< Return to Video

Beirut Explosion: How to Spot a Doctored Video

  • 0:01 - 0:05
    4 अगस्त को लेबनान के बेरूत में
    बंदरगाह पर एक बड़ा विस्फोट हुआ था।
  • 0:05 - 0:08
    (विस्फोट)
  • 0:08 - 0:11
    सेलफोन ने विस्फोट को
    लगभग हर ऐंगल से दिखाया।
  • 0:11 - 0:15
    वीडियो सोशल मीडिया और मैसेजिंग
    प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगभग तुरंत फैल गए।
  • 0:16 - 0:18
    कुछ असली थे, कुछ में हेरफेर किया गया था।
  • 0:19 - 0:23
    कुछ विस्फोट से ठीक पहले एक
    मिसाइल दिखाई दिए।
  • 0:23 - 0:25
    (विस्फोट)
  • 0:26 - 0:28
    इन वीडियो से छेड़छाड़ की गई थी।
  • 0:28 - 0:30
    जब खोजी रिपोर्टर इमैनुएल सलीबा को
  • 0:30 - 0:33
    उन वीडियो में से एक बेरूत
    के स्रोत से प्राप्त हुआ,
  • 0:33 - 0:35
    वह जानती थी कि उसे इस
    पर काम करना होगा।
  • 0:35 - 0:36
    एक खोजी पत्रकार के रूप में,
  • 0:36 - 0:40
    मेरी भूमिका यह जानने की कोशिश करना है
    कि विस्फोट किस कारण से हुआ।
  • 0:40 - 0:45
    मैं ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आयी जो
    बेरूत के बंदरगाह पर व्यवसाय का मालिक है।
  • 0:45 - 0:47
    उनका परिवार ४० साल से वहां काम कर रहा है।
  • 0:47 - 0:51
    हमारी बातों में उन्होंने कहा:
    "मैं आपको एक वीडियो भेजता हूं।"
  • 0:51 - 0:54
    "मुझे लगता है कि एक मिसाइल
    इस विस्फोट का कारण है।"
  • 0:54 - 0:55
    मैं पहले से ही काफी संशय में थी
  • 0:55 - 1:00
    क्योंकि मैंने वहां कुछ काफी आसानी
    से खारिज करने योग्य वीडियो देखे थे।
  • 1:00 - 1:05
    तो हम यहां जो देख रहे हैं वह पहला
    वीडियो है जो कि छेड़छाड़ की गई थी।
  • 1:06 - 1:08
    इस मामले में क्या दिलचस्प है -
  • 1:08 - 1:10
    यह एक मूल गवाह वीडियो है,
  • 1:10 - 1:12
    तो हम विडीओ देख रहे हैं,
  • 1:12 - 1:15
    लेकिन उस व्यक्ति ने इसमें
    एक मिसाइल जोड़ दिया।
  • 1:15 - 1:19
    और मैं आपको मूल वीडियो
    दिखाऊंगी, जो कि यह है।
  • 1:19 - 1:22
    (कार का हॉर्न बजाना)
  • 1:23 - 1:26
    (विस्फोट)
  • 1:27 - 1:32
    ऑनलाइन में क्या हो रहा है,
    इसके बारे में अब क्या बढ़िया है
  • 1:32 - 1:35
    कि जैसे ही कोई हेर-फेर
    वाला वीडियो सामने आता है,
  • 1:35 - 1:38
    बहुत सारे पत्रकार हैं जो ऐसा
    करने के लिए प्रशिक्षित हैं,
  • 1:38 - 1:41
    बहुत जल्दी उन्हें खारिज किया जा रहा है।
  • 1:41 - 1:47
    बीबीसी के एक सहयोगी जो दुष्प्रचार पर
    ध्यान देते हैं, इसे खारिज कर दिया।
  • 1:47 - 1:50
    और भी कई लोग हैं, जो भले ही
    कई जगह काम करते हैं,
  • 1:50 - 1:53
    एक दूसरे के काम देख रहे हैं
    और एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।
  • 1:53 - 1:56
    मैं अपने स्रोत से बात कर रही थी
    तो मेरे दिमाग में यह बात थी,
  • 1:56 - 1:59
    मैंने सोचा, "हमने पहले ही एक
    वीडियो को खारिज कर दिया है।
  • 1:59 - 2:01
    मैं इसे लेकर काफी संशय में हूं।"
  • 2:01 - 2:02
    "मुझे भेज दो।"
  • 2:02 - 2:06
    उसने मुझे व्हाट्सएप से भेजा और कहा कि
    उसे यह दोस्तों और परिवारों से मिला है।
  • 2:06 - 2:09
    कल्पना कीजिए कि उनका व्यवसाय
    नष्ट हो गया है, वे जवाब चाहते हैं।
  • 2:09 - 2:12
    वे जानना चाहते हैं कि
    विस्फोट किस कारण से हुआ।
  • 2:12 - 2:15
    मैंने वीडियो देखा और यह
    एक इंफ्रारेड वीडियो है।
  • 2:15 - 2:18
    मैं आपको एक ऐसा संस्करण दिखाती हूँ
    जो अभी भी ट्विटर पर मौजूद है।
  • 2:18 - 2:20
    मैं इसे आपके लिए चलाती हूँ
    ताकि आप देख सकें।
  • 2:23 - 2:27
    (विस्फोट)
  • 2:31 - 2:35
    आप देख सकते हैं कि ये दो वीडियो हैं
    जिन्हें एक साथ एडिट किया गया है
  • 2:35 - 2:38
    ऐसा दिखाने के लिए
    कि यह एक ही शॉट है।
  • 2:38 - 2:41
    लेकिन इसे देखने मात्र से कोई
    भी यह देख सकता है कि
  • 2:41 - 2:43
    वे दो अलग-अलग कोणों से लिए गए हैं।
  • 2:43 - 2:47
    यह थर्मल इमेजिंग परत भी है
    जो थोड़ी अजीब है,
  • 2:47 - 2:50
    यह देखते हुए कि वीडियो
    कैमरा नीचे गिर जाता है
  • 2:50 - 2:54
    और आप देख सकते हैं कि
    इसे एक आम आदमी ने खिंचा था।
  • 2:54 - 2:57
    इन्फ्रारेड कैमरा किस आम
    आदमी के पास के पास है?
  • 2:57 - 2:59
    यह एक महंगा कैमरा है।
  • 2:59 - 3:01
    बिलकुल। वीडियो हिल रहा है।
  • 3:01 - 3:03
    इतनी जल्दी कोई सुरक्षा
    फ़ुटेज सामने नहीं आता
  • 3:03 - 3:05
    विस्फोट की ताकत को देखते हुए।
  • 3:05 - 3:08
    तो आप बस इन चीजों को
    एक साथ जोड़ना शुरू करें, जैसे,
  • 3:08 - 3:10
    मैंने इस पहले शॉट को पहचान लिया
  • 3:10 - 3:15
    और मुझे पता था कि यह एक सोशल
    मीडिया संपादक द्वारा लिया गया था
  • 3:15 - 3:17
    जो असल में वहाँ पर था,
    जो सीएनएन के लिए काम करता है।
  • 3:17 - 3:19
    और ये है असली वीडियो है।
  • 3:19 - 3:21
    आप देखिए, इसमें वह फ़िल्टर नहीं है।
  • 3:22 - 3:24
    और जब आप इसे प्ले करते हैं,
  • 3:24 - 3:26
    (विस्फोट)
  • 3:27 - 3:31
    आप देख सकते हैं कि कोई मिसाइल नहीं है
    जो आसमान से आती है और हिट करती है।
  • 3:31 - 3:33
    तो इसे जोड़ा गया।
  • 3:33 - 3:34
    मैंने उससे बात की और कहा,
  • 3:34 - 3:36
    इस वीडियो में हेरफेर किया गया।
  • 3:36 - 3:42
    और मुझे अपने वीडियो में कथित मिसाइल
    के बारे में ये कई ईमेल मिलते रहे"
  • 3:42 - 3:44
    जो आप देख सकते हैं ऐसा कुछ नहीं है।
  • 3:44 - 3:48
    और इसके तुरंत बाद, ट्विटर
    ने में एक कार्यक्रम रखा
  • 3:48 - 3:51
    यह दिखाने के लिए कि तथ्य
    जांचकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला
  • 3:51 - 3:56
    बेरूत विस्फोट वीडियो से छेड़छाड़ की गई
    और इसमें एक नकली मिसाइल शामिल थी।
  • 3:56 - 4:00
    और उन्होंने मेरे ट्वीट और मेरे लिंक
    को ऑनलाइन दिखाया,
  • 4:00 - 4:03
    और उन्होंने कुछ अन्य
    पत्रकारों को भी जोड़ा गया
  • 4:03 - 4:08
    जो इसी तरह के डिबंकिंग
    का काम भी कर रहे थे।
  • 4:08 - 4:13
    इसलिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम
    इन्हें खारिज करने में देरी ना करें
  • 4:13 - 4:15
    और सच को सामने रखें
  • 4:15 - 4:18
    और लोगों को ये बताए कि
    हम इसे कैसे करते हैं, है ना?
  • 4:18 - 4:20
    यह कहना आसान है कि यह वास्तविक नहीं है,
  • 4:20 - 4:23
    लेकिन लोगों को ये समझाने की जरूरत है
    कि यह वास्तविक क्यों और कैसे नहीं है।
  • 4:23 - 4:27
    इसलिए मैंने उसे वापस लिखा
    और मैंने खुद ही आगे बड़कर कहा,
  • 4:27 - 4:29
    " कि मैं कैसे जानती हूं
    कि यह वास्तविक नहीं है।"
  • 4:29 - 4:32
    और उसने लिखा, "ठीक है,
    यह जानना बहुत अच्छा है।
  • 4:32 - 4:34
    मैं अपने दोस्तों और
    परिवार को बताऊंगा।"
  • 4:34 - 4:37
    यह सच में मददगार होगा,
    यदि आप सूची बनाए
  • 4:37 - 4:41
    इन सभी विभिन्न पत्रकारों के साथ,
  • 4:41 - 4:44
    ताकि आप ब्रेकिंग न्यूज के
    दौरान उन पर नजर रख सकें।
  • 4:44 - 4:48
    और जिन विशेषज्ञों पर आप भरोसा करते हैं,
    उनके साथ एक मज़बूत सम्बंध बनाए,
  • 4:48 - 4:51
    और इस तरह आप देख सकते हैं
    कि आप क्या शेयर करने जा रहे हैं
  • 4:51 - 4:54
    वास्तव में यहाँ कुछ ऐसा दिखा
    जो आपको नहीं करना चाहिए।
  • 4:54 - 4:55
    बिल्कुल।
  • 4:55 - 4:58
    बेरुत में ४ अगस्त को हुआ
    विस्फोट विनाशकारी था।
  • 4:58 - 5:00
    जान चली गई।
    हजारों घायल हो गए।
  • 5:00 - 5:03
    अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।
  • 5:03 - 5:06
    हम सब जानना चाहते थे कि ऐसा कैसे हुआ।
  • 5:06 - 5:08
    हमें तुरंत स्पष्टीकरण मिला।
  • 5:08 - 5:11
    लेकिन विश्वसनीय खबरों में समय लगता है।
  • 5:11 - 5:15
    तो हम क्या करते हैं जब सूचना तथ्यों
    की तुलना में तेजी से फैलती है?
  • 5:15 - 5:18
    इमैनुएल की सिफारिश की तरह एक सूची बनाएं।
  • 5:18 - 5:21
    पत्रकारों को खोजें जिन पर भरोसा
    करते हैं और उनका अनुसरण करें।
  • 5:21 - 5:22
    फिर जब बड़ी खबर आती है -
  • 5:22 - 5:26
    और अगर २०२० ने हमें कुछ सिखाया है,
    यह निश्चित रूप से ख़त्म हो जाएगा -
  • 5:26 - 5:29
    आपको पहले से ही पता होगा
    कि किसके पास जाना है।
  • 5:29 - 5:32
    अगली बार तक। इसे असली बनाए रखें।
    फेक न्यूज न फैलाएं।
  • 5:32 - 5:34
    मैं हूं हरि श्रीनिवासन
    और यह टेक ऑन फेक है।
  • 5:37 - 5:38
    देखने के लिए धन्यवाद।
  • 5:38 - 5:40
    इस तरह की और गहन जांच के लिए,
  • 5:40 - 5:42
    इमैनुएल सलीबा
    को ट्विटर पर फ़ॉलो करें।
  • 5:42 - 5:44
    आप विवरण में एक लिंक पा सकते हैं।
  • 5:44 - 5:47
    आप क्या सोचते हैं हमें कमेंट में
    बताएं और सब्सक्राइब करना न भूलें,
  • 5:47 - 5:50
    ये जानने के लिए कि TakeOnFake
    का अगला एपिसोड क्या होगा।
Title:
Beirut Explosion: How to Spot a Doctored Video
Description:

more » « less
Video Language:
English
Team:
Amplifying Voices
Project:
Misinformation and Disinformation
Duration:
05:50

Hindi subtitles

Incomplete

Revisions Compare revisions