व्यवस्थित नस्लवाद के प्रतीक -- और उन्हें शक्तिहीन कैसे किया जाये
-
0:00 - 0:04[इस व्याख्यान की छवियाँ विचलित कर सकती हैं
दर्शक अपने विवेक से काम लें] -
0:05 - 0:07मैं चीज़ें इकट्ठी करता हूँ।
-
0:08 - 0:12लोहे की छड़ें इकट्ठी करता हूँ जिनका उपयोग
गुलामों को चिह्नित करने के लिए होता था। -
0:14 - 0:17मैं हथकड़ियाँ इकट्ठी करता हूँ
-
0:18 - 0:19और बेड़ियाँ भी जिनसे बड़ों
-
0:20 - 0:22और बच्चों को बाँधा जाता था।
-
0:25 - 0:28मैं हत्याओं से जुड़े
पोस्टकार्ड इकट्ठे करता हूँ। -
0:28 - 0:30उनमें फाँसी दर्शायी जाती थी।
-
0:30 - 0:34उनमें भीड़ का भी चित्रण होता है
जो फाँसी देते देखती थी, -
0:34 - 0:36और इन पोस्टकार्डों को
-
0:36 - 0:38पत्राचार के लिए भी काम में लाया जाता था।
-
0:41 - 0:44मैं दसिता का पक्ष लेने वाली पुस्तकें
इकट्ठा करता हूँ जो अश्वेतों को अपराधी -
0:46 - 0:49या आत्माहीन जानवर दर्शाती हैं।
-
0:50 - 0:52मैं आपके लिए कुछ लाया हूँ।
-
0:56 - 0:58यह जहाज पर काम में ली गई छड़ है।
-
0:59 - 1:03इसका इस्तेमाल गुलामों पर
निशान लगाने के लिए किया जाता था। -
1:03 - 1:06जब उन पर निशान लगाया गया था
तब वे असल में ग़ुलाम नहीं थे। -
1:06 - 1:07वे अफ़्रीका में रहते थे।
-
1:07 - 1:09उन पर अंग्रेज़ी का "एस" अक्षर दागा गया
-
1:09 - 1:11यह दर्शाने के लिए कि वे
ग़ुलाम बनने वाले हैं -
1:11 - 1:13अमेरिका पहुँचने के बाद
-
1:13 - 1:15या यूरोप पहुँचने के बाद।
-
1:20 - 1:24जब मैं छोटा था, उस वक़्त एक चीज़ ने
मेरा ध्यान अपनी ओर खींचा -
1:24 - 1:25वह चीज़ थी, क्लान रोब (लबादा)।
-
1:25 - 1:29दक्षिण कैरोलिना में बड़ा होने की वजह से,
कभी-कभी कू क्लक्स क्लान रैली देखी, -
1:29 - 1:32असल में कभी-कभी से कहीं ज़्यादा ही,
-
1:32 - 1:35और उस रैली की यादें
मेरे जहन से कभी नहीं निकलीं। -
1:35 - 1:38असल में मैंने 25 साल पहले तक
उन यादों के साथ कुछ भी नहीं किया। -
1:39 - 1:42कुछ साल पहले,
मैंने क्लान पर शोध करना शुरू किया, -
1:42 - 1:44क्लान की तीन अलग शाखाएँ थीं,
-
1:45 - 1:46दूसरी वाली विशेष थी।
-
1:46 - 1:51क्लान की दूसरी शाखा के
पांच मिलियन से अधिक सक्रिय सदस्य थे, -
1:51 - 1:55जो उस समय की जनसंख्या का
पांच प्रतिशत था, -
1:55 - 1:58जो उस समय न्यूयॉर्क शहर की भी
कुल जनसंख्या थी। -
1:59 - 2:03बकहेड में क्लान के लबादे का कारखाना था
जो जॉर्जिया के पड़ोस में था -
2:03 - 2:06यह 24 घंटे चलने वाला कारखाना बन गया था
जिसके पास ऑर्डर आते रहते थे। -
2:06 - 2:10माँग की पूर्ति करने के लिए उन्हें हर वक़्त
20,000 लबादे तैयार रखने पड़ते थे। -
2:12 - 2:15कलाकृतियों का संग्रहकर्ता
और एक कलाकार होने के नाते, -
2:15 - 2:18मैं क्लान रोब को अपने संग्रह का
हिस्सा बनाना चाहता था, -
2:18 - 2:21क्योंकि कलाकृतियाँ और वस्तुएँ
कहानियाँ बताती हैं, -
2:21 - 2:24पर मुझे एक भी ऐसा लबादा नहीं मिला
जो अच्छी हालत में हो। -
2:25 - 2:27अमेरिका में एक अश्वेत आदमी क्या करता
-
2:27 - 2:30जब वह एक अच्छी हालत वाला
क्लान रोब न ढूँढ पा रहा हो? -
2:30 - 2:32(हँसने की आवाज़)
-
2:33 - 2:35मेरे पास कोई और चारा नहीं बचा।
