Return to Video

जन्म प्रमाण पत्र होना मानवाधिकार क्यों है?

  • 0:00 - 0:03
    जब मैं चौदह साल की थी ,
  • 0:03 - 0:08
    मेरा परिवार मेरे छोटे भाइयों को
    इथियोपिया से अपनाने की प्रक्रिया में था|
  • 0:08 - 0:10
    एक दिन मेरी माँ ने पूछा,
  • 0:10 - 0:12
    "हमे इनके जन्मदिन के लिए
    कौनसी तिथि डालनी चाहिए?"
  • 0:13 - 0:16
    "जाहिर है, जिस दिन वह पैदा हुए थे?
  • 0:16 - 0:18
    हास्यास्पद सवाल|
  • 0:18 - 0:20
    और तब माँ ने कहा,
  • 0:20 - 0:21
    क्रिस्टेन,
  • 0:21 - 0:24
    तुम्हारे छोटे भाइयों के पास
    जन्म प्रमाण पत्र नहीं है,
  • 0:24 - 0:26
    तो हम कैसे पता लगाए की
    उनकी जन्म तिथि कब है?
  • 0:27 - 0:28
    होश उड़ गए|
  • 0:28 - 0:31
    आज बीस साल बाद भी मैं
    इस पर ही काम कर रही हूँ ,
  • 0:31 - 0:33
    बस मैं एक रहस्य को सुलझाने के सिवाय
  • 0:33 - 0:35
    भाइयों के
    जन्म प्रमाण पत्र के अलावा,
  • 0:35 - 0:38
    मैं इस समस्या का समाधान वश्विक स्तर पर
    करने का प्रयास करती हूँ|
  • 0:38 - 0:41
    तो जन्म प्रमाण पत्रों का
    अंतर्राष्ट्रीय विकास से क्या सम्बन्ध?
  • 0:41 - 0:45
    जवाब के लिए, हमें असल डेवलपमेंट एजेंडा
    को देखना होगा,
  • 0:45 - 0:46
    मानवाधिकारों का एजेंडा|
  • 0:46 - 0:50
    १९४८ में यूनिवर्सल डिक्लेरेशन
    ऑफ़ ह्यूमन राइट्स ने,
  • 0:50 - 0:52
    पहली बार,
  • 0:52 - 0:56
    आधारभूत मानवाधिकारों और प्रतिष्ठाओं की
    सामूहिक विचारधारा स्थित की
  • 0:56 - 0:59
    जो विश्व के प्रत्येक देश के लोगों पर
    लागू होती है:
  • 0:59 - 1:03
    आर्टिकल छः सभी को कानून के सामने
    मानवीय स्वीकृति देता है|
  • 1:03 - 1:05
    यानी एक कानूनी पहचान|
  • 1:05 - 1:07
    बच्चों के लिए, जन्म प्रमाण पत्र
    ये पहचान है|
  • 1:07 - 1:10
    और जबकि यह एक सार्वत्रिक मानवाधिकार है,
  • 1:10 - 1:15
    आज भी एक अरब लोगों के पास अपने
    अस्तित्व का आलेख नहीं है|
  • 1:15 - 1:18
    और ये हमारे समय के सबसे बड़े
    मानवाधिकारों उल्लंघनों में से एक है,
  • 1:19 - 1:21
    पर लगता है की किसी को
    इसके बारे में नहीं पता|
  • 1:22 - 1:25
    वैश्विक निर्धनता और भूख के सामने,
  • 1:25 - 1:27
    सभी की कानूनी पहचान सुनिश्चित करना
  • 1:27 - 1:29
    महत्वपूर्ण नहीं लगती,
  • 1:29 - 1:31
    पर असल में, यह (महत्वपूर्ण) है|
  • 1:31 - 1:33
    मेरे पेशे की शुरुआत में,
  • 1:33 - 1:37
    मैं मुंबई की मलिन बस्तियों में एक
    समाज सेवक के साथ काम कर रही थी,
  • 1:37 - 1:39
    हम एक छोटी लड़की का मामला देख रहे थे
  • 1:40 - 1:44
    जो पोलियो के कारण
    कमर के नीचे से लकवा गयी थी|
  • 1:44 - 1:46
    जब हम उसके घर पहुंचे,
  • 1:46 - 1:48
    हमने उसे ज़मीन पर पाया|
  • 1:48 - 1:51
    उसके पैर बुरी तरह घायल और संक्रमित थे,
  • 1:51 - 1:53
    वह कुपोषित थी,
