< Return to Video

Adding three digit numbers with regrouping | Addition and subtraction | Arithmetic | Khan Academy

  • 0:01 - 0:03
    हमारे पास यहाँ तीन अलग अलग तरह की जोड़ की समस्याएं हैं |
  • 0:03 - 0:09
    और मैं चाहता हूँ कि आप पहले इस विडियो को रोकें और अपने आप उन्हें करने की कोशिश करें (ताकि आप जान सके कि क्या हो रहा है)|
  • 0:09 - 0:15
    लेकिन जब आप उन्हें करें, मैं चाहता हूँ कि आप ध्यान रखें और सोचें कि हासिल क्यों लिया जाता है |
  • 0:15 - 0:20
    मैं मान रहा हूँ कि आपने स्वयं से कोशिश कर ली है , अब मैं आपके साथ उन्हें हल करने की कोशिश करूँगा |
  • 0:20 - 0:31
    चलिए अब हम 9 में 6 जोड़ते हैं | 9 इकाइयों में 6 इकाई को जोड़ना हैं | देखिये 9 और 6 को जोड़ने पर 15 होते हैं | हम 5 को इकाई के स्थान पर लिखते हैं, और एक को हासिल ले लेते हैं |
  • 0:31 - 0:33
    लेकिन अभी हमने क्या किया ? यह "1" क्या दर्शाता है ?
  • 0:33 - 0:37
    चलिए, हम इसे "दहाई" के स्थान पर रख देते हैं ..... दहाई के स्थान पर एक 10 के बराबर है .....
  • 0:37 - 0:45
    तो अभी तक का सार यह है कि 9 व 6 का योग ,10 व 5 के योग के बराबर होता है | जोकि एक दहाई और 5 इकाई के योग के बराबर है, जो 15 के बराबर है |
  • 0:45 - 0:50
    अब "दहाई " के स्थान पर .....हमारे पास 1 ,0 व 9 को जोड़ना है....हैं, जो 10 के बराबर हैं ....
  • 0:50 - 0:53
    तो हम 0 लिखेंगे और 1 को हासिल रखेंगे ....
  • 0:53 - 0:56
    1, 0 व 9 को जोड़ने पर 10 हुए ..
  • 0:56 - 0:58
    अब ....इसका क्या अर्थ हुआ ?
  • 0:58 - 1:05
    देखिये ....यह एक दहाई , ज़ीरो दहाई व नौ दहाई का जोड़ है...जोकि 10 दहाई हैं ...और 10 दहाई 100 के बराबर है|
  • 1:05 - 1:12
    100 के बारे में अलग तरह से देखें तो यह एक सौ है, और ज़ीरो दहाई हैं, तो यही हासिल है |
  • 1:12 - 1:17
    तो अब हमारे पास एक 1 , 7 व 9 है | जिनका जोड़ 17 होता है |
  • 1:17 - 1:25
    अब हमें यह ध्यान रखना है कि यह सैंकड़े के स्थान पर है | यह सच में 1 सौ , 7 सौ, व 9 सौ के जोड़ यानि 17 सौ के बराबर है |
  • 1:25 - 1:32
    या कह लो 1 हज़ार व 7 सौ के बराबर है| और हमारे पास यहाँ 5 भी है ....और हमारा काम हो गया |
  • 1:32 - 1:43
    चलिए अब अगली समस्या को हल करने की कोशिश करते हैं | मैने इसे इस तरह इसलिए लिखा है कि हम यह ध्यान रखें कि सभी स्थानों को उपयुक्त तरीके से क्रमबद्ध करके रखा जाये |
  • 1:43 - 1:57
    इसे हम इसे इस तरह लिख सकते हैं (मैं हरे रंग का प्रयोग कर रहा हूँ ) 373 व... हम इकाईयों को इकाई के स्थान पर लिखना चाहते हैं, और दहाई को दहाई के नीचे के स्थान पर,
  • 1:57 - 2:01
    ताकि हम सही नम्बरों को जोड़ सकें |
  • 2:01 - 2:08
    तो 3 व 8 का योग, 11 होता हैं | इकाई के स्थान पर 1 है, और दहाई के स्थान पर भी 1 है | 10 व 1 का जोड़, 11 होता हैं |
  • 2:08 - 2:16
    1 व 7 का जोड़ 8 होता हैं | 8 व 8 का जोड़ , 16 होता हैं | जो कि 16 दहाई के बराबर हैं | इसलिए चलिए 16 लिखते हैं ...
  • 2:16 - 2:21
    16 दहाईयां क्या हैं ? देखिये यह 160 के बराबर हैं, यानि यह 6 साठ के बराबर है , व इसके अलावा एक 100 हैं |
  • 2:21 - 2:25
    1 व 3 का जोड़ , 4 होता हैं | लेकिन यह सैंकड़े के स्थान पर हैं, इसलिए यह 4 सौ हैं |
  • 2:25 - 2:28
    यानि यह 461 हैं |
  • 2:28 - 2:37
    अब अंत में, 9 व 3 का जोड़ , 12 होता हैं | 2 इकाईयां ,और 1 दहाई | 12 बिल्कुल वैसे ही है जैसे कि 10 व 2 का जोड़ |
  • 2:37 - 2:45
    अब दहाई के स्थान पर ...1 ,4 व 9 का जोड़ 14 होता है | तो हम 4 लिखते हैं और एक हासिल रखते हैं |
  • 2:45 - 2:54
    लेकिन यह याद रखें कि यह सच में 10 , 40 व 90 का जोड़ हैं ....जो 140 हैं | यह वैसे ही है जैसे कि 40 व100 का जोड़ |
  • 2:54 - 3:02
    और तब 1 ,1 व 2 काजोड़ 4 होता हैं | लेकिन यह सैंकड़े के स्थान पर है|इसलिए यह सच में एक सौ, एक सौ, व दौ सौ का जोड़ है .... या 4 सौ है |
  • 3:02 - 3:04
    और हमारा काम खत्म |
Title:
Adding three digit numbers with regrouping | Addition and subtraction | Arithmetic | Khan Academy
Description:

more » « less
Video Language:
English
Team:
Khan Academy
Duration:
03:04

Hindi subtitles

Revisions