< Return to Video

अच्छा काम करने के व्यापारिक फायदे

  • 0:01 - 0:02
    कुछ वर्ष पहले
  • 0:02 - 0:05
    विश्व के सभी विकसित देश -
  • 0:05 - 0:06
    जो संपन्न हैं -
  • 0:06 - 0:08
    और सारी दानी संस्थाओंने
  • 0:08 - 0:12
    मिलकर 200 अरब डॉलर का दान
  • 0:12 - 0:14
    विकासशील देशों को दिया.
  • 0:14 - 0:16
    यह देश दुनिया से सबसे बड़ी समस्याओं का
  • 0:16 - 0:19
    भार वहन करते हैं, जैसे कि -
  • 0:19 - 0:23
    गरीबी, भुखमरी, जलवायु परिवर्तन और असमानता.
  • 0:24 - 0:26
    उसी वर्ष, उद्योगों ने
  • 0:26 - 0:32
    3.7 खरब डॉलर का निवेश उन देशों में किया.
  • 0:33 - 0:36
    मुझे काम के सिलसिले में बहुत दौरे करने का
  • 0:36 - 0:39
    अवसर प्राप्त होता है, और मुझे अदभुत
    चीज़ें देखने को
  • 0:39 - 0:41
    मिलती हैं, जो NGO और सरकारें उन 200 अरब
  • 0:42 - 0:44
    डॉलर से कर पाती हैं -
  • 0:44 - 0:46
    कुपोषित बच्चों की मदद करना,
  • 0:46 - 0:49
    या परिवारों के लिए साफ़
    जल की व्यवस्था करना.
  • 0:49 - 0:51
    बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करना.
  • 0:53 - 0:55
    किन्तु यह पर्याप्त नहीं है,
  • 0:55 - 1:00
    क्यूँकि इन समस्याओं के लिए, खरबों डॉलर
  • 1:00 - 1:01
    की आवश्यकता है, न कि अरबों की.
  • 1:02 - 1:06
    अगर हम स्थायी और अर्थपूर्ण प्रगति चाहते
  • 1:06 - 1:09
    हैं, विश्व की बड़ी समस्याओं में, तो हमें
  • 1:09 - 1:11
    उद्योग जगत की आवश्यकता होगी -
  • 1:11 - 1:14
    कम्पनियाँ और निवेशक दोनों -
  • 1:14 - 1:16
    समाधानों को संचालित करने में.
  • 1:17 - 1:20
    बात करते हैं कि उद्योग क्या कर सकता है.
  • 1:21 - 1:22
    आप ये सोचेंगे कि मैं,
  • 1:22 - 1:27
    कॉर्पोरेट लोकोपकार या कॉर्पोरेट के सामाजिक
  • 1:27 - 1:29
    उत्तरदायित्व (CSR) की बात करुँगी.
  • 1:29 - 1:32
    CSR आज एक मानक है,
  • 1:32 - 1:33
    और बहुत उपयोगी है.
  • 1:34 - 1:37
    ये उद्योग जगत की उदारता के लिए माध्यम है,
  • 1:37 - 1:41
    और यह उदारता कर्मचारियों एवं ग्राहकों
  • 1:41 - 1:42
    के लिए महत्त्वपूर्ण है.
  • 1:44 - 1:45
    लेकिन क्या आप जानते हैं,
  • 1:45 - 1:46
    ये उतनी बड़ी नहीं है,
  • 1:46 - 1:48
    या उतनी मजबूत नहीं है,
  • 1:48 - 1:49
    या उतनी स्थायी नहीं है, कि
  • 1:49 - 1:54
    विश्व की बड़ी समस्याओं के लिए
    समाधानों को संचालित कर पाए,
  • 1:54 - 1:56
    क्यूँकि यह एक तरह से लागत है.
  • 1:58 - 1:59
    जब व्यापार फल-फूल रहा हो,
  • 2:00 - 2:04
    तब भी CSR को बढ़ने के लिए डिजाईन नहीं करते.