-
2:35 - 2:39मैंने तय किया कि मैं अमेरिका में
सर्वश्रेष्ठ क्लान रोब बनाऊँगा। -
2:41 - 2:45ये पारंपरिक क्लान रोब नहीं हैं
जिन्हें आप किसी केकेके रैली में देख पाएँ। -
2:45 - 2:48मैंने बुने हुए कपड़े का इस्तेमाल लिया,
-
2:48 - 2:50सैनिकों की वर्दी वाले कपड़े का
इस्तेमाल किया, -
2:50 - 2:54स्पैनडेक्स, टाट, रेशम, साटिन
और अलग-अलग नमूने इस्तेमाल किए। -
2:55 - 2:58मैं इन्हें विभिन्न आयु वर्गों के लिए बनाता हूँ;
बच्चों के लिए -
2:58 - 3:00और छोटे बच्चों के लिए बनाता हूँ।
-
3:01 - 3:03यहाँ तक कि मैंने
नवजात शिशु के लिए भी बनाया। -
3:08 - 3:10इतने सारे लबादे बनाने के बाद,
-
3:10 - 3:14मुझे एहसास हुआ कि जिन नीतियों को
क्लान ने लागू किया -
3:14 - 3:16या एक सौ साल पहले
लागू करना चाहता था -
3:16 - 3:17आज लागू हो चुकी हैं।
-
3:18 - 3:23हमने स्कूलों, पड़ोस, कार्यस्थलों को
अलग रखा, -
3:24 - 3:28क्योंकि ये हुड पहने हुए लोग नहीं हैं
जो इन नीतियों को लागू करते हैं। -
3:29 - 3:32मेरा काम दासता का दीर्घकालिक प्रभाव है।
-
3:32 - 3:35हम मात्र व्यवस्थित नस्लवाद के अवशेष का
सामना नहीं कर रहे हैं। -
3:35 - 3:38हम जो भी काम करते हैं
यह उसका आधार है। -
3:38 - 3:41हमने जानबूझकर एक बार फिर से
-
3:41 - 3:43पड़ोस,कार्यस्थलों और स्कूलों को अलग रखा है।
-
3:44 - 3:46हमारे मतदाता हताश किये जाते है।
-
3:46 - 3:51हमारे यहाँ उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों का
असमान प्रतिनिधित्व है। -
3:51 - 3:55हमारे वातावरण में नस्लवाद है।
हमारे यहाँ पुलिस की क्रूरता है। -
3:56 - 3:58आज मैं आपके लिए कुछ चीज़ें लाया हूँ।
-
4:01 - 4:03नस्लवाद के छिपे हुए पहलू
-
4:04 - 4:06इसकी शक्ति का अंश हैं।
-
4:07 - 4:09कभी-कभी जब आपसे भेदभाव होता है,
-
4:09 - 4:12तब आप यह साबित नहीं कर सकते कि
आपके साथ भेदभाव हो रहा है। -
4:13 - 4:15नस्लवाद में छिपने की शक्ति होती है,
-
4:16 - 4:18और जब यह छुपता है, तो सुरक्षित रहता है
-
4:19 - 4:20चूँकि यह घुलमिल जाता है।
-
4:22 - 4:25मैंने यही दिखाने के लिए
यह लबादा बनाया है। -
4:27 - 4:30अमेरिका के पूंजीवाद का आधार दासता है।
-
4:34 - 4:36दासता ही पूंजीवाद की पूंजी थी।
-
4:38 - 4:421868 में पहला ग्रैंड विज़ार्ड,
नाथन बेडफोर्ड फोरेस्ट, -
4:42 - 4:46एक संघीय सैनिक
और एक करोड़पति दास व्यापारी था। -
4:55 - 4:59उसने दासता से जितना धन बनाया था--
-
4:59 - 5:02जिसमें दास उसकी सम्पति थे--
आपका दिमाग चकरा जायेगा। -
5:02 - 5:061860 में सिर्फ़ कपास की बिक्री
लगभग 200 मिलियन डॉलर के बराबर थी। -
5:06 - 5:10यह आज के समय के
पांच अरब डॉलर के बराबर होगा। -
5:11 - 5:16उस धन आज भी पुश्तैनी धन के
रूप में उपलब्ध है। -
5:16 - 5:18ओह, मैं दूसरी फसलों को तो भूल ही गया।
-
5:18 - 5:21जैसे कि नील, चावल और तम्बाकू।
-
5:27 - 5:312015 में, मैंने पूरे साल एक सप्ताह में
एक लबादा बनाया। -
5:31 - 5:3475 वस्त्र बनाने के बाद,
मुझे एक बात समझ आई। -
5:34 - 5:40मुझे अहसास हुआ
कि श्वेत लोगों का वर्चस्व बना हुआ है, -
5:40 - 5:43पर श्वेत लोगों के वर्चस्व की
