जन्म प्रमाण पत्र होना मानवाधिकार क्यों है?
-
0:00 - 0:03जब मैं चौदह साल की थी ,
-
0:03 - 0:08मेरा परिवार मेरे छोटे भाइयों को
इथियोपिया से अपनाने की प्रक्रिया में था| -
0:08 - 0:10एक दिन मेरी माँ ने पूछा,
-
0:10 - 0:12"हमे इनके जन्मदिन के लिए
कौनसी तिथि डालनी चाहिए?" -
0:13 - 0:16"जाहिर है, जिस दिन वह पैदा हुए थे?
-
0:16 - 0:18हास्यास्पद सवाल|
-
0:18 - 0:20और तब माँ ने कहा,
-
0:20 - 0:21क्रिस्टेन,
-
0:21 - 0:24तुम्हारे छोटे भाइयों के पास
जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, -
0:24 - 0:26तो हम कैसे पता लगाए की
उनकी जन्म तिथि कब है? -
0:27 - 0:28होश उड़ गए|
-
0:28 - 0:31आज बीस साल बाद भी मैं
इस पर ही काम कर रही हूँ , -
0:31 - 0:33बस मैं एक रहस्य को सुलझाने के सिवाय
-
0:33 - 0:35भाइयों के
जन्म प्रमाण पत्र के अलावा, -
0:35 - 0:38मैं इस समस्या का समाधान वश्विक स्तर पर
करने का प्रयास करती हूँ| -
0:38 - 0:41तो जन्म प्रमाण पत्रों का
अंतर्राष्ट्रीय विकास से क्या सम्बन्ध? -
0:41 - 0:45जवाब के लिए, हमें असल डेवलपमेंट एजेंडा
को देखना होगा, -
0:45 - 0:46मानवाधिकारों का एजेंडा|
-
0:46 - 0:50१९४८ में यूनिवर्सल डिक्लेरेशन
ऑफ़ ह्यूमन राइट्स ने, -
0:50 - 0:52पहली बार,
-
0:52 - 0:56आधारभूत मानवाधिकारों और प्रतिष्ठाओं की
सामूहिक विचारधारा स्थित की -
0:56 - 0:59जो विश्व के प्रत्येक देश के लोगों पर
लागू होती है: -
0:59 - 1:03आर्टिकल छः सभी को कानून के सामने
मानवीय स्वीकृति देता है| -
1:03 - 1:05यानी एक कानूनी पहचान|
-
1:05 - 1:07बच्चों के लिए, जन्म प्रमाण पत्र
ये पहचान है| -
1:07 - 1:10और जबकि यह एक सार्वत्रिक मानवाधिकार है,
-
1:10 - 1:15आज भी एक अरब लोगों के पास अपने
अस्तित्व का आलेख नहीं है| -
1:15 - 1:18और ये हमारे समय के सबसे बड़े
मानवाधिकारों उल्लंघनों में से एक है, -
1:19 - 1:21पर लगता है की किसी को
इसके बारे में नहीं पता| -
1:22 - 1:25वैश्विक निर्धनता और भूख के सामने,
-
1:25 - 1:27सभी की कानूनी पहचान सुनिश्चित करना
-
1:27 - 1:29महत्वपूर्ण नहीं लगती,
-
1:29 - 1:31पर असल में, यह (महत्वपूर्ण) है|
-
1:31 - 1:33मेरे पेशे की शुरुआत में,
-
1:33 - 1:37मैं मुंबई की मलिन बस्तियों में एक
समाज सेवक के साथ काम कर रही थी, -
1:37 - 1:39हम एक छोटी लड़की का मामला देख रहे थे
-
1:40 - 1:44जो पोलियो के कारण
कमर के नीचे से लकवा गयी थी| -
1:44 - 1:46जब हम उसके घर पहुंचे,
-
1:46 - 1:48हमने उसे ज़मीन पर पाया|
-
1:48 - 1:51उसके पैर बुरी तरह घायल और संक्रमित थे,
-
1:51 - 1:53वह कुपोषित थी,
-
