< Return to Video

सरकारें मुद्रास्फ़ीति क्यों उत्पन्न करती हैं

  • 0:01 - 0:04
    एम आर यूनिवर्सिटी
    अर्थशास्त्र सीखिये, अपने विश्व को समझिए
  • 0:04 - 0:06
    ♪ [संगीत] ♪
  • 0:06 - 0:08
    अर्थशास्त्र के सिद्धान्त
  • 0:08 - 0:11
    सरकारें मुद्रास्फ़ीति क्यों उत्पन्न करती हैं
  • 0:14 - 0:16
    [एलेक्स] अगर मुद्रास्फ़ीति बहुत महंगी है,
  • 0:16 - 0:19
    कुछ सरकारें मुद्रास्फ़ीति क्यों उत्पन्न
    करती हैं?
  • 0:20 - 0:23
    ज़िम्बाब्वे में उच्च मुद्रास्फ़ीति के
    हमारे शुरुआती वीडियो में,
  • 0:23 - 0:25
    हमने एक स्पष्टीकरण दिया था।
  • 0:25 - 0:29
    जब सरकार पैसे प्रिंट करती है और
    माल खरीदने के लिए इसका इस्तेमाल करती है,
  • 0:29 - 0:31
    यह कर की तरह है -
  • 0:31 - 0:35
    धन का हस्तांतरण लोगों से सरकार की तरफ़।
  • 0:36 - 0:39
    मुद्रास्फ़ीति विशेष रूप से प्रभावी
    कर नहीं है।
  • 0:40 - 0:43
    इसलिए सरकारें आमतौर पर कर के रूप में
    मुद्रास्फ़ीति का उपयोग करती हैं
  • 0:43 - 0:45
    केवल जब वे बेताब होती हैं।
  • 0:45 - 0:48
    वे किसी अन्य तरीके से धन नहीं
    जुटा सकती हैं।
  • 0:49 - 0:51
    हालांकि,अन्य कारण भी हैं,
  • 0:51 - 0:53
    क्यों पैसे का मुद्रण सरकारों को लाभ
    पहुंचा सकता है।
  • 0:53 - 0:54
    और कुछ मामलों में,
  • 0:54 - 0:57
    पैसा मुद्रण करना अर्थव्यवस्था को भी लाभ
    पहुंचा सकता है।
  • 0:57 - 1:00
    हम इन्हें अधिक विस्तार से जांचेंगे
  • 1:00 - 1:02
    आनेवाले वीडियो में जब हम चर्चा करेंगे
  • 1:02 - 1:06
    सरकार राजकोषीय और मौद्रिक नीति
    का उपयोग कैसे कर सकती है
  • 1:06 - 1:08
    एक मंदी का मुकाबला करने के लिए।
  • 1:09 - 1:13
    इस वीडियो में, हम सिर्फ़ मूल विचार
    को समझेंगे।
  • 1:13 - 1:18
    एक्सचेंज के समीकरण को याद करें,
    MV PY के बराबर है।
  • 1:18 - 1:23
    इससे पहले, हमने मुद्रास्फ़ीति को समझाने के लिए
    इस समीकरण का उपयोग किया था।
  • 1:23 - 1:27
    और हमने यह कहा कि
    चूंकि V और Y अपेक्षाकृत स्थिर हैं,
  • 1:27 - 1:33
    कीमतों में बड़ी और निरंतर बढ़ोतरी
    के लिए एकमात्र स्पष्टीकरण
  • 1:33 - 1:36
    मुद्रा आपूर्ति M में वृद्धि है।
  • 1:36 - 1:40
    हमने अनुभवपूर्वक दिखाया कि लंबे समय तक,
  • 1:40 - 1:45
    जब M दोगुना होता है, तो P दोगुना हो जाता है,
    सिद्धांत की भविष्यवाणी के अनुसार।
  • 1:45 - 1:48
    दूसरे शब्दों में, लंबे समय तक,
    पैसा तटस्थ है।
  • 1:49 - 1:51
    लेकिन कम समय के बारे में क्या?