सबसे बड़ी ताकत केकेके नहीं है, -
5:43 - 5:46यह व्यवस्थित नस्लवाद का सामान्यीकरण है।
-
5:47 - 5:50मुझे एक और बात का एहसास हुआ।
-
5:50 - 5:54मुझमें लबादे का आकर्षण बिल्कुल नहीं रहा।
-
5:54 - 5:57लेकिन अगर हम लोग एक साथ
-
5:57 - 5:59इन चीज़ों की तरफ देखें--
-
5:59 - 6:01दागने वाली छड़ें, जंजीरें, लबादे--
-
6:02 - 6:04और महसूस करें कि ये
हमारे इतिहास का हिस्सा हैं, -
6:05 - 6:09हम उन रास्तों कि खोज कर सकते हैं जिनसे
ये हम पर हावी होना छोड़ दें। -
6:10 - 6:14अगर हम व्यवस्थित नस्लवाद को देखें
और स्वीकार करें -
6:14 - 6:18कि एक देश के रूप में
यह हमारे कण-कण में बसा हुआ है, -
6:20 - 6:24तभी हम वास्तव में नस्लावाद को
जानबूझकर अलग रख पाएँगे -
6:24 - 6:28अपने स्कूलों,
पड़ोस और कार्यालयों से। -
6:29 - 6:31तभी और सिर्फ़ तभी
हम असल में -
6:31 - 6:34दासता को सम्बोधित कर पाएँगे
-
6:34 - 6:37और दासता की भद्दी परम्परा को तोड़ पाएँगे।
-
6:37 - 6:38बहुत-बहुत शुक्रिया।
-
6:38 - 6:42(तालियों की आवाज़)
- Title:
- व्यवस्थित नस्लवाद के प्रतीक -- और उन्हें शक्तिहीन कैसे किया जाये
- Speaker:
- पॉल रकर
- Description:
-
बहुआयामी कलाकार और टेड फेलो पॉल रकर संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यवस्थित नस्लवाद की विरासत के बारे में बता रहे हैं। दासता के इतिहास से जुड़ी कलाकृतियों के संग्रहकर्ता -- दासों को दागने वाली लोहे की छड़ से लेकर बेड़ियाँ और उन्हें मौत के घाट उतारने के लिए फाँसी देने की घटनाओं को चित्रित करने वाले पोस्टकार्ड तक -- रकर को अपने संग्रह के लिए एक अच्छा कु क्लक्स क्लान रोब (लबादा) नहीं मिला, इसलिए उन्होंने अपना खुद का रोब बनाना शुरू किया। परिणाम यह रहा: उन्होंने अमेरिका में व्यवस्थित नस्लवाद के सामान्यीकरण का विरोध करने के लिए बुने हुए कपड़े, सैनिकों की वर्दी बनाने वाले कपड़े और रेशम जैसे अपारंपरिक कपड़े काम में लिये। रकर कहते हैं, "अगर हम लोग इन वस्तुओं को एक साथ देखें और यह महसूस कर पाएँ कि वे हमारे इतिहास का हिस्सा हैं, तो हम एक ऐसा रास्ता खोज निकालेंगे जिसकी बदौलत हम पर या हमारी सोच पर इन चीजों का असर नहीं रह जाएगा।" (इस व्याख्यान में विचलित करने वाली छवियां हैं।)
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 07:01
![]() |
Omprakash Bisen approved Hindi subtitles for The symbols of systemic racism -- and how to take away their power | |
![]() |
Arvind Patil accepted Hindi subtitles for The symbols of systemic racism -- and how to take away their power | |
![]() |
Arvind Patil edited Hindi subtitles for The symbols of systemic racism -- and how to take away their power | |
![]() |
Purnima Pandey edited Hindi subtitles for The symbols of systemic racism -- and how to take away their power | |
![]() |
Purnima Pandey edited Hindi subtitles for The symbols of systemic racism -- and how to take away their power | |
![]() |
Purnima Pandey edited Hindi subtitles for The symbols of systemic racism -- and how to take away their power |