जानवर दर्द का अनुभव कैसे करते हैं? - Robyn J. Crook
-
0:07 - 0:10इंसान सुई के अचानक चुभने,
-
0:10 - 0:13पैर के उँगलियों के टकराने और
-
0:13 - 0:15दांतों के दर्द को जानते हैं।
-
0:15 - 0:20हम कई तरह के दर्द पहचानते हैं
और उनके इलाज के कई तरीकें हमारे पास हैं। -
0:20 - 0:22पर अन्य प्रजातियों का क्या?
-
0:22 - 0:26हमारे चारों ओर मौजूद जानवर
दर्द को कैसे महसूस करते हैं? -
0:26 - 0:28यह ज़रूररी है की हम पता लगाएं।
-
0:28 - 0:30हम जानवरों को घरों में पालते हैं,
-
0:30 - 0:31वे हमारे पर्यावरण को समृद्ध करते हैं,
-
0:31 - 0:34कई प्रजातियों को हम खाने के लिए पालते हैं
-
0:34 - 0:38और उनपर वैज्ञानिक प्रयोग भी करते हैं
-
0:38 - 0:40जानवर हमारे लिए आवश्यक हैं,
-
0:40 - 0:44इसलिए ये भी उतना ही
आवश्यक है की हम उन्हें दर्द न दें। -
0:44 - 0:47वे जानवर जो हमारी तरह हैं,
जैसे के स्तनपायी, -
0:47 - 0:50यह अक्सर स्पष्ट होता है
जब उन्हें दर्द होता है। -
0:50 - 0:53लेकिन ऐसा बहुत कुछ है जो स्पष्ट नहीं है,
-
0:53 - 0:56जैसे कि क्या हमारे दर्द निवारक
उनपर काम करते हैं -
0:56 - 0:58और कोई जानवर हमसे जितना अलग होता है,
-
0:58 - 1:01उनके अनुभव को समझना उतना ही मुश्किल
-
1:01 - 1:04आप कैसे बताएंगे कि कोई झींगा तकलीफ में है?
-
1:04 - 1:05एक साँप
-
1:05 - 1:07एक घोंघा
-
1:07 - 1:09कशेरुकियों में, जिसमे इंसान भी शामिल है,
-
1:09 - 1:12दर्द को दो भिन्न प्रक्रियाओं
में बांटा जा सकता है। -
1:12 - 1:17सबसे पहले, नसें और त्वचा
कुछ हानिकारक महसूस करते हैं, -
1:17 - 1:19और रीढ़ को उसकी जानकारी संचारित करती हैं।
-
1:19 - 1:22वहाँ, प्रेरक तंत्रिकोशिका
गतिविधि को सक्रिय करती हैं -
1:22 - 1:25जो हमें तेजी से खतरे से दूर करती है।
-
1:25 - 1:28इस खतरे की शारीरिक पहचान
को नोसिसेप्शन कहते हैं, -
1:28 - 1:30और लगभग सारे जानवर,
-
1:30 - 1:32यहाँ तक की बहुत सरल तांत्रिक तंत्र वाले भी
-
1:32 - 1:34इसका अनुभव करते हैं।
-
1:34 - 1:37इस क्षमता के बिना, जानवर खतरे
से बचने में असमर्थ होंगे -
1:37 - 1:40और उनके उत्तरजीविता को खतरा होगा।
-
1:40 - 1:43दूसरा भाग है खतरे की सचेत पहचान।
-
1:43 - 1:47मनुष्यों में, यह तब होता है जब हमारी
त्वचा में संवेदीतंत्रिका कोशिकाऐं -
1:47 - 1:51रीढ़ के माध्यम से मस्तिष्क तक
दूसरे दौर के संबंध बनाते हैं। -
1:51 - 1:57वहाँ लाखों तन्त्रिका कोशिकाएं
दर्द की अनुभूति पैदा करती हैं। -
1:57 - 2:01हमारे लिए, यह डर, घबराहट
और तनाव जैसी भावनाओं -
2:01 - 2:02से जुड़ा एक बहुत ही
-
2:02 - 2:03जटिल अनुभव है
-
2:03 - 2:06जिसे हम दूसरों से संवाद कर सकते हैं।
-
2:06 - 2:08पर यह जानना कठिन है कि जानवर
-
2:08 - 2:11इस प्रक्रिया के हिस्से कैसे अनुभव करते हैं
-
2:11 - 2:14क्योंकि ज्यादातर वे हमें नहीं दिखा सकते
कि वे क्या महसूस करते हैं। -
2:14 - 2:19परंतु जानवरों के बर्ताव से
कुछ संकेत मिलता है। -
2:19 - 2:22जंगली, घायल जानवरों अपने
घावों को उपचर्या करने, -
2:22 - 2:25अपने संकट को दिखाने के लिए शोर मचाने,
-
2:25 - 2:27और प्रत्याहृत होने के लिए जाने जाते है।
-
2:27 - 2:31लैब में, वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि
मुर्गियों और चूहों जैसे जानवर -
2:31 - 2:36अगर वे दर्द में हो तो दर्द कम
करने वाली दवाओं का स्व-प्रशासन करेंगे। -
2:36 - 2:39जानवर उन परिस्थितियों से भी बचते हैं
जहाँ उन्हें पहले चोट लगी हो, -
2:39 - 2:42जो खतरों की जागरूकता का सुझाव देता है।
-
2:42 - 2:45हम इस स्तिथि पर पहुँच गए हैं कि
अनुसंधान ने हमें इतना सुनिश्चित कर दिया है -
2:45 - 2:47कि कशेरुकी दर्द को पहचानते हैं
-
2:47 - 2:52कि कई देशों में इन जानवरों को
अनावश्यक रूप से हानि पहुँचाना अवैध है। -
2:52 - 2:56पर अन्य जानवरों जैसे अकशेरुकियों का क्या ?
-
2:56 - 2:58ये जानवर कानूनी रूप से संरक्षित नहीं हैं,
-
2:58 - 3:02अंशतःक्योंकि उनके बर्ताव को
समझना ज़्यादा मुश्किल है। -
3:02 - 3:04हम उनमें से कुछ के बारे में
अच्छे अनुमान लगा सकते हैं, -
3:04 - 3:05जैसे कि कस्तूरी,
-
3:05 - 3:06कीड़े,
-
3:06 - 3:07और जेलिफ़िश।
-
3:07 - 3:10ये उन जानवरों के उदाहरण हैं
जिनमें या तो दिमाग की कमी है -
3:10 - 3:12या बहुत सरल है।
-
3:12 - 3:16जब नींबू का रस निचोड़ा जाए तो एक
कस्तूरी पल्टा खाता है, उदाहरण के लिए, -
3:16 - 3:19'नोसिसेप्शन की वजह से।
-
3:19 - 3:21लेकिन इस तरह के एक
सरल तंत्रिका तंत्र के साथ, -
3:21 - 3:25दर्द के सचेत हिस्से को
अनुभव करना असंभाव्य है। -
3:25 - 3:27हालाँकि बाकी अकशेरूकीय
जानवर ज़्यादा जटिल होते हैं, -
3:27 - 3:29जैसे कि ऑक्टोपस,
-
3:29 - 3:30जिसके पास एक परिष्कृत दिमाग है
-
3:30 - 3:34और सबसे बुद्धिमान अकशेरुकी
जानवरों में से एक माना जाता है। -
3:34 - 3:40फिर भी, कई देशों में, लोग ज़िंदा
ऑक्टोपस खाने की पद्धति जारी रखते हैं। -
3:40 - 3:44हम ज़िंदा क्रॉफ़िश, झींगा
और केकड़ों को भी उबालते हैं -
3:44 - 3:47भले ही हम सच में नहीं जानते
कि उनपर क्या प्रभाव पड़ता है। -
3:47 - 3:49यह एक नैतिक सवाल खड़ा करता है
-
3:49 - 3:53क्योंकि हम शायद इन जानवरों
को बेवजह पीड़ित कर रहे हैं। -
3:53 - 3:57वैज्ञानिक प्रयोग, विविदास्पाद होने के
बावजूद, हमें कुछ संकेत देते हैं। -
3:57 - 4:01हर्मिट केकड़ों पर किये परीक्षणों
से पता लगता है कि वे -
4:01 - 4:03बिजली के प्रभाव पर
अवांछनीय खोल छोड़ देते हैं -
4:03 - 4:06पर अच्छे खोल हैं तो रहते हैं।
-
4:06 - 4:09और ऑक्टोपस जोकि
घायल बाँह को मोड़ लेते हैं, -
4:09 - 4:12शिकार के लिए उसी बाँह
का इस्तेमाल कर सकते हैं। -
4:12 - 4:17यह बताता है कि ये जानवर बजाय
केवल अनिच्छा से नुक्सान पहुँचाने से -
4:17 - 4:20संवेदी निवेश के आसपास
मूल्य निर्णय लेते हैं। -
4:20 - 4:24इसी दौरान, केकड़ों में ये भी
पाया गया है कि बिजली का -
4:24 - 4:27झटके लगने पर वे शरीर
के उस भाग को लगातार सहलाते हैं। -
4:27 - 4:29और यहाँ तक कि समुद्री स्लग ठिठकते हैं
-
4:29 - 4:32जब उन्हें मालूम होता है
कि वे पीड़ा उद्दीपन पाने वाले हैं। -
4:32 - 4:36इसका मतलब है कि उनके पास
शारीरिक संवेदनाओं की कुछ स्मृति है। -
4:36 - 4:38हमें अब भी जानवरों के दर्द
के बारे में काफ़ी कुछ जानना है। -
4:38 - 4:40जैसे-जैसे हमारा ज्ञान बढ़ेगा
-
4:40 - 4:45एक दिन हम एक ऐसी दुनिया में रहेंगे
जहां हम बेवजह दर्द नहीं देंगे।
- Title:
- जानवर दर्द का अनुभव कैसे करते हैं? - Robyn J. Crook
- Speaker:
- Robyn J. Crook
- Description:
-
मनुष्य एक सुई की आश्चर्यजनक चुभन, एक ठूंठदार पैर के अंगूठे का दर्द और एक दाँत दर्द का फड़क जानता है। हम कई तरह के दर्द की पहचान कर सकते हैं और इसके इलाज के कई तरीके हैं - लेकिन अन्य प्रजातियों के बारे में क्या? हमारे चारों ओर के जानवर दर्द का अनुभव कैसे करते हैं? Robyn J. Crook ने कशेरुक और अकशेरुकी दोनों जानवरों में दर्द की जाँच करती हैं। Robyn J. Crook द्वारा पाठ, Anton Bogaty द्वारा एनीमेशन।
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TED-Ed
- Duration:
- 05:07
![]() |
Abhinav Garule commented on Hindi subtitles for How do animals experience pain? | |
![]() |
Abhinav Garule approved Hindi subtitles for How do animals experience pain? | |
![]() |
Abhinav Garule accepted Hindi subtitles for How do animals experience pain? | |
![]() |
Retired user edited Hindi subtitles for How do animals experience pain? | |
![]() |
Retired user edited Hindi subtitles for How do animals experience pain? | |
![]() |
Retired user edited Hindi subtitles for How do animals experience pain? | |
![]() |
Retired user edited Hindi subtitles for How do animals experience pain? | |
![]() |
Retired user edited Hindi subtitles for How do animals experience pain? |
Abhinav Garule
Great work!
Keep it up! :)