक व्हील (click wheel ) ध्वनि निर्देश देने के लिए, पैरो के लिए पट्टी
-
3:14 - 3:16यहाँ तक कि ऐसे जूते जो पैरो पर दबाव डाले|
-
3:16 - 3:18लेकिन आज इनमे से 3 तकनिकीयो
-
3:18 - 3:20के बारे में बात करेंगे|
-
3:20 - 3:23पहली तकनीक का नाम ड्राइव ग्रिप (DriveGrip) है|
-
3:23 - 3:25यह दस्तानो का एक जोड़ा है,
-
3:25 - 3:27जिसमे उंगलियों के पास कंपन करने वाला हिस्सा है,
-
3:27 - 3:30जिससे आप गाड़ी के मुड़ाव, दिशा और तीर्वता
-
3:30 - 3:32के बारे में निर्देश भेज सकते है|
-
3:32 - 3:34दुसरे का नाम स्पीड स्ट्रिप (SpeedStrip) है|
-
3:34 - 3:37यह एक कुर्सी है, असल में कहे तो एक मसाज करने वाली कुर्सी है|
-
3:37 - 3:41जिसे हमने उधेड़ दिया और विभिन्न आकृतियों के कंपन करने वाले हिस्से लगाये है|
-
3:41 - 3:44हम उन्हें सक्रिय करते है गति की सुचना देने के लिए
-
3:44 - 3:47और ब्रेक एवं एक्सेलटर के लिए निर्देश देने के लिए भी|
-
3:47 - 3:49यहाँ आप देख सकते है
-
3:49 - 3:51कंप्यूटर किस तरह परिवेश को समझता है
-
3:51 - 3:53क्युकि आप कंपन नहीं देख सकते,
-
3:53 - 3:56हमने चालक के ऊपर लाल LED लगायी है, जिससे वो देख सके की क्या हो रहा है|
-
3:56 - 3:58यह इक्ठटा की गयी सुचना है,
-
3:58 - 4:01यह सुचना कंप्यूटर के द्वारा दुसरे यंत्रो को भेजी जाती है|
-
4:01 - 4:03ये यंत्र ड्राइव ग्रिप (DriveGrip) और स्पीड स्ट्रिप (SpeedStrip)
-
4:03 - 4:05बहुत कारगर है|
-
4:05 - 4:07लेकिन समस्या है कि
-
4:07 - 4:09यह निर्देशों का संकेत देने वाले यंत्र है|
-
4:09 - 4:11तो यह असली आज़ादी नहीं है, है ना?
-
4:11 - 4:13कंप्यूटर आपको बताता है कि कैसे चलाना है,
-
4:13 - 4:15दाए मुड़ना है, बाये मुड़ना है, गति बढानी है या रोकना है|
-
4:15 - 4:17हम इसे छद्म चालक की समस्या कहते है|
-
4:17 - 4:20इसलिए हम निर्देशों का संकेत देने वाले यंत्र का उपयोग छोड़ रहे है,
-
4:20 - 4:22और अपना ध्यान केन्द्रित कर रहे है
-
4:22 - 4:24सुचना देने वाले यंत्र पर,
-
4:24 - 4:26एक ऐसे बिना दृश्य के सुचना देने वाले अच्छे यंत्र का
-
4:26 - 4:28नाम एयर पिक्स(AirPix) है|
-
4:28 - 4:30इसे नेत्रहीन के लिए दृश्य दिखाने वाला पर्दा समझिये|
-
4:30 - 4:32यह एक छोटी पट्टी है, जिसमे बहुत सारे छेद है,
-
4:32 - 4:34इन छेदों से हवा बाहर निकलती है,
-
4:34 - 4:36इस तरह यह एक छवि बना सकता है|
-
4:36 - 4:38अगर आप नेत्रहीन है, तो भी इस पर अपना हाथ रख कर,
-
4:38 - 4:40आप रास्ता और रास्ते के अवरोध देख सकते है|
-
4:40 - 4:43आप बाहर निकलने वाली हवा की आवृति और इसका तापमान
-
4:43 - 4:45भी बदल सकते है|
-
4:45 - 4:48असल में यह एक बहु आयामी संकेतक है|
-
4:48 - 4:51आप यहाँ वाहन में लगे बाये और दये कैमरे को देख सकते है
-
4:51 - 4:54और ये भी देख सकते है कि कैसे कंप्यूटर सूचनाओ को समझ कर AirPix को भेजता है|
