क्या हम एक "दोषहीन" खेत बना सकते हैं?
-
0:08 - 0:12[वर्णनकर्ता] लगभग 10,000 साल पहले,
मनुष्यों ने खेती करना आरम्भ किया। -
0:12 - 0:15यह कृषि क्रांति
-
0:15 - 0:17हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था
-
0:17 - 0:21जिससे लोगों को बसने, निर्माण करने
और नई चीजें बनाने की क्षमता मिली। -
0:21 - 0:26संक्षेप में, कृषि ने सभ्यता के
अस्तित्व को सक्षम बनाया। -
0:27 - 0:31आज, हमारे ग्रह का लगभग 40% हिस्सा खेत हैं।
-
0:32 - 0:34पूरी दुनिया में फैले हुए,
-
0:34 - 0:36यह खेत के टुकड़े
-
0:36 - 0:39वह वैश्विक पहेली हैं,
जिसका सामना हम सभी कर रहे हैं: -
0:39 - 0:44कि हम भविष्य में अपनी बढ़ती आबादी के
सभी सदस्यों का भरण पोषण -
0:44 - 0:46एक स्वस्थ आहार से कैसे करेंगे?
-
0:47 - 0:49इस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए
-
0:49 - 0:53दूसरी कृषि क्रांति से कम
कुछ भी नहीं काम करेगा। -
0:53 - 0:55पहली कृषि क्रांति
-
0:55 - 0:59विस्तार और शोषण से चिह्नित थी,
-
0:59 - 1:03जिसमें लोगों को वनों, वन्यजीवों,
और पानी का बलिदान देकर खिलाया गया -
1:04 - 1:07जिस प्रक्रिया में,
जलवायु अस्थिर हो गयी। -
1:07 - 1:10अगली बार के लिए
हमारे पास यह विकल्प नहीं है। -
1:11 - 1:14कृषि एक ऐसी स्थिर जलवायु पर निर्भर करती है
-
1:14 - 1:17जिसमें मौसम और उसका मिज़ाज अनुमानित हो।
-
1:17 - 1:21इसका मतलब है कि हम खेतों का विस्तार
जारी नहीं रख सकते -
1:21 - 1:24क्योंकि ऐसा करने से पर्यावरण की
वह स्थितियाँ कमजोर होंगी -
1:24 - 1:27जो कृषि को सक्षम बनाती हैं।
-
1:28 - 1:31इसके बजाय, अगली कृषि क्रांति को
-
1:31 - 1:36हमारे मौजूदा खेतों से ही दीर्घकाल के लिए
उत्पादन और बढ़ाने की जरूरत होगी -
1:36 - 1:39वह भी जैव विविधता की रक्षा
और पानी की बचत करते हुए -
1:39 - 1:43और प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस
उत्सर्जन को कम करते हुए। -
1:44 - 1:48तो भविष्य के खेत कैसे दिखेंगे?
-
1:48 - 1:52यह ड्रोन उस दस्ते का हिस्सा है
जो नीचे की फसलों की निगरानी करता है। -
1:52 - 1:54यह खेत अनियोजित लग सकता है
-
1:54 - 1:57लेकिन इसकी भूमि के उपयोग की रचना
अत्यधिक ध्यानपूर्वक की गई है -
1:57 - 2:02जो फसलों और पशुओं को
जंगली आवास के साथ परस्पर जोड़ती है। -
2:02 - 2:06पारम्परिक खेती में
भूमि के विशाल हिस्सों को साफ कर -
2:06 - 2:08उनमें एक ही फसल को बोया जाता था,
-
2:08 - 2:10जिस प्रक्रिया में
वन्यजीवों का उन्मूलन -
2:10 - 2:14और बड़ी मात्रा में
ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन होता था। -
2:14 - 2:18इस तरीक़े का उद्देश्य
इस क्षति को ठीक करना है। -
2:18 - 2:20इसी बीच, फसलों में से घूमते हुए
-
2:20 - 2:25खेत रोबोट के एक दल का लक्ष्य
लक्षित खुराक में खाद डालना है। -
2:25 - 2:29मिट्टी के अन्दर,
सैकड़ों सेंसर जानकारी एकत्र करते हैं -
2:29 - 2:31पोषक तत्वों और जल स्तर के बारे में।
-
2:31 - 2:34यह जानकारी अनावश्यक पानी के
उपयोग को कम करती है -
2:34 - 2:38और किसानों को बताती है
कि कहाँ अधिक और कहाँ कम -
2:38 - 2:39खाद का उपयोग करना है,
-
2:39 - 2:44पूरे खेत में छिड़क कर
प्रदूषण करने के बजाय। -
2:44 - 2:48लेकिन भविष्य के सभी खेतों में
