Return to Video

ई-व्यापार स्थानीय व्यापार को कैसे मददगार हो सकता है

  • 0:02 - 0:06
    फरवरी 2013 में,
    मेरी पत्नी और मैं सिंगापुर चले गए
  • 0:07 - 0:08
    ठीक उसी समय,
  • 0:08 - 0:12
    उबर ने घोषणा की
    कि उसने देश में परिचालन शुरू किया है.
  • 0:12 - 0:15
    अब,मैं और मेरी पत्नी
    बहुत सी बातों पर सहमत हुए
  • 0:15 - 0:19
    लेकिन उबर का उपयोग करना
    निश्चित रूप से उनमें से एक नहीं था
  • 0:20 - 0:22
    जबकि मैं तकनीक को लेकर उत्साहित था
  • 0:22 - 0:25
    और हो सकता है कि अब हमें
    अपनी कारों की आवश्यकता न हो,
  • 0:25 - 0:31
    उसे लगा कि हर उबर कार
    टैक्सी ड्राइवरों से नौकरी छीनने के लिए है
  • 0:33 - 0:35
    और केवल सारा ही अकेली नहीं थी।
  • 0:36 - 0:39
    जैसे की दुनिया के उबर, एयरबीऍनबी
    और अमेज़ॉन
  • 0:39 - 0:41
    जिन्हे हम "ऑनलाइन मार्केटप्लेस"
    कहते हैं -
  • 0:41 - 0:45
    जब उन्होंने अपनी उपस्थिति का विस्तार
    करना शुरू कर दिया,
  • 0:45 - 0:48
    हमने सुना है, हम सभी,
    अनगिनत नीति नियंता
  • 0:48 - 0:51
    इन नए जोखिमों से निपटने
    के बारे में चिंतित हैं
  • 0:51 - 0:55
    जैसे की नौकरी विनाश,
    कम मजदूरी,कर रिसाव
  • 0:55 - 0:58
    हमने कंपनी के नेताओं को भी सुना है
  • 0:58 - 1:01
    वैश्विक प्लेटफार्मों से आक्रामक
    प्रतिस्पर्धा के बारे में चिंतित हैं.
  • 1:01 - 1:03
    जो उनके स्थानीय व्यवसायों को
    ख़त्म कर रहे हैं
  • 1:04 - 1:07
    और तर्कसंगत स्तर पर,
    निश्चित रूप से मैं समझता हू।
  • 1:08 - 1:11
    आखिरकार, यह मूलभूत
    पूर्ति और मांग अर्थशास्त्र है।
  • 1:11 - 1:13
    यदि, किसी भी बाजार में,
    आप नाटकीय रूप से पूर्ति बढ़ाते हैं,
  • 1:13 - 1:17
    आपको कीमतों, लाभप्रदता और विकास
    की उम्मीद करनी चाहिए
  • 1:17 - 1:18
    मौजूदा प्रतियोगिओं के लिए।
  • 1:19 - 1:21
    लेकिन मेरे व्यक्तिगत अनुभव में,
  • 1:21 - 1:25
    मैंने कहानी का दूसरा
    पक्ष भी देखा है।
  • 1:25 - 1:26
    जहां ऑनलाइन मार्केटप्लेस,
  • 1:26 - 1:30
    जैसे इंडोनेशिया में गोजेक
    या अफ्रीका में जुमिया,
  • 1:30 - 1:34
    उनके व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्र और
    आसपास के समुदायों की मदद की है।
  • 1:34 - 1:36
    मैंने जो सकारात्मक पक्ष देखा है
  • 1:36 - 1:41
    मिस्र में एक टैक्सी ड्राइवर महिला
    के रूप में खुद को प्रदर्शित किया,
  • 1:41 - 1:43
    उसे अब काम करने का अवसर मिला
  • 1:43 - 1:46
    उस उत्पीड़न के बिना जो
    उसे टैक्सी व्यवसाय में सहना पड़ा।
  • 1:46 - 1:51
    उसने केन्या के एक गांव के
    माध्यम से खुद को साबित किया
  • 1:51 - 1:52
    जिससे आर्थिक बढ़ावा मिला,
  • 1:52 - 1:56
    क्योंकि आस-पास की सुंदर लेकिन
    पूरी तरह से अज्ञात झील
  • 1:56 - 1:59
    अब एक राष्ट्रीय पारिस्थितिकीय
    स्थान बन रही थी।
  • 2:00 - 2:03
    ऑनलाइन मार्केटप्लेस बढ़ते रहेंगे।
  • 2:03 - 2:05
    और वे हमारे खरीदने के तरीके
    को बदल देंगे.
  • 2:05 - 2:06
    हमारे यात्रा के तरीके
  • 2:07 - 2:09
    और एक दूसरे से लेन-देन करने
    के तरीके को भी
  • 2:09 - 2:11
    इसलिए हमें वास्तव में यह समझने
    की जरूरत है
  • 2:11 - 2:14
    कि उन दो कहानियों के बीच सच्चाई कहां है।
  • 2:15 - 2:18
    क्या हमें उज्ज्वल पक्ष की अधिक आशा
    करनी चाहिए
  • 2:18 - 2:20
    या अंधेरे और चिंताजनक पक्ष की?
  • 2:21 - 2:24
    और क्या दूसरा पाए बिना पहले को
    पाने का कोई तरीका है?
  • 2:25 - 2:26
    मेरा मानना है कि है।
  • 2:27 - 2:30
    एक रणनीति सलाहकार के रूप में
    मैं जीविका के लिए व्यवसायों को जांचता हूं
  • 2:30 - 2:32
    और दिल से एक गणितज्ञ के रूप में,
  • 2:32 - 2:35
    मैं कुछ के साथ नहीं रह सकता है और
    इसका विपरीत भी समान रूप से सच है
  • 2:35 - 2:39
    इसलिए, मैं मूल सिद्धांतों पर वापस गया,
    और मैंने प्रश्न पूछा:
  • 2:39 - 2:43
    ऑनलाइन मार्केटप्लेस
    वास्तव में क्या करती हैं?
  • 2:43 - 2:44
    वे क्या करतीं हैं?
  • 2:45 - 2:47
    खैर, उनके मूल में,
  • 2:47 - 2:49
    वे बहुत सरल कुछ कर रहे हैं।
  • 2:50 - 2:52
    वे विक्रेताओं और क्रेताओं
    का मेल करते हैं
  • 2:52 - 2:53
    बस यही।
  • 2:54 - 2:56
    ड्राइवरों और यात्रियों के लिए,
  • 2:56 - 2:58
    आपको उबर मिलता है,
    दक्षिण पूर्व एशिया या
  • 2:58 - 3:00
    चीन में डीडी में झपट लो ।
  • 3:01 - 3:03
    व्यापारियों और उपभोक्ताओं के मेल के लिए,
  • 3:03 - 3:06
    आपको अमेज़ॉन,अलीबाबा या
    अफ्रीका में जूमिया मिलते हैं।
  • 3:06 - 3:08
    और आवास के लिए,
    आपको एयरबीएनबी मिलता है;
  • 3:08 - 3:10
    फंड जुटाने के लिए,
    आपको किकस्टार्टर मिलता है
  • 3:10 - 3:12
    सूची चलती जाती है।
  • 3:12 - 3:15
    इन सभी उदाहरणों में आम बात यह है
  • 3:15 - 3:17
    कि वे इस बुनियादी कार्यक्षमता
    से गुजरते हैं
  • 3:17 - 3:19
    विक्रेताओं और क्रेताओं के
    मिलान की
  • 3:19 - 3:22
    भौतिक दुनिया से डिजिटल दुनिया तक।
  • 3:22 - 3:24
    और ऐसा करके,
  • 3:24 - 3:26
    वे बेहतर मेल पा सकते हैं,
  • 3:26 - 3:27
    इसे तेजी से करते हैं
  • 3:27 - 3:30
    और आखिरकार, सभी के लिए
    अधिक मूल्य खोल देते हैं।
  • 3:32 - 3:35
    वास्तव में, ऑनलाइन मार्केटप्लेस का
    मुख्य लाभ
  • 3:35 - 3:39
    यह है कि वे हमें उसी प्रयास से अधिक
    उपलब्ध कराते हैं।
  • 3:40 - 3:42
    उदाहरण के लिए,
  • 3:42 - 3:44
    यदि आप सैन फ्रांसिस्को में
    टैक्सी ड्राइवर हैं
  • 3:44 - 3:47
    और आप प्रति दिन 10 घंटे काम
    करने का निर्णय लेते हैं,
  • 3:48 - 3:51
    तब आप वास्तव में अपनी कार में भुगतान
    करने वाले यात्री को
  • 3:51 - 3:53
    दस में से चार घंटे के लिए देते हैं।
  • 3:53 - 3:57
    यदि आप उसी कार को उबर
    जैसे प्लेटफॉर्म पर डालते हैं,
  • 3:57 - 3:59
    आपके पास भुगतान करने वाले यात्री
  • 3:59 - 4:01
    हो सकते है,अतिरिक्त डेढ़ घंटे के लिए
  • 4:01 - 4:06
    यह वही कार है जो 40 प्रतिशत
    अधिक उत्पादक बन गई है
  • 4:06 - 4:10
    और यही अन्य ऑनलाइन मार्केटप्लेस
    के लिए सही साबित हुआ है।
  • 4:10 - 4:14
    योजना द्वारा, वे अर्थव्यवस्था के लिए
    अधिक मूल्य बनाते हैं।
  • 4:16 - 4:20
    अब, हमें यह पता लगाना है कि यह
    अतिरिक्त मूल्य किसको मिलता है।
  • 4:21 - 4:23
    आप इसे ड्राइवरों को दे सकते हैं -
  • 4:23 - 4:25
    अधिक यात्री ,अधिक आय।
  • 4:25 - 4:28
    आप इसे उपभोक्ताओं को दे सकते हैं,
    यदि आप कीमतें कम करते हैं।
  • 4:28 - 4:31
    या आप तय कर सकते हैं कि
    कोई प्लेटफार्म यह सब रखे।
  • 4:32 - 4:34
    आमतौर पर ऐसा होता है कि वे तीनों
  • 4:34 - 4:36
    किसी तरह इसे विभाजित करते हैं।
  • 4:37 - 4:39
    लेकिन बाकी हम सब लोगों का क्या?
  • 4:40 - 4:42
    हम भी प्रभावित हो सकते हैं
  • 4:42 - 4:44
    इस व्यवसाय के दोनों ओर न
    होने के बावजूद
  • 4:44 - 4:47
    यदि मेरा पड़ोसी एयरबीऍनबी पर
    अपार्टमेंट किराए पर देने का फैसला करता है
  • 4:47 - 4:50
    और हमारी बिल्डिंग से बाहर आने जाने
    वाले लोग अधिक होंगे
  • 4:50 - 4:52
    सामान्य से अधिक शोर होगा ,
  • 4:52 - 4:56
    तब मुझे इस उत्पादकता जादू का
    एक अप्रिय दुष्प्रभाव मिल रहा है।
  • 4:57 - 5:01
    इसे अर्थशास्त्री "नकारात्मक बाहरियता"
    कहेंगे।
  • 5:01 - 5:05
    उबर कारों की नकारात्मक बाहरियता
    अधिक उत्पादक होती जा रही है
  • 5:05 - 5:08
    टैक्सी चालक अपने लाइसेंस के
    मूल्य में गिरावट देख रहे हैं
  • 5:08 - 5:11
    उदाहरण के लिए, न्यूयॉर्क में
    30 प्रतिशत से अधिक।
  • 5:12 - 5:14
    यह अँधेरा पक्ष है।
  • 5:14 - 5:17
    और यही बात सड़क प्रदर्शनों को
    बढ़ावा देती है
  • 5:17 - 5:20
    कभी-कभी तो यहाँ तक की
    हिंसा को भी भड़काती है।
  • 5:21 - 5:24
    मेरा मानना है कि इसे
    टाला जा सकता है।
  • 5:24 - 5:25
    और यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया है
  • 5:25 - 5:28
    कि मैंने उभरते बाजारों में अधिक
    समय बिताया है।
  • 5:29 - 5:30
    दरअसल , सिंगापुर में अपने
    समय के दौरान,
  • 5:30 - 5:34
    मैंने इस क्षेत्र में यात्रा के दौरान
    बिताये सप्ताह का आधा समय
  • 5:34 - 5:36
    मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया के बीच
    बिताया
  • 5:36 - 5:38
    और मैं एक उपयोगकर्ता बन गया -
  • 5:38 - 5:39
    वास्तव में, एक प्रशंसक से अधिक -
  • 5:39 - 5:43
    ऑनलाइन बाजारों का जो
    उस वक़्त अच्छी तरह से ज्ञात नहीं थे।
  • 5:44 - 5:48
    लेकिन उनमें से कुछ ने रोचक
    रणनीति से व्यापार बंद कर दिया
  • 5:48 - 5:50
    जिसने नाटकीय रूप से उनके
    दुष्प्रभावों,कम कर दिया
  • 5:50 - 5:52
    उनके बाहरी प्रभावों क।
  • 5:53 - 5:55
    उदाहरण के लिए,गोजेक को लें लें।
  • 5:55 - 5:58
    वे मूल रूप से मोटर बाइक के
    लिए उबर हैं।
  • 5:58 - 6:02
    वे इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा
    ऑनलाइन मार्केटप्लेस में से एक हैं
  • 6:03 - 6:07
    और इस भूमिका को निभाने के लिए
    उनके पास बहुत कुछ है।
  • 6:08 - 6:09
    एक लड़ाई चुनने के बजाय,
  • 6:09 - 6:12
    वहाँ बाहर हर दूसरे परिवहन
    विकल्प के साथ
  • 6:12 - 6:16
    वे धीरे-धीरे उन्हें अपने मंच के भीतर
    एकीकृत करने के लिए चुनते हैं,
  • 6:16 - 6:19
    ताकि गोजेक ऐप को छोड़े बिना,
  • 6:19 - 6:21
    आप सार्वजनिक परिवहन कार्यक्रम
    की जांच कर सकें
  • 6:21 - 6:24
    और लंबी दूरी के लिए बस का
    चयन कर सकें।
  • 6:24 - 6:27
    फिर, हो सकता है, एक मोटरबाइक
    या एक पारंपरिक टैक्सी
  • 6:27 - 6:32
    जिसे आप उसी ऐप से ऑर्डर
    और भुगतान कर सकते हैं।
  • 6:33 - 6:35
    यदि आप आज गोजेक को देखते हैं,
  • 6:35 - 6:38
    तो 10 में से 9 पिछले मोटर
    टैक्सी ड्राइवरों
  • 6:38 - 6:43
    का मानना है कि प्लेटफॉर्म से जुड़ने के
    बाद उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है
  • 6:43 - 6:45
    और 10 में से 9 उपभोक्ता -
  • 6:45 - 6:46
    10 में से 9 -
  • 6:46 - 6:52
    विश्वास करे कि गोजेक का सामान्य रूप से
    समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • 6:52 - 6:57
    अब,विश्वास के इस स्तर ने गोजेक को
    बनने की अनुमति दी है
  • 6:57 - 7:00
    आज हर चीज के लिए
    एक सुपर ऑनलाइन मार्केटप्लेस
  • 7:00 - 7:03
    भोजन से लेकर किराना तक
  • 7:03 - 7:05
    यहां तक कि मालिश और लौंडरी
    इकट्ठा करने तक।
  • 7:06 - 7:10
    यह सब जानबूझकर व्यापार से
    एक बड़े
  • 7:10 - 7:13
    पारिस्थितिकी तंत्र के एक आर्केस्ट्रा
    के रूप में आया,
  • 7:13 - 7:15
    जहां दूसरों की भी अपनी भूमिका होती है,
  • 7:15 - 7:18
    एक एकल विजेता के बजाय,
    एक नायक,
  • 7:18 - 7:22
    जो खुद के लिए क्या लेता है,
    अंत में, एक छोटी पाई।
  • 7:23 - 7:25
    एक और दिलचस्प उदाहरण है जुमिया।
  • 7:26 - 7:29
    जूमिया अफ्रीका में अमेज़ॉन के बराबर है।
  • 7:29 - 7:32
    लेकिन वे भय का समान स्तर उत्पन्न
    नहीं करते हैं
  • 7:32 - 7:34
    छोटे व्यवसाय समुदाय में।
  • 7:34 - 7:36
    और इसका एक कारण यह है कि
  • 7:36 - 7:40
    उन्होंने सक्रिय रूप से निवेश
    करने का फैसला किया है
  • 7:40 - 7:42
    अफ्रीकी उद्यमियों में,
  • 7:42 - 7:44
    उन्हें डिजिटल युग में विकसित
    करने के लिए।
  • 7:44 - 7:45
    अब ध्यान रखें ,
  • 7:46 - 7:50
    जूमिया चल रहा है दुनिया के कुछ
    सबसे कम डिजिटल साक्षरता
  • 7:50 - 7:52
    और डिजिटल कनेक्टिविटी स्कोर
    वाले देशों में
  • 7:53 - 7:55
    अब वे इससे निपट सकते थे
  • 7:55 - 7:58
    सामान्य तरीके से, सुधारों की
    पैरवी के माध्यम से -
  • 7:58 - 7:59
    और वे शायद ऐसा करते हैं -
  • 7:59 - 8:03
    लेकिन उन्होंने जुमिया विश्वविद्यालय
    भी बनाया है,
  • 8:03 - 8:04
    एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म
  • 8:04 - 8:08
    जहां व्यापारी बुनियादी डिजिटल और
    व्यावसायिक कौशल सीख सकते हैं।
  • 8:09 - 8:13
    हमने पिछले साल अफ्रीका में ऑनलाइन
    मार्केटप्लेस का अध्ययन किया है।
  • 8:13 - 8:17
    उस अध्ययन के दौरान,हम जुमिया
    के व्यापारियों में से एक से मिले हैं।
  • 8:17 - 8:18
    उसका नाम जोमो है।
  • 8:18 - 8:22
    उसे 2014 में नौकरी से निकाल
    दिया गया था,
  • 8:22 - 8:25
    और उस समय, उसने फैसला किया कि
    वह अपना खुद का बॉस बनना चाहता है।
  • 8:25 - 8:27
    वह आत्मनिर्भर होना चाहता था।
  • 8:27 - 8:30
    वह यह भी चाहता था कि
    फिर कभी उसे न निकाला जाये।
  • 8:31 - 8:33
    तो उस समय,
  • 8:33 - 8:35
    जोमो को नहीं पता था कि एक
    व्यवसाय क्या होता है।
  • 8:35 - 8:38
    इसलिए उसे प्रशिक्षण की एक
    श्रृंखला से गुजरना पड़ा
  • 8:38 - 8:41
    यह सीखने के लिए कि उत्पादों का चयन
    ,उनकी कीमत कैसे तय करें
  • 8:41 - 8:43
    और उन्हें ऑनलाइन कैसे बढ़ावा दें
  • 8:44 - 8:47
    आज, जोमो में 10-कर्मचारी
    ऑनलाइन व्यवसाय है।
  • 8:48 - 8:50
    और कुछ महीने पहले,
  • 8:50 - 8:53
    उन्होंने अभी अपनी पहली
    ईंट-और-मोर्टार की दुकान खोली है
  • 8:53 - 8:55
    नैरोबी के उपनगरों में।
  • 8:55 - 8:57
    अब,अपने विश्वविद्यालय के द्वारा
  • 8:57 - 9:01
    जूमिया में बड़ी संख्या में जोमोस
    की मदद करने की क्षमता है।
  • 9:01 - 9:05
    और हमने अनुमान लगाया है कि
    अन्य ऑनलाइन मार्केटप्लेस के साथ
  • 9:05 - 9:06
    महाद्वीप पर,
  • 9:06 - 9:11
    वे 2025 तक तीन मिलियन अतिरिक्त
    रोजगार पैदा कर सकते हैं।
  • 9:12 - 9:14
    और वे ऐसा या तो प्रत्यक्ष रूप से करेंगे
  • 9:14 - 9:17
    या व्यापक समुदाय पर उनके
    प्रभाव के माध्यम से।
  • 9:17 - 9:18
    और कभी - कभी,
  • 9:18 - 9:21
    उस व्यापक प्रभाव को
    ध्यान में रखते हुए
  • 9:21 - 9:22
    या इसके बारे में भूलकर
  • 9:22 - 9:24
    एक मंच बना या तोड़ सकते हैं।
  • 9:25 - 9:28
    इसको समझाने के लिए ,
    हम सिंगापुर वापस जातें हैं।
  • 9:28 - 9:33
    तो जब मैंने अपनी पत्नी के साथ
    पिछले साल देश छोड़ने का फैसला किया
  • 9:33 - 9:35
    उबर ने ऐसा ही करने का फैसला किया
  • 9:35 - 9:37
    उसी समय,
  • 9:37 - 9:41
    फिर से, हमने उस पैटर्न को
    देखना शुरू कर दिया,
  • 9:41 - 9:43
    लेकिन शायद यह एक संयोग है।
  • 9:44 - 9:49
    वास्तव में, उबर ने सवारी की
    लड़ाई को खो दिया
  • 9:49 - 9:52
    मलेशियाई-जनित स्टार्ट-अप ग्रैब से।
  • 9:53 - 9:54
    अब, दिलचस्प बात यह है
  • 9:54 - 9:58
    कि ग्रैब के साथ मेरी पत्नी का
    समान स्तर नहीं था,
  • 9:58 - 10:01
    क्योंकि जब ग्रैब शुरू हुआ,
    तो उसका एक अलग नाम था।
  • 10:01 - 10:03
    इसे माय टेक्सी कहा जाता था,
  • 10:03 - 10:09
    जैसा कि नाम से ज्ञात होता है, इसकी शुरुआत
    टैक्सी के लिए प्लेटफार्म के रूप में हुई
  • 10:10 - 10:14
    इसलिए जब ग्रैब ने टैक्सी के अतिरिक्त
    ड्राइवर पूल का विस्तार करना शुरू किया
  • 10:14 - 10:16
    तो इसे क्रमिक और उचित माना गया
  • 10:17 - 10:20
    ऐसा करते समय वे बहुत
    सावधान भी थे।
  • 10:20 - 10:23
    उन्होंने सोचा कि किस तरह का
    सामाजिक सुरक्षा जाल
  • 10:23 - 10:25
    उन्हें सभी ड्राइवरों के लिए
    लाना चाहिए।
  • 10:25 - 10:28
    इसलिए उन्होंने विशेष बीमा पैकेज
  • 10:28 - 10:31
    और यहां तक कि वित्तीय शिक्षा
    कार्यक्रम भी रखे।
  • 10:31 - 10:36
    अब, तुलना करें कि लंदन में क्या हुआ,
  • 10:36 - 10:38
    न्यूयॉर्क में, पेरिस में,
  • 10:38 - 10:42
    जहां टैक्सी ड्राइवरों को यह महसूस
    नहीं हुआ कि प्लेटफॉर्म समझ गए हैं
  • 10:42 - 10:45
    उन्हें अपने लाइसेंस के लिए 200,000
    यूरो का भुगतान करना पड़ा-
  • 10:45 - 10:47
    और ज्यादातर ऋण में।
  • 10:47 - 10:51
    जब आप उस तरह की सामाजिक
    पर्यावरणीय जानकारी को ध्यान
  • 10:51 - 10:53
    में नहीं रखते हैं,
  • 10:53 - 10:54
    आपको दृढ़ प्रतिक्रियाएँ मिलती हैं।
  • 10:57 - 11:01
    मैं यह तर्क देने की कोशिश नहीं कर
    रहा हूं कि व्यापारिक -लेंन देंन
  • 11:01 - 11:04
    ग्रैब या जुमिया या गोजेक द्वारा
    जोखिम-रहित हैं।
  • 11:05 - 11:08
    क्या उन्होंने कुछ बिंदु पर विकास को
    धीमा कर दिया,अस्थायी रूप से?