-
4:54 - 4:56इसके लिए, हम आपको Simulator दिखा रहे है,
-
4:56 - 4:59एक नेत्रहीन AirPix का उपयोग करके गाड़ी चला रहा है|
-
4:59 - 5:02यह Simulator नेत्रहीन चालको के प्रशिक्षण के लिए भी बहुत उपयोगी है
-
5:02 - 5:04और विभिन्न प्रकार के बिना दृश्य वाले संकेतक के
-
5:04 - 5:06शीघ्र परिक्षण के लिए भी बहुत उपयोगी है|
-
5:06 - 5:08तो यह इस तरह काम करता है|
-
5:08 - 5:10सिर्फ एक महीने पहले
-
5:10 - 5:1229 जनवरी को,
-
5:12 - 5:14हमने इस वाहन को पहली बार लोगो के सामने प्रस्तुत किया
-
5:14 - 5:17विश्व प्रसिद्ध डेटोना इंटरनेशनल स्पीडवे(Daytona International Speedway) में
-
5:17 - 5:19रोलेक्स 24 रेसिंग(Rolex 24 racing) प्रतियोगिता के दौरान|
-
5:19 - 5:22वहाँ कुछ अप्रत्याशित भी हुआ| चलिए देखते है|
-
5:22 - 5:32(संगीत)
-
5:32 - 5:36(वीडिओ) उदघोषक: आज एक एतिहासिक दिन है [अस्पस्ट]
-
5:36 - 5:40साथियों, वो मुख्य मंच के तरफ आरहे है|
-
5:40 - 5:46(उत्साहवर्धन)
-
5:46 - 5:49(होर्न की आवाज़)
-
5:49 - 5:51वहाँ मुख्य मंच है|
-
5:51 - 5:55और वो [अस्पस्ट] उनके सामने चाल रही वैन का पीछा कर रहे है|
-
5:55 - 5:57यह उनका पहला अवरोध है|
-
5:57 - 6:00देखते है, क्या मार्क(Mark) इससे बच पाएंगे|
-
6:00 - 6:03उन्होंने कर दिया, दाए तरफ से टाल दिया|
-
6:05 - 6:08तीसरा अवरोध पर कर लिया| चौथा अवरोध पार कर लिया|
-
6:08 - 6:11वो दो अवरोधों के बीच से आसानी से निकल रहे है |
-
6:11 - 6:13वो वैन के पास आ रहे है
-
6:13 - 6:16उससे आगे निकलने के लिए|
-
6:17 - 6:19चतुराई और साहस के जोशीले
-
6:19 - 6:23प्रदर्शन से यह सब हो सकता है |
-
6:24 - 6:27वो इस दौड़ के अंतिम पड़ाव के तरफ आ रहे है,
-
6:27 - 6:32वो वंहा रखे पीपों के बीच से निकल कर आ रहे है|
-
6:32 - 6:35(होर्न की आवाज़)
-
6:35 - 6:38(अभिवादन)
-
6:41 - 6:43डेनिस होंग: मैं आपके लिए बहुत खुश हु
-
6:43 - 6:45मार्क मुझे होटल तक वापस ले जाने वाले है|
-
6:45 - 6:47मार्क रिकोबोनो: हाँ
-
6:50 - 6:59(अभिवादन)
-
6:59 - 7:01डेनिस होंग:जब से हमने यह परियोजना शुरू की है,
-
7:01 - 7:04हमे दुनिया के हर कोने से
-
7:04 - 7:06बहुत सारे फोन, चिठ्ठिया और इ-मेल मिल रहे है|
-
7:06 - 7:09कृतज्ञता प्रगट करने के लिए, लेकिन कभी कभी कुछ हास्यास्पद ख़त भी आते है
-
7:09 - 7:13जैसे "अब मुझे समझ में आया रास्ते पर जो ATM है उसमे ब्रेल लिपि क्यों है"
-
7:13 - 7:15(हंसी)
-
7:15 - 7:17लेकिन कभी कभी
-
7:17 - 7:19(हंसी)
-
7:19 - 7:21लेकिन कभी कभी मुझे --
-
7:21 - 7:23मैं उन्हें घृणा वाले मेल नहीं कहूँगा --
-
7:23 - 7:25यह बड़ी चिंता वाले ख़त होते है :
-
7:25 - 7:27डॉ होन्ग क्या आप पागल होगये है,
-
7:27 - 7:29नेत्रहीन व्यक्तियों को रास्ते पर जाने दे रहे है?