1:53 - 1:55वह कभी विद्यालय नहीं गयी थी
-
1:55 - 2:00और उसने अपनी अधिकतम ज़िन्दगी एक
छोटे और अंधेरे वाले कमरे में गुज़ारी थी| -
2:01 - 2:04जब हम निकले, तब मैंने समाज सेवक से
योजना के बारे में पूछा| -
2:04 - 2:07उसने कहा "पहले हमे उसका
जन्म प्रमाण पत्र चाहिए|" -
2:07 - 2:08मुझे झटका लगा
-
2:08 - 2:09मैंने कहा, "
-
2:09 - 2:13हमें इसे सामाजिक सहायता देनी चाहिए
साथ ही एक सुरक्षित घर और विद्यालय| -
2:13 - 2:15उसने कहा "इसलिए जन्म प्रमाण पत्र चाहिए|"
-
2:15 - 2:18देखिये, एक कानूनी पहचान के बिना ,
-
2:18 - 2:21आपको सरकार द्वारा
व्यक्ति के रूप में मान्यता नहीं मिलती| -
2:21 - 2:24जिस व्यक्ति की सरकारी नोंद नही
वह सरकारी सुविधाओं नाही प्राप्त कर सकता -
2:24 - 2:27सरकार सिर्फ सुविधाएं
उन्हें प्रदान कर सकती है -
2:27 - 2:29जिनके अस्तित्व के बारे में
उन्हें पता हो| -
2:29 - 2:32इसलिए, उदाहरणार्थ , लोग प्रतिरक्षीकरण
सेवाओं द्वारा अनदेखा होते है| -
2:32 - 2:37बिना किसी कानूनी पहचान वाले लोगो को
न ही गिना जाता है और न ही रक्षा मिलती है | -
2:37 - 2:42वे समाज के सबसे
गरीब सदस्यो में से होते है -
2:42 - 2:44सबसे हाशिये पर होने वाले समुदायों में से|
-
2:44 - 2:47वे (मानव) तस्करी के शिकार होते है|
-
2:47 - 2:50मानव तस्कर जानते है कि
ऐसे व्यक्ति को ढूंढना लगभव असंभव है -
2:50 - 2:54जिनके अस्तित्व का पहले से ही
कोई अभिलेख नहीं है| -
2:54 - 2:57वे बाल विवाह और बाल श्रम
जैसे शोषणों का शिकार होते है | -
2:57 - 3:01आप जन्म प्रमाण पत्र के बिना ये कैसे
साबित करे कि एक बच्चा अभी भी बच्चा ही है? -
3:01 - 3:04वे राज्यविहीन में से है;
-
3:04 - 3:06जन्म प्रमाण पत्र सबूत देते है कि
आपके माता-पिता कौन है -
3:07 - 3:09और आप कहां पैदा हुए थे,
-
3:09 - 3:11जो राष्ट्रीयता लेने हेतु मुख्य कारक है|
-
3:11 - 3:14विश्व में बिना कानूनी पहचान वाले
एक अरब लोगों में से, -
3:14 - 3:17विशाल बहुमत उन्ही की है
जो जन्म पर अभिलेख नहीं किये गए| -
3:17 - 3:21दुनिया के सबसे कम उन्नत देशों में,
-
3:21 - 3:24६० प्रतिशत से ज़्यादा
बच्चों के जन्म कभी अभिलेख नहीं हुए है| -
3:24 - 3:28सब-सहारन अफ्रीका के
१७ देशों में हुई एक जाँच -
3:28 - 3:31के अनुसार ८० प्रतिशत बच्चों के पास
जन्म प्रमाण पत्र नहीं है| -
3:31 - 3:34जिन देशों ने अभी तक प्राप्त नहीं की
-
3:34 - 3:37सार्वभौमिक जन्म पंजीकरण कवरेज,
-
3:37 - 3:41२६ देशो में स्वास्थ्य सुविधाओं तक
पहुंचने हेतु जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है, -
3:41 - 3:44टीके सहित.
-
3:44 - 3:47ये ३७ देशों में समाज सेवा तक
पहुंचने हेतु आवश्यक है -
3:48 - 3:51जिसका इरादा
लोगों को गरीबी से निकालना है| -
3:51 - 3:53और ५९ देशों में,
जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है -
3:55 - 3:59एक बच्चे की विद्यालय में
भर्ती और समापन के लिए| -
3:59 - 4:03जन्म प्रमाण पत्र अक्सर अन्य रूपों की
कानूनी पहचान के लिए आवश्यक है, -
4:03 - 4:06जैसे एक राष्ट्रीय पहचान या एक पासपोर्ट|
-
4:06 - 4:09और लगभग हर देश में किसी
तरह की कानूनी पहचान आवश्यक है -
4:09 - 4:13मतदान करने, सिम कार्ड पाने
या बैंक खाता खोलने हेतु | -
4:13 - 4:16असल में, दुनिया के जिन १.७
अरब लोगों का बैंक खाता नहीं है, -
4:16 - 4:20२० प्रतिशत कानूनी पहचान
के दस्तावेज न होने के कारण है| -
4:20 - 4:23ये देखने के लिए विशेषज्ञ होने की ज़रूरत
नहीं है कि ये, अरब गुणा , -
4:24 - 4:28एक बहुत बड़ी समस्या है|
-
4:28 - 4:30तो ये विचित्र नहीं है कि सबूत दिखाता है
-
4:30 - 4:32कि उन्नत जन्म पंजीकरण कवरेज के साथ
-
4:32 - 4:35विकास के परिणामों में सुधार होता है,
-
4:35 - 4:37निर्धनता उपशमन से लेकर
-
4:37 - 4:38बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा
-
4:38 - 4:40आर्थिक सुधार
-
4:40 - 4:42और सुरक्षित और व्यवस्थित स्थानांतरण (तक)|
-
4:43 - 4:45२०१५ में, विश्व नेता साथ आये
-
4:47 - 4:51और वादा किया कि
वे सभी लोगों के मानवाधिकार बनाये रखेंगे -
4:51 - 4:54और किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे
-
4:54 - 4:56गरीबी मिटाने के प्रयासों में,
-
4:56 - 4:57भूख,
-
4:57 - 4:59और असमानताएँ कम करने में|
-
4:59 - 5:01पर वे मानवाधिकार कैसे बनाये रखेंगे
-
5:01 - 5:04और उन्हें कैसे पता कि
कोई पीछे नहीं छोड़ा जा रहा है -
5:04 - 5:06अगर उन्हें ये नहीं पता कि
वे कौन और कहाँ है -
5:06 - 5:09पहली जगह में?
-
5:09 - 5:12तो देश इसके बारे में क्या
कर सकते हैं? -
5:13 - 5:16अब,इसके लिए कोई एक आदर्श नहीं है
जो सभी के लिए ठीक बैठे, -
5:16 - 5:18क्योंकि हर देश का संदर्भ अनोखा है.
-
5:18 - 5:21पाँच सिद्ध हस्तक्षेप है
जो हर व्यवस्था पर लागू हो सकते है| -
5:21 - 5:24संख्या एक, दूरी कम करें|
-
5:25 - 5:27दो, लागत हटाएँ|
-
5:27 - 5:29तीन, प्रक्रिया को सरल बनाये|
-
5:29 - 5:31चार, भेदभाव हटाएँ|
-
5:31 - 5:33पांच, मांग बढ़ाएं|
-
5:33 - 5:35लिंग भेदभाव छिपी हुई समस्या है
-
5:35 - 5:38क्योंकि, सांख्यिकीय, कोई फर्क नहीं है
-
5:39 - 5:41लड़कों और लड़कियों के पंजिकरण दरों के बीच|
-
5:41 - 5:43पर भेदभाव बच्चे के विरुद्ध नहीं है --
-
5:43 - 5:46ये माँ के विरुद्ध है|
-
5:46 - 5:49अंगोला ३५ देशों में से एक था
जिसे पिता के नाम की ज़रुरत थी -
5:49 - 5:51या उनकी उपस्थिति की,
बच्चे के जन्म के पंजीकरण के लिए| -
5:52 - 5:54तो जिन स्थितियों में
पिता अनजान हो, अनिच्छुक (हो) -
5:54 - 5:57या पितृत्व का दावा करने में असमर्थ हो,
-
5:57 - 6:01माँ कानून से प्रतिबंध है, माँ जन्म
पंजीकरण करने में कानून से प्रतिबंध है, -
6:01 - 6:03अपने खुद के बच्चों का (पंजीकरण)|
-
6:03 - 6:06तो इसे सम्बोधित करने के लिए,
अंगोला ने एक नीति बनाई -
6:06 - 6:10एकल माँ के रूप में, माताओं को
अपने बच्चों की पंजीकरण कराने की अनुमति दी| -
6:10 - 6:12तंज़ानिया में, २०१२ में,
-
6:12 - 6:14सिर्फ १३ प्रतिशत बच्चों के पास
जन्म प्रमाण पत्र था| -
6:14 - 6:17तो सरकार एक नयी व्यवस्था के साथ आयी|
-
6:18 - 6:20उन्होंने मौजूदा बुनियादी ढांचों में,
पंजीकरण केंद्र लगाये, -
6:21 - 6:25जैसे सामुदायिक वार्ड
-
6:25 - 6:27और स्वास्थ्य सुविधाएँ|
-
6:27 - 6:30तो वे सुविधाएं जरूरतमंद लोगों के पास लाये|
-
6:30 - 6:33उन्होंने शुल्क हटा दी|
-
6:33 - 6:35उन्होंने प्रक्रिया को सरल बनाकर
स्वचालित किया, -
6:35 - 6:38तो जन्म प्रमाण पत्र
उसी स्थान पर जारी हो सकता था| -
6:38 - 6:41माँग बढ़ाने हेतु, एक जन जागरूकता अभियान
शुरू किया गया, -
6:41 - 6:44लोगो को बताया गया कि एक नई प्रक्रिया है
-
6:44 - 6:47और उनके बच्चों का जन्म पंजीकरण
क्यों महत्वपूर्ण है| -
6:47 - 6:49कुछ ही सालों में, जिन जिलों में
नई व्यवस्था लागू की गयी थी, -
6:51 - 6:54अब वहाँ ८३ प्रतिशत बच्चों के पास
जन्म प्रमाण पत्र है| -
6:54 - 6:57और वे इसे देशभर में
लागू करने की प्रक्रिया में है| -
6:57 - 7:00तो आप क्या कर सकते है?
-
7:00 - 7:03देखिये, मेरा मानना है कि
हम सब मानवता द्वारा संयुक्त है| -
7:04 - 7:07हम समान धरती पर रहते है|
हम समान हवा में साँस लेते है| -
7:07 - 7:11जबकि हममें से किसी ने न पैदा होना
और किन परिस्थितयो में जन्म लेना चुना है -
7:11 - 7:14हम चुन सकते है कि हम कैसे रहे|
-
7:14 - 7:16बदलाव तब होता है जब जागरूकता का एक पल
-
7:16 - 7:19या सहानुभूति का एक पल
-
7:19 - 7:22इंसान को कर्म करने की प्रेरणा देता है|
-
7:22 - 7:24और हमारे सामूहिक कार्य के माध्यम से
-
7:24 - 7:26हम बदलाव के सबसे
शक्तिशाली एजेंट्स बन जाते है| -
7:26 - 7:29जब निष्क्रियता की लागत है
मासूम बच्चों का असुरक्षित छोड़ा जाना, -
7:29 - 7:33टीका न हो पाना, विद्यालय न जा पाना ,
बड़े होकर ऐसे व्यसक बनना जो -
7:33 - 7:36न ही उम्दा काम
ढूंढ पाए और न ही मतदान कर पाए, -
7:36 - 7:40गरीबी, बहिष्करण और
अदर्शन के चक्र में फंसे, -
7:40 - 7:44यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है
-
7:44 - 7:46कि हम इस मुद्दे को
अंधेरे से बाहर निकाले -
7:46 - 7:48और उजाले में लाये|
-
7:48 - 7:51क्योंकि दुनिया बदलने का अवसर
रोज़ नहीं मिलता, -
7:51 - 7:54पर आज,
-
7:54 - 7:56आपके पास (ये अवसर) है|
-
7:56 - 7:57धन्यवाद|
-
7:58 - 7:59(तालियां)
-
7:59 - 8:01(तालियां)
- Title:
- जन्म प्रमाण पत्र होना मानवाधिकार क्यों है?
- Speaker:
- क्रिस्टेन वेन्ज
- Description:
-
विश्वभर में एक अरब से ज़्यादा लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, जिनमे ज़्यादातर बच्चें है|कानूनी पहचान विशेषज्ञ क्रिस्टेन वेन्ज कहती हैं कि बहुत देशों में इसका अर्थ स्वास्थय और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं तक न पहुँच पाना है|वह चर्चा करती है कि यह समस्या हमारे समय के सबसे बड़े मानवधिकार उल्लंघनों में से एक क्यों है-- और सबकी पंजीकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पाँच रणनीतियाँ साझा करती हैं|
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 08:14
![]() |
Arvind Patil approved Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? | |
![]() |
Arvind Patil accepted Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? | |
![]() |
Arvind Patil edited Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? | |
![]() |
Arvind Patil rejected Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? | |
![]() |
Arvind Patil edited Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? | |
![]() |
Arvind Patil accepted Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? | |
![]() |
Ritika Singhal edited Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? | |
![]() |
Ritika Singhal edited Hindi subtitles for What if a single human right could change the world? |