  • 11:08 - 11:09
    शायद
  • 11:09 - 11:11
    लेकिन आज उन्हें देखो।
  • 11:11 - 11:13
    गोजेक की कीमत 10 बिलियन
    डॉलर है।
  • 11:15 - 11:19
    जूमिया पूरे अफ्रीका में केवल तीन
    अजूबों में से एक है।
  • 11:20 - 11:23
    और ग्रैब ,उसने उबर को बाहर धकेल दिया
  • 11:23 - 11:26
    दक्षिण पूर्व एशिया के पूरे क्षेत्र से।
  • 11:27 - 11:31
    मुझे यह लगता है कि इन व्यापारिक लेंन देंन
    का उभरते बाजारों के लिए कुछ खास नहीं है
  • 11:32 - 11:35
    अमेज़ॅन या उबर या अन्य उनसे
    सीख सकते हैं
  • 11:35 - 11:38
    और उन्हें अपनी वास्तविकताओं के
    अनुकूल बना सकते हैं।
  • 11:38 - 11:40
    लंबे समय में,
  • 11:40 - 11:42
    इसे एक शून्य-राशि का खेल होने
    की आवश्यकता नहीं है।
  • 11:43 - 11:44
    लंबे समय में -
  • 11:44 - 11:47
    और यह शायद मेरे लिए
    एशियाई पक्ष है -
  • 11:47 - 11:49
    यह धैर्य रखने के लिए भुगतान करेगा।
  • 11:49 - 11:53
    यह आपके लक्ष्य और आपकी प्राथमिकताओं
    पर पुनर्विचार करने के लिए भुगतान करेगा
  • 11:53 - 11:55
    एक बहुत बड़े समीकरण के प्रकाश में,
  • 11:55 - 11:58
    जिसमें आप और आपके उपयोगकर्ता
    शामिल हैं, ज़ाहिर है,
  • 11:58 - 12:01
    लेकिन इसमें नियामक,
  • 12:01 - 12:04
    नीति निर्धारक, आपके समुदाय
    भी शामिल हैं।
  • 12:04 - 12:06
    सबके ऊपर मै तर्क करूँगा
  • 12:06 - 12:09
    इसमें बहुत व्यवसाय शामिल हैं
    जिन्हें आप बाधित करना चाहेंगे।
  • 12:10 - 12:11
    धन्यवाद।
  • 12:11 - 12:15
    (तालियां)
Title:
ई-व्यापार स्थानीय व्यापार को कैसे मददगार हो सकता है
Speaker:
अमाने दनौनी
Description:

उबर, एयरबीएनबी और अमेज़ॅन जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस की वृद्धि कभी-कभी स्थानीय व्यवसायों जैसे कि टैक्सी, होटल और खुदरा दुकानों को नौकरी से निकालकर या समुदाय को आय कम करने की धमकी दे सकती है।लेकिन रणनीति सलाहकार अमाने दनौनी का कहना है कि यह इस तरह से नहीं है। गोजेक (मोटरबाइक्स के लिए इंडोनेशिया का उबेर) और जुमिया (अफ्रीका का अमेज़ॅन का संस्करण) जैसे उदाहरणों की ओर इशारा करते हुए, वह बताते हैं कि कैसे कुछ ऑनलाइन मार्केटप्लेस स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में मौजूदा खिलाड़ियों की जगह जानबूझकर व्यापारिक लेंन देंन को शामिल करते हैं, जो लंबे समय में सभी को फायदा पहुंचाते हैं।

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
12:27

Hindi subtitles

Revisions