नमस्‍कार मित्रों। क्या आपके पास कुछ प्रश्नों के लिए समय है? मैं देख रहा हूं कि आप बहुत मज़े में हैं। किंतु क्या आप कभी सोचते हैं कि आप जो करते हैं वह संधारणीय है? और क्या आप जानते हैं संधारणीय विकास का क्या अर्थ है? अभी संसार को सब के लिए एक बेहतर जगह बनाना संधारणीय विकास है, आने वाली पीढ़ियों के लिए संभावनाओं को नष्‍ट किए बिना। यदि आपको लगता है कि कोई वस्‍तु संधारणीय है तो आप स्‍वयं से पूछ सकते हैं: क्या हम ऐसा बार-बार कर सकते हैं, हमेशा? संधारणीय विकास का अर्थ है कि हमें एक साथ तीन बातें ध्यान रखनी चाहिए सामाजिक प्रगति, आर्थिक विकास, और जलवायु और पर्यावरण। सबसे पहले हमें धरती का ध्‍यान रखना है, हमारे कई प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र हैं जो संतुलित होने चाहिए ताकि हम यहाँ रह सकें। जलवायु प्रणाली उनमें से एक है, यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि तापमान सही हो और वातावरण बिल्कुल सही मात्रा में सौर ऊर्जा का उत्सर्जन करे। जब हम CO2 जैसी हानिकारक ग्रीनहाउस गैस छोड़ते हैं तो वातावरण अवरुद्ध हो जाता हैं। इससे पृथ्वी पर तापमान बदलता है जिससे विकास प्रभावित होता है। ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है। तेल और कोयला ऊर्जा के ऐसे उदाहरण हैं जिनकी हमारे पास कमी हो सकती है। हालाँकि, पानी, हवा और सूरज हमेशा यहाँ रहेंगे। ऊर्जा के स्थायी स्रोतों का इस्तेमाल जो रीन्यू हो सके, ग्रह के लिए अच्छा है आने वाले वर्षों के लिए रोजगार भी प्रदान कर सकते हैं। अर्थशास्त्र। हम बनाते, ख़रीदते और बेचते है, वह लगभग सब कुछ प्रकृति से शुरू होता है। हम प्राकृतिक संसाधनों का जितनी समझदारी से उपयोग करते हैं और जितनी बेहतर प्रणालियां हम निष्पक्ष वितरण के लिए बनाते हैं, हम उतने अधिक संधारणीय बनेंगे। समान वितरण में योगदान करने का एक तरीका है कि हम ख़रीदारी और उसके उत्पादन के बारे में अधिक जागरूक हो। एक फुटबॉल एक अच्छा उदाहरण है, फुटबॉल खिलाड़ियों तक पहुंचने से पहले लम्बी यात्रा करता है। सबसे पहले, सामग्री बनाई जाती है, फिर, वे प्रतीक चिन्ह को कहीं और प्रिंट करते हैं, इससे पहले कि कोई तीसरा देश सब कुछ एक साथ सिल दे। एक फ़ुटबॉल अपने लक्ष्य तक पहुँचने से पहले पूरी दुनिया घूमती है। इसकी यात्रा हमें आपस में जोड़ती है। यदि हमें एक संधारणीय भविष्य का युद्ध जीतना है, हमें निष्पक्ष नियमों के साथ खेलना होगा जो सभी पर लागू होते हैं। सामाजिक विकास। हम मानव प्रकृति का हिस्सा हैं, किंतु हम दुनिया के लिए महत्वपूर्ण संसाधन भी हैं, पानी, जंगल और सूरज की तरह। हमारा मस्‍तिष्‍क सबसे विचित्र और सबसे रचनात्मक वस्‍तुएं बना सकता है। किंतु हमें अपने सबसे अच्छे रूप को पाने के लिए कुछ बातों का सही होना आवश्‍यक है, जैसे शिक्षा, सुरक्षा, भोजन और चिकित्सा के समान अवसर प्राप्त करना। यह हमें इंसान के रूप में बेहतर अवसर प्रदान करता है, और ग्रह के लिए भी। हमें बस नए ढंग से सोचना है। इन तीनों को मिलकर काम करना होगा। यही है संधारणीय विकास। और वास्तव में इसके लिए एक योजना है। संयुक्त राष्ट्र के सभी देश संधारणीय विकास के लिए एक संयुक्त योजना पर सहमत हुए हैं। किंतु योजना को सफल बनाने के लिए हमें सहयोग की आवश्‍यकता है और हम चाहते हैं कि आप भी शामिल हों। क्या आप हमारे साथ हैं?