  • 1:52 - 1:55
    कम समय में, M में वृद्धि,
  • 1:56 - 1:59
    विशेष रूप से M में एक अप्रत्याशित वृद्धि,
  • 1:59 - 2:02
    जो वास्तविक उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।
  • 2:02 - 2:07
    ऐसा क्यों है समझने के लिए,
    आइए मुद्रास्फ़ीति के दृष्टांत को देंखे।
  • 2:08 - 2:10
    एक छोटी अर्थव्यवस्था पर विचार करें
  • 2:11 - 2:14
    जिसमें एक रोटीवाला, एक दर्जी,
    और एक बढ़ई हैं,
  • 2:14 - 2:17
    जो आपस में उत्पादों को
    खरीदते और बेचते हैं।
  • 2:18 - 2:21
    अब सोचिए क्या होगा जब एक सरकार
  • 2:21 - 2:25
    ज़िम्बाब्वे की तरह
    अपने सैनिकों का भुगतान शुरू करती है
  • 2:25 - 2:27
    नए मुद्रित धन के साथ।
  • 2:28 - 2:31
    सबसे पहले, रोटीवाला खुश है
  • 2:31 - 2:33
    जब सैनिक उसके दरवाजे पर आते हैं
  • 2:33 - 2:35
    रोटी के लिए नकदी के साथ।
  • 2:35 - 2:40
    अपने नए ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए,
    रोटीवाला अतिरिक्त घंटे काम करता है,
  • 2:40 - 2:43
    अधिक सहायकों को काम पर रखता है,
    अधिक रोटी सेंकता है,
  • 2:43 - 2:45
    और कीमतें बढ़ाने में सक्षम है।
  • 2:46 - 2:48
    रोटीवाला सोचता है, "कितना अद्भुत है।"
  • 2:48 - 2:51
    रोटी की मांग में वृद्धि के साथ,
  • 2:51 - 2:54
    मैं और कपड़े और अधिक अलमारियाँ खरीदने
    में सक्षम हो जाऊंगा।
  • 2:55 - 2:58
    इस बीच, दर्जी और बढ़ई
    एक ही चीज़ सोच रहे हैं,
  • 2:58 - 3:01
    क्योंकि सैनिक भी उनसे सामान खरीद रहे हैं।
  • 3:03 - 3:07
    जब रोटीवाला शर्ट खरीदने
    के लिए दर्जी के पास आता है,
  • 3:07 - 3:09
    वह पाता हैं कि उसे मूर्ख बनाया गया है।
  • 3:09 - 3:12
    सैनिकों ने खुद के लिए शर्ट खरीदी है
  • 3:12 - 3:14
    और शर्ट की कीमत अब बढ़ गई है।
  • 3:15 - 3:18
    उसी तरह से, दर्जी और बढ़ई को -
  • 3:19 - 3:22
    पता लगा जो माल खरीदना चाहते हैं -
  • 3:22 - 3:24
    उनकी भी कीमतें बढ़ गई हैं।
  • 3:25 - 3:27
    हालांकि उन्होंने अधिक डॉलर कमाए,
  • 3:28 - 3:30
    उनकी असली मज़दूरी -
  • 3:30 - 3:34
    रोटीवाले, दर्जी, और बढ़ई के सामान की मात्रा -
  • 3:34 - 3:36
    माल की मात्रा जो वे खरीद सकते हैं
  • 3:36 - 3:40
    अपने डॉलर से -
    वह कम हो गया है।
  • 3:41 - 3:44
    जब सरकार अगली बार सामान खरीदना चाहती है,
  • 3:44 - 3:48
    उसे ऊंची कीमतों का सामना करता है
    और उसे और भी पैसा मुद्रित करना पड़ता है
  • 3:48 - 3:51
    पहले की तरह सामान खरीदने के लिए।
  • 3:51 - 3:55
    इसके अलावा, जैसे ही नया पैसा अर्थव्यवस्था
    में प्रवेश करता है,
  • 3:56 - 3:57
    रोटीवाला, उदाहरण के लिए,
  • 3:57 - 4:00
    अब दर्जी और बढ़ई की तरफ़ दौड़ जाएगा
  • 4:00 - 4:04
    कीमतों में वृद्धि होने से पहले
    खर्च करने के लिए।
  • 4:04 - 4:06
    V बढ़ता है।
  • 4:06 - 4:09
    दुर्भाग्य से, दर्जी और बढ़ई -
  • 4:09 - 4:12
    उनका भी वही विचार होने की संभावना है।
  • 4:12 - 4:15
    और नतीजा है कीमतें पहले समय की तुलना में
  • 4:15 - 4:18
    और भी जल्दी से बढ़ती हैं।
  • 4:20 - 4:24
    आखिरकार, चूंकि सरकार पैसे का मुद्रण
    और सामान की खरीद जारी रखती है
  • 4:25 - 4:27
    रोटीवाला, दर्जी, और बढ़ई भी
  • 4:27 - 4:28
    यही काम करते हैं।
  • 4:28 - 4:32
    वे सभी मुद्रास्फ़ीति की उम्मीद करते हैं और
    उसके लिए तैयार रहते हैं।
  • 4:33 - 4:38
    अतिरिक्त घंटे काम करने के बजाय,
    रोटीवाला, दर्जी, और बढ़ई -
  • 4:38 - 4:41
    उन्हें पता चल गया है कि उनके पास पैसा
    खर्च करने के लिए है,
  • 4:41 - 4:43
    लेकिन जो सामान वह खरीदना चाहते हैं
  • 4:43 - 4:46
    उसकी कीमत पहले से ही बढ़ चुकी होगी।
  • 4:47 - 4:51
    और यह जानकर, रोटीवाला,
    दर्जी, और बढ़ई -
  • 4:51 - 4:55
    सैनिकों को अपनी दुकान में आने पर
    वे अब इतने खुश नहीं होंगे,
  • 4:55 - 4:57
    मुट्ठी भर डॉलर के लिये।
  • 4:58 - 5:01
    और वे अब अतिरिक्त घंटे काम नहीं करेंगे ,
  • 5:01 - 5:04
    और अधिक रोटी पकाने अधिक कपड़े बेचने,
  • 5:04 - 5:06
    या अधिक अलमारियाँ
    बनाने के लिए।
  • 5:07 - 5:09
    यह मुद्रास्फ़ीति का दृष्टांत है।
  • 5:09 - 5:12
    इस दृष्टांत से हम
    महत्व की दो चीजें सीखते हैं।
  • 5:13 - 5:15
    सबसे पहले, पैसे की आपूर्ति में वृद्धि
  • 5:15 - 5:18
    अल्पावधि में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
    दे सकता है।
  • 5:18 - 5:21
    और वैसे, यह एक अच्छी बात हो सकती है
  • 5:21 - 5:23
    खासकर यदि मंदी है।
  • 5:24 - 5:27
    लेकिन सरकारों द्वारा इस शक्ति का
    दुरुपयोग भी किया जा सकता है
  • 5:27 - 5:30
    यह एक चुनाव में मदद कर सकता है।
  • 5:31 - 5:35
    दूसरा, हम दृष्टांत से यह भी सीखते हैं
  • 5:35 - 5:39
    जब सरकार बार-बार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
    देने की कोशिश करती है
  • 5:39 - 5:41
    ज़्यादा पैसे डाल कर,
  • 5:41 - 5:44
    लोग कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं
  • 5:44 - 5:46
    और वे इस बात के लिये तैयार रहते हैं।
  • 5:47 - 5:51
    तो, आइए एक्सचेंज के हमारे समीकरण
    का उपयोग करके इस बारे में सोचें:
  • 5:51 - 5:53
    MV PY के बराबर है।
  • 5:53 - 5:59
    कम अवधि में, M में वृद्धि Y में वृद्धि
    का कारण बन सकती है।
  • 6:00 - 6:02
    लेकिन फिर P आगे बढ़ता है।
  • 6:02 - 6:06
    तो, लंबे समय में,
    वृद्धि केवल P में है।
  • 6:07 - 6:09
    लेकिन अब इस बात पर ध्यान दें:
  • 6:10 - 6:13
    अगर सरकार मुद्रास्फ़ीति को कम
    करना चाहती है,
  • 6:13 - 6:16
    पूरी प्रक्रिया उलट जाती है।
  • 6:17 - 6:21
    तो पैसे की आपूर्ति में कमी -
    मंदी का कारण बन सकती है।
  • 6:22 - 6:26
    यदि M घटता है, उदाहरण के लिए,
    तब छोटे अंतराल में,
  • 6:26 - 6:29
    Y घटता है, जब तक P बढ़ता है।
  • 6:30 - 6:33
