डेविड और गोलिअथ की अनसुनी कहानी
-
0:01 - 0:02मैं एक कहानी
-
0:02 - 0:04सुनाना चाहता था
-
0:04 - 0:05जिसने मुझे काफी मनोग्रहित किया था
-
0:05 - 0:07जब मैं अपनी नयी किताब लिख रहा था।
-
0:07 - 0:09और यह कहानी
-
0:09 - 0:10३००० साल पहले घटित हुई थी,
-
0:10 - 0:14जब इज़राइल का राज्य अपनी
प्रारम्भिक अवस्था में था। -
0:14 - 0:16यह घटना शेफला में हुई थी
-
0:16 - 0:19जो की आजकल इजराइल है।
-
0:19 - 0:21इस कहानी ने मुझे ग्रसित इसलिए किया क्यूंकि
-
0:21 - 0:24मैं सोचता था की मैंने इसे समझ
लिया है और फिर मैंने इसे दोबारा पढ़ा -
0:24 - 0:28और मुझे एहसास हुआ की मुझे
तो कुछ भी समझ नहीं आया है। -
0:28 - 0:33प्राचीन फिलिस्तीन में पूर्वी सीमा
-
0:33 - 0:34पर एक पर्वतीय श्रृंखला है।
-
0:34 - 0:36यह आज भी इजराइल में है।
-
0:36 - 0:39उस पर्वतीय श्रृंखला में उस
क्षेत्र के सभी पुराने शहर हैं -
0:39 - 0:44यानि जेरूसलम, बेथलेहम, हेब्रोन।
-
0:44 - 0:46और फिर भूमध्य सागर के साथ एक
-
0:46 - 0:49तटीय मैदान है ,जहां तेल अवीव है।
-
0:49 - 0:53पर्वतीय श्रृंखला को तटीय मैदान से
जोड़ने वाला क्षेत्र -
0:53 - 0:54है शेफला,
-
0:54 - 0:59जो पश्चिम की ओर जाती हुई घाटियों
और छोटी पहाड़ियों की शृंखला है, -
0:59 - 1:02तटीय मैदान से पर्वतों तक पहुँचने के लिए
-
1:02 - 1:05आप शेफेला का अनुसरण करते हुए
शेफेला में से गुज़र सकतेहैं। -
1:05 - 1:06यदि आप इजराइल गए हैं तो
-
1:06 - 1:08आपको पता होगा
-
1:08 - 1:09शेफला इजराइल का
-
1:09 - 1:10सबसे सुन्दर भाग है।
-
1:10 - 1:12यह शोभायमान है, शाहबलूत के वन,
-
1:12 - 1:14गेहूं के खेत और अंगूर के बागों से।
-
1:14 - 1:18महत्वपूर्ण बात यह है की इस
क्षेत्र के इतिहास में -
1:18 - 1:21इसका युद्ध कौशल से सम्बन्धी
काफी योगदान रहा है -
1:21 - 1:24क्यूंकि यह ही वह रास्ता है
-
1:24 - 1:27जिसके द्वारा तटीय मैदान से
दुश्मन की सेनाएं -
1:27 - 1:30पर्वतों तक पहुँच सकती है और वहां
रहने वालों को धमका सकती है। -
1:30 - 1:34लगभग ३००० साल पहले ऐसा ही हुआ।
-
1:34 - 1:38तटीय मैदान में रहने वाले
-
1:38 - 1:39फिलिस्तीनी इजराइल के राज्यके
-
1:39 - 1:41सबसे बड़े दुश्मन हैं।
-
1:41 - 1:44वह आरम्भ में क्रीट के रहने वाले हैं ।
वह समुद्रीय लोग हैं। -
