-
प्रकृति हमारे सामने
अनूठे रूप में होती है,
-
यदि हम रुक कर दुनिया को समय
की खिड़की से देखते हैं तो।
-
पिछले 10 वर्षों में,
-
मैंने लुप्तप्राय प्रजातियों
और आवासों का अवलोकन किया है
-
एक फोटोग्राफिक तकनीक के द्वारा
जो कैद करती है
-
वस्तुतः दिन से रात तक के समय
-
सभी को,
एक ही छायाचित्र में।
-
इसने मुझे क्षणभंगुर क्षणों
को देखने का अवसर दिया है
-
जो वन्यजीव और प्राकृतिक
आवास के बीच,
-
दिन भर में वक़्त गुज़रते हुए होते हैं।
-
सेरेनगेटी में,
पांच सप्ताह के सूखे के दौरान,
-
मुझे एक पानी का स्त्रोत मिला
और मैंने 26 घंटे तक वहाँ
-
विविध और प्रतिस्पर्धी वन्य जीवन को,
-
हमारे ग्रह का सबसे कीमती संसाधन,
पानी, को बांटते देखा।
-
केन्या में बोगोरिया झील पर,
-
मैंने राजहंसों के
महान प्रवास की तसवीरें खींची।
-
यह आमतौर पर शुष्क मौसम
के चरम के दौरान होता है
-
परन्तु, जलवायु परिवर्तन के कारण
शाम को आंधी आने लगी है,
-
जिस से आम तौर पर सूखी पहाड़ियाँ
हरी हो गई हैं
-
और मीठे पानी की धारा बन गई है
-
जिसमें राजहंस खुशी से नहाते हैं।
-
हमारी आंखों के सामने
हमारा ग्रह बदल रहा है।
-
लेकिन उस परिवर्तन का साक्षी होना
इसका भी साक्षी होना है
-
कि प्रकृति के आपस में
कितने अद्भुत संबंध है,
-
इसकी असीम सुंदरता को देखना है,
-
यह समझना है कि यह सब
हमसे कितना बड़ा है
-
और इसके लिए लड़ना क्यों जायज़ है ?
-
2019 में, ग्रीनलैंड के बर्फ की चादर ने,
-
इतिहास में सबसे बड़ा पिघलाना दर्ज करा।
-
200 बिलियन टन बर्फ समुद्र में पिघल गई।
-
जब ग्लेशियर की बर्फ पिघलती है
-
तो उसके अवसाद और कण
समुद्री जल में मिलते हैं
-
जिससे हमारी समुद्री
खाद्य श्रृंखला शुरू होती हैं।
-
प्लैंकटन जमा कण खाते है,
-
क्रिल्ल प्लैंकटन खाते है,
-
और हम्पबेक व्हेल क्रिल्ल को खाते है।
-
यह तस्वीर मेरे कैमरे के द्वारा
देखी गई चीजों का परिणाम है,
-
जहाँ हम्पबेक व्हेल की 36
घंटो की दावत चल रही थी।
-
हम मानते हैं, कि ग्लेशियरों के
पिघलने का सबसे बड़ा खतरा
-
समुद्र तल की वृद्धि होगी,
-
जिसका निश्चित रूप से
समुद्र तट पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा
-
और दुनिया भर की जनसंख्या पर भी।
-
लेकिन इस छायाचित्र में,
-
हमने पाया है कि शायद ग्लेशियरों के
पिघलने से सबसे बड़ा खतरा
-
जो हमारे महासागरों की खाद्य
श्रृंखला को हो सकता है।
-
बर्फ के बिना, महासागर की
खाद्य श्रृंखला टूट सकती है।
-
इस तस्वीर को बनाने से मेरी चेतना जागी है।
-
मुझे उम्मीद है यदि आप तत्परता से देखें,
-
तो आपकी चेतना भी जागेगी।