हमारे ग्रह को ठीक करने के लिए यह दशक पृथ्वीशॉट माँगता है
-
0:01 - 0:02सभी को नमस्कार।
-
0:02 - 0:04अपने परिवार में
पला-बढ़ा होने के कारण -
0:04 - 0:06मुझे इतिहास का कुछ बोध है।
-
0:06 - 0:08मैं एक ऐसे परिवार की
नवीनतम पीढ़ी का हूँ -
0:08 - 0:11जिसकी कई पूर्वज पीढ़ियों का
पता लगाया जा सकता है। -
0:11 - 0:14यह शाहबलूत का पेड़ विंडसर कैसल के पास है
-
0:14 - 0:17जो 900 वर्षों से मेरे परिवार का घर रहा है।
-
0:18 - 0:2039 राजा यहाँ रहे हैं,
-
0:20 - 0:24और उन्होंने इस खूबसूरत वातावरण का
आनंद लिया है। -
0:24 - 0:27मैं कई बार यहाँ टहलता हूँ,
-
0:27 - 0:30और मुझे हमेशा आश्चर्य होता है
कि कुछ पेड़ जो यहाँ लगे हैं, -
0:30 - 0:35जो मिट्टी, बारिश, सूरज की रोशनी
पर निर्भर रहने वाले जीव हैं, -
0:35 - 0:38वह यहाँ थे,
जब विंडसर कैसल नींव रखी गई थी। -
0:39 - 0:43इससे यहाँ के कुछ शाहबलूत के पेड़
लगभग 1000 साल पुराने बन जाते हैं। -
0:44 - 0:46यह पेड़ उस शासनकाल में लगाए गए थे
-
0:46 - 0:49जब 1066 में, विजेता विलियम का राज़ था,
-
0:49 - 0:52इस तरह के एक साधारण बलूत से।
-
0:53 - 0:56जब तक हेनरी VIII यहाँ रहते थे,
-
0:56 - 0:58यह पेड़ परिपक्व और प्रभावशाली
दिग्गजों में विकसित हुए। -
0:59 - 1:03और आश्चर्यजनक रूप से,
उन्हीं पेड़ों में से कुछ, -
1:03 - 1:04आज भी यहाँ जीवित है।
-
1:05 - 1:08वह थोड़े से गांठों से भरे
और खोखले हो गए हैं -
1:08 - 1:10लेकिन वह अभी भी जीवित हैं।
-
1:12 - 1:13जब से ये शाहबलूत बढ़ रहे हैं, तब से,
-
1:13 - 1:18लगभग 35 अरब लोग हमारे ग्रह पर
अपना जीवन जी चुके हैं। -
1:19 - 1:22यह 35 अरब जीवनों जितनी आशा,
-
1:22 - 1:25प्यार, डर, और सपने हैं।
-
1:26 - 1:30इस बीच, मानव जाति ने हवाई यात्रा,
-
1:30 - 1:33टीके, और कंप्यूटर का आविष्कार कर लिया।
-
1:33 - 1:36हमने दुनिया का हर कोना खोज लिया।
-
1:36 - 1:38मानव जीनोम का अनुक्रम करा,
-
1:38 - 1:40और पृथ्वी के वायुमंडल से भी बहार पहुँच गए।
-
1:41 - 1:44हमारे नवीनीकरण की गति अविश्वसनीय रही है
-
1:44 - 1:48लेकिन हमारे प्रभाव की गति भी तेज़ रही है।
-
1:49 - 1:53मेरी दादी के जीवन के पिछले 90 वर्षों में
-
1:53 - 1:56हमारे प्रभाव की गति इतनी तेज़ी से बढ़ी है
-
1:56 - 2:01कि हमारे जलवायु, समुद्र, हवा,
प्रकृति और सब कुछ जो उन पर निर्भर करता है -
2:01 - 2:02खतरे में हैं।
-
2:04 - 2:07यह शाहबलूत सदियों से यहाँ खड़ा रहा हैं,
-
2:07 - 2:10लेकिन इसने कभी
ऐसे दशक का सामना नहीं किया। -
2:11 - 2:12हम इस नए दशक की
शुरुआत कर रहे हैं -
2:12 - 2:16जानते हुए कि यह इतिहास की
सबसे परिणामस्वरूप अवधि में से एक हैं। -
2:17 - 2:19विज्ञान को नकारा नहीं जा सकता।
-
2:20 - 2:22यदि हमने इस दशक में कार्य नहीं किया तो
-
2:22 - 2:25हमने जो नुकसान किया है,
वह अपरिवर्तनीय होगा । -
2:25 - 2:29और इसका असर न केवल आने वाली
पीढ़ियाँ महसूस करेंगी, -
2:29 - 2:31लेकिन हम सभी भी करेंगे
जो आज जीवित हैं। -
2:32 - 2:33इसके अलावा
-
2:33 - 2:36यह क्षति सब लोग
बराबर रूप से महसूस नहीं करेंगे। -
2:36 - 2:38वह जो सबसे कमजोर होंगे
-
2:38 - 2:40कम से कम संसाधनों वाले लोग
-
2:40 - 2:43और जो लोग जलवायु परिवर्तन
का न्यूनतम कारण थे, -
2:43 - 2:45सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
-
2:46 - 2:49यह कठोर तथ्य दिल दहला देने वाले हैं।
-
2:49 - 2:53इतनी बड़ी और बोझिल समस्या
को हम कैसे सुलझा सकते हैं ? -
2:54 - 2:57यह मुश्किल लग सकता है,
लेकिन यह संभव है। -
2:59 - 3:01मनुष्य में असाधारण क्षमताएं हैं
-
3:01 - 3:04लक्ष्य निर्धारित करने
और उसे प्राप्त करने की। -
3:04 - 3:07मैं लंबे समय से
राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के -
3:07 - 3:121961 के मिशन से प्रेरित रहा हूँ,
10 साल के भीतर इंसान को चाँद पर भेजने का। -
3:12 - 3:14उन्होंने इसका नाम मूनशॉट रखा।
-
3:14 - 3:15यह थोड़ा बेवफूफी भरा
लग रहा था। -
3:15 - 3:18हमने उस समय पहले उपग्रह का
प्रमोचन करा ही था -
3:18 - 3:21इतना शीघ्र एक आदमी को चाँद पर भेजना
असंभव लग रहा था। -
3:22 - 3:25लेकिन इस सरल चुनौती में कितना कुछ घिरा था।
-
3:25 - 3:27उन्होंने इसे एक लक्ष्य बताया
-
3:27 - 3:31हमारी उच्चतम ऊर्जा और कौशल को
संगठित करने और मापने का। -
3:32 - 3:35मानवता के लिए वह बड़ी छलांग लगाने के लिए,
-
3:35 - 3:38मूनशॉट के पीछे की टीम ने
लाखों लोगों को एकजुट किया -
3:38 - 3:39वो भी पूरी दुनिया के
-
3:39 - 3:43यह सनकी महत्वाकांक्षा
इतनी भी सनकी नहीं थी। -
3:44 - 3:45और अपनी राह में
-
3:45 - 3:47इसने साँस लेने के उपकरणों,
-
3:47 - 3:50कैट स्कैनर, और सौर पैनल का
आविष्कार करने में मदद की। -
3:52 - 3:55लेकिन अब इस दशक में
हमें मूनशॉट की नहीं -
3:55 - 3:57पर पृथ्वी शॉट की जरूरत है।
-
3:58 - 4:02हमें मानवीय प्रतिभा और उद्देश्य के
इसी भाव का उपयोग -
4:02 - 4:06अत्यधिक केन्द्रित हो कर
और तात्कालिकता के साथ -
4:06 - 4:09आज तक की सबसे बड़ी
चुनौती पर करना चाहिए -
4:09 - 4:11हमारे गृह की मरम्मत करना।
-
4:12 - 4:15हमारी पीढ़ी का सामान्य लक्ष्य स्पष्ट है।
-
4:16 - 4:20हमें मिल कर, प्रकृति की रक्षा,
और पुनर्स्थापना करनी चाहिए, -
4:20 - 4:24हमारी हवा को साफ,
समुद्रों को पुनर्जीवित करना चाहिए, -
4:24 - 4:27एक कचरा मुक्त दुनिया का निर्माण
और हमारी जलवायु को ठीक करना चाहिए। -
4:28 - 4:32और हमें यह सब 10 साल के भीतर
करने का प्रयास करना चाहिए। -
4:33 - 4:35यदि हम इन लक्ष्यों तक पहुँच पाते हैं,
-
4:35 - 4:38तो 2030 तक हमारा जीवन
आज से ज़्यादा बुरा नहीं होगा -
4:38 - 4:42और हमें हर उस चीज़ का त्याग नहीं करना होगा
जिसका हम आनंद लेते हैं। -
4:42 - 4:44इसके बजाय, हमारा जीवन
आज से ज़्यादा स्वस्थ -
4:44 - 4:48स्वच्छ, समझदार,
और हम सभी के लिए बेहतर होगा। -
4:49 - 4:52कोविड 19 महामारी के
लिए वैश्विक प्रतिक्रिया, -
4:52 - 4:56और धन जो आर्थिक सुधार में लगाया गया हैं
-
4:56 - 4:58बताता है कि हम कितना कुछ
हासिल कर सकते हैं -
4:58 - 5:01जब सत्ता में बैठे लोग इकट्ठा हो कर
-
5:01 - 5:03कार्य करने का निश्चय करते हैं।
-
5:04 - 5:08हमने रातों-रात अस्पताल बनाए,
कारखाने बदल दिए, -
5:08 - 5:12टीकों और बेहतर इलाज की खोज के लिए
अरबों डॉलर लगा दिए। -
5:13 - 5:17और हम दुनिया के हर कोने में
उभरते वीरों से प्रेरित हुए हैं। -
5:19 - 5:23नई पीढ़ी को अब यह नहीं लगता
कि परिवर्तन बहुत मुश्किल है। -
5:24 - 5:27उन्होंने दुनिया को बदलते हुए देखा।
-
5:27 - 5:29और उनको विश्वास है
कि जलवायु संकट -
5:29 - 5:32और हमारी जैव विविधता पर जो खतरा है
-
5:32 - 5:34वह हमारे पूर्ण ध्यान
और महत्वाकांक्षा का हकदार हैं। -
5:35 - 5:36और वह सही हैं।
-
5:37 - 5:41तो अब हम में से प्रत्येक के लिए
नेतृत्व प्रदर्शित करने का समय आ गया है। -
5:42 - 5:44फिर चाहे आप अमेरिका में किसान हैं,
-
5:44 - 5:47चीनी प्रौद्योगिकी के मालिक,
केन्या के राजनेता, -
5:47 - 5:51ब्रिटेन में बैंककर्मी,
मालदीव के मछुआरे, -
5:51 - 5:55ब्राजील के सामुदायिक नेता
या भारतीय छात्र, -
5:56 - 5:59हम में से प्रत्येक की कोई ना कोई भूमिका है
-
5:59 - 6:01हमारे पास मौजूद हर अवसर का लाभ उठाने की।
-
6:02 - 6:05मेरा जो अद्वितीय स्थान है
मैं उसका उपयोग -
6:05 - 6:09पृथ्वी के लिए लक्ष्यों को निर्धारित करने
और समाज के सभी क्षेत्रों और हर कोने में -
6:09 - 6:13उन लोगों को पुरस्कृत
करने के लिए समर्पित हूँ -
6:13 - 6:16जो इनको पाने के लिए कोशिश करेंगे।
-
6:17 - 6:20कुछ लोग संकट के कारण
कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं -
6:20 - 6:24लेकिन बहुत लोगों के लिए,
कार्रवाई का मकसद -
6:24 - 6:26तब ही होता हैं,
जब वह मानते हैं कि परिवर्तन संभव है। -
6:26 - 6:29कि वह कोई लुप्त वजह नहीं है।
-
6:30 - 6:32यदि लोग वास्तव में मानेंगे
कि यह चुनौतियाँ, -
6:32 - 6:36यह पृथ्वी के लिए प्रयास
संभव है, -
6:36 - 6:39तो सोचिये कि हम कितनी क्षमता को
उजागर कर सकते हैं। -
6:40 - 6:43मैं इस दशक की शुरुआत और अंत
आशावादी रूप में करने के लिए दृढ़ हूँ -
6:45 - 6:47हालांकि हमारी पीढ़ी
इन शानदार शाहबलूत्स के जीवन में -
6:47 - 6:50केवल एक पल का प्रतिनिधित्व करती है
-
6:51 - 6:53परन्तु हमारे पास शक्ति और क्षमता है
-
6:53 - 6:57यह निश्चित करने के लिए
कि यह पेड़ और इस पृथ्वी पर सारा जीवन -
6:57 - 6:59आगे आने वाले एक हजार से भी
अधिक वर्षों तक समृद्ध रहे। -
7:01 - 7:04लेकिन केवल तब ही
जब हम अपने ग्रह की मरम्मत करने के लिए -
7:04 - 7:07हमारी पीढ़ी की उच्चतम प्रतिभाओं को
अभी उजागर करें। -
7:07 - 7:10सफल होने के अलावा हमारे
पास कोई और विकल्प नहीं है। -
7:11 - 7:12धन्यवाद।
- Title:
- हमारे ग्रह को ठीक करने के लिए यह दशक पृथ्वीशॉट माँगता है
- Speaker:
- राजकुमार विलियम
- Description:
-
"हम इस नए दशक की शुरुआत कर रहे हैं, यह जानते हुए कि यह इतिहास की सबसे परिणामस्वरूप अवधि में से एक हैं," राजकुमार विलियम, केम्ब्रिज के शासक, कहते हैं। राष्ट्रपति जॉन फ़ि. केनेडी के "मूनशॉट" से प्रेरित, वह हमें अब तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए उठ खड़े होने के लिए कहते हैं, जो है "पृथ्वीशॉट।" इस ग्रह के लिए महत्वाकाँक्षी उद्देश्य, पृथ्वीशॉट, प्रकृति की रक्षा, और पुनर्स्थापना करने, हवा को साफ करने, समुद्रों को पुनर्जीवित करने, एक कचरा मुक्त दुनिया का निर्माण और हमारी जलवायु को ठीक करने की ओर लक्षित है -- और यह सब कुछ अगले दशक में। ऐसा करने के लिए दुनिया भर के लोगों को तात्कालिकता, रचनात्मकता और इस विश्वास के साथ एक साथ काम करना होगा, कि इस ग्रह को ठीक करना सम्भव है।
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 07:13
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet | |
![]() |
Adisha Aggarwal approved Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet | |
![]() |
Adisha Aggarwal accepted Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for This decade calls for Earthshots to repair our planet |