1:44 - 1:47वह चाहते हैं कि बेथलेहम के पास के
पर्वतीय क्षेत्र -
1:47 - 1:48पर कब्ज़ा करके
इजराइल के राज्य -
1:48 - 1:49को दो भागों में बाँट दें।
-
1:49 - 1:50ऐसा करने के लिए वह
-
1:50 - 1:51शेफला की किसी एक घाटी
-
1:51 - 1:53में से होते हुए पर्वतों
-
1:53 - 1:55तक पहुंच कर
-
1:55 - 1:56पर्वतीय क्षेत्र पर
-
1:56 - 1:58कब्ज़ा करना चाहते हैं।
-
1:58 - 2:00इजराइल का राज्य ,जो सॉल के अधीन है
-
2:00 - 2:01को इस बात का पता चल जाता है
-
2:01 - 2:04और सॉल अपनी सेना ले कर
पर्वतों से नीचे आता है -
2:04 - 2:08और फिलिस्तिनियों की सेना को
एलाह की घाटी में मिलता है, -
2:08 - 2:10शेफेलाः की एक सबसे सुन्दर घाटी।
-
2:10 - 2:13और इस्राएलियों ने उत्तरी पहाड़ी
-
2:13 - 2:14और फिलीस्तीनियों ने
-
2:14 - 2:17दक्षिणी पहाड़ी पर पड़ाव डाला
-
2:17 - 2:20और दोनों सेनाएं हफ़्तों वहां बैठी रहीं
-
2:20 - 2:22और एक दुसरे को देखती रही
,गतिरोध की वजह से। -
2:22 - 2:25कोई एक दुसरे पर हमला नहीं
कर सकता क्यूंकि दूसरी -
2:25 - 2:28सेना पर हमला करने के लिए आपको पर्वत
से घाटी में उतरना पड़ेगा -
2:28 - 2:29और फिर दूसरी तरफ
से ऊपर चढ़ना होगा -
2:29 - 2:31और आप पूरी तरह से
अनावृत हो जायेंगे। -
2:31 - 2:33अंत में गतिरोध समाप्त करने के लिए
-
2:33 - 2:36फिलीस्तीनियों ने अपने सबसे
शक्तिशाली योद्धा -
2:36 - 2:38को घाटी में भेजा,और वह चिल्लाते हुए
-
2:38 - 2:40इस्राएलियों को बोला,
-
2:40 - 2:43'अपने सबसे शक्तिशाली योद्धा को नीचे भेजो ,
-
2:43 - 2:45और हम दोनों इसका
अंत करेंगे,सिर्फ हम दो। ' -
2:45 - 2:48प्राचीन युद्ध कला में यह एक प्रथा थी
जिसे एकल मुकाबला कहते थे। -
2:48 - 2:50महायुद्ध में रक्तपात से बचने के लिए
-
2:50 - 2:54विवादों को सुलझाने के लिए
यह एक तरीका था। -
2:54 - 2:57फिलीस्तीनियों ने जिस प्रबल योद्धा को
-
2:57 - 2:59नीचे भेजा ,वह एक दानव है।
-
2:59 - 3:01वह ६ फुट ९ है।
-
3:01 - 3:06उसने सिर से पाँव तक चमकीला
कांस्य कवच पहना है , -
3:06 - 3:09उसके पास एक तलवार और एक भाला है
-
3:09 - 3:12और उसके पास बरछा है। वह पूर्णतः खौफनाक है।
-
3:12 - 3:16और वह इतना खौफनाक है कि कोई भी
इसरायली उससे युद्ध नहीं करना चाहता। -
3:16 - 3:21यह मृत्यु को गले लगाने जैसा ही है,है ना ?
उन्हें नहीं लगता की वह उससे भिड़ पाएंगे। -
3:21 - 3:23अंत में एक गडरिया युवक
-
3:23 - 3:26आगे आता है ,
-
3:26 - 3:28और सॉल के पास जाकर कहता है ,
"मैं लड़ूंगा इससे। " -
3:28 - 3:31सॉल कहता है,"तुम नहीं लड़ सकते इससे।
यह हास्यप्रद है। -
3:31 - 3:34तुम एक बच्चे हो। यह एक प्रबल योद्धा है। "
-
3:34 - 3:36किन्तु गडरिया अटल है। वह
कहता है ,"नहीं,नहीं,नहीं , -
3:36 - 3:39आप समझ नहीं रहे, मैं कई वर्षों से
शेरों और भेड़ियों -
3:39 - 3:43से अपने झुण्ड की रक्षा कर रहा हूँ,
मुझे लगता है कि मैं यह कर सकता हूँ। " -
3:43 - 3:47सॉल के पास और कोई उपाय नहीं है। और
कोई है नहीं जो आगे बढ़ा हो। -
3:47 - 3:48तो वह कहता है,"ठीक है। "
-
3:48 - 3:50और फिर बच्चे की तरफ
-
3:50 - 3:51देखते हुए वह कहता है,
-
3:51 - 3:52"किन्तु तुम्हे यह कवच पहनना
-
3:52 - 3:54पड़ेगा। तुम ऐसे नहीं जा सकते।"
-
3:54 - 3:55वह गडरिये को अपना कवच
देने की कोशिश करता है, -
3:55 - 3:56और गडरिया कहता है,"नहीं।"
-
3:56 - 3:59वह कहता है ,"मैं यह नहीं पहन सकता।"
-
3:59 - 4:03बाइबल में कथन है ,"मैं यह नहीं पहन सकता
क्यूंकि मैंने यह साबित नहीं किया है ," -
4:03 - 4:06मतलब,"मैंने कभी कवच नहीं पहना है।
आप शायद बावले हैं। " -
4:06 - 4:09और वह नीचे ज़मीन की तरफ झुकता है
-
4:09 - 4:10और पांच छोटे पत्थर उठाता है
-
4:10 - 4:13और अपने गडरिये वाले थैले में डालता है
-
4:13 - 4:17और दानव को मिलने के लिए पर्वत से
नीचे की तरफ चलने लगता है। -
4:17 - 4:20और दानव इस आकृति को पास आते हुए देखता है,
-
4:20 - 4:23और चिल्लाता है,"मेरे पास आओ,
ताकि मैं तुम्हारा मांस -
4:23 - 4:27आसमान के परिंदों और खेत
के जानवरों को खिला सकूँ।" -
4:27 - 4:30वह अपने से लड़ाई करने के लिए आते हुए
-
4:30 - 4:32इस व्यक्ति को ताने देता है।
-
4:32 - 4:35और गडरिया नज़दीक और नज़दीक आता जाता है ,
-
4:35 - 4:38और दानव देखता है कि उसके पास एक लाठी है।
-
4:38 - 4:39वह सिर्फ एक लाठी
उठाये है। -
4:39 - 4:41कोई शस्त्र नहीं,केवल एक लाठी ,
-
4:41 - 4:44और वह कहता है --उसका अपमान हुआ है --
-
4:44 - 4:47"क्या मैं एक कुत्ता हूँ,जो तुम मेरे
पास लाठी लेकर आये हो?" -
4:47 - 4:50और गडरिया अपनी जेब में से एक पत्थर
-
4:50 - 4:54निकालता है और गोफन में डालता है
-
4:54 - 4:56और उसे घूमता हुआ छोड़ देता है
-
4:56 - 4:58और वह दानव की आँखों के बीच जाकर लगता है --
-
4:58 - 5:00ठीक यहां ,उसके सबसे कमज़ोर स्थान पर --
-
5:00 - 5:04और वह नीचे गिर जाता है,
शायद मृत या बेहोश, -
5:04 - 5:06और गडरिया दौड़ कर जाता है और उसकी तलवार
-
5:06 - 5:08निकाल कर उसका सिर काट देता है,
-
5:08 - 5:13और फिलिस्तीनी यह देख कर
पीछे मुड़ कर भाग जाते हैं। -
5:13 - 5:18और जी हाँ ,दानव का नाम गोलिअथ है
-
5:18 - 5:20और गडरिये के नाम डेविड है,
-
5:20 - 5:23और जब से मैं अपनी किताब लिख रहा हूँ
-
5:23 - 5:25इस कहानी ने मुझे मनोग्रहित
-
5:25 - 5:26इसलिए किया है क्यूंकि
-
5:26 - 5:28जो भी मैं सोचता था की मैं
-
5:28 - 5:31इस कहानी के बारे में जानता हूँ,गलत निकला।
-
5:31 - 5:35तो इस कहानी में डेविड कम क्षमता
का व्यक्ति है,है ना? -
5:35 - 5:37असल में,यह शब्द डेविड और गोलिअथ,
-
5:37 - 5:40हमारी भाषा में एक अलंकार की तरह
-
5:40 - 5:41हैं जो किसी कमज़ोर की
-
5:41 - 5:43किसी शक्तिशाली के ऊपर
-
5:43 - 5:44असम्भाव्य विजय को दर्शाते हैं।
-
5:44 - 5:45हम डेविड को कम क्षमता का
-
5:45 - 5:46व्यक्ति क्यों मानते हैं?
-
5:46 - 5:50हम उसे ऐसा इसलिए कहते हैं
क्यूंकि वह एक बच्चा है, -
5:50 - 5:53एक छोटा बच्चा ,और गोलिअथ एक बड़ा,
शक्तिशाली दानव है। -
5:53 - 5:55हम डेविड को कम क्षमता का
-
5:55 - 5:57व्यक्ति इसलिए भी कहते हैं
-
5:57 - 5:59क्यूंकि गोलिअथ एक अनुभवी योद्धा है
-
5:59 - 6:01और डेविड केवल एक गडरिया।
-
6:01 - 6:03किन्तु उसे कम क्षमता का
-
6:03 - 6:08व्यक्ति कहने का मुख्य कारण है
-
6:08 - 6:10कि गोलिअथ के पास आधुनिक हथियार हैं
-
6:10 - 6:12,चमकता हुआ कवच है,
-
6:12 - 6:16और एक तलवार, एक भाला और एक बरछा है
-
6:16 - 6:20जबकि डेविड के पास केवल एक गोफर है।
-
6:20 - 6:21हम इस वाक्यांश से शुरू करते हैं
-
6:21 - 6:24"डेविड के पास केवल एक गोफर है,"
-
6:24 - 6:27क्यूंकि यह हमारी पहली गलती है।
-
6:27 - 6:30प्राचीन युद्धकला में ,तीन
तरह के योद्धा होते हैं। -
6:30 - 6:34घुड़सवार ,घोड़ों पर सैनिक और रथों के साथ।
-
6:34 - 6:37फिर भारी संख्या में पैदल सेना, हथियारों से
-
6:37 - 6:40लैस ,कवच पहने हुए पैदल सैनिक
-
6:40 - 6:41तलवारों और ढालों के साथ।
-
6:41 - 6:45और फिर तोपची सैनिक,और यह सैनिक धनुर्धर
-
6:45 - 6:47और मुख्य रूप से गोफनकार होते हैं।
-
6:47 - 6:50गोफनकार के पास एक चमड़े की थैली होती है
-
6:50 - 6:53जिसके साथ दो डोरियाँ होती हैं ,
-
6:53 - 6:56और थैली में एक अस्त्र ,पत्थर या
सीसे का गेंद -
6:56 - 6:59डालते हैं और उसे ऐसे घुमाते हैं
-
6:59 - 7:02और फिर एक डोरी छोड़ देते हैं,
-
7:02 - 7:05जिससे वह अस्त्र आगे की तरफ चला जाता है
-
7:05 - 7:09अपने निशाने की ओर ।
-
7:09 - 7:11डेविड के पास वह है ,और यह
समझना महत्वपूर्ण है -
7:11 - 7:14की गोफन गुलेल नहीं है।
-
7:14 - 7:17वह यह नहीं है ,है ना ?वह एक
बच्चे का खिलौना नहीं है। -
7:17 - 7:21यह एक बहुत ही विध्वंसकारी शस्त्र है।
-
7:21 - 7:24जब डेविड इसको ऐसे घुमाता है ,
-
7:24 - 7:27वह गोफन को लगभग छः या सात चक्कर
-
7:27 - 7:30प्रति सेकंड की गति पर घुमा रहा है,
-
7:30 - 7:33इसका अर्थ है की जब वह पत्थर छोड़ा जायेगा
-
7:33 - 7:36वह बहुत तेज़ी से आगे जायेगा ,
-
7:36 - 7:37लगभग ३५ मीटर प्रति सेकंड।
-
7:37 - 7:41वह काफी हद तक सबसे अच्छे बेसबॉल खिलाडी
-
7:41 - 7:45द्वारा फेंके गए बेसबॉल से भी तेज़ है।
-
7:45 - 7:49उससे भी अधिक ज़रूरी है यह
जानना की एलाह की घाटी के पत्थर -
7:49 - 7:51सामान्य पत्थर नहीं थे।वह बेरियम सलफेट थे ,
-
7:51 - 7:54जिन पत्थरों का घनत्व सामान्य
पत्थरों से दुगना होता है। -
7:54 - 7:57यदि आप डेविड के गोफन से
निकले हुए पत्थर के रुकने -
7:57 - 8:01की शक्ति की प्राक्षेपिकी गणना करें तो ,
-
8:01 - 8:03यह लगभग [. ४५ कैलिबर ]की पिस्तौल
-
8:03 - 8:07के रुकने की शक्ति के बराबर है।
-
8:07 - 8:10यह एक बहुत ही अविश्वसनीय
विनाशकारी शस्त्र है। -
8:10 - 8:14सटीकता ,ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार
-
8:14 - 8:19अनुभवी गोफनकर अपने लक्ष्य को २०० गज की
-
8:19 - 8:25दूरी से भी मार सकते या अपंग कर सकते थे।
-
8:25 - 8:28मध्यकालीन चित्र यवनीकाएं हमें बताती हैं कि
-
8:28 - 8:30गोफनकर उड़ते हुए परिन्दों को
भी मार सकते थे। -
8:30 - 8:33वह आश्चर्यपूर्ण सटीक थे।
-
8:33 - 8:36जब डेविड खड़ा होता है --वह गोलिअथ से
२०० गज़ की दूरी पर नहीं है , -
8:36 - 8:38वह गोलिअथ के काफी करीब है --
-
8:38 - 8:41जब खड़े होकर वह उस चीज़ को
गोलिअथ पर फेंकता है, -
8:41 - 8:44तो इस इरादे और इस उम्मीद के साथ
-
8:44 - 8:47कि वह गोलिअथ के सबसे कमज़ोर भाग पर,उसकी
-
8:47 - 8:48आँखों के बीच वार कर सकेगा।
-
8:48 - 8:50यदि आप युद्धकला के इतिहास को देखें ,
-
8:50 - 8:53आप देखेंगे की समय समय पर
-
8:53 - 8:57कभी एक युद्ध में तो कभी दुसरे युद्ध में
-
8:57 - 8:59गोफेनकर पैदल सेना के खिलाफ
-
8:59 - 9:02एक निर्णायक तत्त्व थे।
-
9:02 - 9:03तो गोलिअथ कौन है?
-
9:03 - 9:06वह भारी भरकम पैदल सेना है,
-
9:06 - 9:11और जब वह इस्राएलियों को ललकारता है,
तो उसकी उम्मीद है कि -
9:11 - 9:15उसका सामना एक और भारी भरकम
पैदल सैनिक से होगा। -
9:15 - 9:16जब वह कहता है क़ि ,"मेरे पास आओ,"
-
9:16 - 9:17ताकि मैं तुम्हारा गोस्त
-
9:17 - 9:20आसमान के परिंदों और खेत
के जानवरों को खिला सकूँ," -
9:20 - 9:22मुख्य वाक्यांश है ,"मेरे पास आओ।"
-
9:22 - 9:24मेरे पास आओ क्यूंकि हम हाथापाई करते हुए
-
9:24 - 9:26,लड़ने वाले हैं ,इस तरह से।
-
9:26 - 9:28सॉल की भी यही उम्मीद है।
-
9:28 - 9:31डेविड कहता है,"मैं गोलिअथ से
लड़ना चाहता हूँ," -
9:31 - 9:33और सॉल उसे अपना कवच देने लगता है,
-
9:33 - 9:35क्यूंकि सॉल सोच रहा है, 'जब तुम कहते
हो 'गोलिअथ से लड़ना', -
9:35 - 9:39तुम्हारा मतलब है 'उसके साथ
हाथापाई का मुकाबला,' -
9:39 - 9:41पैदल सैनिक एक दुसरे के साथ भिड़ते हुए।"
-
9:41 - 9:44किन्तु डेविड की कोई ऐसी उम्मीद नहीं है।
-
9:44 - 9:46वह उस तरह से नहीं लड़ेगा।
वह ऐसा क्यों करेगा? -
9:46 - 9:49वह गडरिया है। उसने आजीवन
गोफन का प्रयोग करके -
9:49 - 9:53अपने झुण्ड को शेरों और
भेड़ियों से बचाया है। -
9:53 - 9:55उसकी शक्ति वहीं है।
-
9:55 - 9:58तो यहां पर भारी कवच पहने हुए एक
-
9:58 - 10:00प्रचंड दानव जिसके पास बहुत भारी अस्त्र
-
10:00 - 10:02जिन्हे केवल कम दूरी के मुकाबले
, -
10:02 - 10:05में प्रयोग कर सकते हैं
-
10:05 - 10:07उसके समक्ष यह गडरिया है, जो एक
-
10:07 - 10:10विध्वंसकारी शस्त्र चलाने में माहिर है।
-
10:10 - 10:15गोलिअथ एक बैठी बतख की तरह है
जिसकी कोई बचने की सम्भावना नहीं है। -
10:15 - 10:18तो हम डेविड को कम क्षमता
वाला क्यों मान रहे हैं, -
10:18 - 10:23और उसकी जीत को असम्भाव्य
जीत क्यों कह रहे हैं? -
10:23 - 10:26यहां एक दूसरी बात भी महत्वपूर्ण है।
-
10:26 - 10:30हमने केवल डेविड और उसके अस्त्रों को
-
10:30 - 10:32ही गलत नहीं समझा।
-
10:32 - 10:35बल्कि हमने गोलिअथ को भी गलत समझा।
-
10:35 - 10:38गोलिअथ वह नहीं है जो वह दिखाई देता है।
-
10:38 - 10:42बाइबल में इसके बारे में बहुत संकेत हैं,
-
10:42 - 10:45ऐसी बातें जो पुनरावलोकन
में काफी पेचीदा हैं -
10:45 - 10:49और इसकी शक्तिशाली योद्धा की
छवि पर सही नहीं लगतीं। -
10:49 - 10:52आरम्भ में,बाइबल में कहा है कि एक
-
10:52 - 10:56अनुचर गोलिअथ को लेकर घाटी में आता है।
-
10:56 - 10:58यह कुछ विचित्र है, है ना ?
-
10:58 - 11:00यहां एक शक्तिशाली योद्धा है
-
11:00 - 11:03जो इस्राएलियों को हाथा पाई के
मुकाबले के लिए ललकार रहा है। -
11:03 - 11:06उसे एक युवक
-
11:06 - 11:09मुकाबले के स्थान पर
-
11:09 - 11:11हाथ से पकड़ कर क्यों ला रहा है?
-
11:11 - 11:16दूसरा,बाइबल की कहानी में यह विशिष्ट रूप
-
11:16 - 11:19से बताया है की गोलिअथ बहुत धीरे चलता है,
-
11:19 - 11:21एक और विचित्र बात है जब आप उस समय के
-
11:21 - 11:25सबसे शक्तिशाली योद्धा की बात कर रहे हैं।
-
11:25 - 11:27और फिर एक और विचित्र बात कि
-
11:27 - 11:31डेविड को देखकर गोलिअथ की प्रतिक्रिया
-
11:31 - 11:33में कितना समय लगता है।
-
11:33 - 11:35तो डेविड पर्वत से नीचे आ रहा है,
-
11:35 - 11:39और वह स्पष्ट रूप से हाथा
पाई के लिए तैयार नहीं है। -
11:39 - 11:41उसके बारे में ऐसा कुछ भी नहीं है
जिससे यह प्रतीत हो कि -
11:41 - 11:43"मैं तुम्हारे साथ ऐसे लड़ूंगा।"
-
11:43 - 11:45उसके पास तो तलवार भी नहीं है।
-
11:45 - 11:48गोलिअथ इस बात पर कोई
प्रतिक्रिया क्यों नहीं करता? -
11:48 - 11:52ऐसा लगता है की वह उस दिन
की घटना से बिलकुल बेखबर है। -
11:52 - 11:56और फिर वह डेविड से अजीब टिप्पणी करता है:
-
11:56 - 12:00"क्या मैं एक कुत्ता हूँ जो तुम मेरे
पास लाठियां ले कर आये हो? -
12:00 - 12:04लाठियां?डेविड के पास तो केवल एक लाठी है,
-
12:04 - 12:06कई वर्षों से चिकित्सा समूह में
-
12:06 - 12:09काफी अटकलें लगायी जा रही हैं कि क्या
-
12:09 - 12:12गोलिअथ को मूल रुप
-
12:12 - 12:15से कोई समस्या थी,एक प्रयास ताकि स्पष्ट
-
12:15 - 12:18रूप से दिख रही विसंगतियों को समझा जा सके।
-
12:18 - 12:19कई लेख लिखे जा चुके हैं।
-
12:19 - 12:23पहली बार १९६० में इंडिआना मेडिकल जर्नल में
-
12:23 - 12:26और इसे आरम्भ हुई अटकलों की शृंखला की
-
12:26 - 12:29जिसकी शुरआत गोलिअथ की
ऊंचाई की व्याख्या से हुई -
12:29 - 12:32उस युग के अपने सभी साथियों से गोलिअथ
-
12:32 - 12:34बहुत ऊँचा है,
-
12:34 - 12:37और आम तौर पर यदि कोई
मापदण्ड से इतना दूर है, -
12:37 - 12:39तो उसके लिए कोई स्पष्टीकरण होता है।
-
12:39 - 12:43तो सबसे आम पाया जाने वाला दानवता का रूप
-
12:43 - 12:45एक स्थिति है जिसे महाकायता कहते हैं,
-
12:45 - 12:48और महाकायता का कारण है आपकी पीयूष ग्रंथि
-
12:48 - 12:51पर एक सौम्य अर्बुद, जिसकी वजह से मानवीय
-
12:51 - 12:54वृद्धि के अंतःस्त्राव का
अत्युत्पादन हो जाता है। -
12:54 - 12:57इतिहास में देखें तो काफी प्रसिद्ध दानवों
-
12:57 - 12:59को महाकायता की बीमारी थी।
-
12:59 - 13:01आज तक का सबसे लम्बा व्यक्ति
-
13:01 - 13:02रोबर्ट वाङलोव था
-
13:02 - 13:06जो २४ वर्ष की उम्र में जब
मरा तो भी बढ़ रहा था, -
13:06 - 13:08और वह ८ फुट ११ था।
-
13:08 - 13:10उसको महाकायता की बीमारी थी।
-
13:10 - 13:12क्या आपको पहलवान दानव आंद्रे की याद है?
-
13:12 - 13:14प्रसिद्ध।उसे महाकायता की बीमारी थी।
-
13:14 - 13:19अब्राहम लिंकन के बारे में भी अटकलें हैं
कि उन्हें महाकायता थी। -
13:19 - 13:20कोई भी जो असाधारणतः लम्बा है
-
13:20 - 13:22उसके लिए हमारे पास पहला
स्पष्टीकरण यह ही होता है। -
13:22 - 13:26महाकायता से सम्बंधित कुछ स्पष्ट
-
13:26 - 13:28दुष्प्रभाव होते हैं,
-
13:28 - 13:31मुख्य रूप से दृष्टि के साथ।
-
13:31 - 13:34जैसे जैसे पीयूष ग्रंथि बढ़ती है
-
13:34 - 13:39वह मस्तिष्क में दृष्टि की नस
को दबाने लगती है -
13:39 - 13:41परिणामस्वरूपं महाकायता वाले व्यक्ति
-
13:41 - 13:47या तो दोहरी दृष्टि या निकटदृष्टि होते हैं।
-
13:47 - 13:49तो जब लोगों ने अटकलें लगन शुरू कर दिया
-
13:49 - 13:52कि गोलिअथ को क्या समस्या हो सकती है,
-
13:52 - 13:53उन्होंने कहा,"एक मिनट रुको,
-
13:53 - 13:56यह बहुत ज़्यादा उन लोगों जैसा लगता है
-
13:56 - 13:58जिसे महाकायता हो।"
-
13:58 - 14:01और इससे उस बात का भी
स्पष्टीकरण हो जायेगा कि -
14:01 - 14:03उसका व्यवहार उस दिन इतना विचित्र क्यों था।
-
14:03 - 14:05वह इतना धीरे क्यों चल रहा था
-
14:05 - 14:08और उसे एक अनुचर के साथ क्यों
-
14:08 - 14:10घाटी में लाया गया?