    लंबे समय में, M में कमी से P कम हो जाता है।
  • 6:34 - 6:39
    लेकिन यह बड़ी अवधि,
    छोटे अंतराल की मंदी के बाद ही आ सकती है।
  • 6:40 - 6:43
    इसलिए मुद्रास्फ़ीति की सबसे बड़ी
    लागत में से एक
  • 6:43 - 6:47
    यह है कि मुद्रास्फ़ीति को कम
    करना भी महंगा है।
  • 6:48 - 6:50
    थोड़ा सी मुद्रास्फ़ीति -
    यह एक अच्छा विचार लगता है
  • 6:50 - 6:52
    अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए,
  • 6:52 - 6:55
    लेकिन यदि आप
    एक ही चाल को बार-बार चलते हैं,
  • 6:55 - 6:57
    यह काम करना बंद कर देता है।
  • 6:58 - 7:01
    और आपके पास लागत बचता है
    बिना कोई फायदे के साथ।
  • 7:02 - 7:05
    उस बिंदु पर मुद्रास्फ़ीति में कमी -
  • 7:05 - 7:09
    यह अर्थव्यवस्था को धीमा करता है
    और बेरोज़गारी बढ़ाता है।
  • 7:10 - 7:13
    इसलिए मुद्रास्फ़ीति एक दवा की तरह है।
  • 7:13 - 7:16
    दवा पहले उत्तेजित करती है,
  • 7:16 - 7:19
    लेकिन फिर आपको वही उत्तेजना प्राप्त करने
    के लिए अधिक से अधिक की आवश्यकता है
  • 7:19 - 7:22
    जब तक आपको सामान्य होने के लिए
    दवा की आवश्यकता न हो।
  • 7:22 - 7:25
    और अंत में, जब आप दवा का उपयोग
    करना बंद कर देते हैं,
  • 7:25 - 7:27
    आपको गंभीर वापसी पीड़ा मिलती है।
  • 7:27 - 7:30
    यह हुआ था संयुक्त राज्य अमरीका में
  • 7:30 - 7:32
    1980 के दशक की शुरुआत में।
  • 7:32 - 7:35
    1970 के दशक में मुद्रास्फ़ीति बढ़ रही थी,
  • 7:36 - 7:39
    लेकिन जब तक हम 1970 के दशक के
    उत्तरार्ध में पहुंचे,
  • 7:39 - 7:42
    यह अब बेरोज़गारी को कम करने में
    मदद नहीं कर रहा था।
  • 7:42 - 7:45
    तो, हमें मिली तथाकथित
    मुद्रास्फीतिजनित मंदी:
  • 7:45 - 7:48
    मुद्रास्फ़ीति और बेरोज़गारी एक साथ।
  • 7:49 - 7:53
    फिर 1980 के दशक की शुरुआत में
    रोनाल्ड रीगन के अंतर्गत,
  • 7:53 - 7:58
    मुद्रास्फ़ीति गिर गई, लेकिन एक बहुत ही
    गंभीर मंदी की कीमत पर
  • 7:58 - 8:01
    1981 और 1982 में।
  • 8:01 - 8:05
    तो बहुत अधिक मुद्रास्फ़ीति से बचने
    के लिए एक और कारण है कि
  • 8:05 - 8:10
    मुद्रास्फ़ीति को कम करना
    वास्तव में बहुत महंगा हो सकता है।
  • 8:11 - 8:13
    अब आप अर्थशास्त्र के गुरू बनने वाले हैं।
  • 8:13 - 8:16
    अभ्यास के कुछ प्रश्न करना ना भूलें
    ताकि यह वीडियो याद रहे।
  • 8:16 - 8:19
    या, अगर आप अधिक
    समष्टि अर्थशास्त्र के लिए तैयार है,
  • 8:19 - 8:20
    अगले विडियो के लिए क्लिक करें.
  • 8:22 - 8:23
    अभी यहीं हैं?
  • 8:23 - 8:26
    मार्जिनल रेवोलुशन यूनिवर्सिटी के
    अन्य लोकप्रिय विडियो देखिए।
  • 8:27 - 8:29
    ♪ [संगीत] ♪
Title:
सरकारें मुद्रास्फ़ीति क्यों उत्पन्न करती हैं
Description:

more » « less
Video Language:
English
Team:
Marginal Revolution University
Project:
Macro
Duration:
08:33

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions