-
आप शायद कुछ लुप्तप्राय
प्रजातियों के नाम बता सकते हैं -
-
जैसे ध्रुवीय भालू, ब्लू व्हेल
और ब्लैक राइनो
-
लेकिन कई और भी हैं
जिन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है।
-
वर्तमान में लगभग १६,५००
जानवर और पौधे हैं
-
जो खतरे में हैं।
-
एक लुप्तप्राय प्रजाति वह है
-
जो विलुप्त होने के कगार पर है,
-
ये तब होता है जब उस प्रजाति का
कोई भी सदस्य जीवित नहीं रहता है।
-
हर दिन बहुत सारी प्रजातियां
विलुप्त हो रही हैं।
-
कभी-कभी यह
प्राकृतिक कारणों से होता है -
-
विलुप्त होना विकास का हिस्सा है;
-
[वनों की कटाई]
-
लेकिन इंसानी गतिविधि के
कारण कुछ ज़्यादा।
-
[अवैध शिकार]
-
[शहरों का निर्माण]
-
[प्रदूषण]
-
दरअसल इंसानों की वजह से
-
विलुप्त होने की दर स्वाभाविक रूप से
घटित होने की तुलना में १,००० से १०,०००
-
गुना अधिक होने का अनुमान है।
-
६.५ करोड़ वर्ष पहले
-
डायनासोर के विलुप्त होने के
बाद से यह उच्चतम दर है।
-
संरक्षण प्रजातियों की
रक्षा का कार्य है
-
खतरे में पड़ने के खिलाफ।
-
यह जैव विविधता के संरक्षण के बारे में है।
-
यदि आप जैव विविधता के बारे में
जानना चाहते हैं यह क्यों मायने रखता है,
-
इस वीडियो को देखें।
[जैव विविधता]
-
आपको हैरानी होगी कि
इतनी बड़ी बात क्यों है।
-
ये क्यों ज़रूरी है
-
यदि किसी प्रजाति की जनसंख्या इतनी
कम हो जाए कि वह संकटग्रस्त हो जाए?
-
और कुछ कम ही बचें हैं,
जैसे कि चिड़ियाघरों में,
-
तब वो प्रजाति बढ़ सकती है।
-
समस्या यह है कि स्वस्थ
जनसंख्या होने की कुंजी
-
अनुवांशिक भिन्नता है।
-
एक आबादी के भीतर,
-
आपको विभिन्न विशेषताओं की
एक विशाल विविधता की ज़रूरत है,
-
ताकि पर्यावरण में बदलाव होने
पर प्रजातियां अनुकूल हो सकें,
-
और विलुप्त होने से बचें।
-
यह तब हो सकता है जब प्रजातियों
के सभी सदस्यों में समान जीन हों।
-
इसके अलावा, एक छोटी सी आबादी में
अंतःप्रजनन की संभावना अधिक होती है,
-
जहां निकट संबंधी प्रजनन करते हैं।
-
इससे बच्चों को विरासत में मिली
बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
-
इसलिए, एक प्रजाति के अस्तित्व के लिए
बड़ी जंगली आबादी महत्वपूर्ण है।
-
प्रजातियों के संकटग्रस्त होने
के कई कारण हो सकते हैं।
-
यह आवास विनाश
के कारण हो सकता है,
-
जलवायु परिवर्तन,
अधिक मछली पकड़ना, या शिकार करना,
-
और आवासों में आक्रामक
प्रजातियों का आ जाना,
-
जो मूल निवासियों को चुनौती देते हैं।
-
सभी प्रजातियों को संरक्षित करने
में मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है,
-
और यह संरक्षण को
अंजाम देकर किया जाता है।
-
जानते है ये कैसे किया जाता है।
-
सबसे पहले, लुप्तप्राय जानवरों को
वन्यजीव पार्कों में रखा जा सकता है।
-
यह उनकी रक्षा करता है।
-
और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए प्रजनन
कार्यक्रमों का भी उपयोग किया जा सकता है।
-
इससे संरक्षण की जानकारी
देने में मदद मिलती हैं,
-
कैसे हम सभी लुप्तप्राय
प्रजातियों की मदद कर सकते हैं।
-
वे आम जनता की भी मदद करते हैं
-
इन लुप्तप्राय प्रजातियों के साथ
भावनात्मक संबंध बनाने में।
-
हालांकि, कैद में जानवरों के नुकसान हैं।
-
जानवर सामान्य जीवन नहीं जीते हैं,
-
और अंतःप्रजनन का खतरा होता है।
-
उनके प्राकृतिक आवास में
संरक्षित करने का एक तरीका
-
राष्ट्रीय उद्यानों जैसे संरक्षित
क्षेत्रों का निर्माण करना है।
-
पेड़ों को काटा नहीं जा सकता,
सड़कें और घर नहीं बनाए जा सकते,
-
और जानवरों का शिकार अवैध है।
-
ये सुनिश्चित करने के लिए
रेंजरों रखे जाते है।
-
सिर्फ जानवर के लिये नहीं,
-
इससे पौधों को भी खतरा है।
-
हैरानी की बात है के
७०% पौधों की प्रजातियाँ लुप्तप्राय हैं,
-
ज़रूरी है कि हम उन्हें
भी बचाने में मदद करें।
-
साथ ही संरक्षित क्षेत्रों से,
-
लुप्तप्राय पौधों को बीज एकत्र
करके संरक्षित किया जाता है
-
और बीज बैंकों में जमा करते है।
-
यदि कोई पौधा विलुप्त हो जाता है,
-
बीजों को उनकी आबादी को बहाल
करने के लिए उगाया जा सकता है।
-
संक्षेप में, एक लुप्तप्राय प्रजाति वह है
जो विलुप्त होने के जोखिम में है,
-
जिसका मुख्य कारण मानवीय गतिविधियाँ हैं।
-
कमजोर प्रजातियों की रक्षा करना
संरक्षण कहलाता है,
-
और ऐसा करने के कई तरीके हैं,
-
वन्यजीव पार्क और
संरक्षित क्षेत्रों के साथ।
-
अगर आपको वीडियो पसंद आया हो,
इसे लाइक करें,
-
और सब्सक्राइब करना न भूलें।
-
आपके कोई प्रश्न हैं तो,
कमेंट्स करें।
-
और हमारा फ्यूजस्कूल ऐप भी देखें।
-
फिर मिलते हैं।