  • 1:53 - 1:55
    वह कभी विद्यालय नहीं गयी थी
  • 1:55 - 2:00
    और उसने अपनी अधिकतम ज़िन्दगी एक
    छोटे और अंधेरे वाले कमरे में गुज़ारी थी|
  • 2:01 - 2:04
    जब हम निकले, तब मैंने समाज सेवक से
    योजना के बारे में पूछा|
  • 2:04 - 2:07
    उसने कहा "पहले हमे उसका
    जन्म प्रमाण पत्र चाहिए|"
  • 2:07 - 2:08
    मुझे झटका लगा
  • 2:08 - 2:09
    मैंने कहा, "
  • 2:09 - 2:13
    हमें इसे सामाजिक सहायता देनी चाहिए
    साथ ही एक सुरक्षित घर और विद्यालय|
  • 2:13 - 2:15
    उसने कहा "इसलिए जन्म प्रमाण पत्र चाहिए|"
  • 2:15 - 2:18
    देखिये, एक कानूनी पहचान के बिना ,
  • 2:18 - 2:21
    आपको सरकार द्वारा
    व्यक्ति के रूप में मान्यता नहीं मिलती|
  • 2:21 - 2:24
    जिस व्यक्ति की सरकारी नोंद नही
    वह सरकारी सुविधाओं नाही प्राप्त कर सकता
  • 2:24 - 2:27
    सरकार सिर्फ सुविधाएं
    उन्हें प्रदान कर सकती है
  • 2:27 - 2:29
    जिनके अस्तित्व के बारे में
    उन्हें पता हो|
  • 2:29 - 2:32
    इसलिए, उदाहरणार्थ , लोग प्रतिरक्षीकरण
    सेवाओं द्वारा अनदेखा होते है|
  • 2:32 - 2:37
    बिना किसी कानूनी पहचान वाले लोगो को
    न ही गिना जाता है और न ही रक्षा मिलती है |
  • 2:37 - 2:42
    वे समाज के सबसे
    गरीब सदस्यो में से होते है
  • 2:42 - 2:44
    सबसे हाशिये पर होने वाले समुदायों में से|
  • 2:44 - 2:47
    वे (मानव) तस्करी के शिकार होते है|
  • 2:47 - 2:50
    मानव तस्कर जानते है कि
    ऐसे व्यक्ति को ढूंढना लगभव असंभव है
  • 2:50 - 2:54
    जिनके अस्तित्व का पहले से ही
    कोई अभिलेख नहीं है|
  • 2:54 - 2:57
    वे बाल विवाह और बाल श्रम
    जैसे शोषणों का शिकार होते है |
  • 2:57 - 3:01
    आप जन्म प्रमाण पत्र के बिना ये कैसे
    साबित करे कि एक बच्चा अभी भी बच्चा ही है?
  • 3:01 - 3:04
    वे राज्यविहीन में से है;
  • 3:04 - 3:06
    जन्म प्रमाण पत्र सबूत देते है कि
    आपके माता-पिता कौन है
  • 3:07 - 3:09
    और आप कहां पैदा हुए थे,
  • 3:09 - 3:11
    जो राष्ट्रीयता लेने हेतु मुख्य कारक है|
  • 3:11 - 3:14
    विश्व में बिना कानूनी पहचान वाले
    एक अरब लोगों में से,
  • 3:14 - 3:17
    विशाल बहुमत उन्ही की है
    जो जन्म पर अभिलेख नहीं किये गए|
  • 3:17 - 3:21
    दुनिया के सबसे कम उन्नत देशों में,
  • 3:21 - 3:24
    ६० प्रतिशत से ज़्यादा
    बच्चों के जन्म कभी अभिलेख नहीं हुए है|
  • 3:24 - 3:28
    सब-सहारन अफ्रीका के
    १७ देशों में हुई एक जाँच
  • 3:28 - 3:31
    के अनुसार ८० प्रतिशत बच्चों के पास
    जन्म प्रमाण पत्र नहीं है|
  • 3:31 - 3:34
    जिन देशों ने अभी तक प्राप्त नहीं की
  • 3:34 - 3:37
    सार्वभौमिक जन्म पंजीकरण कवरेज,
  • 3:37 - 3:41
    २६ देशो में स्वास्थ्य सुविधाओं तक
    पहुंचने हेतु जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है,
  • 3:41 - 3:44
    टीके सहित.
