-
♪ [संगीत] ♪
-
[जोएना] हम किस प्रकार से चुनाव करते हैं,
इसे बेहतर समझने के लिए
-
पहले उन तत्वों को समझने की ज़रूरत है,
-
जो निर्णय लेने में शामिल होते हैं।
-
और वे सभी हमारे नियंत्रण में नहीं होते।
-
यह संसार लगातार, अदृश्य रूप से चीज़ों
-
और सेवाओं की कीमतें निर्धारित कर रहा है।
-
उदाहरण के लिए एक कप कॉफ़ी की कीमत देखिए।
-
यह बहुत से चरों पर निर्भर करता है।
-
संस्कृति, जनसांख्यिकी,
कॉफ़ी फलियों की लागत, मौसम,
-
तेल की मांग और पूर्ति,
-
यहां तक कि आपकी पसंदीदा कॉफ़ी
की दुकान के किराये के बारे में भी सोचें।
-
आप समझ गए होंगे।
-
यह सारी आर्थिक गतिविधियाँ
जादुई रूप से साधारणत:
-
एक कप कॉफ़ी की कीमत
में परिवर्तित कर दी जाती है।
-
आपके वेतन के बारे में क्या...
आपके काम के एक घंटे की कीमत ?
-
यह आप पर निर्भर करती है , बेशक...
आपके कौशल और प्रयास पर निर्भर करती है।
-
पर यह और भी चीज़ो पर निर्भर करती है,
जो आपके नियंत्रण में नहीं होती।
-
उदाहरण के लिए --
आपकी सेवाओं की मांग,
-
प्रतिस्पर्धा, और यह भी
कि आपका काम कितना मज़ेदार है।
-
आप हर रोज कई वस्तुओं
और सेवाओं की तुलना करते हुए
-
एक के बाद एक
अनेक निर्णय लेते है कि क्या खरीदें।
-
बहुत सारे विकल्प है।
-
चीज़ो को साधारण बनाने के लिए,
चलो सोचते हैं कि आप क्या करेंगे
-
जब आपका साप्ताहिक बजट 50 डॉलर है
जो आप दो चीज़ो पर खर्च करना चाहते हैं:
-
कॉफ़ी और पिज़्ज़ा।
-
कॉफ़ी की कीमत 5 डॉलर है,
और पिज़्ज़ा की कीमत 10 डॉलर है।
-
तो पिज़्ज़ा कॉफ़ी से दुगना महंगा है।
-
यहाँ कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के
बहुत सारे संयोग हैं,
-
जो आप इन 50 डॉलर से खरीद सकते हैं।
-
चलो कुछ विकल्पों को
हम ग्राफ पर दिखाते हैं।
-
x अक्ष पर, एक सप्ताह में
पिज़्ज़ा की मात्रा है।
-
और y-अक्ष पर, एक सप्ताह में
कॉफ़ी के कपों की मात्रा है।
-
आप 2 कॉफ़ी कप और 4 पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं,
-
4 कप कॉफ़ी और 3 पिज़्ज़ा ,
-
5 पिज़्ज़ा पर कोई कॉफ़ी नहीं,
-
या फिर 10 कप कॉफ़ी पर कोई पिज़्ज़ा नहीं।
-
जब आप अलग-अलग विकल्पों को जोड़ते हैं,
-
तो वह दिखाता है कि आप
50 डॉलर कैसे खर्च कर सकते हैं।
-
आपको एक सीधी रेखा प्राप्त होती है।
-
यह आपका बजट समीकरण है।
-
और यह कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के
सारे संभव संयोगों को दर्शाता है,
-
जो आप बजट और कॉफ़ी और पिज़्ज़ा की
-
प्रचलित कीमतों पर खरीद सकते हैं।
-
यह बजट लाइन यह भी अलग करती है
कि आप क्या खरीद सकते हैं और
-
आप क्या नहीं खरीद सकते।
-
शायद आप उम्मीद करते हैं कि आप
2 कप कॉफ़ी और 6 पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं,
-
या फिर 4 कप कॉफ़ी और 10 पिज़्ज़ा।
-
पर यह सब आपके बजट में नहीं है।
-
माफ़ करें।
-
यह सभी संयोग, आपके पास
जो बजट है उससे ज़्यादा कीमत के हैं।
-
इसलिए पहुंच से बाहर है,
-
आपके दिए गए बजट और इन
चीज़ों की कीमतों के अनुसार।
-
कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के संयोग
जो बजट लाइन से नीचे है,
-
उन्हें आप खरीद सकते है।
-
तो वे बजट के अंदर हैं,
-
और अगर आप चाहें
तो आप उन्हें खरीद सकते हैं।
-
बजट समीकरण यह भी दर्शाता है
-
दो वस्तुओं के बीच बाजार
कैसे स्थानापन्र करता है।
-
याद रखें, पिज़्ज़ा कॉफ़ी से दो गुना महंगा है।
-
और अगर हम इस बात को साधारण रूप से रखें
-
तो एक पिज़्ज़ा 2 कॉफ़ी कप के बराबर है।
-
यह आप बजट समीकरण की ढलान पर देख सकते हैं,
-
जो कि 2 है।
-
वैसे यह -2 है।
-
पर हम नकारात्मक चिन्ह के बारे
में फ़िक्र नहीं कर रहे है।
-
यद्यपि, यह हमें याद दिलाता है कि
एक वस्तु के ज़्यादा होने के लिए
-
दूसरी को छोड़ने की आवश्यकता होती है।
-
जब कॉफ़ी की कीमत 5 डॉलर है,
और पिज़्ज़ा की कीमत 10 डॉलर है,
-
अगर आपको एक अतिरिक्त पिज़्ज़ा चाहिए ,
-
आपको 2 कप कॉफ़ी के छोड़ने पड़ेंगे।
-
अगर यह आपको अवसर लागत के बारे में
याद दिला रहा है,
-
आप सही है!
-
बजट समीकरण की ढलान
पिज़्ज़ा की अवसर लागत है।
-
क्या यह लेन-देन बदल जाएगा?
अगर आपका बजट बढ़ता है--
-
चलो, मानते हैं कि आपको जैकेट के अंदर
एक 20 डॉलर का नोट मिलता है ।
-
तो अब आपके पास इन दोनों चीज़ो पर
खर्च करने के लिए 70 डॉलर है?
-
नहीं... लेन-देन बाजार की कीमतों के
आधार पर दिया जाता है।
-
तो आपकी आय में परिवर्तन
-
वस्तुओं की सापेक्ष कीमत को
प्रभावित नहीं करता है।
-
आप अवश्य 70 डॉलर वाले
-
सभी उपभोग संयोगों को
खरीदने में सक्षम होंगे।
-
और आप देख सकते हैं कि कैसे
-
यह आपका बजट समीकरण बाहर की तरफ खिसका है।
-
पर, एक पिज़्ज़ा के लिए दो कप कॉफ़ी का
-
लेन-देन समान रहता है।
-
और वह इसलिए क्योंकि बाजार
अभी भी इन चीज़ो का सापेक्ष मूल्य करते हैं
-
जैसे पहले किया जाता था।
-
लेन-देन परिवर्तित होता है ,
-
अगर दो वस्तुओं की
सापेक्ष कीमत परिवर्तित होती है।
-
सोचें कि क्या होगा,
-
शायद असामान्य रूप से
अच्छे मौसम के कारण,
-
कॉफ़ी की कीमत
5 से 2.5 डॉलर गिर जाती है।
-
क्या बाजार का लेन-देन समान रहता है ?
-
नहीं।
-
पिज़्ज़ा, कॉफ़ी से 4 गुना महंगा हो गया है।
-
तो अब आप चार कप कॉफ़ी पाने में सक्षम है,
-
जब आप एक पिज़्ज़ा का त्याग करते हैं।
-
यह आपके बजट समीकरण को
बाहर की तरफ घुमाएगा।
-
ध्यान दें, क्योंकि पिज्ज़ा
की कीमत को कुछ नहीं हुआ,
-
आप अभी भी उतने ही पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं,
-
जब आप कॉफ़ी नहीं ख़रीदते।
-
आप अभी भी बस 5 पिज़्ज़ा ही खरीद सकते हैं।
-
पर, अगर आप अपना
सारा बजट कॉफ़ी पर लगाते हैं,
-
आप देखें कि आप
कॉफ़ी के कितने कप खरीद सकते हैं।
-
आप अभी काफ़ी के 20 कप खरीद सकते हैं।
-
यह बहुत सारे कॉफ़ी के कप है!
-
आप अभी देख सकते हैं
कि पिज़्ज़ा की सापेक्ष कीमत
-
कॉफ़ी के तुलना में कितनी अधिक है,
-
इस नए बजट समीकरण रेखा की ढलान में ,
-
जो कि 4 है।
-
हम हर दिन चुनाव करते हैं।
-
वास्तविकता में हम क्या खरीद सकते हैं,
-
वह हमारी आय और वस्तुओं और सेवाओं
की कीमतों के द्वारा तय होता है,
-
और यह सब बहुत महत्वपूर्ण तत्व हैं
जो हमारे निर्णय को प्रभावित करते हैं।
-
पर यहाँ पर और भी तत्व हैं
जो उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
-
और वे हैं हमारी पसंद।
-
हम इन्हे आगे पढ़ेंगे।
-
[वाचक] आप अर्थशास्त्र के
गुरू बनने वाले हैं।
-
अभ्यास के कुछ प्रश्न करना ना भूलें
-
ताकि यह वीडियो याद रहे।
-
या फिर आप और अधिक
व्यष्टि अर्थशास्त्र जानना चाहते हैं,
-
तो अगले वीडियो के लिए क्लिक करें।
-
अभी भी यहीं हैं ?
-
मार्जिनल रिवोल्यूशन यूनिवर्सिटी के
-
अन्य लोकप्रिय वीडियो देखिए।
-
♪ [संगीत] ♪