< Return to Video

बजट समीकरण

  • 0:00 - 0:07
    ♪ [संगीत] ♪
  • 0:13 - 0:16
    [जोएना] हम किस प्रकार से चुनाव करते हैं,
    इसे बेहतर समझने के लिए
  • 0:16 - 0:19
    पहले उन तत्वों को समझने की ज़रूरत है,
  • 0:19 - 0:21
    जो निर्णय लेने में शामिल होते हैं।
  • 0:21 - 0:24
    और वे सभी हमारे नियंत्रण में नहीं होते।
  • 0:24 - 0:27
    यह संसार लगातार, अदृश्य रूप से चीज़ों
  • 0:27 - 0:30
    और सेवाओं की कीमतें निर्धारित कर रहा है।
  • 0:30 - 0:32
    उदाहरण के लिए एक कप कॉफ़ी की कीमत देखिए।
  • 0:32 - 0:35
    यह बहुत से चरों पर निर्भर करती है।
  • 0:35 - 0:39
    संस्कृति, जनसांख्यिकी,
    कॉफ़ी फलियों की लागत, मौसम,
  • 0:39 - 0:41
    तेल की मांग और पूर्ति,
  • 0:41 - 0:45
    यहां तक कि आपकी पसंदीदा कॉफ़ी
    की दुकान के किराये के बारे में भी सोचें।
  • 0:45 - 0:47
    आप समझ गए होंगे।
  • 0:47 - 0:51
    यह सारी आर्थिक गतिविधियाँ
    जादुई रूप से साधारणत:
  • 0:51 - 0:53
    एक कप कॉफ़ी की कीमत
    में परिवर्तित कर दी जाती है।
  • 0:53 - 0:57
    आपके वेतन के बारे में क्या...
    आपके काम के एक घंटे की कीमत ?
  • 0:57 - 1:02
    यह आप पर निर्भर करती है , बेशक...
    आपके कौशल और प्रयास पर निर्भर करती है।
  • 1:02 - 1:05
    पर यह और भी चीज़ो पर निर्भर करती है,
    जो आपके नियंत्रण में नहीं होते।
  • 1:05 - 1:08
    उदाहरण के लिए --
    आपकी सेवाओं की मांग,
  • 1:08 - 1:13
    प्रतिस्पर्धा, और यह भी
    कि आपका काम कितना मज़ेदार है।
  • 1:14 - 1:19
    आप हर रोज कई वस्तुओं
    और सेवाओं की तुलना करते हुए
  • 1:19 - 1:22
    एक के बाद एक
    अनेक निर्णय लेते है कि क्या खरीदें।
  • 1:22 - 1:25
    बहुत सारे विकल्प हैं।
  • 1:25 - 1:29
    चीज़ों को साधारण बनाने के लिए,
    चलो सोचते हैं कि आप क्या करेंगे
  • 1:29 - 1:34
    जब आपका साप्ताहिक बजट 50 डॉलर है
    जो आप दो चीज़ो पर खर्च करना चाहते हैं:
  • 1:34 - 1:36
    कॉफ़ी और पिज़्ज़ा।
  • 1:36 - 1:41
    कॉफ़ी की कीमत 5 डॉलर है,
    और पिज़्ज़ा की कीमत 10 डॉलर है।
  • 1:41 - 1:44
    तो पिज़्ज़ा कॉफ़ी से दुगना महंगा है।
  • 1:44 - 1:48
    यहाँ कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के
    बहुत सारे संयोग हैं,
  • 1:48 - 1:50
    जो आप इन 50 डॉलर से खरीद सकते हैं।
  • 1:50 - 1:53
    चलो कुछ विकल्पों को
    हम ग्राफ़ पर दिखाते हैं।
  • 1:53 - 1:57
    x-अक्ष पर, एक सप्ताह में
    पिज़्ज़ा की मात्रा है।
  • 1:57 - 2:01
    और y-अक्ष पर, एक सप्ताह में
    कॉफ़ी के कपों की मात्रा है।
  • 2:02 - 2:06
    आप 2 कॉफ़ी कप और 4 पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं,
  • 2:06 - 2:08
    4 कप कॉफ़ी और 3 पिज़्ज़ा ,
  • 2:08 - 2:11
    5 पिज़्ज़ा पर कोई कॉफ़ी नहीं,
  • 2:11 - 2:14
    या फिर 10 कप कॉफ़ी पर कोई पिज़्ज़ा नहीं।
  • 2:14 - 2:17
    जब आप अलग-अलग विकल्पों को जोड़ते हैं,
  • 2:17 - 2:20
    तो वह दिखाता है कि आप
    50 डॉलर कैसे खर्च कर सकते हैं।
  • 2:20 - 2:23
    आपको एक सीधी रेखा प्राप्त होती है।
  • 2:23 - 2:25
    यह आपका बजट समीकरण है।
  • 2:25 - 2:30
    और यह कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के
    सारे संभव संयोगों को दर्शाता है,
  • 2:30 - 2:31
    जो आप बजट और कॉफ़ी और पिज़्ज़ा की
  • 2:31 - 2:36
    प्रचलित कीमतों पर खरीद सकते हैं।
  • 2:36 - 2:39
    यह बजट लाइन यह भी अलग करती है
    कि आप क्या खरीद सकते हैं
  • 2:39 - 2:42
    और आप क्या नहीं खरीद सकते।
  • 2:42 - 2:47
    शायद आप उम्मीद करते हैं कि आप
    2 कप कॉफ़ी और 6 पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं,
  • 2:47 - 2:50
    या फिर 4 कप कॉफ़ी और 10 पिज़्ज़ा।
  • 2:50 - 2:53
    पर यह सब आपके बजट में नहीं है।
  • 2:53 - 2:54
    माफ़ करें।
  • 2:54 - 2:57
    यह सभी संयोग, आपके पास
    जो बजट है उससे ज़्यादा कीमत के हैं।
  • 2:57 - 2:58
    इसलिए पहुंच से बाहर है,
  • 2:58 - 3:02
    आपके दिए गए बजट और इन
    चीज़ों की कीमतों के अनुसार।
  • 3:02 - 3:05
    कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के संयोग
    जो बजट लाइन से नीचे है,
  • 3:05 - 3:08
    उन्हें आप खरीद सकते हैं।
  • 3:08 - 3:09
    तो वे बजट के अंदर हैं,
  • 3:09 - 3:11
    और अगर आप चाहें
    तो आप उन्हें खरीद सकते हैं।
  • 3:11 - 3:14
    बजट समीकरण यह भी दर्शाता है
  • 3:14 - 3:17
    दो वस्तुओं के बीच बाजार
    कैसे स्थानापन्र करता है।
  • 3:17 - 3:21
    याद रखें, पिज़्ज़ा कॉफ़ी से दो गुना महंगा है।
  • 3:21 - 3:23
    और अगर हम इस बात को साधारण रूप से रखें
  • 3:23 - 3:28
    तो एक पिज़्ज़ा 2 कॉफ़ी कप के बराबर है।
  • 3:28 - 3:31
    यह आप बजट समीकरण की ढलान पर देख सकते हैं,
  • 3:31 - 3:32
    जो कि 2 है।
  • 3:32 - 3:35
    वैसे यह -2 है।
  • 3:35 - 3:38
    पर हम नकारात्मक चिन्ह के बारे
    में चिंता नहीं कर रहे हैं।
  • 3:38 - 3:43
    यद्यपि, यह हमें याद दिलाता है कि
    एक वस्तु के ज़्यादा होने के लिए
  • 3:43 - 3:45
    दूसरी को छोड़ने की आवश्यकता होती है।
  • 3:45 - 3:49
    जब कॉफ़ी की कीमत 5 डॉलर है,
    और पिज़्ज़ा की कीमत 10 डॉलर है,
  • 3:49 - 3:52
    अगर आपको एक अतिरिक्त पिज़्ज़ा चाहिए ,
  • 3:52 - 3:55
    आपको कॉफ़ी के 2 कप छोड़ने पड़ेंगे।
  • 3:55 - 3:59
    अगर यह आपको अवसर लागत
    के बारे में याद दिला रहा है,
  • 3:59 - 4:00
    आप सही हैं!
  • 4:00 - 4:05
    बजट समीकरण की ढलान
    पिज़्ज़ा की अवसर लागत है।
  • 4:05 - 4:09
    क्या यह लेन-देन बदल जाएगा
    अगर आपका बजट बढ़ता है...
  • 4:09 - 4:13
    चलो, मानते हैं कि आपको जैकेट के अंदर
    एक 20 डॉलर का नोट मिलता है ।
  • 4:13 - 4:16
    तो अब आपके पास इन दोनों चीज़ों पर
    खर्च करने के लिए 70 डॉलर हैं?
  • 4:17 - 4:21
    नहीं... लेन-देन बाजार की कीमतों के
    आधार पर दिया जाता है।
  • 4:21 - 4:24
    तो आपकी आय में परिवर्तन
  • 4:24 - 4:27
    वस्तुओं की सापेक्ष कीमत को
    प्रभावित नहीं करता है।
  • 4:27 - 4:30
    आप अवश्य 70 डॉलर वाले
  • 4:30 - 4:35
    सभी उपभोग संयोगों को
    खरीदने में सक्षम होंगे।
  • 4:35 - 4:36
    और आप देख सकते हैं कि कैसे
  • 4:36 - 4:39
    यह आपका बजट समीकरण बाहर की तरफ खिसका है।
  • 4:39 - 4:41
    पर, एक पिज़्ज़ा के लिए दो कप कॉफ़ी का
  • 4:41 - 4:44
    लेन-देन समान रहता है।
  • 4:44 - 4:47
    और वह इसलिए क्योंकि बाजार
    अभी भी इन चीज़ों का सापेक्ष मूल्य करता है
  • 4:47 - 4:51
    जैसे पहले किया जाता था।
  • 4:52 - 4:55
    लेन-देन परिवर्तित होता है ,
  • 4:55 - 4:58
    अगर दो वस्तुओं की
    सापेक्ष कीमत परिवर्तित होती है।
  • 4:58 - 5:00
    सोचें कि क्या होगा,
  • 5:00 - 5:02
    शायद असामान्य रूप से
    अच्छे मौसम के कारण,
  • 5:02 - 5:07
    कॉफ़ी की कीमत गिरकर
    5 से 2.5 डॉलर हो जाती है।
  • 5:07 - 5:10
    क्या बाजार का लेन-देन समान रहता है ?
  • 5:10 - 5:11
    नहीं।
  • 5:11 - 5:15
    पिज़्ज़ा, कॉफ़ी से 4 गुना महंगा हो गया है।
  • 5:15 - 5:18
    तो अब आप चार कप कॉफ़ी पाने में सक्षम हैं,
  • 5:18 - 5:21
    जब आप एक पिज़्ज़ा का त्याग करते हैं।
  • 5:21 - 5:26
    यह आपके बजट समीकरण को
    बाहर की तरफ घुमाएगा।
  • 5:26 - 5:30
    ध्यान दें, क्योंकि पिज्ज़ा
    की कीमत को कुछ नहीं हुआ,
  • 5:30 - 5:32
    आप अभी भी उतने ही पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं,
  • 5:32 - 5:35
    जब आप कॉफ़ी नहीं ख़रीदते।
  • 5:35 - 5:38
    आप अभी भी बस 5 पिज़्ज़ा ही खरीद सकते हैं।
  • 5:38 - 5:42
    पर, अगर आप अपना
    सारा बजट कॉफ़ी पर लगाते हैं,
  • 5:42 - 5:46
    आप देखें कि आप
    कॉफ़ी के कितने कप खरीद सकते हैं।
  • 5:46 - 5:50
    आप अब एख सप्ताह में
    काफ़ी के 20 कप खरीद सकते हैं।
  • 5:50 - 5:52
    यह बहुत सारे कॉफ़ी के कप है!
  • 5:52 - 5:55
    आप अभी देख सकते हैं
    कि पिज़्ज़ा की सापेक्ष कीमत
  • 5:55 - 5:57
    कॉफ़ी के तुलना में कितनी अधिक है,
  • 5:57 - 6:00
    इस नए बजट समीकरण रेखा की ढलान में ,
  • 6:00 - 6:02
    जो कि 4 है।
  • 6:03 - 6:05
    हम हर दिन चुनाव करते हैं।
  • 6:05 - 6:07
    वास्तविकता में हम क्या खरीद सकते हैं,
  • 6:07 - 6:11
    वह हमारी आय और वस्तुओं और सेवाओं
    की कीमतों के द्वारा तय होता है,
  • 6:11 - 6:15
    और यह सब बहुत महत्वपूर्ण तत्व हैं
    जो हमारे निर्णय को प्रभावित करते हैं।
  • 6:15 - 6:19
    पर यहाँ पर और भी तत्व हैं
    जो उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
  • 6:19 - 6:21
    और वे हैं हमारी प्राथमिकताएं।
  • 6:21 - 6:23
    हम इन्हे आगे पढ़ेंगे।
  • 6:24 - 6:26
    [वाचक] आप अर्थशास्त्र के
    गुरू बनने वाले हैं।
  • 6:26 - 6:28
    अभ्यास के कुछ प्रश्न करना ना भूलें
  • 6:28 - 6:30
    ताकि यह वीडियो याद रहे।
  • 6:30 - 6:33
    या फिर आप और अधिक
    व्यष्टि अर्थशास्त्र जानना चाहते हैं,
  • 6:33 - 6:35
    तो अगले वीडियो के लिए क्लिक करें।
  • 6:35 - 6:36
    अभी भी यहीं हैं ?
  • 6:36 - 6:38
    मार्जिनल रिवोल्यूशन यूनिवर्सिटी के
  • 6:38 - 6:40
    अन्य लोकप्रिय वीडियो देखिए।
  • 6:40 - 6:43
    ♪ [संगीत] ♪
Title:
बजट समीकरण
Description:

उन सभी चरों के बारे में सोचें जो कॉफ़ी के एक कप की कीमत निर्धारित करते हैं। पहले तो खेत में उगाए जाने वाली कॉफ़ी की फलियाँ के बारे में सोचें। भूमि की लागत और किसान के श्रम की कीमत का सोचें। भुनने के यंत्र तक पहुंचाने का तरीका क्या होगा? उन्हें पैक करने की लागत होती है, तेल की कीमत, चालक की लागत... और हम अभी फलियों की ही बात कर रहे हैं!

एक बार भुनी हुई फलियाँ आपकी स्थानीय कॉफ़ी की दुकान तक पहुंच जाएँ, उन्हें कॉफ़ी के कप में तो परिवर्तित करना बाकी है। इमारत के किराए की लागत अंतिम वस्तु की कीमत को तय करने वाला तत्व है, साथ में बरिस्ता का श्रम और आपके क्षेत्र में बिजली की कीमत।

हम यहाँ बस सतह की बात कर रहे हैं।, पर आप जान गए होंगे कि एक कप कॉफ़ी जैसी सापेक्ष साधारण वस्तु की कीमत के पीछे भी कितने चर हैं। उपभोक्ता के रूप में आप क्या दे सकते हैं और देने की चाह रखते हैं, वह भी एक और है। आपका वेतन आपके बजट समीकरण निर्धारित करता है। और यह एक महत्वपूर्ण तत्व है जो आपकी मदद करता है यह निर्णय लेने में कि 50 डॉलर उस कॉफ़ी के कप पर या किसी और पर खर्च करेंगे।

इस वीडियो में, हम देखेंगे कि बजट समीकरण कैसे दिखते हैं और एक सरल उदाहरण रेखांकित करके वह कैसे कार्य करते हैं: $50 आप $5 कॉफी या $10 पिज़्ज़ा पर खर्च कैसे करेंगे। आप देखेंगे कि रेखाचित्र चर परिवर्तन के साथ कैसे बदलता है। हम इस उदाहरण की चर्चा का उपयोग अर्थशास्त्र में मौलिक अवधारणा के बारे में बताने में करेंगे, जो आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है: अवसर लागत।

हर मंगलवार नए वीडियो के लिए सदस्यता लें! http://bit.ly/1Rib5V8

व्यष्टि अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम: http://bit.ly/20VablY

वीडियो के बारे में एक प्रश्न पूछें: http://bit.ly/2s0uZ5B

अगला वीडियो: http://bit.ly/2rHPUY1

more » « less
Video Language:
English
Team:
Marginal Revolution University
Project:
Micro
Duration:
06:46
Monika Saraf approved Hindi subtitles for Budget Constraints
Monika Saraf edited Hindi subtitles for Budget Constraints
Monika Saraf edited Hindi subtitles for Budget Constraints
Monika Saraf edited Hindi subtitles for Budget Constraints
Monika Saraf edited Hindi subtitles for Budget Constraints
Monika Saraf edited Hindi subtitles for Budget Constraints
Monika Saraf edited Hindi subtitles for Budget Constraints
Monika Saraf edited Hindi subtitles for Budget Constraints
Show all

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions