पृथ्वी पर 24 घण्टे -- एक तस्वीर में
-
0:00 - 0:04प्रकृति हमारे सामने
अनूठे रूप में होती है, -
0:04 - 0:07यदि हम रुक कर दुनिया को समय
की खिड़की से देखते हैं तो। -
0:08 - 0:09पिछले 10 वर्षों में,
-
0:09 - 0:12मैंने लुप्तप्राय प्रजातियों
और आवासों का अवलोकन किया है -
0:12 - 0:16एक फोटोग्राफिक तकनीक के द्वारा
जो कैद करती है -
0:16 - 0:19वस्तुतः दिन से रात तक के समय
-
0:19 - 0:22सभी को,
एक ही छायाचित्र में। -
0:22 - 0:24इसने मुझे क्षणभंगुर क्षणों
को देखने का अवसर दिया है -
0:24 - 0:27जो वन्यजीव और प्राकृतिक
आवास के बीच, -
0:27 - 0:30दिन भर में वक़्त गुज़रते हुए होते हैं।
-
0:31 - 0:34सेरेनगेटी में,
पांच सप्ताह के सूखे के दौरान, -
0:34 - 0:39मुझे एक पानी का स्त्रोत मिला
और मैंने 26 घंटे तक वहाँ -
0:39 - 0:41विविध और प्रतिस्पर्धी वन्य जीवन को,
-
0:41 - 0:45हमारे ग्रह का सबसे कीमती संसाधन,
पानी, को बांटते देखा। -
0:47 - 0:49केन्या में बोगोरिया झील पर,
-
0:49 - 0:52मैंने राजहंसों के
महान प्रवास की तसवीरें खींची। -
0:52 - 0:55यह आमतौर पर शुष्क मौसम
के चरम के दौरान होता है -
0:55 - 0:58परन्तु, जलवायु परिवर्तन के कारण
शाम को आंधी आने लगी है, -
0:58 - 1:00जिस से आम तौर पर सूखी पहाड़ियाँ
हरी हो गई हैं -
1:00 - 1:03और मीठे पानी की धारा बन गई है
-
1:03 - 1:05जिसमें राजहंस खुशी से नहाते हैं।
-
1:07 - 1:10हमारी आंखों के सामने
हमारा ग्रह बदल रहा है। -
1:10 - 1:13लेकिन उस परिवर्तन का साक्षी होना
इसका भी साक्षी होना है -
1:13 - 1:16कि प्रकृति के आपस में
कितने अद्भुत संबंध है, -
1:16 - 1:18इसकी असीम सुंदरता को देखना है,
-
1:18 - 1:21यह समझना है कि यह सब
हमसे कितना बड़ा है -
1:21 - 1:23और इसके लिए लड़ना क्यों जायज़ है ?
-
1:25 - 1:282019 में, ग्रीनलैंड के बर्फ की चादर ने,
-
1:28 - 1:31इतिहास में सबसे बड़ा पिघलाना दर्ज करा।
-
1:31 - 1:35200 बिलियन टन बर्फ समुद्र में पिघल गई।
-
1:36 - 1:39जब ग्लेशियर की बर्फ पिघलती है
-
1:39 - 1:41तो उसके अवसाद और कण
समुद्री जल में मिलते हैं -
1:41 - 1:44जिससे हमारी समुद्री
खाद्य श्रृंखला शुरू होती हैं। -
1:44 - 1:46प्लैंकटन जमा कण खाते है,
-
1:46 - 1:48क्रिल्ल प्लैंकटन खाते है,
-
1:48 - 1:50और हम्पबेक व्हेल क्रिल्ल को खाते है।
-
1:50 - 1:53यह तस्वीर मेरे कैमरे के द्वारा
देखी गई चीजों का परिणाम है, -
1:53 - 1:56जहाँ हम्पबेक व्हेल की 36
घंटो की दावत चल रही थी। -
1:58 - 2:01हम मानते हैं, कि ग्लेशियरों के
पिघलने का सबसे बड़ा खतरा -
2:01 - 2:03समुद्र तल की वृद्धि होगी,
-
2:03 - 2:05जिसका निश्चित रूप से
समुद्र तट पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा -
2:05 - 2:08और दुनिया भर की जनसंख्या पर भी।
-
2:08 - 2:09लेकिन इस छायाचित्र में,
-
2:09 - 2:12हमने पाया है कि शायद ग्लेशियरों के
पिघलने से सबसे बड़ा खतरा -
2:12 - 2:15जो हमारे महासागरों की खाद्य
श्रृंखला को हो सकता है। -
2:16 - 2:19बर्फ के बिना, महासागर की
खाद्य श्रृंखला टूट सकती है। -
2:20 - 2:23इस तस्वीर को बनाने से मेरी चेतना जागी है।
-
2:23 - 2:26मुझे उम्मीद है यदि आप तत्परता से देखें,
-
2:26 - 2:27तो आपकी चेतना भी जागेगी।
- Title:
- पृथ्वी पर 24 घण्टे -- एक तस्वीर में
- Speaker:
- स्टीफन विल्किस
- Description:
-
फोटोग्राफर स्टीफन विल्किस कहते हैं, "प्रकृति हमारे सामने अनूठे रूप में होती है, यदि हम रुक कर दुनिया को समय की खिड़की से देखें तो।" एक फोटोग्राफिक तकनीक के द्वारा जो दिन से रात तक के समय को, एक ही छायाचित्र में कैद करती है, विल्किस पृथ्वी की सुन्दर जटिलता और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को बेनकाब करते हैं -- पिघलती बर्फ़ के कारण अफ़्रीका में अभूतपूर्व रूप में राजहंसों के प्रवास के विघटन से लेकर।
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 02:33
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image | |
![]() |
TED Translators admin edited Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image | |
![]() |
Adisha Aggarwal approved Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image | |
![]() |
Adisha Aggarwal accepted Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image | |
![]() |
Cissy Yun edited Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image | |
![]() |
Cissy Yun edited Hindi subtitles for 24 hours on Earth -- in one image |