-
मैं एक ऐसी पृष्ठभूमि से आता हूं
-
जहां मैंने अपने किसी भी पुरूष परिजन को
-
रोते नहीं देखा।
-
भावनाओं को किसी भी स्तर पर जताने की
-
असमर्थता के बारे में मैं प्रश्न करने लगा।
-
इसमें दुर्बल और सुभेद्य होना वर्जित है।
-
कला मेरे लिए वह मार्ग बन गयी जिसमें मैं
-
इन दुर्बलताओं को अनुभव कर सकता था,
-
उन्हें धारण कर सकता था और
-
एक निकटतम श्रोता के साथ साझा कर सकता था।
-
[शॉन लियोनार्डो: संचरण की स्वतंत्रता]
-
[ खेल उद्घोषक] क्वार्टरबैक निकल गया,
-
-एक पास फेंकता है जो
-
शॉन लियोनार्डो ने लगभग दे मारा।
-
मैंने दस वर्षों से अधिक फुटबॉल खेला है।
-
मेरा सारा काम कलाकार और धावक के बीच की
-
उसी दोहरी पहचान के अनुभव से उपजाा है।
-
मुझे याद है, जैसे कि यह कल ही की बात हो,
-
मेरे प्रिय प्रशिक्षक जिनसे
-
मेरी प्यारी यादें जुड़ी हैं
-
मुझमें आक्रोश भरने के लिए कहते हैं,
-
"मैं चाहता हूं कि तुम इस तरह खेलो
-
मानों तुम राइकर्स से अभी रिहा हुए हो।"
-
मैं उस समय 21 वर्ष का एक युवक था।
-
आपके पास इसे स्वस्थ ढंग से
-
ग्रहण करने के साधन नहीं होते।
-
और तब क्या होता है?
-
यह काम कर जाता है।
-
मैं सचमुच उस आक्रोश को बाहर ले आता हूं
-
जो वह मुझमें खोज रहे हैं।
-
[उद्घोषक] लियोनार्डो उसे भीतर धकेलने और
-
संभालने में सक्षम है। शॉन लियोनार्डो
-
द्वारा खेल के बचाव का बढ़िया प्रदर्शन।
-
मैं अब 40 वर्ष का हूं और
-
मैं अब भी उस क्षण के बारे में सोचता हूं।
-
जब आपकाेे अपने अंतर से, अपने रंग से,
-
अपनी कथित पहचान से चिन्हित किया जाता है
-
तो आप एक आसानी से दिखाई देने वाला
-
लक्ष्य बन जाते हो।
-
इस आसानी से दिखाई देने में
-
आप वास्तव में अदृश्य हो जाते हो।
-
क्योंकि लोग आपके आर-पार देख सकते हैं।
-
क्या तुम सब तैयार हो? - हां!
-
कॉलेज के बाद
-
मेरे फुटबॉल के करियर के बाद
-
मैं मैक्सिकन कुश्ती मास्क में गया और
-
एक अदृश्य विरोधी से लड़ा
-
[लड़ाई की घंटी बजती है]
-
[दर्शक जोश बढ़ा रहे हैं]
-
[एल कॉनक्विस्टाडोर और
-
अदृश्य व्यक्ति, 2006]
-
हर स्पर्धा के बाद यह महत्वपूर्ण था कि
-
दर्शक शॉन लियोनार्डो के साथ रहती थी।
-
यह कि वह चरित्र अनावृत हो जाता था।
-
और आप उस व्यक्ति के साथ रह जाओ
-
जिसे इस संघर्ष से गुजरने की आवश्यकता
-
स्वयं को देखने के लिए महसूस हो रही है।
-
क्या आप कल्पना कर सकते हो
-
कि मेरे सामने कोई नहीं है?
-
और इसलिए एक घूंसे जैसी कोई छोटी चीज़
-
आप इसे ऐसे ही दर्ज कर सकते हो ।
-
और यदि आप दर्शकों में हो
-
तो आपको वास्तव में क्या समझ आएगा?
-
मुझे
-
[खुली हथेली पर घूंसे की आवाज]
-
मुझे इसे सचमुच इस तरह नाटकीय बनाना है
-
कि आप इसे होता देखो
-
और तब आप इसे पूरा होते देखो।
-
मैं हिंसा का दृश्य कर रहा हूं
-
और अतिपौरूषता और आक्रोश की उस
-
पहचान को व्यक्त करता हूं जिसकी अपेक्षा
-
एक काले शरीर से अक्सर की जाती है।
-
और यह धारणा कि
-
एक काले और भूरे शरीर के रूप में हम
-
विश्व में घूमते हैं और श्वेत लोगों के
-
प्रतिबिंब के लिए आईने जैसा काम करते हैं।
-
[दर्शक खुशी से चिल्लाते हैं]
-
एक!
-
दो!
-
तीन!
-
[दर्शक खुशी से चिल्लाते हैं]
-
[स्व-चित्र, 2010]
-
और तब अपने पूर्णतर स्व को गहराई से
-
चित्रित और अनुभव करने के लिए
-
उस छवि को खोजना, याद करना और
-
उसे बिगाड़ने के तरीके खोजना ।
-
जो कि इन रुढ़ियों और
-
इन प्रतिबिंबों में कैद नहीं है।
-
यही मेरी अनिवार्यता है।
-
यही वो वस्तु है जो मैं
-
विश्व को देना चाहता हूं।
-
क्या कोई वर्णन कर सकता है कि
-
उनके शरीर में क्या हो रहा था?
-
मेरे लिए बहुत कष्टदायक था।
-
मुझे लगा जैसे मेरा शरीर गर्म हो गया है।
-
मैं इस खोज में अधिक से अधिक
-
लोगों को लगाना चाहता हूं।
-
ताकि यह सिर्फ मेरे वर्णन तक सीमित न हो।
-
शारीरिक निरूपण की रणनीति से ही मैं
-
अधिक लोगों को इसमें शामिल कर सकता था।
-
मैं चाहता था कि लोग इसे अनुभव करें और जो
-
यह प्रस्तुति कहना चाहती थी उसे
-
अपने शरीर को कहने दें।
-
[प्रिमिटिव गेम्स 2018]
-
[दर्शक ताली बजाते हैं]
-
प्रतिभागियों !
-
तैयार!
-
उसे ले आओ!
-
[गोल भवन के चारों ओर
-
ड्रम बजने की आवाज गूंजती है]
-
बांया हां; दाहिना नहीं
-
क्या तुम अमेरिकी महसूस करते हो?
-
मैं सचमुच देखना चाहता था कि
-
सामना करने और संघर्ष करने के हमारे अनुभवों
-
से गुजरकर हम दूसरे व्यक्ति के शरीर में
-
किसी तरह का सत्य अनुभव कर सकते हैं
-
और इसलिए हम दूसरे का आरंभ में
-
किस तरह पढ़ते हैं इस बारे में
-
अपनी धारणा पर प्रश्न उठाते हैं।
-
ब्रास बैंड शवयात्रा की धुन बजाता है
-
[शोकगीत 2017]
-
आप मुझसे क्या जानना चाहते हो?
-
वह ट्रेवॉन मार्टिन था। [बैंड बजता है]
-
और वह निहत्था था
-
जब मैंने समाचार में ट्रेवॉन मार्टिन की
-
तस्वीर देखी तो भय का मेरा अपना अनुभव और
-
दुनिया में मेरे बारे में जिस तरह
-
सोचा जा रहा है, सब सतह पर उफनने लगा।
-
बातें जो मैं क्वीन्स में पले-बड़े छोटे
-
भूरे बच्चे के रूप में दफन कर चुका था।
-
मैं उन छोटे भाइयों के बारे में सोचने लगा
-
जिन्हें मैं पीछे छोड़ जाऊंगा
-
तब अपने आप से पूछने लगा,
-
मैं ही क्यों यह सब कर सका?
-
अच्छे स्कूल जाना
-
MFA की पढ़ाई
-
अपनी चाह के अनुरूप जीना
-
मुझे यह समझने में लंबा समय लगा कि
-
मैं सिर्फ दुनिया में अपनी तरह
-
दिखने वाले लोगों को चाहता हूं
-
जो दुनिया में उस प्रकार की
-
स्वतंत्रता के साथ विचरण कर सकें
-
ठीक है हम सिर्फ चलेंगे
-
स्वाभाविक ढंग से चलो
-
जितना हो सके उतनी जगह लो
-
अपनी चाल चलो।
-
[शॉन असेम्बली के सह संस्थापक हैं
-
अलाभकारी संस्था जो अपराध न्याय है।
-
[यहां दुर्व्यवहार, अपराध और हथियार के
-
आपराधिक संग्रहण में आरोपित युवा
-
वैकल्पिक सजा में भाग लेते हैं]
-
हम जिसे मैं दृश्य कथा पाठ्यक्रम कहता हूं
-
वहां से गुजरते हैं।
-
हम उस कहानी या स्मृति के
-
दृश्य को गढ़ते हैं।
-
इसलिए कथाकार को उसकी कहानी को बिल्कुल
-
अलग नजरिए से देखने दिया जाता है।
-
उन्हें समझ आने लगता है कि
-
कैसे वह वर्णन एक व्यक्ति का है
-
और आपराधिकता की
-
पूर्वग्रह युक्त धारणा नहीं है।
-
यदि वह भागेगा तो हम सबको भागना है।
-
मुझे वास्तव में दार्शनिक संकट का
-
सामना करना पड़ा कि एक कला स्थान
-
कार्यक्रम का निर्माण क्या होता है जिसमें
-
मेरा विश्वास है कि उसका केन्द्रीय
-
गुण और और लक्ष्य स्वतंत्रता होती है।
-
और फिर भी
-
यह अपराध न्याय स्थान में संचालन करता है।
-
[मिरर एको टिल्ट 2019 मेलेनि क्रीन और
-
सेबल एलिसी स्मिथ के सहयोग से]
-
वह जो चीज जिस पर मैं पहुंचा
-
जो मुझे काम पर लगाए रखती है
-
वह इन लोगों में आया व्यक्तिगत
-
परिवर्तन है जिसे मैं अनुभव कर सकता हूं।
-
इन युवाओं में जिनके साथ मैं बड़ा हुआ हूं।
-
मैं हमेशा उसी बात पर लौटता हूं।
-
कला ही वह वस्तु है जिसमें
-
इस अंतरिक्ष में शक्ति है
-
क्योंकि वह अनिश्चित है।
-
उसे वास्तव में अपने शरीर में रहकर
-
परिभाषित नहीं किया जा सकता है।
-
और समझिए कि आपको के अनुभव से
-
परिभाषित होने की आवश्यकता नहीं है।
-
इस प्रसंग में गिरफ्तारी और कैद
-
यह आपको आनन्द की थोड़ी और अनुभूति के साथ
-
आगे बढ़ने देता है जिसे ता नेहिसि कोटेस
-
एक "सुंदर संघर्ष" कहते हैं
-
यह अपने संपूर्ण स्वत्व में रहकर होता है।
-
और जीने का प्रयास करते हुए
-
जिसे छीना नहीं जा सकता
-
किसी को अपने लिए संभावनाओं की
-
पुन: कल्पनाएं करने से
-
और यही है जिसे पाने का प्रयास हमें करना चाहिए।