"द हैन्डमेड्स टेल"आपको क्यों पढ़नी चाहिए? - नाओमी र. मर्सर
-
0:07 - 0:11मार्गरेट ऐटवुड के निकट भविष्य उपन्यास,
"द हैन्डमेड्स टेल," में -
0:11 - 0:15गिलियैड का गणतन्त्र कहलाने वाले
एक ईसाई कट्टरपंथी शासन ने -
0:15 - 0:19अमेरिका में सैन्य तख्तापलट कर
एक धर्मशासित सरकार की -
0:19 - 0:22स्थापना कर दी है।
-
0:22 - 0:24सैद्धांतिक रूप से यह शासन
सभी को प्रतिबंधित करता है -
0:24 - 0:30पर वास्तव में कुछ पुरुषों ने
गिलियैड को ऐसे संरचित किया है -
0:30 - 0:33जिससे उनके पास सारी शक्ति है
खासकर स्त्रियों के ऊपर। -
0:33 - 0:38द हैन्डमेड्स टेल को ऐटवुड
विचारवान कल्पना कहती हैं, -
0:38 - 0:41मतलब वह सम्भावित भविष्यों का
सिद्धान्त बनाता है। -
0:41 - 0:43आदर्शलोक और दुःस्थानीय लेखों की
-
0:43 - 0:46यह बुनियादी विशेषता होती है।
-
0:46 - 0:51ऐटवुड के उपन्यासों के सम्भावित भविष्य
ज़्यादातर नकारात्मक, या दुःस्थानीय होते हैं -
0:51 - 0:57जहाँ एक छोटे समूह के कार्यों ने
समाज को नष्ट कर दिया है। -
0:57 - 1:02आदर्शलोक और दुःस्थानीय लेखों का झुकाव
समरूप राजनीतिक प्रवृत्तियों की ओर होता है। -
1:02 - 1:06आदर्शलोक लेख ज़्यादातर
एक आदर्श समाज को दर्शाते हैं -
1:06 - 1:10जिसे लेखक आगे बढ़ने के लिए
एक खाके की तरह प्रयोग करते हैं। -
1:10 - 1:11वहीं दूसरी ओर, दुःस्थानीय लेख,
-
1:11 - 1:15सर्वनाशक भविष्यों की भविष्यवाणियाँ नहीं,
-
1:15 - 1:19बल्कि समाज खुद को
विनाश की ओर कैसे बढ़ा सकते हैं -
1:19 - 1:22उसकी चेतावनीयाँ होते हैं।
-
1:22 - 1:26द हैन्डमेड्स टेल, 1985 में प्रकाशित हुआ था
जब बहुत से रूढ़िवादी समूह -
1:26 - 1:30नारीवादी आन्दोलन की दूसरी लहर द्वारा
हुए लाभों के विरुद्ध बोल रहे थे। -
1:30 - 1:341960 के दशक से यह आन्दोलन, नारियों के लिए
ज़्यादा सामाजिक और कानूनी समानता का -
1:34 - 1:38समर्थन कर रहा था।
-
1:38 - 1:41द हैन्डमेड्स टेल एक ऐसे भविष्य की
कल्पना करता है -
1:41 - 1:44जिसमें अपरिवर्तनवादी प्रति-आन्दोलन
प्रमुखता प्राप्त कर लेता है -
1:44 - 1:47और न केवल उस प्रगति को ध्वस्त कर देता है
जो नारियों ने समानता की ओर की थी -
1:47 - 1:52बल्कि उनको पूर्णतः
पुरुषों के अधीन बना देता है। -
1:52 - 1:55गिलियैड की व्यवस्था में स्त्रियाँ
विशिष्ट सामाजिक वर्गों में विभाजित हैं -
1:55 - 1:59जो उनके उस उत्तरदायित्व पर आधारित हैं
जो पुरुषों की सामाजिक हैसियत का प्रतीक है। -
1:59 - 2:01उनके वस्त्रों का रंग तक भी
उसी तरह निर्धारित हैं। -
2:01 - 2:03स्त्रियों को कुछ पढ़ने
-
2:03 - 2:06या बाहर आने जाने की स्वतन्त्रता नहीं बची
-
2:06 - 2:09और प्रजननक्षम स्त्रियाँ
राज्य द्वारा निर्मित बलात्कार का विषय हैं -
2:09 - 2:14ताकि वह राज्य के लिए
सन्तानों को जन्म दे सकें। -
2:14 - 2:16द हैन्डमेड्स टेल है तो भविष्य में आधारित
-
2:16 - 2:19पर ऐटवुड का इसको लिखने में
खुद का लागू किया नियम यह था -
2:19 - 2:22कि वह ऐसी किसी भी घटना या प्रथा का
प्रयोग नहीं करेंगी -
2:22 - 2:25जो कभी मानव इतिहास में ना हुई हो।
-
2:25 - 2:28यह पुस्तक
केम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में आधारित है -
2:28 - 2:31ऐसा शहर जो अमेरिकी औपनिवेशिक काल में
-
2:31 - 2:35धर्मशासित नैतिकतावादीयों द्वारा
शासित हुई थी। -
2:35 - 2:38बहुत तरीकों में, गिलियैड का गणतन्त्र
उन सख्त नियमों को दर्शाता है -
2:38 - 2:40जो नैतिकतावादी समाज में शामिल थे:
-
2:40 - 2:42कठोर नैतिक नियम
-
2:42 - 2:43मामूली कपड़े
-
2:43 - 2:45भिन्न-मतावलम्बियों का निर्वासन
-
2:45 - 2:50और लोगों के जीवन और सम्बन्धों के
हर पहलू का नियन्त्रण। -
2:50 - 2:54ऐटवुड के लिए
मैसाचुसेट्स के नैतिकतावादीयों से समरूप -
2:54 - 2:56व्यक्तिगत भी था और सैद्धान्तिक भी।
-
2:56 - 2:59उन्होंने हार्वर्ड में कई वर्ष
नैतिकतावादीयों के बारे में पढ़ा था -
2:59 - 3:03और वह सम्भवतः मैरी वेब्स्टर की वंशज थीं
जो एक ऐसी नैतिकतावादी स्त्री थीं -
3:03 - 3:08जिन पर जादू टोने का आरोप था
और जो अपनी फाँसी से जीवित निकल आईं। -
3:08 - 3:10ऐटवुड एक श्रेष्ठ कथाकार हैं।
-
3:10 - 3:14गिलियैड का विवरण
जिसकी अभी तो हमने सिर्फ परत ही छुई है -
3:14 - 3:18धीरे-धीरे उसके पात्रों की नज़रों से
सामने आता है -
3:18 - 3:20मुख्यतः उपन्यास की प्रधान पात्र
ओफ़्फ़्रेड द्वारा -
3:20 - 3:24जो कमाण्डर के गार्हस्थ्य की एक दासी है।
-
3:24 - 3:26गिलियैड को स्थापित करने वाले
तख्तापलट से पहले -
3:26 - 3:32ओफ़्फ़्रेड का एक पति, एक बच्चा, एक नौकरी, और
एक सामान्य, माध्यम वर्गीय अमेरिकी जीवन था। -
3:32 - 3:35लेकिन जब कट्टरपंथी शासन सत्ता में आती है
-
3:35 - 3:37तो ओफ़्फ़्रेड से उसकी पहचान छीन ली जाती है
-
3:37 - 3:38उसके परिवार से अलग कर दिया जाता है
-
3:38 - 3:42और ओफ़्फ़्रेड के शब्दों में उसे
"गिलियैड की क्षीण होती जनसँख्या को -
3:42 - 3:46बढ़ाने वाली एक दो पैरों वाली कोख"
मात्र बना दिया जाता है। -
3:46 - 3:49शुरुआत में तो वह
नई सरकार को स्थिर करने के नाम पर हुए -
3:49 - 3:53अपने मौलिक मानवाधिकारों की
हानि को स्वीकार कर लेती है। -
3:53 - 3:57लेकिन जल्द ही राज्य नियन्त्रण,
भाषा, -
3:57 - 3:58व्यवहार,
-
3:58 - 4:02और खुद के और दूसरों के बारे में
विचारों के नियन्त्रण की और भी बढ़ जाता है। -
4:02 - 4:04शुरुआत में ही, ओफ़्फ़्रेड कहती है,
-
4:04 - 4:07"मैं प्रतीक्षा करती हूँ।
मैं अपने आप को निर्मित करती हूँ। -
4:07 - 4:10अपना आप एक चीज़ है
जिसे मुझे निर्मित करना होगा -
4:10 - 4:13जैसे कोई भाषण निर्मित करता है।"
-
4:13 - 4:17वह भाषा की तुलना
पहचान के निर्माण से करती है। -
4:17 - 4:22उसके शब्द, विरोध की सम्भावना को भी
स्वीकारते हैं -
4:22 - 4:26और उसके प्रतिरोध की,
उन लोगों के कार्यों की जो राजनीतिक, -
4:26 - 4:27प्रज्ञात्मक,
-
4:27 - 4:29और यौन सम्बन्धित नियमों को
-
4:29 - 4:32तोड़ने की हिम्मत करते हैं,
जो द हैन्डमेड्स टेल की कथा को आगे बढ़ाते हैं। -
4:32 - 4:37अन्ततः आत्म सन्तुष्टता के परिणामों
और सत्ता के अनुचित प्रयोग का -
4:37 - 4:40उपन्यास का यह अन्वेषण
-
4:40 - 4:45ऐटवुड के दुःस्थानीय शासन के डरावने दृष्टिकोण को
हर युग के लिए योग्य बना देता है।
- Title:
- "द हैन्डमेड्स टेल"आपको क्यों पढ़नी चाहिए? - नाओमी र. मर्सर
- Description:
-
more » « less
पूरा पाठ पढ़ें: https://ed.ted.com/lessons/why-should-you-read-the-handmaid-s-tale-naomi-r-mercer
मार्गरेट ऐटवुड की विचारवान कल्पना की उत्कृष्ट कृति "द हैन्डमेड्स टेल", आत्म सन्तुष्टता के परिणामों और सत्ता के अनुचित प्रयोग का अन्वेषण करती है। 1985 में अपने प्रकाशन से लेकर आज तक, ऐटवुड के दुःस्थानीय शासन के डरावने दृष्टिकोण ने पाठकों की कल्पनाओं पर कब्ज़ा किया है। यह उपन्यास ऐसी हमेशा योग्य रहने की शक्ति कैसे कायम रखता है? नाओमी र. मर्सर अनुसन्धान करती हैं।
पाठ नाओमी र. मर्सर द्वारा, जीव-संचारण फुऑन्ग माए नुएन द्वारा।
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TED-Ed
- Duration:
- 05:05
| Omprakash Bisen approved Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer | ||
| Omprakash Bisen accepted Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer | ||
| Omprakash Bisen edited Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer | ||
|
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer | |
|
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer | |
|
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer | |
|
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer | |
|
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Why should you read "The Handmaid's Tale"? - Naomi R. Mercer |
