Return to Video

फ्लिंट, मिशिगन के जल संकट के लिए एक रचनात्मक हल

  • 0:01 - 0:04
    तो, 2016 में,
  • 0:05 - 0:08
    मुझे एक फोटो निबंध
    बनाने के लिए कहा गया था,
  • 0:08 - 0:11
    जो फ्लिंट, मिशिगन में हो रहे
    जल संकट के बारे में था।
  • 0:12 - 0:14
    और वह 2014 से चलता आ रहा है।
  • 0:16 - 0:17
    मैंने यह कार्य स्वीकार किया,
  • 0:17 - 0:22
    और मेरे मन में इरादा था कि मैं
    तीन पीढ़ियों की औरतों की तसवीरें लूँगी
  • 0:22 - 0:25
    जो रोज़ाना इस संकट से झूंझ रही हैं।
  • 0:26 - 0:30
    मैं अपने दो सबसे अच्छे दोस्तों से मिली,
  • 0:30 - 0:35
    कलाकार, कार्यकर्ता और कवी
    एम्बर हसान और शेय कॉब,
  • 0:35 - 0:37
    जिन्होंने मुझे फ्लिंट में घुमाया।
  • 0:38 - 0:41
    एक स्कूल बस ड्राईवर होने के नाते,
    शेय कॉब उस फोटो निबंध का
  • 0:41 - 0:43
    मुख्य विषय बन गई,
  • 0:43 - 0:44
    अपनी माँ, मिस रेने,
  • 0:44 - 0:47
    और अपनी आठ साल की बेटी, ज़ायन के साथ।
  • 0:47 - 0:51
    मैंने शेय के बस के रास्तों को
    रोज़ाना ध्यान दिया।
  • 0:52 - 0:55
    और जब वह बस नहीं चलाती,
  • 0:55 - 0:58
    वह ज़ायन की पढ़ाई पर ध्यान देती।
  • 0:59 - 1:04
    मैंने शेय के जीवन के हर हिस्से से
    खुद को जोड़े रखा।
  • 1:04 - 1:07
    जब शेय मुझे ज़ायन के स्कूल ले गई,
  • 1:07 - 1:11
    और मैंने एक पानी का फुवारा देखा
    जिसके पास साइन थे जिनपर लिखा था,
  • 1:11 - 1:14
    "दूषित। इसे मत पीजिए,"
  • 1:14 - 1:17
    मैं उसकी तस्वीर लेने के लिए
    कैमरा उठा ही नहीं पाई।
  • 1:17 - 1:21
    मैं यह देख कर हिल गई
    कि अमेरिका में,
  • 1:21 - 1:25
    हमारे ऐसे फुवारे जिनपर
    "सिर्फ़ गोरे" या "सिर्फ़ काले," लिखने से लेकर
  • 1:25 - 1:28
    आज ऐसे फुवारे हैं जिनपर लिखा है,
  • 1:28 - 1:31
    "दूषित पानी। इसे मत पीजिए।"
    लिखा जा सकता है।
  • 1:31 - 1:34
    और यह स्वीकार भी किया जा रहा है?
  • 1:35 - 1:39
    फ्लिंट के नागरिकों को बोतल के पानी से
  • 1:39 - 1:42
    पीना, खाना बनाना और नहाना पड़ रहा है,
  • 1:42 - 1:45
    और देश में पानी के लिए
    सबसे ज़्यादा बिल भरने पड़ रहे हैं,
  • 1:45 - 1:50
    ऐसे पानी के लिए जिसमें
    जानलेवा लेजीओनेला बैक्टीरिया है।
  • 1:51 - 1:53
    मेरे लिए फ्लिंट जाना सामान्य था,
  • 1:53 - 1:58
    क्योंकि औद्योगिक प्रद्युषण,
    बैक्टीरिया से दूषित पानी
  • 1:58 - 2:04
    मेरे लिए अपने शहर ब्रैडॉक, पेन्सिल्वेनिया
    में बड़े होते जाना पहचाना था,
  • 2:04 - 2:07
    जहाँ मेरी माँ और मैंने
  • 2:07 - 2:10
    कैंसर और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे लूपस
    का सामना किया।
  • 2:12 - 2:15
    हमारा 14-साल का सहयोग,
    "परिवार की धारणा,"
  • 2:15 - 2:21
    जो कुछ चीज़ों से लड़ने के संघर्ष से बना था
    जैसे परिवेष्टक जातिवाद,
  • 2:21 - 2:23
    स्वास्थ्य संबंधी असमानता
  • 2:23 - 2:26
    और बड़े केमिकल उत्सर्जन
    जो नियंत्रण मुक्त थे
  • 2:26 - 2:30
    और यूनाइटेड स्टेट्स स्टील कारपोरेशन से,
  • 2:30 - 2:37
    जिससे ब्रैडॉक देश में अस्थमा
    और शिशु मृत्यु दर के रेट
  • 2:37 - 2:38
    सबसे ज़्यादा थे।
  • 2:39 - 2:43
    मोनोगहेला नदी से फ्लिंट नदी तक,
  • 2:43 - 2:46
    डब्ल्यू. ई. बी. दू बोइ के शब्दों में,
  • 2:46 - 2:52
    "पूरे शहर, पूरी वादी ने
    नदी से अपना मुँह फेर लिया है।
  • 2:52 - 2:55
    उस नदी को एक नाली की तरह
  • 2:55 - 2:58
    अपना कचरा फेंकने के लिए इस्तेमाल किया है।"
  • 2:59 - 3:04
    जनरल मोटर्स पर दशकों से फ्लिंट नदी में
    केमिकल फेंकने का आरोप है।
  • 3:07 - 3:11
    जब मेरा फोटो निबंध "फ्लिंट परिवार है"
    अगस्त 2016 में आया,
  • 3:12 - 3:13
    वह अमेरिका को यह याद दिलाने के लिए था
  • 3:13 - 3:17
    कि फ्लिंट भले ही समाचार की
    हैडलाइन न हो,
  • 3:17 - 3:19
    जल संकट ख़त्म होने से बहुत दूर था।
  • 3:20 - 3:21
    और, बिलकुल, मुझे पता था
  • 3:21 - 3:26
    कि मेरी तरफ़ से तस्वीरों के अलावा भी
    मेहनत लगने वाली थी
  • 3:26 - 3:29
    ताकि इस वाहन शहर के लोगों को
    राहत मिले।
  • 3:32 - 3:34
    शेय और मेरी दोस्ती हमारी
    माओं और नानियों की बातों से गहरी हुई।
  • 3:35 - 3:38
    एम्बर और मेरी दोस्ती लूपस से लड़ाई
    याद करते गहरी हुई।
  • 3:38 - 3:41
    हमने निर्णय लिया
    कि हम एक दूसरे के जीवन में रहकर
  • 3:42 - 3:44
    अपनी तरफ़ से रचनात्मक मेहनत करेंगे।
  • 3:45 - 3:51
    2017 में, शेय और एम्बर ने साथ में
    कलाकार समूह दी सिस्टर टूर" बनाया,
  • 3:51 - 3:55
    जिसका उद्देश्य है फ्लिंट के कलाकारों को
    एक सुरक्षित मंच दिलवाना।
  • 3:56 - 3:57
    एक साल बाद,
  • 3:57 - 4:01
    मैंने "फ्लिंट परिवार है" का
    एकल प्रदर्शन किया,
  • 4:01 - 4:05
    यही न्यू यॉर्क के
    गैविन ब्राउन्स एंटरप्राइज़ में
  • 4:05 - 4:07
    जो वेस्ट 127वे स्ट्रीट पर है।
  • 4:08 - 4:11
    जैसे ही ऑडियंस बिल्डिंग के करीब पहुँचती,
  • 4:11 - 4:13
    उन्हें एक 30-फुट का बिलबोर्ड देखता।
  • 4:14 - 4:17
    वह बिलबोर्ड तीन बड़े कलर नेगेटिव से बना है
  • 4:17 - 4:20
    जिसपर लिखा है "जल जीवन है,"
  • 4:20 - 4:24
    जो द सिस्टर टूर द्वारा नेस्ले की
    पानी की बोतलों से लिखा है।
  • 4:24 - 4:29
    नेस्ले, जो दुनिया की सबसे बड़ी पानी के बोतल
    की कंपनी है,
  • 4:29 - 4:34
    जो अकुइफ़ायर से लेक मिशिगन में
    प्रति मिनट 400 गैलन पानी पम्प करते,
  • 4:34 - 4:36
    लगभग मुफ़्त में।
  • 4:36 - 4:40
    यह कंपनी लाखों लीटर पानी
    फर्स्ट नेशन रिजर्वेशन से
  • 4:40 - 4:42
    भी निकालती,
  • 4:42 - 4:46
    जबकि उनके पास साफ़ पानी है ही नहीं।
  • 4:47 - 4:51
    इसका ज़िक्चंर
    मैंने चंदा इकठ्ठा करने के समय भी किया,
  • 4:51 - 4:54
    ताकि द सिस्टर टूर अलग अलग जगह जाकर
  • 4:54 - 4:57
    लोगों को इस संकट के बारे में
    जानकारी दे पाएँ।
  • 4:57 - 5:01
    मैंने लोगों का ध्यान बनाए रखने के लिए
  • 5:01 - 5:02
    उलटी गिनती वाले
    झंडों का भी उत्पादन किया
  • 5:02 - 5:06
    जो देश के बहुत से संगठनों में
    प्रदर्शित किए गए।
  • 5:06 - 5:10
    गई जून में,
    एम्बर ने मुझे ईमेल में बताया
  • 5:10 - 5:13
    कि मिशिगन के अटॉर्नी जनरल ने
    फ्लिंट जल संकट कार्यवाही में
  • 5:13 - 5:16
    अपराधिक आरोपों को हटा दिए,
  • 5:16 - 5:19
    जहाँ आठ राज्य और शहर के कर्मचारियों पर
  • 5:19 - 5:23
    हत्या जैसे गंभीर आरोप थे।
  • 5:24 - 5:26
    सरकार अपना काम करे
  • 5:26 - 5:30
    उसका मैं बैठके और इंतज़ार नहीं कर सकती थी।
  • 5:31 - 5:34
    न्याय में देरी हुई थी,
  • 5:34 - 5:36
    और न्याय से वंचित किया गया।
  • 5:36 - 5:38
    पाँच साल हो गए हैं, और हम अब भी
  • 5:38 - 5:42
    फ्लिंट के आदमी, औरत और बच्चों
    को न्याय मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं।
  • 5:44 - 5:47
    मैंने एम्बर से पूछा,
    "मैं क्या कर सकती हूँ?"
  • 5:47 - 5:53
    उसने मुझे पुएर्तो रीको में रहने वाले
    एक आदमी मोसेस वेस्ट के बारे में बताया,
  • 5:53 - 6:00
    जिसने एक 26,000 पाउंड का एक
    एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर बनाया।
  • 6:00 - 6:05
    एम्बर मोसेस को फ्लिंट शहर के
    निर्वाचित अधिकारीयों के पास ले गई।
  • 6:06 - 6:11
    कोई भी फ्लिंट की समस्या सुलझाने के लिए
    मशीन को लाने के लिए रुचि नहीं ले रहा था।
  • 6:13 - 6:17
    एम्बर को टेक्सस के एक मिलिट्री बेस से
  • 6:17 - 6:19
    मशीन फ्लिंट तक लानी थी।
  • 6:20 - 6:23
    फ्लिंट में किसी के पास उतने पैसे नहीं थे।
  • 6:23 - 6:27
    और उसी वक़्त मैंने
  • 6:27 - 6:31
    मेरे एकल प्रदर्शनी "फ्लिंट परिवार है"
    से मिले पैसे
  • 6:31 - 6:37
    और रोबर्ट रोशनबर्ग फाउंडेशन से मिले
    मैच ग्रांट को
  • 6:37 - 6:39
    मोसेस वेस्ट को भेज दिया।
  • 6:40 - 6:42
    इस जुलाई,
  • 6:42 - 6:47
