< Return to Video

संधारणीय विकास क्या है और यह महत्वपूर्ण क्यों है? वाटरपीडिया #SDGsSaturday

  • 0:35 - 0:36
    नमस्‍कार मित्रों।
  • 0:37 - 0:39
    क्या आपके पास कुछ प्रश्नों के लिए समय है?
  • 0:39 - 0:41
    लगता है आप बहुत मज़े में हैं।
  • 0:41 - 0:44
    किंतु क्या आप कभी सोचते हैं कि
    आप जो करते हैं वह संधारणीय है?
  • 0:44 - 0:47
    और क्या आप जानते हैं संधारणीय विकास
    का क्या अर्थ है?
  • 0:48 - 0:52
    अभी संसार को सब के लिए एक बेहतर जगह
    बनाना संधारणीय विकास है,
  • 0:52 - 0:55
    भावी पीढ़ियों के लिए संभावनाओं को
    नष्‍ट किए बिना।
  • 0:55 - 0:59
    यदि आपको कुछ संधारणीय लगता है तो
    आप स्‍वयं से पूछ सकते हैं:
  • 0:59 - 1:02
    क्या हम ऐसा बार-बार कर सकते हैं, हमेशा?
  • 1:03 - 1:04
    संधारणीय विकास का अर्थ है
  • 1:04 - 1:06
    कि हमें एक साथ तीन बातें ध्यान रखनी चाहिए
  • 1:07 - 1:11
    सामाजिक प्रगति, आर्थिक विकास,
    और जलवायु और पर्यावरण।
  • 1:14 - 1:17
    सबसे पहले हमें धरती का ध्‍यान रखना है,
  • 1:18 - 1:21
    हमारे कई प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र हैं
    जो संतुलित होने चाहिए
  • 1:21 - 1:23
    ताकि हम यहाँ रह सकें।
  • 1:26 - 1:28
    जलवायु प्रणाली उनमें से एक है,
  • 1:29 - 1:31
    यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि
    तापमान सही हो
  • 1:31 - 1:35
    और वातावरण बिल्कुल सही मात्रा में
    सौर ऊर्जा का उत्सर्जन करे।
  • 1:35 - 1:40
    जब हम CO2 जैसी हानिकारक ग्रीनहाउस गैस
    छोड़ते हैं तो वातावरण अवरुद्ध हो जाता हैं।
  • 1:40 - 1:44
    इससे पृथ्वी पर तापमान बदलता है जिससे
    विकास प्रभावित होता है।
  • 1:44 - 1:48
    यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम ऊर्जा का
    उत्‍पादन और उपयोग कैसे करते हैं।
  • 1:48 - 1:51
    तेल और कोयला ऐसी ऊर्जा के उदाहरण हैं
    जो खत्‍म हो सकती हैं।
  • 1:51 - 1:54
    हालाँकि, पानी, हवा और सूरज
    हमेशा रहेंगे।
  • 1:55 - 1:59
    ऊर्जा के स्थायी और नवीकरणीय स्रोतों का
    उपयोग धरती के हित में है
  • 1:59 - 2:02
    आने वाले वर्षों के लिए रोजगार
    प्रदान कर सकते हैं।
  • 2:03 - 2:04
    अर्थशास्त्र।
  • 2:07 - 2:11
    हम जो उगाते, ख़रीदते और बेचते है, वह लगभग
    सब कुछ प्रकृति से शुरू होता है।
  • 2:19 - 2:21
    जितनी समझदारी से हम कुदरती संसाधनों का
    उपयोग करते हैं
  • 2:21 - 2:24
    और जितनी बेहतर प्रणालियां हम निष्पक्ष
    वितरण के लिए बनाते हैं,
  • 2:25 - 2:26
    हम उतने अधिक संधारणीय होते हैं।
  • 2:27 - 2:30
    अधिक समान वितरण में योगदान करने का
    एक तरीका है
  • 2:30 - 2:34
    कि हम जो ख़रीदते हैं उसके उत्पादन
    के बारे में अधिक जागरूक हो।
  • 2:37 - 2:38
    फुटबॉल एक अच्छा उदाहरण है,
  • 2:39 - 2:41
    फुटबॉल खिलाड़ियों तक पहुंचने से
    पहले लम्बा सफर तय करती है।
  • 2:42 - 2:43
    सबसे पहले, सामग्री बनाई जाती है,
  • 2:44 - 2:46
    फिर वे प्रतीक चिन्ह को कहीं और
    छापते हैं,
  • 2:47 - 2:50
    इससे पहले कि कोई तीसरा देश
    सब कुछ एक साथ सिल दे।
  • 2:51 - 2:54
    एक फ़ुटबॉल अपने लक्ष्‍य तक पहुँचने से
    पहले पूरी दुनिया की सैर करती है।
  • 2:55 - 2:57
    यह यात्रा हमें आपस में जोड़ती है।
  • 2:57 - 3:00
    यदि हमें एक संधारणीय भविष्य का
    युद्ध जीतना है,
  • 3:00 - 3:04
    हमें निष्पक्ष नियमों के साथ खेलना होगा
    जो सभी पर लागू होते हैं।
  • 3:07 - 3:08
    सामाजिक विकास।
  • 3:09 - 3:10
    हम मानव प्रकृति का हिस्सा हैं,
  • 3:10 - 3:13
    किंतु हम संसार के लिए महत्वपूर्ण
    संसाधन भी हैं,
  • 3:13 - 3:15
    पानी, जंगल और सूरज की तरह।
  • 3:16 - 3:19
    हमारा मस्‍तिष्‍क सबसे विचित्र और सबसे
    रचनात्मक वस्‍तुएं बना सकता है।
  • 3:20 - 3:22
    किंतु हमें अपने सबसे अच्छे रूप को
    पाने के लिए
  • 3:22 - 3:24
    कुछ बातों का सही होना आवश्‍यक है,
  • 3:24 - 3:29
    जैसे शिक्षा, सुरक्षा, भोजन और चिकित्सा
    के समान अवसर मिलना।
  • 3:29 - 3:33
    यह हमें मनुष्‍य के रूप में बेहतर
    अवसर प्रदान करता है,
  • 3:33 - 3:34
    और धरती को भी।
  • 3:34 - 3:36
    हमें बस नए ढंग से सोचना है।
  • 3:37 - 3:38
    इन तीनों को मिलकर काम करना होगा।
  • 3:39 - 3:41
    यही है संधारणीय विकास।
  • 3:41 - 3:43
    और वास्तव में इसके लिए एक योजना है।
  • 3:44 - 3:45
    संयुक्त राष्ट्र के सभी देश
  • 3:45 - 3:48
    संधारणीय विकास के लिए एक संयुक्त
    योजना पर सहमत हुए हैं।
  • 3:49 - 3:52
    किंतु इसे सफल बनाने के लिए हमें
    सहयोग की आवश्‍यकता है
  • 3:52 - 3:54
    और हम इसमें आपकी भागीदारी चाहते हैं।
  • 3:54 - 3:55
    क्या आप हमारे साथ हैं?
Title:
संधारणीय विकास क्या है और यह महत्वपूर्ण क्यों है? वाटरपीडिया #SDGsSaturday
Description:

