-
नमस्कार मित्रों।
-
क्या आपके पास कुछ प्रश्नों के लिए समय है?
-
मैं देख रहा हूं कि आप बहुत मज़े में हैं।
-
किंतु क्या आप कभी सोचते हैं कि
आप जो करते हैं वह संधारणीय है?
-
और क्या आप जानते हैं संधारणीय विकास
का क्या अर्थ है?
-
अभी संसार को सब के लिए एक बेहतर जगह
बनाना संधारणीय विकास है,
-
आने वाली पीढ़ियों के लिए संभावनाओं को
नष्ट किए बिना।
-
यदि आपको लगता है कि कोई वस्तु संधारणीय है
तो आप स्वयं से पूछ सकते हैं:
-
क्या हम ऐसा बार-बार कर सकते हैं, हमेशा?
-
संधारणीय विकास का अर्थ है
-
कि हमें एक साथ तीन बातें ध्यान रखनी चाहिए
-
सामाजिक प्रगति, आर्थिक विकास,
और जलवायु और पर्यावरण।
-
सबसे पहले हमें धरती का ध्यान रखना है,
-
हमारे कई प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र हैं
जो संतुलित होने चाहिए
-
ताकि हम यहाँ रह सकें।
-
जलवायु प्रणाली उनमें से एक है,
-
यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि
तापमान सही हो
-
और वातावरण बिल्कुल सही मात्रा में
सौर ऊर्जा का उत्सर्जन करे।
-
जब हम CO2 जैसी हानिकारक ग्रीनहाउस गैस
छोड़ते हैं तो वातावरण अवरुद्ध हो जाता हैं।
-
इससे पृथ्वी पर तापमान बदलता है जिससे
विकास प्रभावित होता है।
-
ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग की
जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है।
-
तेल और कोयला ऊर्जा के ऐसे उदाहरण हैं
जिनकी हमारे पास कमी हो सकती है।
-
हालाँकि, पानी, हवा और सूरज
हमेशा यहाँ रहेंगे।
-
ऊर्जा के स्थायी स्रोतों का इस्तेमाल
जो रीन्यू हो सके, ग्रह के लिए अच्छा है
-
आने वाले वर्षों के लिए
रोजगार भी प्रदान कर सकते हैं।
-
अर्थशास्त्र।
-
हम बनाते, ख़रीदते और बेचते है, वह लगभग
सब कुछ प्रकृति से शुरू होता है।
-
हम प्राकृतिक संसाधनों का जितनी
समझदारी से उपयोग करते हैं
-
और जितनी बेहतर प्रणालियां हम
निष्पक्ष वितरण के लिए बनाते हैं,
-
हम उतने अधिक संधारणीय बनेंगे।
-
समान वितरण में योगदान करने का
एक तरीका है कि
-
हम ख़रीदारी और उसके उत्पादन
के बारे में अधिक जागरूक हो।
-
एक फुटबॉल एक अच्छा उदाहरण है,
-
फुटबॉल खिलाड़ियों तक पहुंचने से
पहले लम्बी यात्रा करता है।
-
सबसे पहले, सामग्री बनाई जाती है,
-
फिर, वे प्रतीक चिन्ह को
कहीं और प्रिंट करते हैं,
-
इससे पहले कि कोई तीसरा देश
सब कुछ एक साथ सिल दे।
-
एक फ़ुटबॉल अपने लक्ष्य तक पहुँचने से
पहले पूरी दुनिया घूमती है।
-
इसकी यात्रा हमें आपस में जोड़ती है।
-
यदि हमें एक संधारणीय भविष्य का
युद्ध जीतना है,
-
हमें निष्पक्ष नियमों के साथ खेलना होगा
जो सभी पर लागू होते हैं।
-
सामाजिक विकास।
-
हम मानव प्रकृति का हिस्सा हैं,
-
किंतु हम दुनिया के लिए महत्वपूर्ण
संसाधन भी हैं,
-
पानी, जंगल और सूरज की तरह।
-
हमारा मस्तिष्क सबसे विचित्र और सबसे
रचनात्मक वस्तुएं बना सकता है।
-
किंतु हमें अपने सबसे अच्छे रूप को
पाने के लिए
-
कुछ बातों का सही होना आवश्यक है,
-
जैसे शिक्षा, सुरक्षा, भोजन और चिकित्सा
के समान अवसर प्राप्त करना।
-
यह हमें इंसान के रूप में बेहतर
अवसर प्रदान करता है,
-
और ग्रह के लिए भी।
-
हमें बस नए ढंग से सोचना है।
-
इन तीनों को मिलकर काम करना होगा।
-
यही है संधारणीय विकास।
-
और वास्तव में इसके लिए एक योजना है।
-
संयुक्त राष्ट्र के सभी देश
-
संधारणीय विकास के लिए एक संयुक्त
योजना पर सहमत हुए हैं।
-
किंतु योजना को सफल बनाने के लिए
हमें सहयोग की आवश्यकता है
-
और हम चाहते हैं कि आप भी शामिल हों।
-
क्या आप हमारे साथ हैं?