    मोसेस वेस्ट अपने एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर
    के साथ फ्लिंट, मिशिगन में,
  • 6:47 - 6:52
    मरेंगो और पुलास्की के बीच
    नॉर्थ सैगीनॉ पर आए,
  • 6:52 - 6:55
    और अब भी वहीँ पर काम कर रहे हैं।
  • 6:56 - 7:00
    जो समुदाय डाउनटाउन से तीन मील तक रहती हैं,
  • 7:00 - 7:03
    उनकी पहुँच स्कूल,
  • 7:03 - 7:06
    किराने और साफ़ पानी
  • 7:06 - 7:07
    तक अब नहीं रही।
  • 7:07 - 7:11
    सामजिक रूप से, उनको एक
    लड़ाकू, ग़रीब समुदाय की तरह देखा जा रहा है।
  • 7:11 - 7:14
    लेकिन मैं उसे एक अलग नज़रिए से देखती हूँ।
  • 7:15 - 7:20
    मोसेस, एक कर्मचारी, वनपाल,
    और पुराने सिपाही,
  • 7:20 - 7:25
    को अपना बचाव मिशन पता था:
  • 7:26 - 7:30
    फ्लिंट के लोगों के लिए मुफ़्त,
    स्वच्छ जल दिलवाना था।
  • 7:30 - 7:33
    उनको मशीन चलाना सिखाओ,
  • 7:33 - 7:34
    उन्हें उसका ख्याल रखना सिखाओ,
  • 7:34 - 7:38
    और सबसे ज़रूरी,
    उस मशीन को अपना मानके चलो।
  • 7:39 - 7:43
    शहर में सबको अपने अपने
    कंटेनर लाने को बोलो
  • 7:43 - 7:47
    ताकि वे आकर जितना पानी ले सकते हैं
    ले लें, खाक्स्कर की
  • 7:47 - 7:49
    सर्दी के मौसम के आने से पहले;
  • 7:49 - 7:53
    ताकि मशीन ठन्डे तापमान में
    नामी न खींच ले।
  • 7:54 - 7:59
    इसकी टेक्नोलॉजी एक हाई-वॉल्यूम
    एयर फ़िल्टर से हवा खींचती है।
  • 8:00 - 8:03
    यंत्रवत् रूप से संक्षेपण करती है,
  • 8:03 - 8:08
    जो रोज़ाना 2000 गैलन पानी का
    उत्पादन करता है।
  • 8:09 - 8:11
    नागरिक सुबह 9 बजे से
    रात के 8 बजे तक
  • 8:11 - 8:16
    कभी भी मशीन से जाकर
  • 8:16 - 8:17
    जितना पानी चाहो ले सकते हो,
  • 8:17 - 8:22
    ताकि उन्हें रोज़ बोतल से पानी लेने के लिए
    लम्बी लाइन में खड़ा न होना पड़े।
  • 8:22 - 8:25
    मशीन पर रहते मैं लोगों से सवाल पूछती,
  • 8:25 - 8:29
    "मोसेस की मशीन का होना
    आपके समुदाय के लिए कैसे मायने रखता है?"
  • 8:29 - 8:33
    और, "बिना साफ़ पानी के होना
    आपके लिए कैसा रहा है?"
  • 8:34 - 8:36
    अलीटा ने मुझसे कहा,
  • 8:36 - 8:41
    "यह एक चमत्कार है कि भगवान ने मोसेस को
    ज्ञान और टेक्नोलॉजी दी
  • 8:41 - 8:45
    जिससे आज हमें साफ़ पानी नसीब हो रहा है।"
  • 8:46 - 8:49
    उसने मुझे यह भी कहा
    कि मशीन आने से पहले,
  • 8:49 - 8:50
    उसे ज़ोर से सरदर्द होता था,
  • 8:51 - 8:53
    और उस पानी से उसका पेट इतना ख़राब हो जाता,
  • 8:53 - 8:55
    कि वह खाना नहीं खा पाती।
  • 8:56 - 8:59
    टीना ने मुझे बताया कि
    लेड से दूषित पानी से
  • 8:59 - 9:01
    उसके बाल झड़ते।
  • 9:02 - 9:05
    आमतौर पर वह बहुत कमज़ोर रहती है।
  • 9:06 - 9:11
    लेकिन यह मशीन के इस्तेमाल करने के बाद,
    उसमें ऊर्जा और ताकत आई है।
  • 9:13 - 9:18
    डेविड, ख़ुशी से अभिभूत था
    कि टेक्सस से किसी कोई परवाह कर रहा था।
  • 9:18 - 9:21
    जब उसने पानी को चखा,
    उसके मन में पहला विचार था,
  • 9:21 - 9:24