  • 2:05 - 2:08
    और गिरावट के समय तो
  • 2:08 - 2:10
    सबसे पहले इस खर्च को काट दिया जाता है.
  • 2:12 - 2:13
    इसलिए
  • 2:13 - 2:14
    CSR
  • 2:14 - 2:16
    कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी -
  • 2:16 - 2:18
    सही उत्तर (तरीका) नहीं है.
  • 2:18 - 2:20
    अपितु TSI -
  • 2:20 - 2:23
    "संपूर्ण सामाजिक प्रभाव" सही है.
  • 2:24 - 2:28
    TSI उन सभी तरीकों का जोड़ है जिस से
  • 2:28 - 2:31
    उद्योग जगत, समाज को प्रभावित करता है.
  • 2:31 - 2:33
    अपने रोजमर्रा के वास्तविक कार्य जैसे-
  • 2:34 - 2:36
    आपूर्ति प्रक्रिया का ध्यान रखना,
  • 2:36 - 2:40
    अपने उत्पाद की डिजाईन अथवा
    उत्पादन प्रक्रिया पर ध्यान देना
  • 2:40 - 2:41
    या फिर उत्पाद के वितरण पर.
  • 2:44 - 2:46
    जब उद्योग जगत के वास्तविक कार्य
  • 2:46 - 2:48
    नवीन रीती से किये जायें तो
  • 2:48 - 2:54
    व्यापारिक फायदे के अलावा, विश्व की जटिल
  • 2:54 - 2:59
    समस्याओं को भी सुलझाया जा सकता है.
  • 3:00 - 3:02
    TSI असल में क्या हो सकता है?
  • 3:03 - 3:05
    TSI पर ध्यान देने का मतलब है
  • 3:05 - 3:10
    सामाजिक एवं पर्यावरण सम्बन्धी सोच
    को व्यापार में सम्मिलित करना.
  • 3:10 - 3:12
    दरअसल
  • 3:12 - 3:14
    यह एकदम नयी बात नहीं है.
  • 3:14 - 3:16
    इसपर कुछ समय से विचार हो रहा है.
  • 3:17 - 3:22
    कठिनाई यह है कि उद्योग जगत केवल
  • 3:22 - 3:25
    TSR के बारे में सोचता है -
  • 3:25 - 3:27
    टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न (अंशधारक का लाभ).
  • 3:28 - 3:30
    किन्तु TSI -
  • 3:30 - 3:33
    संपूर्ण सामाजिक प्रभाव -
  • 3:33 - 3:37
    को TSR के साथ खड़ा होना पड़ेगा
  • 3:37 - 3:41
    ताकि वह कॉर्पोरेट रणनीति और
    निर्णय प्रक्रिया
  • 3:41 - 3:43
    का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन सके.
  • 3:44 - 3:48
    हमारे पास कुछ आंकड़े हैं जो बतलाते हैं
    क्यूँ और कैसे.
  • 3:48 - 3:52
    कुछ कम्पनियाँ पहले से ही इसपर
    काम कर रही हैं.
  • 3:52 - 3:54
    वे इसे सार्थक करने की शुरुआत कर चुकी हैं.
  • 3:55 - 3:58
    मैं आपको मार्स के बारे में बताती हूँ.
  • 3:58 - 4:02
    मार्स USA की छठी सबसे बड़ी निजी कम्पनी है.
  • 4:03 - 4:04
    अगर आप मेरे जैसे हैं
  • 4:04 - 4:07
    तो वे हमारे लिए महत्त्वपूर्ण
    उत्पाद बनाते हैं
  • 4:07 - 4:08
    जैसे कि कॉफ़ी और चॉकलेट.
  • 4:09 - 4:11
    नियत है कि
  • 4:11 - 4:14
    कोको उनकी सबसे महत्त्वपूर्ण सामग्री है.
  • 4:15 - 4:19
    उनके कुछ प्रतिद्वंदी काफी चिंतित हैं
  • 4:19 - 4:22
    कोको की उपलब्धता को लेकर.
