[Script Info] Title: [Events] Format: Layer, Start, End, Style, Name, MarginL, MarginR, MarginV, Effect, Text Dialogue: 0,0:00:00.33,0:00:06.67,Default,,0000,0000,0000,,♪ [संगीत] ♪ Dialogue: 0,0:00:13.19,0:00:16.42,Default,,0000,0000,0000,,[जोएना] हम किस प्रकार से चुनाव करते हैं,\Nइसे बेहतर समझने के लिए Dialogue: 0,0:00:16.42,0:00:18.96,Default,,0000,0000,0000,,पहले उन तत्वों को समझने की ज़रूरत है, Dialogue: 0,0:00:18.96,0:00:20.67,Default,,0000,0000,0000,,जो निर्णय लेने में शामिल होते हैं। Dialogue: 0,0:00:20.67,0:00:23.53,Default,,0000,0000,0000,,और वे सभी हमारे नियंत्रण में नहीं होते। Dialogue: 0,0:00:23.53,0:00:27.49,Default,,0000,0000,0000,,यह संसार लगातार, अदृश्य रूप से चीज़ों Dialogue: 0,0:00:27.49,0:00:29.68,Default,,0000,0000,0000,,और सेवाओं की कीमतें निर्धारित कर रहा है। Dialogue: 0,0:00:29.88,0:00:32.06,Default,,0000,0000,0000,,उदाहरण के लिए एक कप कॉफ़ी की कीमत देखिए। Dialogue: 0,0:00:32.06,0:00:34.95,Default,,0000,0000,0000,,यह बहुत से चरों पर निर्भर करती है। Dialogue: 0,0:00:34.95,0:00:39.20,Default,,0000,0000,0000,,संस्कृति, जनसांख्यिकी, \Nकॉफ़ी फलियों की लागत, मौसम, Dialogue: 0,0:00:39.20,0:00:41.28,Default,,0000,0000,0000,,तेल की मांग और पूर्ति, Dialogue: 0,0:00:41.28,0:00:45.07,Default,,0000,0000,0000,,यहां तक कि आपकी पसंदीदा कॉफ़ी \Nकी दुकान के किराये के बारे में भी सोचें। Dialogue: 0,0:00:45.07,0:00:46.70,Default,,0000,0000,0000,,आप समझ गए होंगे। Dialogue: 0,0:00:46.70,0:00:50.52,Default,,0000,0000,0000,,यह सारी आर्थिक गतिविधियाँ \Nजादुई रूप से साधारणत: Dialogue: 0,0:00:50.52,0:00:53.26,Default,,0000,0000,0000,,एक कप कॉफ़ी की कीमत \Nमें परिवर्तित कर दी जाती है। Dialogue: 0,0:00:53.26,0:00:57.04,Default,,0000,0000,0000,,आपके वेतन के बारे में क्या...\Nआपके काम के एक घंटे की कीमत ? Dialogue: 0,0:00:57.30,0:01:01.75,Default,,0000,0000,0000,,यह आप पर निर्भर करती है , बेशक...\Nआपके कौशल और प्रयास पर निर्भर करती है। Dialogue: 0,0:01:01.75,0:01:05.35,Default,,0000,0000,0000,,पर यह और भी चीज़ो पर निर्भर करती है, \Nजो आपके नियंत्रण में नहीं होते। Dialogue: 0,0:01:05.35,0:01:08.24,Default,,0000,0000,0000,,उदाहरण के लिए --\Nआपकी सेवाओं की मांग, Dialogue: 0,0:01:08.24,0:01:12.94,Default,,0000,0000,0000,,प्रतिस्पर्धा, और यह भी\Nकि आपका काम कितना मज़ेदार है। Dialogue: 0,0:01:13.55,0:01:18.67,Default,,0000,0000,0000,,आप हर रोज कई वस्तुओं \Nऔर सेवाओं की तुलना करते हुए\N Dialogue: 0,0:01:18.67,0:01:22.41,Default,,0000,0000,0000,,एक के बाद एक\Nअनेक निर्णय लेते है कि क्या खरीदें। Dialogue: 0,0:01:22.41,0:01:25.32,Default,,0000,0000,0000,,बहुत सारे विकल्प हैं। Dialogue: 0,0:01:25.32,0:01:28.99,Default,,0000,0000,0000,,चीज़ों को साधारण बनाने के लिए, \Nचलो सोचते हैं कि आप क्या करेंगे Dialogue: 0,0:01:28.99,0:01:33.64,Default,,0000,0000,0000,,जब आपका साप्ताहिक बजट 50 डॉलर है \Nजो आप दो चीज़ो पर खर्च करना चाहते हैं: Dialogue: 0,0:01:33.64,0:01:35.62,Default,,0000,0000,0000,,कॉफ़ी और पिज़्ज़ा। Dialogue: 0,0:01:36.06,0:01:40.65,Default,,0000,0000,0000,,कॉफ़ी की कीमत 5 डॉलर है,\Nऔर पिज़्ज़ा की कीमत 10 डॉलर है। Dialogue: 0,0:01:40.65,0:01:44.15,Default,,0000,0000,0000,,तो पिज़्ज़ा कॉफ़ी से दुगना महंगा है। Dialogue: 0,0:01:44.41,0:01:47.63,Default,,0000,0000,0000,,यहाँ कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के \Nबहुत सारे संयोग हैं, Dialogue: 0,0:01:47.63,0:01:49.65,Default,,0000,0000,0000,,जो आप इन 50 डॉलर से खरीद सकते हैं। Dialogue: 0,0:01:49.65,0:01:52.68,Default,,0000,0000,0000,,चलो कुछ विकल्पों को \Nहम ग्राफ़ पर दिखाते हैं। Dialogue: 0,0:01:53.05,0:01:57.33,Default,,0000,0000,0000,,x-अक्ष पर, एक सप्ताह में \Nपिज़्ज़ा की मात्रा है। Dialogue: 0,0:01:57.33,0:02:01.18,Default,,0000,0000,0000,,और y-अक्ष पर, एक सप्ताह में \Nकॉफ़ी के कपों की मात्रा है। Dialogue: 0,0:02:01.64,0:02:05.54,Default,,0000,0000,0000,,आप 2 कॉफ़ी कप और 4 पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं, Dialogue: 0,0:02:05.54,0:02:08.47,Default,,0000,0000,0000,,4 कप कॉफ़ी और 3 पिज़्ज़ा , Dialogue: 0,0:02:08.47,0:02:11.40,Default,,0000,0000,0000,,5 पिज़्ज़ा पर कोई कॉफ़ी नहीं, Dialogue: 0,0:02:11.40,0:02:14.47,Default,,0000,0000,0000,,या फिर 10 कप कॉफ़ी पर कोई पिज़्ज़ा नहीं। Dialogue: 0,0:02:14.47,0:02:17.02,Default,,0000,0000,0000,,जब आप अलग-अलग विकल्पों को जोड़ते हैं, Dialogue: 0,0:02:17.02,0:02:20.04,Default,,0000,0000,0000,,तो वह दिखाता है कि आप \N50 डॉलर कैसे खर्च कर सकते हैं। Dialogue: 0,0:02:20.04,0:02:22.58,Default,,0000,0000,0000,,आपको एक सीधी रेखा प्राप्त होती है। Dialogue: 0,0:02:22.58,0:02:25.47,Default,,0000,0000,0000,,यह आपका बजट समीकरण है। Dialogue: 0,0:02:25.47,0:02:29.51,Default,,0000,0000,0000,,और यह कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के\Nसारे संभव संयोगों को दर्शाता है, Dialogue: 0,0:02:29.51,0:02:31.47,Default,,0000,0000,0000,,जो आप बजट और कॉफ़ी और पिज़्ज़ा की Dialogue: 0,0:02:31.47,0:02:35.67,Default,,0000,0000,0000,,प्रचलित कीमतों पर खरीद सकते हैं। Dialogue: 0,0:02:35.67,0:02:39.46,Default,,0000,0000,0000,,यह बजट लाइन यह भी अलग करती है \Nकि आप क्या खरीद सकते हैं Dialogue: 0,0:02:39.46,0:02:42.19,Default,,0000,0000,0000,,और आप क्या नहीं खरीद सकते। Dialogue: 0,0:02:42.19,0:02:46.99,Default,,0000,0000,0000,,शायद आप उम्मीद करते हैं कि आप\N2 कप कॉफ़ी और 6 पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं, Dialogue: 0,0:02:46.99,0:02:49.78,Default,,0000,0000,0000,,या फिर 4 कप कॉफ़ी और 10 पिज़्ज़ा। Dialogue: 0,0:02:49.78,0:02:52.68,Default,,0000,0000,0000,,पर यह सब आपके बजट में नहीं है। Dialogue: 0,0:02:52.68,0:02:53.93,Default,,0000,0000,0000,,माफ़ करें। Dialogue: 0,0:02:53.93,0:02:57.25,Default,,0000,0000,0000,,यह सभी संयोग, आपके पास \Nजो बजट है उससे ज़्यादा कीमत के हैं। Dialogue: 0,0:02:57.25,0:02:58.35,Default,,0000,0000,0000,,इसलिए पहुंच से बाहर है, Dialogue: 0,0:02:58.35,0:03:01.81,Default,,0000,0000,0000,,आपके दिए गए बजट और इन \Nचीज़ों की कीमतों के अनुसार। Dialogue: 0,0:03:01.81,0:03:04.92,Default,,0000,0000,0000,,कॉफ़ी और पिज़्ज़ा के संयोग\Nजो बजट लाइन से नीचे है, Dialogue: 0,0:03:04.92,0:03:08.12,Default,,0000,0000,0000,,उन्हें आप खरीद सकते हैं। Dialogue: 0,0:03:08.12,0:03:09.38,Default,,0000,0000,0000,,तो वे बजट के अंदर हैं, Dialogue: 0,0:03:09.38,0:03:11.45,Default,,0000,0000,0000,,और अगर आप चाहें \Nतो आप उन्हें खरीद सकते हैं। Dialogue: 0,0:03:11.45,0:03:13.80,Default,,0000,0000,0000,,बजट समीकरण यह भी दर्शाता है Dialogue: 0,0:03:13.80,0:03:17.05,Default,,0000,0000,0000,,दो वस्तुओं के बीच बाजार \Nकैसे स्थानापन्र करता है। Dialogue: 0,0:03:17.05,0:03:21.13,Default,,0000,0000,0000,,याद रखें, पिज़्ज़ा कॉफ़ी से दो गुना महंगा है। Dialogue: 0,0:03:21.13,0:03:23.40,Default,,0000,0000,0000,,और अगर हम इस बात को साधारण रूप से रखें Dialogue: 0,0:03:23.40,0:03:27.61,Default,,0000,0000,0000,,तो एक पिज़्ज़ा 2 कॉफ़ी कप के बराबर है। Dialogue: 0,0:03:27.61,0:03:30.73,Default,,0000,0000,0000,,यह आप बजट समीकरण की ढलान पर देख सकते हैं, Dialogue: 0,0:03:30.73,0:03:32.20,Default,,0000,0000,0000,,जो कि 2 है। Dialogue: 0,0:03:32.20,0:03:34.98,Default,,0000,0000,0000,,वैसे यह -2 है। Dialogue: 0,0:03:34.98,0:03:37.78,Default,,0000,0000,0000,,पर हम नकारात्मक चिन्ह के बारे \Nमें चिंता नहीं कर रहे हैं। Dialogue: 0,0:03:37.78,0:03:42.56,Default,,0000,0000,0000,,यद्यपि, यह हमें याद दिलाता है कि\Nएक वस्तु के ज़्यादा होने के लिए Dialogue: 0,0:03:42.56,0:03:45.19,Default,,0000,0000,0000,,दूसरी को छोड़ने की आवश्यकता होती है। Dialogue: 0,0:03:45.19,0:03:49.24,Default,,0000,0000,0000,,जब कॉफ़ी की कीमत 5 डॉलर है,\Nऔर पिज़्ज़ा की कीमत 10 डॉलर है, Dialogue: 0,0:03:49.24,0:03:51.57,Default,,0000,0000,0000,,अगर आपको एक अतिरिक्त पिज़्ज़ा चाहिए , Dialogue: 0,0:03:51.57,0:03:54.73,Default,,0000,0000,0000,,आपको कॉफ़ी के 2 कप छोड़ने पड़ेंगे। Dialogue: 0,0:03:55.45,0:03:58.94,Default,,0000,0000,0000,,अगर यह आपको अवसर लागत \Nके बारे में याद दिला रहा है, Dialogue: 0,0:03:58.94,0:04:00.30,Default,,0000,0000,0000,,आप सही हैं! Dialogue: 0,0:04:00.30,0:04:05.29,Default,,0000,0000,0000,,बजट समीकरण की ढलान\Nपिज़्ज़ा की अवसर लागत है। Dialogue: 0,0:04:05.29,0:04:08.83,Default,,0000,0000,0000,,क्या यह लेन-देन बदल जाएगा \Nअगर आपका बजट बढ़ता है... Dialogue: 0,0:04:08.83,0:04:12.89,Default,,0000,0000,0000,,चलो, मानते हैं कि आपको जैकेट के अंदर\Nएक 20 डॉलर का नोट मिलता है । Dialogue: 0,0:04:12.89,0:04:16.16,Default,,0000,0000,0000,,तो अब आपके पास इन दोनों चीज़ों पर\Nखर्च करने के लिए 70 डॉलर हैं? Dialogue: 0,0:04:17.06,0:04:21.20,Default,,0000,0000,0000,,नहीं... लेन-देन बाजार की कीमतों के\Nआधार पर दिया जाता है। Dialogue: 0,0:04:21.20,0:04:24.46,Default,,0000,0000,0000,,तो आपकी आय में परिवर्तन Dialogue: 0,0:04:24.46,0:04:26.84,Default,,0000,0000,0000,,वस्तुओं की सापेक्ष कीमत को \Nप्रभावित नहीं करता है। Dialogue: 0,0:04:26.84,0:04:30.00,Default,,0000,0000,0000,,आप अवश्य 70 डॉलर वाले Dialogue: 0,0:04:30.00,0:04:34.68,Default,,0000,0000,0000,,सभी उपभोग संयोगों को \Nखरीदने में सक्षम होंगे। Dialogue: 0,0:04:34.68,0:04:35.99,Default,,0000,0000,0000,,और आप देख सकते हैं कि कैसे Dialogue: 0,0:04:35.99,0:04:38.85,Default,,0000,0000,0000,,यह आपका बजट समीकरण बाहर की तरफ खिसका है। Dialogue: 0,0:04:38.85,0:04:40.95,Default,,0000,0000,0000,,पर, एक पिज़्ज़ा के लिए दो कप कॉफ़ी का Dialogue: 0,0:04:40.95,0:04:44.08,Default,,0000,0000,0000,,लेन-देन समान रहता है। Dialogue: 0,0:04:44.08,0:04:47.37,Default,,0000,0000,0000,,और वह इसलिए क्योंकि बाजार \Nअभी भी इन चीज़ों का सापेक्ष मूल्य करता है Dialogue: 0,0:04:47.37,0:04:51.37,Default,,0000,0000,0000,,जैसे पहले किया जाता था। Dialogue: 0,0:04:52.08,0:04:54.56,Default,,0000,0000,0000,,लेन-देन परिवर्तित होता है , Dialogue: 0,0:04:54.56,0:04:57.64,Default,,0000,0000,0000,,अगर दो वस्तुओं की \Nसापेक्ष कीमत परिवर्तित होती है। Dialogue: 0,0:04:57.64,0:04:59.79,Default,,0000,0000,0000,,सोचें कि क्या होगा, Dialogue: 0,0:04:59.79,0:05:02.14,Default,,0000,0000,0000,,शायद असामान्य रूप से \Nअच्छे मौसम के कारण, Dialogue: 0,0:05:02.14,0:05:06.63,Default,,0000,0000,0000,,कॉफ़ी की कीमत गिरकर \N5 से 2.5 डॉलर हो जाती है। Dialogue: 0,0:05:06.63,0:05:10.10,Default,,0000,0000,0000,,क्या बाजार का लेन-देन समान रहता है ? Dialogue: 0,0:05:10.10,0:05:11.17,Default,,0000,0000,0000,,नहीं। Dialogue: 0,0:05:11.17,0:05:15.12,Default,,0000,0000,0000,,पिज़्ज़ा, कॉफ़ी से 4 गुना महंगा हो गया है। Dialogue: 0,0:05:15.12,0:05:18.15,Default,,0000,0000,0000,,तो अब आप चार कप कॉफ़ी पाने में सक्षम हैं, Dialogue: 0,0:05:18.15,0:05:21.07,Default,,0000,0000,0000,,जब आप एक पिज़्ज़ा का त्याग करते हैं। Dialogue: 0,0:05:21.07,0:05:25.57,Default,,0000,0000,0000,,यह आपके बजट समीकरण को \Nबाहर की तरफ घुमाएगा। Dialogue: 0,0:05:25.57,0:05:29.85,Default,,0000,0000,0000,,ध्यान दें, क्योंकि पिज्ज़ा \Nकी कीमत को कुछ नहीं हुआ, Dialogue: 0,0:05:29.85,0:05:31.81,Default,,0000,0000,0000,,आप अभी भी उतने ही पिज़्ज़ा खरीद सकते हैं, Dialogue: 0,0:05:31.81,0:05:34.61,Default,,0000,0000,0000,,जब आप कॉफ़ी नहीं ख़रीदते। Dialogue: 0,0:05:34.61,0:05:37.60,Default,,0000,0000,0000,,आप अभी भी बस 5 पिज़्ज़ा ही खरीद सकते हैं। Dialogue: 0,0:05:38.33,0:05:41.82,Default,,0000,0000,0000,,पर, अगर आप अपना \Nसारा बजट कॉफ़ी पर लगाते हैं, Dialogue: 0,0:05:41.82,0:05:46.19,Default,,0000,0000,0000,,आप देखें कि आप \Nकॉफ़ी के कितने कप खरीद सकते हैं। Dialogue: 0,0:05:46.19,0:05:49.98,Default,,0000,0000,0000,,आप अब एख सप्ताह में \Nकाफ़ी के 20 कप खरीद सकते हैं। Dialogue: 0,0:05:49.98,0:05:51.95,Default,,0000,0000,0000,,यह बहुत सारे कॉफ़ी के कप है! Dialogue: 0,0:05:52.45,0:05:55.44,Default,,0000,0000,0000,,आप अभी देख सकते हैं \Nकि पिज़्ज़ा की सापेक्ष कीमत Dialogue: 0,0:05:55.44,0:05:57.01,Default,,0000,0000,0000,,कॉफ़ी के तुलना में कितनी अधिक है, Dialogue: 0,0:05:57.01,0:05:59.56,Default,,0000,0000,0000,,इस नए बजट समीकरण रेखा की ढलान में , Dialogue: 0,0:05:59.56,0:06:01.53,Default,,0000,0000,0000,,जो कि 4 है। Dialogue: 0,0:06:02.54,0:06:04.76,Default,,0000,0000,0000,,हम हर दिन चुनाव करते हैं। Dialogue: 0,0:06:04.76,0:06:07.18,Default,,0000,0000,0000,,वास्तविकता में हम क्या खरीद सकते हैं, Dialogue: 0,0:06:07.18,0:06:10.97,Default,,0000,0000,0000,,वह हमारी आय और वस्तुओं और सेवाओं \Nकी कीमतों के द्वारा तय होता है, Dialogue: 0,0:06:10.97,0:06:15.10,Default,,0000,0000,0000,,और यह सब बहुत महत्वपूर्ण तत्व हैं\Nजो हमारे निर्णय को प्रभावित करते हैं। Dialogue: 0,0:06:15.10,0:06:18.62,Default,,0000,0000,0000,,पर यहाँ पर और भी तत्व हैं\Nजो उतने ही महत्वपूर्ण हैं। Dialogue: 0,0:06:18.62,0:06:20.77,Default,,0000,0000,0000,,और वे हैं हमारी प्राथमिकताएं। Dialogue: 0,0:06:20.77,0:06:22.74,Default,,0000,0000,0000,,हम इन्हे आगे पढ़ेंगे। Dialogue: 0,0:06:24.12,0:06:26.22,Default,,0000,0000,0000,,[वाचक] आप अर्थशास्त्र के \Nगुरू बनने वाले हैं। Dialogue: 0,0:06:26.22,0:06:27.94,Default,,0000,0000,0000,,अभ्यास के कुछ प्रश्न करना ना भूलें Dialogue: 0,0:06:27.94,0:06:29.99,Default,,0000,0000,0000,,ताकि यह वीडियो याद रहे। Dialogue: 0,0:06:29.99,0:06:32.58,Default,,0000,0000,0000,,या फिर आप और अधिक\Nव्यष्टि अर्थशास्त्र जानना चाहते हैं, Dialogue: 0,0:06:32.58,0:06:34.52,Default,,0000,0000,0000,,तो अगले वीडियो के लिए क्लिक करें। Dialogue: 0,0:06:35.16,0:06:36.15,Default,,0000,0000,0000,,अभी भी यहीं हैं ? Dialogue: 0,0:06:36.15,0:06:38.18,Default,,0000,0000,0000,,मार्जिनल रिवोल्यूशन यूनिवर्सिटी के Dialogue: 0,0:06:38.18,0:06:39.93,Default,,0000,0000,0000,,अन्य लोकप्रिय वीडियो देखिए। Dialogue: 0,0:06:40.18,0:06:42.98,Default,,0000,0000,0000,,♪ [संगीत] ♪