क्या आपके पास कुछ त्वरित प्रश्नों के लिए समय है?
संधारणीय विकास क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

वाटरपीडिया संधारणीय विकास के लक्ष्यों का समर्थन करता है। किंतु हमें संधारणीय विकास के लिए 2030 एजेंडा को प्राप्त करने के लिए सहयोग करने की आवश्यकता है और हमें इसमें आपकी भी भागीदारी चाहिए।

क्या आप हमारे साथ हैं?

#SDGsSaturday पर वाटरपीडिया का एक वीडियो।

संधारणीय विकास वह विकास है जो भावी पीढ़ियों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने की क्षमता से समझौता किए बिना वर्तमान की आवश्‍यकताओं को पूरा करता है।

जिसका लक्ष्य पर्यावरणीय संधारणीयता, आर्थिक संधारणीयता और सामाजिक-राजनीतिक संधारणीयता के बीच संतुलन/सामंजस्य लाना है।

पर्यावरणीय रूप से संधारणीय आर्थिक विकास का अभिप्राय उस आर्थिक विकास से है जो भावी पीढ़ियों को उन लोगों की तुलना में कम प्राकृतिक संसाधनों के साथ छोड़े बिना सभी की आवश्‍यकताओं को पूरा करता है जिनका हम आज आनंद लेते हैं।

विकास के इस रूप का सार मानव गतिविधियों और प्राकृतिक दुनिया के बीच एक स्थिर संबंध है, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए कम से कम हमारे जीवन की गुणवत्ता का आनंद लेने की संभावनाओं को कम नहीं करता है।

पर्यावरणीय रूप से संधारणीय आर्थिक विकास का विचार नया नहीं है। मानव इतिहास के दौरान कई संस्कृतियों ने पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था के बीच सामंजस्य की आवश्यकता को पहचाना है। 'पर्यावरणीय रूप से संधारणीय आर्थिक विकास' 'संधारणीय विकास' की प्रचलित अवधारणा का पर्याय है।

हमें फॉलो कीजिये:
https://www.linkedin.com/company/Waterpedia
https://www.facebook.com/Waterpedia
https://www.pinterest.com/Waterpedia
https://twitter.com/WaterpediaWiki
https://plus.google.com/+WaterpediaWiki

वाटरपीडिया के बारे में (www.waterpedia.info)
वाटरपीडिया एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य एक संधारणीय भविष्य बनाने की दिशा में काम करने के लिए वैश्विक समुदाय को संलग्न करने और सशक्त बनाने के लिए ऑनलाइन ज्ञान साझा करने के स्‍थल को विकसित करना और संभालना है।
हमारे ज्ञान साझा करने वाले स्‍थलों का उद्देश्य संधारणीय विकास लक्ष्यों (SDGs) का समर्थन करना है, जो सभ्यता की सबसे अधिक दबाव डालने वाली अनेक चुनौतियों को हल करने के लिए मानव जाति के इतिहास में अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है।
हमारा मानना है कि वैश्विक समुदाय के बीच ज्ञान साझा करने की संस्‍कृति संधारणीय विकास के लिए 2030 एजेंडा के 17 संधारणीय विकास लक्ष्यों और 169 लक्ष्यों में से प्रत्येक को प्राप्त करने में सहायक हो सकती है।

वाटरपीडिया पर्यावरण शिक्षा की श्रंखला के विषय में
वाटरपीडिया एनवायरनमेंटल लर्निंग सीरीज़ (WELS) वाटरपीडिया का यूट्यूब चैनल है जो 17 संधारणीय विकास लक्ष्यों का समर्थन करने वाले विषयों की एक विस्तृत श्रंखला पर शैक्षिक और जागरूकता फैलाने वाले वीडियो प्रकाशित करता है।
हमारी उल्लेखनीय आंतरायिक श्रंखला #MotivationalMonday, #TechTuesday, #WaterWednesday, #TipsThursday, #FactsFriday, #SDGsSaturday, #SustainableSunday, #InternationalObservances हैं।

यह वीडियो क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के अन्‍तर्गत उपलब्ध है:

ए वी क्रेडिट: एफएन-संबैंडेट नॉर्ज

more » « less
Video Language:
English
Team:
Amplifying Voices
Project:
Sustainable Societies
Duration:
04:38

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions