Return to Video

भिन्नों को जोड़ना और घटाना

  • 0:02 - 0:05
    मैं भिन्नों को जोड़ने और घटाने की फिल्म में आपका स्वागत करता है
  • 0:05 - 0:08
    चलिए शुरू करते हैं
  • 0:08 - 0:12
    हम एक आसान सवाल से शुरू करेंगे ताकि सबको समझ में आ जाए
  • 0:12 - 0:15
    यह एक आसान सवाल होना चाहिए
  • 0:15 - 0:24
    अगर मैं आपसे पूछता हूँ कि 1/4 और 1/4 का जोड़ क्या होता है
  • 0:24 - 0:25
    हम देखें कि इसका मतलब क्या है
  • 0:25 - 0:32
    मान लीजिये कि हमारे पास एक केक है और हमने उसके चार टुकड़े किये
  • 0:32 - 0:35
    इसका मतलब कि यह टुकड़ा 1/4 हुआ
  • 0:35 - 0:38
    इसको दुसरे रंग में दिखाते हैं
  • 0:38 - 0:39
    मैं इस 1/4 की बात कर रहा हूँ
  • 0:39 - 0:43
    तो यह केक का 1/4 हुआ. ठीक है?
  • 0:43 - 0:46
    और हम इसको केक के दुसरे 1/4 से जोड़ेंगे
  • 0:46 - 0:52
    हम इस वाले टुकड़े को गुलाबी रंग देते हैं
  • 0:52 - 0:57
    तो यह गुलाबी टुकड़ा केक का 1/4 है.
  • 0:57 - 1:00
    अगर मैं दोनों 1/4 टुकडो को खा लूं
  • 1:00 - 1:03
    तो मैंने 1/4 टुकड़ा खाया और फिर दूसरा 1/4 टुकड़ा भी खा लिया
  • 1:03 - 1:05
    तो मैंने कितना केक खा लिया ?
  • 1:05 - 1:07
    अच्छा, आप फोटो में देख सकते हैं कि
  • 1:07 - 1:10
    मैंने अब चार टुकडों में से दो टुकड़े खा लिए हैं
  • 1:10 - 1:15
    तो अगर मैं केक का 1/4 टुकड़ा खा लूं
  • 1:15 - 1:17
    और फिर 1/4 और खा लूं
  • 1:17 - 1:22
    तो मैंने 2/4 केक खा लिया
  • 1:22 - 1:24
    और अब हम जानते है कि
  • 1:24 - 1:27
    इसका वही मतलब हुआ कि मैंने आधा या 1/2 दो केक खा लिया
  • 1:27 - 1:28
    जोकि ठीक लगता है
  • 1:28 - 1:32
    अगर मैंने कुल चार टुकड़ों में से दो टुकड़े खा लिये, तो मैंने आधा केक खा लिया
  • 1:32 - 1:35
    अगर हम इसको गणित में देखें, तो इसका क्या मतलब हुआ?
  • 1:35 - 1:38
    हर या नीचे वाली संख्या
  • 1:38 - 1:41
    भिन्न का हर बराबर रहा
  • 1:41 - 1:44
    क्योकि यह कुल टुकडो कि संख्या है
  • 1:44 - 1:47
    फिर मैंने अंशों को जोड़ दिया, जोकि ठीक लगता है.
  • 1:47 - 1:53
    मैंने पहले कुल चार टुकडो में से एक टुकड़ा खाया और फिर कुल चार टुकडो में से एक और टुकड़ा खा लिया
  • 1:53 - 1:56
    तो मैंने कुल चार टुकड़ों में से दो टुकड़े खा लिए जोकि आधा केक हुआ
  • 1:56 - 2:02
    चलिए अब कुछ और उदाहरण हल करते हैं
  • 2:02 - 2:09
    2/5 और 1/5 का जोड़ क्या होता है?
  • 2:09 - 2:12
    हम इसको पहले वाले सवाल कि तरह हल करेंगे
  • 2:12 - 2:14
    हम पहले चेक करेंगे कि हर बराबर है या नहीं.
  • 2:14 - 2:17
    हम जल्दी ही सीखेंगे कि इसको कैसे हल क्रर सकते है अगर हर बराबर नहीं है
  • 2:17 - 2:21
    अगर भिन्नों की हर बराबर है तो जोड़ने पर उत्तर का हर भी वही होगा
  • 2:21 - 2:22
    और हुम केवल अंशों को जोड़ देंगे
  • 2:22 - 2:31
    इसलिय अगर 2/5 और 1/5 को जोड़ना हो तो उत्तर 3/5 होगा
  • 2:31 - 2:33
    और घटाने में भी ऐसे ही होता है
  • 2:33 - 2:42
    उदाहरण के लिए, अगर 2/7 को 3/7 में से घटाए तो उत्तर एक बटे सात होगा
  • 2:42 - 2:46
    मैंने बस तीन में से दो को घटा दिया
  • 2:46 - 2:48
    और हर को नहीं बदला
  • 2:48 - 2:49
    जो कि ठीक लगता है
  • 2:49 - 2:52
    अगर मेरे पास केक के कुल सात टुकडो में से तीन टुकड़े हैं
  • 2:52 - 2:56
    और मैं केक के कुल सात टुकडो में से दो टुकड़े किसी को दे दूं
  • 2:56 - 3:00
    तो मेरे पास एक टुकड़ा बचेगा
  • 3:00 - 3:03
    ये आसान होना चाहिए
  • 3:03 - 3:05
    जब हर बराबर होतो है
  • 3:05 - 3:07
    याद रखिये कि हर, भिन्न की नीचें वाली संख्या होती है
  • 3:07 - 3:08
    और अंश ऊपर वाली
  • 3:08 - 3:11
    अब हम देखते है कि अगर भिन्नों का हर बराबर नहीं हो तो क्या होगा
  • 3:11 - 3:15
    यह मुश्किल नहीं होना चाहिए
  • 3:15 - 3:24
    मान लीजिये कि मे 1/4 और 1/2 को जोड़ना चाहता हूँ
  • 3:24 - 3:27
    हम सबसे पहले केक वाले उदाहरण को देखते हैं
  • 3:27 - 3:34
    यहाँ पर एक केक खींचते हैं
  • 3:34 - 3:37
    इस 1/4 को हम रंग देते हैं
  • 3:37 - 3:40
    तो यह केक का 1/4 हुआ
  • 3:40 - 3:45
    और अब मैं आधा केक और खा लेता हूँ
  • 3:45 - 3:46
    ये आधा केक मैंने खा लिया
  • 3:46 - 3:49
    यह रहा आधा
  • 3:49 - 3:55
    मतलब कि मैंने यह आधा केक खा लिया
  • 3:55 - 3:55
    यह किसके बराबर हुआ?
  • 3:55 - 3:57
    हम कई तरह से इसके बारे में सोच सकते हैं
  • 3:57 - 3:59
    पहले हम फिर से 1/2 लिखते हैं.
  • 3:59 - 4:07
    आप समझ सकते हैं कि आधे केक का वही मतलब है जो कि 2/4 का
  • 4:07 - 4:12
    तो 1/4 यहाँ है और 1/4 यहाँ है
  • 4:12 - 4:15
    आप जानते हैं कि आधे को लिख सकते हैं - 2/4
  • 4:15 - 4:18
    और यह हम जानते हैं सरलतम रूप वाले नियम से
  • 4:18 - 4:20
    तो हम जानते हैं कि 1/4 + 1/2
  • 4:20 - 4:27
    को लिखा जा सकता है - 1/4 + 2/4
  • 4:27 - 4:36
    मैंने केवल 1/2 को बदल दिया 2/4 में
  • 4:36 - 4:40
    मैंने अंश और हर दोनों को दो से गुणा किया है
  • 4:40 - 4:42
    याद रखें कि यह आप किसी भी भिन्न को कर सकते हैं
  • 4:42 - 4:46
    इतना ध्यान रखें कि अंश और हर को एक ही संख्या से गुणा करें
  • 4:46 - 4:48
    आप किसी भी संख्या से गुणा कर सकते है
  • 4:48 - 4:54
    यह सही लगता है क्योक 1/2 को एक से गुणा करने से 1/2 ही मिलता है
  • 4:54 - 4:55
    यह आप जानते हैं
  • 4:55 - 5:00
    एक लिखने का दूसरा तरीका है 2/2
  • 5:00 - 5:04
    दो बटे दो एक होता है और अब यह हो गया दो बटे चार
  • 5:04 - 5:11
    मैंने दो इस्तेमाल किया क्योकि मैं हर को बराबर बनाना चाहता हूँ
  • 5:11 - 5:13
    आप समझ रहें हैं?
  • 5:14 - 5:15
    चलिए अब इसको पूरा करते हैं
  • 5:15 - 5:18
    अब हमारे पास है 1/4 + 2/4
  • 5:18 - 5:21
    हम जानते हैं कि हम इस सवाल में केवल अंशों को जोड़ सकते हैं
  • 5:21 - 5:23
    और हर बराबर है, तो यह हुआ 3/4
  • 5:23 - 5:25
    और देखने में यह सही लगता है
  • 5:25 - 5:29
    हमने 3/4 केक खा लिया
  • 5:29 - 5:34
    अब एक और सवाल करते हैं
  • 5:34 - 5:45
    हम हल करते हैं 1 + 1/3
  • 5:45 - 5:48
    हमें हर की संख्या को बराबर करना है
  • 5:48 - 5:51
    लेकिन केवल एक को गुना नहीं कर सकते
  • 5:51 - 5:54
    तीन को किसी संख्या से गुणा करने से दो नहीं मिलता है
  • 5:54 - 5:56
    कोई पूर्णांक नहीं है जिससे तीन को गुणा करने से दो मिले
  • 5:56 - 5:59
    और दो में किसी संख्या से गुणा करने से तीन नहीं मिलेगा
  • 5:59 - 6:02
    तो दोनों को किसी एक संख्या से गुणा करना होगा ताकि उत्तर बराबर मिले
  • 6:02 - 6:05
    तो अब हम चाहते हैं
  • 6:05 - 6:07
    जिसे आप जानते है - लघुत्तम
  • 6:07 - 6:11
    दो और तीन का लघुत्तम है
  • 6:11 - 6:13
    क्या आप जानते हैं कि दो और तीन का लघुत्तम क्या होता है?
  • 6:13 - 6:18
    यह सबसे छोटी संख्या है जिसको दो और तीन से भाग दे सकते हैं
  • 6:18 - 6:23
    सबसे छोटी संख्या है जिसको दो और तीन से भाग दे सकते हैं. यह होगी 6
  • 6:23 - 6:28
    हम दोनों भिन्नों को बदल सकते हैं अज्ञात संख्या बटे 6
  • 6:28 - 6:30
    1/2 किस "अज्ञात संख्या / 6 " के बराबर होगा?
  • 6:30 - 6:33
    यह सरलतम रूप के नियम से आपको पता है
  • 6:33 - 6:40
    अगर मैं 6 टुकड़े वाले केक का आधा केक खा लूं तो मैंने तीनटुकड़े खाए.
  • 6:40 - 6:41
    यह ठीक लगता है?
  • 6:41 - 6:44
    दो का आधा एक होता है और 6 का आधा तीन
  • 6:44 - 6:48
    इसी तरह, अगर मैं 6 टुकड़े वाले केक का 1/3 खा लूं
  • 6:48 - 6:51
    तो उसको लिख सकते हैं 2/6
  • 6:51 - 6:58
    तो 1/2 + 1/3 को लिख सकते हैं 3/6 + 2/ 6
  • 6:58 - 6:59
    यह बहुत आसान है, मैंने कोई जादू नहीं किया
  • 6:59 - 7:03
    मैंने केवल अलग अलग हर वाली भिन्नों को एक अलग तरह से लिखा है
  • 7:03 - 7:06
    एक तरह से मैंने केक के टुकरों की संख्या बदल दी
  • 7:06 - 7:09
    थोड़ी मदद लेने के लिए
  • 7:09 - 7:11
    अब यह आसान हो गया
  • 7:11 - 7:14
    अब हम अंश वाली संख्या को जोड़ सकते हैं 3 + 2 होता है 5
  • 7:14 - 7:17
    और हर को नहीं बदला जाएगा
  • 7:17 - 7:23
    3 / 6 प्लस 2 / 6 = 5 / 6
  • 7:23 - 7:25
    और घटाने वाले सवाल को बिलकुल इसइ तरह हल करते हैं
  • 7:25 - 7:35
    1/2 - 1/ 3 को लिख सकते हैं 3/6 - 2/6
  • 7:35 - 7:40
    जोकि होता है 1/6
  • 7:40 - 7:44
    हम कुछ और सवाल करते हैं और फिर आपको समझ आ जायेगा
  • 7:44 - 7:47
    और याद रहे कि आप इस फिल्म को दोबारा देख सकते हैं
  • 7:47 - 7:49
    या आप इस फिल्म को रोक कर सवाल अपने आप कर सकते हैं
  • 7:49 - 7:52
    क्योंकि कभी कभी मैं रफ़्तार से बोलता हूँ
  • 7:52 - 7:55
    अब एक मुश्किल सवाल
  • 7:55 - 7:59
    आप बता सकते हैं कि 1/10 - 1 का उत्तर क्या है?
  • 7:59 - 8:02
    एक तो भिन्न जैसा दिखता भी नहीं है
  • 8:02 - 8:04
    लेकिन इसको भिन्न की तरह लिखा जा सकता है
  • 8:04 - 8:08
    यह होगा 1/10 -
  • 8:08 - 8:11
    हम 1 को भिन्न कैसे बना सकते है ताकि इसका हर 10 हो
  • 8:11 - 8:12
    ठीक है
  • 8:12 - 8:15
    इसको 10/10 लिख सकते है, ठीक है?
  • 8:15 - 8:16
    10/10 होता है 1
  • 8:16 - 8:21
    तो 1/10 - 10/10 = 1/10 - 1
  • 8:21 - 8:24
    अब हमें केवल अंश वाली संख्याओं को घटाना है
  • 8:24 - 8:31
    और हम हर को नहीं बदलेंगे. तो अब उत्तर होगा -9/10
  • 8:31 - 8:34
    तो हमने हल किया कि 1/10 - 1 = -9/10
  • 8:34 - 8:37
    एक सवाल और करते हैं
  • 8:37 - 8:39
    और ज्यादा समय नहीं है
  • 8:39 - 8:47
    अब हम हल करते हैं -1/9 -1/4 = ?
  • 8:47 - 8:54
    9 और 4 का लघुत्तम होता है 36
  • 8:54 - 8:56
    तो ये है 36
  • 8:56 - 9:02
    अब सोचिये कि -1/9 किस संख्या के बराबर होगा अगर हम हर को 36 बना दें
  • 9:02 - 9:05
    हमें 9 को 4 से गुणा करना होगा, हर को 36 बनाने के लिए
  • 9:05 - 9:07
    लेकिन अब अंश को भे 9 से गुणा करा होगे ताकि भिन्न के मूल्य में कोई अंतर ना हो
  • 9:07 - 9:12
    तो यह संख्या होगी -4
  • 9:12 - 9:17
    फिर -1/36
  • 9:17 - 9:20
    4 से 36 करने के लिए इसको 9 इस गुणा करना होगा
  • 9:20 - 9:23
    तो हर को 9 से गुणा करेंगे
  • 9:23 - 9:25
    आपको अंश को भी 9 से गुणा करना होगा
  • 9:25 - 9:28
    1 x 9 = 9
  • 9:28 - 9:35
    अब हमें हल करना है ( -4-9) /36
  • 9:35 - 9:40
    जोकि होता है -13/36
  • 9:40 - 9:42
    अब औए समय नहीं बचा है
  • 9:42 - 9:44
    मैं और कुछ सवाल इसमें जोडूंगा
  • 9:44 - 9:47
    लेकिनं अब आप भिन्नों का जोड़ने और घटने के सवाल कर सकते हैं
  • 9:47 - 9:48
    बाय बाय
Title:
भिन्नों को जोड़ना और घटाना
Description:

भिन्नों को जोड़ना और घटाना

more » « less
Video Language:
English
Duration:
09:48

Hindi subtitles

Revisions