-
मैं एक ऐसी पृष्ठभूमि से आता हूं
-
जहां मैंने अपने किसी भी पुरूष परिजन को
-
रोते नहीं देखा।
-
भावनाओं को किसी भी स्तर पर जताने की
-
असमर्थता के बारे में मैं प्रश्न करने लगा।
-
इसमें दुर्बल और सुभेद्य होना वर्जित है।
-
कला मेरे लिए वह मार्ग बन गयी जिसमें मैं
-
इन दुर्बलताओं को अनुभव कर सकता था,
-
उन्हें धारण कर सकता था और
-
एक निकटतम श्रोता के साथ साझा कर सकता था।
-
[शॉन लियोनार्डो: संचरण की स्वतंत्रता]
-
[ खेल उद्घोषक] क्वार्टरबैक निकल गया,
-
-एक पास फेंकता है जो
-
शॉन लियोनार्डो ने लगभग दे मारा।
-
मैंने दस वर्षों से अधिक फुटबॉल खेला है।
-
मेरा सारा काम कलाकार और धावक के बीच की
-
उसी दोहरी पहचान के अनुभव से उपजाा है।
-
मुझे याद है, जैसे कि यह कल ही की बात हो,
-
मेरे प्रिय प्रशिक्षक जिनसे
-
मेरी प्यारी यादें जुड़ी हैं
-
मुझमें आक्रोश भरने के लिए कहते हैं,
-
"मैं चाहता हूं कि तुम इस तरह खेलो
-
मानों तुम राइकर्स से अभी रिहा हुए हो।"
-
मैं उस समय 21 वर्ष का एक युवक था।
-
आपके पास इसे स्वस्थ ढंग से
-
ग्रहण करने के साधन नहीं होते।
-
और तब क्या होता है?
-
यह काम कर जाता है।
-
मैं सचमुच उस आक्रोश को बाहर ले आता हूं
-
जो वह मुझमें खोज रहे हैं।
-
[उद्घोषक] लियोनार्डो उसे भीतर धकेलने और
-
संभालने में सक्षम है। शॉन लियोनार्डो
-
द्वारा खेल के बचाव का बढ़िया प्रदर्शन।
-
मैं अब 40 वर्ष का हूं और
-
मैं अब भी उस क्षण के बारे में सोचता हूं।
-
जब आपकाेे अपने अंतर से, अपने रंग से,
-
अपनी कथित पहचान से चिन्हित किया जाता है
-
तो आप एक आसानी से दिखाई देने वाला
-
लक्ष्य बन जाते हो।
-
इस आसानी से दिखाई देने में
-
आप वास्तव में अदृश्य हो जाते हो।
-
क्योंकि लोग आपके आर-पार देख सकते हैं।
-
क्या तुम सब तैयार हो? - हां!
-
कॉलेज के बाद
-
मेरे फुटबॉल के करियर के बाद
-
मैं मैक्सिकन कुश्ती मास्क में गया और
-
एक अदृश्य विरोधी से लड़ा
-
[लड़ाई की घंटी बजती है]
-
[दर्शक जोश बढ़ा रहे हैं]
-
[एल कॉनक्विस्टाडोर और
-
अदृश्य व्यक्ति, 2006]
-
हर स्पर्धा के बाद यह महत्वपूर्ण था कि
-
दर्शक शॉन लियोनार्डो के साथ रहती थी।
-
यह कि वह चरित्र अनावृत हो जाता था।
-
और आप उस व्यक्ति के साथ रह जाओ
-
जिसे इस संघर्ष से गुजरने की आवश्यकता
-
स्वयं को देखने के लिए महसूस हो रही है।
-
क्या आप कल्पना कर सकते हो
-
कि मेरे सामने कोई नहीं है?
-
और इसलिए एक घूंसे जैसी कोई छोटी चीज़
-
आप इसे ऐसे ही दर्ज कर सकते हो ।
-
और यदि आप दर्शकों में हो
-
तो आपको वास्तव में क्या समझ आएगा?
-
मुझे
-
[खुली हथेली पर घूंसे की आवाज]
-
मुझे इसे सचमुच इस तरह नाटकीय बनाना है
-
कि आप इसे होता देखो
-
और तब आप इसे पूरा होते देखो।
-
मैं हिंसा का दृश्य कर रहा था
-
और अतिपौरूषता और आक्रोश की उस
-
पहचान को व्यक्त करता हूं जिसकी अपेक्षा
-
एक काले शरीर से अक्सर की जाती है।
-
और यह धारणा कि
-
एक काले और भूरे शरीर के रूप में हम
-
विश्व में घूमते हैं और श्वेत लोगों के
-
प्रतिबिंब के लिए दर्पण से बन जाते हैं।
-
[दर्शक खुशी से चिल्लाते हैं]
-
एक!
-
दो!
-
तीन!
-
[दर्शक खुशी से चिल्लाते हैं]
-
[सेल्फ-पोट्रेट, 2010]
-
और फिर उस छवि को तोड़ने के तरीके
-
खोजना, सीखना और पाना
-
अपने पूर्णतर स्व को गहराई से
-
चित्रित और अनुभव करने के लिए।
-
जो कि इन रुढ़ियों या
-
इन प्रतिबिंबों में कैद नहीं है।
-
यही मेरी अनिवार्यता है।
-
यही वो वस्तु है जो मैं
-
विश्व को देना चाहता हूं।
-
क्या कोई वर्णन कर सकता है कि
-
उनके शरीर में क्या हो रहा था?
-
मेरे लिए बहुत कष्टदायक था।
-
मुझे लगा जैसे मेरा शरीर गर्म हो गया है।
-
मैं इस खोज में अधिक से अधिक
-
लोगों को लगाना चाहता हूं।
-
ताकि यह सिर्फ मेरे वर्णन तक सीमित न हो।
-
शारीरिक निरूपण की रणनीति से ही मैं
-
अधिक लोगों को इसमें शामिल कर सका।
-
मैं चाहता था कि लोग इसे अनुभव करें और जो
-
यह प्रस्तुति कहना चाहती थी उसे
-
अपने शरीर को कहने दें।
-
[प्रिमिटिव गेम्स 2018]
-
[दर्शक ताली बजाते हैं]
-
प्रतिभागियों !
-
तैयार!
-
उसे ले आओ!
-
[गोल भवन के चारों ओर
-
ड्रम बजने की आवाज गूंजती है]
-
बांया हां; दाहिना नहीं
-
क्या तुम अमेरिकी महसूस करते हो?
-
मैं सचमुच देखना चाहता था कि सामना करने
-
और संघर्ष करने के अपने अनुभवों से गुजरकर
-
क्या हम दूसरे व्यक्ति के शरीर में
-
किसी तरह की सच्चाई का अनुभव कर सकते हैं
-
और इसलिए हम अन्य व्यक्ति को आरंभ में
-
किस तरह जानते हैं इस बारे में
-
अपनी धारणा पर प्रश्न करते हैं।
-
[ब्रास बैंड शवयात्रा की धुन बजाता है]
-
[शोकगीत 2017]
-
आप मुझसे क्या जानना चाहते हो?
-
वह ट्रेवॉन मार्टिन था। [बैंड बजता है]
-
और वह निहत्था था
-
जब मैंने समाचार में ट्रेवॉन मार्टिन की
-
तस्वीर देखी तो भय का मेरा अपना अनुभव और
-
दुनिया में मेरे बारे में जिस तरह
-
सोचा जा रहा है, सब सतह पर उफनने लगा।
-
बातें जो मैं क्वीन्स में पले-बड़े छोटे
-
भूरे बच्चे के रूप में दफन कर चुका था।
-
मैं उन छोटे भाइयों के बारे में सोचने लगा
-
जिन्हें मैं पीछे छोड़ जाऊंगा
-
तब मैं अपने आप से पूछने लगा,
-
मैं ही क्यों यह सब कर सका?
-
अच्छे स्कूल जाना
-
MFA की पढ़ाई
-
अपनी चाह के अनुरूप जीना
-
मुझे यह समझने में लंबा समय लगा कि
-
मैं सिर्फ चाहता हूं कि दुनिया में
-
मेरी तरह दिखने वाले लोग और भी हों।
-
जो दुनिया में उसी प्रकार की
-
स्वतंत्रता के साथ विचरण कर सकें।
-
ठीक है हम सिर्फ चलेंगे
-
स्वाभाविक ढंग से चलो
-
जितना हो सके उतनी जगह लो
-
अपनी चाल चलो।
-
[2017 में शॉन ने आर्टस नॉनप्राफिट
-
रिसेस में असेम्बली नामक अपराध
-
न्याय विपथन कार्यक्रम की सहस्थापना की।]
-
[यहां दुर्व्यवहार, अपराध और हथियार के
-
आपराधिक संग्रहण में आरोपित युवा
-
वैकल्पिक सजा में भाग लेते हैं]
-
हम वहां से गुजरते हैं जिसे मैं
-
दृश्य कथा पाठ्यक्रम कहता हूं।
-
हम उस कहानी या स्मृति के
-
दृश्य को गढ़ते हैं।
-
इसलिए कथाकार को उसकी कहानी को बिल्कुल
-
अलग नजरिए से देखने दिया जाता है।
-
उन्हें अधिक समझ आने लगता है कि
-
कैसे वह वर्णन एक व्यक्ति का है
-
न कि पूर्वग्रह युक्त आपराधिकता की
-
किसी धारणा का।
-
यदि वह भागेगा तो हम सबको भागना है।
-
मुझे सचमुच दार्शनिक संकट से जूझना पड़ा
-
कि एक आर्ट स्पेस प्रोग्राम का निर्माण
-
क्या होता है, जिसमें मैं मानता हूं कि
-
केन्द्रीय मूल्य और लक्ष्य आजादी है।
-
और फिर भी वह काम करता है
-
यह सचमुच एक अपराध न्याय का स्थान है।
-
[मिरर, एको, टिल्ट 2019 मेलेनि क्रीन
-
और सेबल एलिसी स्मिथ के सहयोग से]
-
जो एक बात मुझे काम पर लगाए रखती है
-
वह है व्यक्तिगत परिवर्तन
-
जिसे मैं इन लोगों में अनुभव कर सकता हूं।
-
इन युवाओं में जिनके साथ मैं बड़ा हुआ हूं।
-
मैं हमेशा उसी बात पर लौटता हूं।
-
कला ही वह वस्तु है जिसमें
-
इस अंतरिक्ष में शक्ति है
-
क्योंकि वह अनिश्चित है।
-
उसे वास्तव में अपने शरीर में रहकर
-
परिभाषित नहीं किया जा सकता है।
-
और समझिए कि आपको एक अनुभव से
-
परिभाषित किए जाने की आवश्यकता नहीं है।
-
इस प्रसंग में गिरफ्तारी और कैद।
-
यह आपको आनन्द की थोड़ी और अनुभूति के साथ
-
आगे बढ़ने देता है जिसे
-
टा-नाहीसी कोट्स एक "सुंदर संघर्ष" कहते हैं
-
यह अपने संपूर्ण स्वत्व में रहकर होता है।
-
और जीने का प्रयास करते हुए
-
और जिसे कभी छीना नहीं जा सकता।
-
किसी को अपने लिए संभावनाओं की कल्पनाएं
-
करने करने के लिए पुन: तैयार करना
-
यही हम सबका ध्येय होना चाहिए।