-
7:29 - 7:31शायद आपका दिमाग ख़राब हो गया है"
-
7:31 - 7:33लेकिन यह वाहन केवल एक प्रतिरूप है,
-
7:33 - 7:35और असली रास्तो पर नहीं चलेंगे
-
7:35 - 7:37जबतक इन्हें सुरक्षित, आज के वाहनों से ज्यादा सुरक्षित साबित नहीं कर देते|
-
7:37 - 7:40और मुझे पूरा विश्वास है कि यह संभव है|
-
7:40 - 7:42लेकिन फ़िर भी क्या समाज,
-
7:42 - 7:44ऐसे उग्र सुधारवादी विचारो को स्वीकार करेगा?
-
7:44 - 7:46हम बीमा संबंधी विषयों को कैसे संभालेंगे ?
-
7:46 - 7:48हम ड्राईवर लाइसेंस(driver's license) कैसे जारी करेंगे?
-
7:48 - 7:51तकनिकी चुनौतियों के अलावा भी ऐसी बहुत सारी बाधाये है
-
7:51 - 7:54जिनके बारे हमे सोचना है इससे पहले कि यह परियोजना सफल हो|
-
7:54 - 7:56हमारा मुख्य उद्देश्य
-
7:56 - 7:58नेत्रहीन व्यक्ति के लिए कार बनाना था |
-
7:58 - 8:00लेकिन इससे कही ज्यादा महत्वपूर्ण है
-
8:00 - 8:03नयी तकनीक की अन्य अत्यधिक उपयोगिता
-
8:03 - 8:05जो इस परियोजना से मिल सकती है |
-
8:05 - 8:07उपयोग में लाये गए सेंसर(Sensor) अँधेरे, कोहरे और बारिश में भी
-
8:07 - 8:09देख सकते है|
-
8:09 - 8:11इन नए तरीके के संकेतको के साथ,
-
8:11 - 8:13हम इस तकनीक का उपयोग कर सकते है
-
8:13 - 8:15और सामान्य व्यक्तियों के लिए ज्यादा सुरक्षित कार बना सकते हैं |
-
8:15 - 8:18और नेत्रहीनो के लिए, रोजमर्रा के घरेलु उपकरण
-
8:18 - 8:20शैक्षणिक या दफ्तर में उपयोग के लिए |
-
8:20 - 8:23ज़रा सोचिये, किसी कक्षा में शिक्षक ब्लेक बोर्ड में कुछ लिखते है
-
8:23 - 8:26और नेत्रहीन छात्र वो देख सकता है एवं पढ़ सकता है
-
8:26 - 8:28ऐसे बिना दृश्य वाले संकेतको का उपयोग करके|
-
8:28 - 8:31यह अमूल्य है |
-
8:31 - 8:34तो आज जो चीज़े मैंने आपको दिखाई वो मात्र एक शुरुवात है
-
8:34 - 8:36आप सभी का बहुत धन्यवाद्|
-
8:36 - 8:47(अभिवादन)
- Title:
- डेनिस होंग - नेत्रहीन व्यक्ति के लिए कार(car ) निर्माण
- Speaker:
- Dennis Hong
- Description:
-
रोबोटिक्स, लेजर दूरीमापक, GPS और बुद्धिमान प्रतिक्रिया देने वाले उपकरणों को उपयोग कर डेनिस होंग नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए कार का निर्माण कर रहे है| उनकी विशेष टिपण्णी है कि यह स्वचालित वाहन नहीं है, एक ऐसी कार जिसमे नेत्रहीन चालक वाहन की गति, दिशा और रास्ता निर्धारित कर सकते है और स्वतंत्रता से चला सकते है
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 08:48