    "यह भगवान का दिया हुआ पानी है।"
  • 9:26 - 9:29
    वह अपने बारबेक्यू स्टैंड में
    इस्तेमाल करने के लिए
  • 9:29 - 9:31
    तीन सात-गैलन के कंटेनर
    भरने के लिए लाता है।
  • 9:33 - 9:37
    रचनात्मकता और एकजुटता से,
  • 9:37 - 9:40
    एम्बर हसान, शेय कॉब,
  • 9:40 - 9:43
    टुक्लोर सेनेगल, द सिस्टर टूर,
  • 9:43 - 9:46
    मैं, फ्लिंट के लोग,
  • 9:46 - 9:51
    डेक्सटर मून, मोसेस वेस्ट
    और उनका एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर
  • 9:51 - 9:57
    120,000 गैलन मुफ़्पात और साफ़ पानी का
  • 9:57 - 9:58
    उत्पादन कर पाए हैं।
  • 9:59 - 10:05
    (तालियाँ)
  • 10:05 - 10:09
    फ्लिंट के नागरिकों को
    स्वच्छ जल होने का हक़ है।
  • 10:09 - 10:11
    जल जीवन है।
  • 10:11 - 10:13
    यह वही भावात्मा है जो हमें
  • 10:13 - 10:16
    बीमारी, मृत्यु और तबाही से दूर रखता है।
  • 10:17 - 10:21
    ज़रा सोचिए की हम कितने लाखों में
    जानें बचा सकते
  • 10:21 - 10:26
    अगर मोसेस की मशीन न्यूआर्क,
    न्यू जर्सी,
  • 10:26 - 10:27
    साउथ अफ्रीका,
  • 10:27 - 10:28
    और भारत में
  • 10:29 - 10:33
    मुनाफ़े की जगह सहानुभूति की भावना से होती।
  • 10:34 - 10:36
    मैंने अपना कैमरा लोड किया,
  • 10:36 - 10:37
    अपना फोकस बनाए रखा,
  • 10:37 - 10:40
    और शटर पर अपनी ऊँगली तब रखी,
  • 10:40 - 10:45
    जब शेय और ज़ायन साफ़ पानी का
    पहला घूँट पीने जा रहे थे।
  • 10:45 - 10:47
    जब शटर दबाया,
  • 10:47 - 10:52
    मेरे मन में एक गहरे आनंद
    और नेकी की भावना आई।
  • 10:53 - 10:55
    जब मैंने शेय को कुछ तसवीरें भेजी,
  • 10:55 - 10:57
    उसने लिखा,
  • 10:57 - 11:01
    "मेरे शहर में रोशनी लाने के लिए
    तुम्हारा फिर से शुक्रिया।"
  • 11:01 - 11:04
    और मैंने उससे कहा,
  • 11:04 - 11:06
    "वह रोशनी तुम्हारे अन्दर पहले से थी।"
  • 11:09 - 11:14
    फ्लिंट में मुझे फोटोग्राफी करते हुए
    चार साल हो गए,
  • 11:14 - 11:19
    और अब मुझे लगता है कि
    मैंने आदर्श न्याय किया है।
  • 11:20 - 11:24
    चाहे परिस्तिथि में कितना भी अँधेरा हो,
  • 11:24 - 11:30
    एक कैमरा रोशनी ढूँढके नकारात्मकता
    को सकारात्मकता में बदल सकता है।
  • 11:30 - 11:32
    धन्यवाद।
  • 11:32 - 11:36
    (तालियाँ)
Title:
फ्लिंट, मिशिगन के जल संकट के लिए एक रचनात्मक हल
Speaker:
लाटोया रूबी फ्राज़िएर
Description:

कलाकार लाटोया रूबी फ्राज़िएर ने अपने फोटो निबंध "फ्लिंट परिवार है" में जल संकट से पीड़ित लोगों के जीवन के बारे में बताने के लिए पाँच महीने फ्लिंट, मिशिगन में बिताए। जैसे संकट बढ़ता रहा, उन्हें एहसास हुआ की उनका योगदान तसवीरें खींचने से ज़्यादा होना चाहिए। इस प्रेरणादायक, विस्मयकारी टॉक में, वे फ्लिंट के नागरिकों के लिए मुफ़्त और स्वच्छ जल दिलवाने के लिए अपने रचनात्मक योगदान के बारे में बताती हैं।

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
11:49

Hindi subtitles

Revisions