  • 4:23 - 4:24
    किन्तु मार्स चिंतित नहीं.
  • 4:24 - 4:28
    वे लम्बे समय तक कोको की उपलब्धता
    के लिए विश्वस्त हैं.
  • 4:29 - 4:31
    ऐसा क्यूँ है?
  • 4:31 - 4:35
    क्यूँकि वे विश्व के कई NGO से जुड़े किसानों
  • 4:35 - 4:38
    के साथ काम कर रहे हैं.
  • 4:39 - 4:42
    और ये NGO किसानों को अपनी फसल की पैदावार
  • 4:42 - 4:45
    बढाने में मदद कर रहे हैं.
  • 4:45 - 4:49
    वे सुनिश्चित करते हैं कि किसानों को
    सही मूल्य, नफा और मजदूरी मिले,
  • 4:50 - 4:53
    और आपूर्ति प्रक्रिया में मानवाधिकार
  • 4:54 - 4:55
    सम्बन्धी समस्याएं न आयें,
  • 4:55 - 4:58
    और वन-कटाई जैसी पर्यावरण सम्बन्धी
  • 4:58 - 4:59
    समस्याओं को घटाया जा सके.
  • 5:01 - 5:04
    मार्स 100% प्रमाणित कोको की खरीद की
    तरफ बढ़ रहा है.
  • 5:04 - 5:08
    ये किसानों के लिए अच्छा कार्यक्रम है,
  • 5:08 - 5:11
    ये पर्यावरण के लिए अच्छा कार्यक्रम है,
  • 5:11 - 5:13
    और मार्स के लिए अच्छा कार्यक्रम है,
  • 5:13 - 5:17
    जिन्होंने कोको आपूर्ति की समस्या
    को सुलझा लिया है.
  • 5:18 - 5:21
    अब कुछ आंकड़े देखते हैं,
  • 5:21 - 5:24
    जो सही मायने में कमाल के हैं.
  • 5:24 - 5:29
    जानते हैं, मैं किन आंकडों की
    बात कर रही हूँ.
  • 5:30 - 5:34
    एनालिस्ट (विश्लेषक) एवं निवेशक, कंपनियों
  • 5:34 - 5:37
    के विभिन्न आंकड़ो पर विचार करते हैं.
  • 5:37 - 5:40
    मैं इस में से 2 के बारे में बात करुँगी.
  • 5:40 - 5:43
    पहला, कंपनी का समस्त मूल्य -
  • 5:43 - 5:45
    उसका मूल्यांकन -
  • 5:45 - 5:47
    और दूसरा, उसका मुनाफ़ा.
  • 5:47 - 5:51
    मूल रूप से, उसकी आय और लागत
  • 5:51 - 5:52
    का शेष.
  • 5:54 - 5:56
    हमने भू-तेल और पेट्रोलियम कंपनियों
  • 5:56 - 5:58
    का अध्ययन किया,
  • 5:58 - 6:00
    और वह कम्पनियाँ जो TSI
  • 6:00 - 6:03
    के मानकों पर अच्छा
  • 6:03 - 6:05
    प्रदर्शन कर रही हैं -
  • 6:05 - 6:09
    उनके मूल्यांकन में 19% की बढ़त है.
  • 6:10 - 6:11
    19%.
  • 6:12 - 6:13
    जब वे कंपनी द्वारा, पर्यावरण
  • 6:13 - 6:17
    एवं जल पर होने वाले परिणाम की,
  • 6:17 - 6:19
    रोकथाम करते हैं,
  • 6:19 - 6:23
    और अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य
    एवं सुरक्षा पर ध्यान देते हैं,
  • 6:24 - 6:29
    और कर्मचारियों के
    प्रशिक्षण को महत्व देते हैं,
  • 6:29 - 6:33
    उनके मुनाफ़े में 3.4% की वृद्धि देखी गयी.
  • 6:33 - 6:35
    लेकिन दूसरे उद्योगों में क्या आंकड़े हैं?
  • 6:36 - 6:40
    दवाई कंपनियों में जो TSI के मानको पर
    अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं,
  • 6:40 - 6:43
    उनके मूल्यांकन में 12% की बढ़ोतरी देखी गयी.
  • 6:44 - 6:48
    अगर उनकी दवाइयों की विस्तारित पहुँच उत्तम
  • 6:48 - 6:51
    हैं - ताकि जरुरतमंदो को दवाइयां मिलें -
  • 6:51 - 6:56
    तो उनके मुनाफे में 6.7% बढ़ोतरी देखी गयी.
  • 6:57 - 7:01
    TSI के मानकों पर अच्छे प्रदर्शन वाले बैंक
  • 7:01 - 7:06
    के मूल्यांकन में 3% बढ़ोतरी देखी गयी,
  • 7:06 - 7:10
    और जो वित्तीय समावेशन पर काम कर रहे हैं -
  • 7:10 - 7:13
    - ताकि गरीबों को वित्तीय सुविधायें मिलें -
  • 7:13 - 7:18
    उनके मुनाफे में 0.5% वृद्धि देखी गयी.
  • 7:19 - 7:23
    बैंकों के आंकडे बहुत बड़े नहीं हैं,
  • 7:23 - 7:26
    किन्तु तीव्र प्रतिद्वंदिता वाले
    उद्योगों में
  • 7:26 - 7:29
    मुनाफे में छोटा फर्क बहुत
    मायने रखता है.
  • 7:31 - 7:33
    देखते हैं उन कम्पनियों में -
  • 7:33 - 7:36
    - जो कॉफ़ी और चॉकलेट जैसी वस्तुएँ बनती हैं.
  • 7:37 - 7:42
    उपभोक्ता वस्तु कंपनियां जो TSI के
    मानकों पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं
  • 7:42 - 7:46
    उनके मूल्यांकन में 11% वृद्धि देखी गयी.
  • 7:48 - 7:51
    और अगर वे अपनी माल आपूर्ति,
  • 7:51 - 7:55
    समावेशन और जिम्मेदारी के साथ करती हैं -
  • 7:55 - 8:00
    तो उनके मुनाफे में 4.8% बढ़ोतरी देखी गयी.
  • 8:01 - 8:03
    यह आंकड़े अर्थपूर्ण हैं.
  • 8:04 - 8:08
    हम जानते हैं कि कंपनियों के
    मूलभूत वित्तीय मानक,
  • 8:08 - 8:13
    वृद्धि दर और वित्तीय जोखिम, उनके
    मूल्यांकन के मूल आधार हैं,
  • 8:14 - 8:19
    पर यह सख्त जांच दिखाती है कि सामाजिक
    और पर्यावरण सम्बन्धी कारण -
  • 8:19 - 8:21
    TSI जैसे मानक -
  • 8:21 - 8:26
    भी मूल्यांकन और मुनाफे से जुडे हैं.
  • 8:27 - 8:29
    वाह!
  • 8:29 - 8:31
    अगर सबकुछ समान हो -
  • 8:31 - 8:33
    हमने इस जांच को पेचीदा नहीं किया.
  • 8:33 - 8:35
    अगर सबकुछ समान हो,
  • 8:35 - 8:41
    तो जो कंपनियां सामाजिक और पर्यावरण
    सम्बन्धी विषयों पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं
  • 8:41 - 8:43
    वो बेहतर मुनाफे कमाती हैं,
  • 8:43 - 8:45
    और ज्यादा मूल्यांकन पाती हैं.
  • 8:46 - 8:49
    मैं जानती हूँ कि कंपनियों पर
  • 8:49 - 8:53
    मुनाफे को लेकर बहुत दबाव रहता है.
  • 8:54 - 8:56
    किन्तु सौभाग्यवश,
  • 8:56 - 8:59
    जो निवेशक यह दबाव बनाते हैं,
  • 8:59 - 9:04
    वह स्वयं भी दूर की सोच रहे हैं,
  • 9:04 - 9:07
    और TSI के दृष्टिकोण से विचार कर रहे हैं.
  • 9:08 - 9:12
    निवेशकों के साथ हुई हमारी बातचीत में,
  • 9:12 - 9:17
    75% ने कहा कि वे बेहतर टर्नओवर की और
  • 9:17 - 9:20
    बेहतर कार्यक्षमता की आशा करते हैं,
    उन कंपनियों से
  • 9:20 - 9:23
    जो TSI के दृष्टिकोण से विचार कर रहे हैं.
  • 9:24 - 9:26
    वे स्वयं अपने निवेश निर्णय करते समय
  • 9:26 - 9:28
    इसके बारे में विचार करते हैं.
  • 9:29 - 9:31
    पिछले साल,
  • 9:31 - 9:36
    23 खरब विश्व पूँजी निवेश में
  • 9:36 - 9:40
    सामाजिक जिम्मेदारी के मानकों पर
    विचार किया गया.
  • 9:40 - 9:45
    इसमें पिछले दो सालों में ही 5 अरब
    की वृद्धि हुई.
  • 9:46 - 9:50
    और ये विश्व के समस्त पूँजी निवेश का
    25% हिस्सा है.
  • 9:53 - 9:57
    मैं समझती हूँ कि आप में से कुछ लोग
    अभी दुबक जाना चाहते होंगे.
  • 9:59 - 10:01
    क्यूँकि मेरे रणनीति-परामर्श के व्यवसाय
  • 10:01 - 10:06
    में मैंने अक्सर देखा है कि
  • 10:06 - 10:10
    कई उद्योगपति, अच्छा काम करने के
    व्यापारिक फायदे
  • 10:10 - 10:14
    के बारे में बात करने या सोचने से
  • 10:14 - 10:17
    भी कतराते हैं.
  • 10:18 - 10:21
    वे सोचते हैं कि ऐसा करने से,
  • 10:21 - 10:23
    उस कार्य के महत्व में कमी आ जायेगी.
  • 10:23 - 10:28
    या उनको निर्दयी या खुदगर्ज़ समझा जाएगा.
  • 10:29 - 10:32
    पर हमें सच में थोडा हटकर
  • 10:33 - 10:34
    सोचने की आवश्यकता है,
  • 10:34 - 10:38
    इस काल की चुनौतीपूर्ण समस्याओं पर विजय
  • 10:39 - 10:41
    हासिल कर पाना तभी संभव है, जब उद्योग जगत
  • 10:41 - 10:43
    समाधानों को संचालित करेगा.
  • 10:44 - 10:48
    उद्योगों का काम है उपभोक्ता की जरूरतों को
  • 10:48 - 10:50
    मुनाफे के साथ पूरा करें.
  • 10:50 - 10:52
    उनको भी बने रहना है.
  • 10:53 - 10:59
    उद्योगों को अपनी समृद्धि सुनिश्चित करने
  • 10:59 - 11:01
    के लिए और लम्बी आयु के लिए
  • 11:01 - 11:05
    कठिनतम चुनौतियों के हल खोजने होंगे,
  • 11:06 - 11:07
    और यह मुनाफा कमाते हुए करना होगा.
  • 11:08 - 11:11
    जब वे ऐसा उन्नतिशील, नैतिक, जिम्मेदाराना,
  • 11:11 - 11:16
    और आश्चर्यजनक तरीके से कर पाएं,
  • 11:17 - 11:18
    तो उन्हें गर्व होना चाहिए.
  • 11:22 - 11:26
    अगर आप इससे सहमत नहीं हैं,
  • 11:26 - 11:28
    तो कुछ और उदहारण लेते हैं.
  • 11:29 - 11:31
    अगर आप एक टेक्नोलॉजी कम्पनी हैं,
  • 11:31 - 11:34
    और आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं,
  • 11:34 - 11:36
    उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाना चाहते हैं,
  • 11:36 - 11:38
    जैसे कि Airbnb
  • 11:38 - 11:44
    Airbnb कई TSI गतिविधियाँ करता है,
  • 11:44 - 11:47
    जो उनके मुख्य व्यवसाय से जुड़ी हैं.
  • 11:47 - 11:48
    उनका एक कदम है कि
  • 11:48 - 11:50
    विपत्ति में फंसे लोगों को मुफ्त
  • 11:50 - 11:54
    रहने की जगह दे पाना -
  • 11:54 - 11:56
    पीड़ितों को और राहत कर्मियों को.
  • 11:57 - 12:00
    उनकी एक और कोशिश है NGOs
  • 12:00 - 12:04
    की मदद से रिफ्यूजीयों को
  • 12:04 - 12:08
    मुफ्त में रहने की जगह देना.
  • 12:09 - 12:11
    इसमें मुझे जो बात पसंद आई
  • 12:11 - 12:14
    वो ये है कि ज्यादातर लोगों को ये समझ नहीं
  • 12:14 - 12:16
    आता है कि वह अपनी उदारता कैसे प्रकट करें,
  • 12:16 - 12:19
    और कैसे अपने घरों को इतनी जल्दी
  • 12:19 - 12:22
    और आराम से कैसे खोल दें -
  • 12:22 - 12:25
    - अगर Airbnb ये नवीन माध्यम नहीं बनता.
  • 12:26 - 12:28
    साथ में, ये उनकी कॉर्पोरेट रणनीति
  • 12:28 - 12:30
    का मुख्य हिस्सा है,
  • 12:30 - 12:32
    और उनके व्यवसाय में वृद्धि का भी, क्यूँकि
  • 12:33 - 12:38
    वे मेजबानों और मेहमानों की
    बढती संख्या से पनपते हैं, जो
  • 12:38 - 12:39
    उनकी वेबसाइट का प्रयोगकरते हैं.
  • 12:41 - 12:44
    अगर वे सिर्फ़ अपने मुनाफे
  • 12:44 - 12:46
    के बारे में सोचते, तो मुझे नहीं लगता की
  • 12:46 - 12:49
    वे व्यवसाय बढाने के इस तरीके को सोच पाते,
  • 12:49 - 12:52
    क्यूँकि इसके लिए वो कोई फीस नहीं ले रहे.
  • 12:52 - 12:54
    यह एक रोमांचक तरीका है,
  • 12:54 - 12:57
    यह सोचने का कि कैसे हम अपनी
    क्षमता का इस्तेमाल
  • 12:57 - 12:58
    सामाजिक जरुरत को पूरा करने के लिए
  • 12:58 - 13:01
    और साथ-साथ व्यवसाय वर्धन के लिए करें.
  • 13:03 - 13:06
    क्या आप एक नवीन उपभोक्ता-खंड
    की खोज में हैं?
  • 13:07 - 13:09
    तो दक्षिण अफ्रीका चलिए,
  • 13:09 - 13:11
    और स्टैण्डर्ड बैंक की बात करते हैं.
  • 13:12 - 13:13
    दक्षिण अफ्रीका के सरकारी नियम
  • 13:13 - 13:15
    के अनुसार, हर बैंक को अपने मुनाफे
  • 13:15 - 13:21
    का 0.2% हिस्सा दान करना होता है,
  • 13:21 - 13:24
    अफ़्रीकी मूल के लघु उद्योगों के लिए.
  • 13:25 - 13:28
    ज्यादातर बैंक, छोटे व्यवसाईयों को
    दान कर देते हैं,
  • 13:28 - 13:31
    किन्तु स्टैण्डर्ड बैंक ने अलग सोचा.
  • 13:31 - 13:33
    उन्होंने इस राशि का एक
  • 13:33 - 13:37
    स्वतंत्र ट्रस्ट बनाया,
  • 13:37 - 13:43
    जो मूल अफ़्रीकी व्यवसायियों को लोन देता है.
  • 13:43 - 13:45
    यह एक उत्तम व्यवस्था है.
  • 13:45 - 13:49
    वे कई व्यवसायियों को मदद दे पाते हैं,
  • 13:49 - 13:52
    और क्यूँकि उनकी सफलता उन व्यवसायियों की
  • 13:52 - 13:54
    सफलता पर निर्भर है,
  • 13:54 - 13:58
    वे इस फण्ड से तकनीकी सहायता
    भी प्रदान करते हैं.
  • 13:59 - 14:01
    ज्यादा व्यवसायियों को मदद मिली,
  • 14:01 - 14:05
    और ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले.
  • 14:06 - 14:08
    और स्टैण्डर्ड बैंक भी सफल हुआ.
  • 14:08 - 14:12
    इतना सफल, कि वो इस तरीके को दूसरे इलाकों
  • 14:12 - 14:15
    में भी बढ़ाना चाहते हैं.
  • 14:16 - 14:20
    ऐसा नहीं है कि हम दुनिया की
    समस्याओं को सुलझाने
  • 14:20 - 14:21
    का प्रयास नहीं कर रहे.
  • 14:21 - 14:24
    हम कर रहे हैं, पर वे अभी भी मौजूद हैं.
  • 14:25 - 14:27
    हमने प्रगति की है,
  • 14:27 - 14:28
    किन्तु ये काफी नहीं,
  • 14:28 - 14:30
    या तेज नहीं,
  • 14:30 - 14:31
    या व्यापक नहीं.
  • 14:32 - 14:34
    हमें सोच बदलने की आवश्यकता है.
  • 14:35 - 14:37
    हमें अपने उद्योगों द्वारा -
  • 14:37 - 14:40
    कम्पनियाँ और निवेशक दोनों -
  • 14:41 - 14:46
    नवीन, रचनात्मक तरीके से,
    कॉर्पोरेट रणनीति और पूँजी के साथ
  • 14:47 - 14:51
    विश्व की बड़ी समस्याओं को सुलझाना होगा.
  • 14:52 - 14:55
    और जब वे इसे नवीन
  • 14:56 - 14:58
    तरीकों से करेंगे,
  • 14:59 - 15:02
    अपनी सोच और रणनीति से करेंगे,
  • 15:02 - 15:04
    और अपनी पूँजी द्वारा
  • 15:04 - 15:07
    निवेशकों के लिए मुनाफ़ा कमाएंगे
  • 15:07 - 15:10
    और साथ साथ संपूर्ण सामाजिक प्रभाव लायेंगे
  • 15:10 - 15:13
    तो मुझे लगता है कि हम उन समस्याओं को
  • 15:13 - 15:16
    मुनाफे और उदारता के साथ सुलझा पाएंगे.
  • 15:17 - 15:18
    धन्यवाद!
  • 15:18 - 15:21
    (प्रशंसा)
Title:
अच्छा काम करने के व्यापारिक फायदे
Speaker:
वेंडी वुड्स
Description:

"इस काल की चुनौतीपूर्ण समस्याओं पर ठोस तरक्की करने के लिए व्यापार जगत को ही समाधान खोज कर संचालित करने होंगे" ये कहती हैं सामाजिक-प्रभाव-रण नितिज्ञ वेंडी वुड्स. कई आंकड़ों सहित वे एक नवीन पहलू प्रदर्शित करती हैं कि कैसे उद्योग जगत का प्रत्येक अंग समाज को प्रभावित करता है, और कैसे उनको चीजों को बेहतर बनाने के लिए अनुकूलित किया जा सकता है. जानिये कि कैसे अधिकारीगण, कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी से ऊपर उठकर "पूर्ण सामाजिक प्रभाव" की ओर बढ़ सकते हैं - जिससे कम्पनी के मुनाफे के साथ साथ समाज को भी फायदा पहुँच सकता है.

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
15:35
Omprakash Bisen approved Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Arvind Patil accepted Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Arvind Patil edited Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Amol P. Pachchhapurkar edited Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Amol P. Pachchhapurkar edited Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Amol P. Pachchhapurkar edited Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Amol P. Pachchhapurkar edited Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Amol P. Pachchhapurkar edited Hindi subtitles for The business benefits of doing good
Show all

Hindi subtitles

Revisions