-
14:10 - 14:13क्यूंकि वह अपने आप नही चल सकता।
-
14:13 - 14:16वह क्यों डेविड के प्रति बेखबर था
-
14:16 - 14:19कि वह अंत समय तक समझ नहीं पा रहा कि
-
14:19 - 14:21डेविड उसके साथ नहीं भिड़ेगा?
-
14:21 - 14:23क्यूंकि वह उसको नहीं देख सकता।
-
14:23 - 14:27जब वह कहता है ,""मेरे पास आओ,
ताकि मैं तुम्हारा मांस -
14:27 - 14:29आसमान के परिंदों और खेत
के जानवरों को खिला सकूँ।" -
14:29 - 14:34"मेरे पास आओ "का वाक्यांश उसकी
कमज़ोरी का भी संकेत है। -
14:34 - 14:37मेरे पास आओ क्यूंकि मैं
तुम्हे देख नहीं सकता। -
14:37 - 14:42और फिर,"क्या मैं एक कुत्ता हूँ जो तुम
मेरे पास लाठियां ले कर आये हो? -
14:42 - 14:47उसको दो लाठियां दिखाई दे रही हैं,
जबकि डेविड के पास केवल एक है। -
14:47 - 14:50तो पर्वत पर खड़े इस्राएलियों ने
-
14:50 - 14:53ऊपर से देख कर
-
14:53 - 14:56सोचा कि वह एक असाधारण शक्तिशाली दुश्मन है।
-
14:56 - 14:58उन्हें यह नहीं समझ आया कि
-
14:58 - 15:01उसकी ताकत का साधन
-
15:01 - 15:05ही उसकी सबसे बड़ी कमज़ोरी है।
-
15:05 - 15:07और मेरे ख्याल से ,इसमें हम सब के लिए
-
15:07 - 15:10एक बहुत महत्वपूरण सबक है।
-
15:10 - 15:14दानव इतने प्रबल और शक्तिशाली नहीं होते ,
जितने वह दिखाई देते हैं। -
15:14 - 15:17और कभी कभी गडरिये की
जेब में गोफर भी होता है। -
15:17 - 15:19धन्यवाद।
-
15:19 - 15:23(तालियां)
- Title:
- डेविड और गोलिअथ की अनसुनी कहानी
- Speaker:
- माल्कोम ग्लैडवेल
- Description:
-
यह एक कम क्षमता वाले व्यक्ति की उत्कृष्ट साहित्यिक कहानी है :डेविड ,एक युवा गडरिया जिसके पास केवल एक गोफर है ,महान शक्तिशाली दानव गोलिअथ को हरा देता है। बाइबल से उत्पन यह कहानी असम्भाव्य जीत की एक सामान्य संक्षित लिपि बन गयी है। किन्तु मेलकॉम ग्लैडवील पूछते हैं,कि क्या सचमुच यह कथा इसी से सम्बंधित है ?
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 15:40
![]() |
Abhinav Garule approved Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath | |
![]() |
Abhinav Garule edited Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath | |
![]() |
Abhinav Garule edited Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath | |
![]() |
Abhinav Garule edited Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath | |
![]() |
Arvind Patil accepted Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath | |
![]() |
Arvind Patil edited Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath | |
![]() |
Arvind Patil edited Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath | |
![]() |
Arvind Patil edited Hindi subtitles for The unheard story of David and Goliath |