  • 3:44 - 3:47
    ये ३७ देशों में समाज सेवा तक
    पहुंचने हेतु आवश्यक है
  • 3:48 - 3:51
    जिसका इरादा
    लोगों को गरीबी से निकालना है|
  • 3:51 - 3:53
    और ५९ देशों में,
    जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है
  • 3:55 - 3:59
    एक बच्चे की विद्यालय में
    भर्ती और समापन के लिए|
  • 3:59 - 4:03
    जन्म प्रमाण पत्र अक्सर अन्य रूपों की
    कानूनी पहचान के लिए आवश्यक है,
  • 4:03 - 4:06
    जैसे एक राष्ट्रीय पहचान या एक पासपोर्ट|
  • 4:06 - 4:09
    और लगभग हर देश में किसी
    तरह की कानूनी पहचान आवश्यक है
  • 4:09 - 4:13
    मतदान करने, सिम कार्ड पाने
    या बैंक खाता खोलने हेतु |
  • 4:13 - 4:16
    असल में, दुनिया के जिन १.७
    अरब लोगों का बैंक खाता नहीं है,
  • 4:16 - 4:20
    २० प्रतिशत कानूनी पहचान
    के दस्तावेज न होने के कारण है|
  • 4:20 - 4:23
    ये देखने के लिए विशेषज्ञ होने की ज़रूरत
    नहीं है कि ये, अरब गुणा ,
  • 4:24 - 4:28
    एक बहुत बड़ी समस्या है|
  • 4:28 - 4:30
    तो ये विचित्र नहीं है कि सबूत दिखाता है
  • 4:30 - 4:32
    कि उन्नत जन्म पंजीकरण कवरेज के साथ
  • 4:32 - 4:35
    विकास के परिणामों में सुधार होता है,
  • 4:35 - 4:37
    निर्धनता उपशमन से लेकर
  • 4:37 - 4:38
    बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा
  • 4:38 - 4:40
    आर्थिक सुधार
  • 4:40 - 4:42
    और सुरक्षित और व्यवस्थित स्थानांतरण (तक)|
  • 4:43 - 4:45
    २०१५ में, विश्व नेता साथ आये
  • 4:47 - 4:51
    और वादा किया कि
    वे सभी लोगों के मानवाधिकार बनाये रखेंगे
  • 4:51 - 4:54
    और किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे
  • 4:54 - 4:56
    गरीबी मिटाने के प्रयासों में,
  • 4:56 - 4:57
    भूख,
  • 4:57 - 4:59
    और असमानताएँ कम करने में|
  • 4:59 - 5:01
    पर वे मानवाधिकार कैसे बनाये रखेंगे
  • 5:01 - 5:04
    और उन्हें कैसे पता कि
    कोई पीछे नहीं छोड़ा जा रहा है
  • 5:04 - 5:06
    अगर उन्हें ये नहीं पता कि
    वे कौन और कहाँ है
  • 5:06 - 5:09
    पहली जगह में?
  • 5:09 - 5:12
    तो देश इसके बारे में क्या
    कर सकते हैं?
  • 5:13 - 5:16
    अब,इसके लिए कोई एक आदर्श नहीं है
    जो सभी के लिए ठीक बैठे,
  • 5:16 - 5:18
    क्योंकि हर देश का संदर्भ अनोखा है.
  • 5:18 - 5:21
    पाँच सिद्ध हस्तक्षेप है
    जो हर व्यवस्था पर लागू हो सकते है|
  • 5:21 - 5:24
    संख्या एक, दूरी कम करें|
  • 5:25 - 5:27
    दो, लागत हटाएँ|
  • 5:27 - 5:29
    तीन, प्रक्रिया को सरल बनाये|
  • 5:29 - 5:31
    चार, भेदभाव हटाएँ|
  • 5:31 - 5:33
    पांच, मांग बढ़ाएं|
  • 5:33 - 5:35
    लिंग भेदभाव छिपी हुई समस्या है
  • 5:35 - 5:38
    क्योंकि, सांख्यिकीय, कोई फर्क नहीं है
  • 5:39 - 5:41
    लड़कों और लड़कियों के पंजिकरण दरों के बीच|
  • 5:41 - 5:43
    पर भेदभाव बच्चे के विरुद्ध नहीं है --
  • 5:43 - 5:46
    ये माँ के विरुद्ध है|
  • 5:46 - 5:49
    अंगोला ३५ देशों में से एक था
    जिसे पिता के नाम की ज़रुरत थी
  • 5:49 - 5:51
    या उनकी उपस्थिति की,
    बच्चे के जन्म के पंजीकरण के लिए|
  • 5:52 - 5:54
    तो जिन स्थितियों में
    पिता अनजान हो, अनिच्छुक (हो)
  • 5:54 - 5:57
    या पितृत्व का दावा करने में असमर्थ हो,
  • 5:57 - 6:01
    माँ कानून से प्रतिबंध है, माँ जन्म
    पंजीकरण करने में कानून से प्रतिबंध है,
  • 6:01 - 6:03
    अपने खुद के बच्चों का (पंजीकरण)|
  • 6:03 - 6:06
    तो इसे सम्बोधित करने के लिए,
    अंगोला ने एक नीति बनाई
  • 6:06 - 6:10
    एकल माँ के रूप में, माताओं को
    अपने बच्चों की पंजीकरण कराने की अनुमति दी|
  • 6:10 - 6:12
    तंज़ानिया में, २०१२ में,
  • 6:12 - 6:14
    सिर्फ १३ प्रतिशत बच्चों के पास
    जन्म प्रमाण पत्र था|
  • 6:14 - 6:17
    तो सरकार एक नयी व्यवस्था के साथ आयी|
  • 6:18 - 6:20
    उन्होंने मौजूदा बुनियादी ढांचों में,
    पंजीकरण केंद्र लगाये,
  • 6:21 - 6:25
    जैसे सामुदायिक वार्ड
  • 6:25 - 6:27
    और स्वास्थ्य सुविधाएँ|
  • 6:27 - 6:30
    तो वे सुविधाएं जरूरतमंद लोगों के पास लाये|
  • 6:30 - 6:33
    उन्होंने शुल्क हटा दी|
  • 6:33 - 6:35
    उन्होंने प्रक्रिया को सरल बनाकर
    स्वचालित किया,
  • 6:35 - 6:38
    तो जन्म प्रमाण पत्र
    उसी स्थान पर जारी हो सकता था|
  • 6:38 - 6:41
    माँग बढ़ाने हेतु, एक जन जागरूकता अभियान
    शुरू किया गया,
  • 6:41 - 6:44
    लोगो को बताया गया कि एक नई प्रक्रिया है
  • 6:44 - 6:47
    और उनके बच्चों का जन्म पंजीकरण
    क्यों महत्वपूर्ण है|
  • 6:47 - 6:49
    कुछ ही सालों में, जिन जिलों में
    नई व्यवस्था लागू की गयी थी,
  • 6:51 - 6:54
    अब वहाँ ८३ प्रतिशत बच्चों के पास
    जन्म प्रमाण पत्र है|
  • 6:54 - 6:57
    और वे इसे देशभर में
    लागू करने की प्रक्रिया में है|
  • 6:57 - 7:00
    तो आप क्या कर सकते है?
  • 7:00 - 7:03
    देखिये, मेरा मानना है कि
    हम सब मानवता द्वारा संयुक्त है|
  • 7:04 - 7:07
    हम समान धरती पर रहते है|
    हम समान हवा में साँस लेते है|
  • 7:07 - 7:11
    जबकि हममें से किसी ने न पैदा होना
    और किन परिस्थितयो में जन्म लेना चुना है
  • 7:11 - 7:14
    हम चुन सकते है कि हम कैसे रहे|
  • 7:14 - 7:16
    बदलाव तब होता है जब जागरूकता का एक पल
  • 7:16 - 7:19
    या सहानुभूति का एक पल
  • 7:19 - 7:22
    इंसान को कर्म करने की प्रेरणा देता है|
  • 7:22 - 7:24
    और हमारे सामूहिक कार्य के माध्यम से
  • 7:24 - 7:26
    हम बदलाव के सबसे
    शक्तिशाली एजेंट्स बन जाते है|
  • 7:26 - 7:29
    जब निष्क्रियता की लागत है
    मासूम बच्चों का असुरक्षित छोड़ा जाना,
  • 7:29 - 7:33
    टीका न हो पाना, विद्यालय न जा पाना ,
    बड़े होकर ऐसे व्यसक बनना जो
  • 7:33 - 7:36
    न ही उम्दा काम
    ढूंढ पाए और न ही मतदान कर पाए,
  • 7:36 - 7:40
    गरीबी, बहिष्करण और
    अदर्शन के चक्र में फंसे,
  • 7:40 - 7:44
    यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है
  • 7:44 - 7:46
    कि हम इस मुद्दे को
    अंधेरे से बाहर निकाले
  • 7:46 - 7:48
    और उजाले में लाये|
  • 7:48 - 7:51
    क्योंकि दुनिया बदलने का अवसर
    रोज़ नहीं मिलता,
  • 7:51 - 7:54
    पर आज,
  • 7:54 - 7:56
    आपके पास (ये अवसर) है|
  • 7:56 - 7:57
    धन्यवाद|
  • 7:58 - 7:59
    (तालियां)
  • 7:59 - 8:01
    (तालियां)
Title:
जन्म प्रमाण पत्र होना मानवाधिकार क्यों है?
Speaker:
क्रिस्टेन वेन्ज
Description:

विश्वभर में एक अरब से ज़्यादा लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, जिनमे ज़्यादातर बच्चें है|कानूनी पहचान विशेषज्ञ क्रिस्टेन वेन्ज कहती हैं कि बहुत देशों में इसका अर्थ स्वास्थय और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं तक न पहुँच पाना है|वह चर्चा करती है कि यह समस्या हमारे समय के सबसे बड़े मानवधिकार उल्लंघनों में से एक क्यों है-- और सबकी पंजीकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पाँच रणनीतियाँ साझा करती हैं|

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
08:14

Hindi subtitles

Revisions