यह सेंसर और रोबोट नहीं होंगे। -
2:48 - 2:53यह तकनीकें हमें भोजन को ऐसे तरीक़ों से
बनाने में मदद करने के लिए बनायी गई हैं -
2:53 - 2:54जो पर्यावरण के साथ काम करे
-
2:54 - 2:56ना कि उसके विपरीत
-
2:56 - 3:00स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र की
बारीकियों का ध्यान रखते हुए। -
3:02 - 3:05कम लागत वाली कृषि पद्धतियाँ
-
3:05 - 3:07उन्हीं लक्ष्यों को प्राप्त
करने में मदद कर सकती हैं -
3:07 - 3:10और कहीं ज़्यादा किसानों के लिए
कहीं ज़्यादा सुलभ हैं। -
3:10 - 3:15वास्तव में, ऐसी पद्धतियों में से कई
पहले से ही उपयोग में हैं -
3:15 - 3:18और जैसे-जैसे अधिक किसान उन्हें अपनाएँगे
-
3:18 - 3:21उनका प्रभाव बढ़ता जाएगा।
-
3:21 - 3:22कोस्टा रिका में,
-
3:22 - 3:26किसानों ने खेतों को जंगली आवास के साथ
इतनी सफलता से परस्पर जोड़ा है -
3:26 - 3:28जिससे उन्होंने राष्ट्रीय वन आवरण को
-
3:28 - 3:30दोगुना करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
-
3:30 - 3:33यह वन्यजीवों के लिए भोजन
और आवास प्रदान करता है, -
3:33 - 3:36और साथ ही, जिन पक्षियों और कीड़ों को,
यह खेत आकर्षित करते हैं, -
3:36 - 3:39उनसे प्राकृतिक परागन
और कीट नियंत्रण होता है -
3:39 - 3:43जिससे भोजन का उत्पादन करते हुए
पृथ्वी को पुनर्स्थापना होती है। -
3:43 - 3:46अमेरिका में,
पशुपालक घास के मैदानों में -
3:46 - 3:49मवेशी पाल रहे है,
जो स्थानीय प्रजातियों से भरे हुए हैं, -
3:49 - 3:51जिससे वह प्रोटीन का
एक मूल्यवान स्रोत पैदा करते हैं -
3:51 - 3:54ऐसी विनिर्माण विधियों को उपयोग करते हुए
जो कार्बन को संग्रहित -
3:54 - 3:57और जैव विविधता की रक्षा करती हैं।
-
3:57 - 4:00बांग्लादेश, कम्बोडिया और नेपाल में
-
4:00 - 4:03चावल उत्पादन के नए तरीक़े
भविष्य में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को -
4:03 - 4:06नाटकीय रूप से घटा सकते हैं।
-
4:06 - 4:09चावल 3 अरब लोगों का मुख्य भोजन है
-
4:09 - 4:11और लाखों घरों के लिए
-
4:11 - 4:13आजीविका का मुख्य स्रोत हैं।
-
4:13 - 4:1790% से अधिक चावल की खेती
पानी भरे खेत में की जाती है -
4:17 - 4:19जिसमें बहुत सारे पानी का प्रयोग होता है
-
4:19 - 4:23और 11% वार्षिक मीथेन उत्सर्जन भी,
-
4:23 - 4:27जो सम्पूर्ण वैश्विक वार्षिक
ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का -
4:27 - 4:30एक से दो प्रतिशत है।
-
4:30 - 4:34चावल के नए उपभेदों के साथ प्रयोग कर,
सिंचाई कम कर, -
4:34 - 4:38और बीज बोने की
एक कम-श्रम-गहन विधि अपना कर, -
4:38 - 4:40इन देशों में किसानों ने
-
4:40 - 4:43पहले से ही अपनी आय
और उपज बढ़ा ली है -
4:43 - 4:47वह भी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को
कम करते हुए। -
4:47 - 4:48जाम्बिया में,
-
4:48 - 4:52कई संगठन ऐसे स्थानीय स्तर के
विशिष्ट तरीक़ों में निवेश कर रहे हैं -
4:52 - 4:56जिनसे फसल में सुधार होता है
वन हानि कम होती है, -
4:56 - 5:00और स्थानीय किसानों की आजीविका में
सुधार होता है। -
5:00 - 5:02इन प्रयासों से अगले कुछ दशकों में
-
5:02 - 5:06लगभग एक चौथाई तक फसल की
पैदावार बढ़ने का अनुमान है। -
5:06 - 5:08अगर इन प्रयासों को
इस क्षेत्र में -
5:08 - 5:10वनोन्मूलन का मुकाबला करने के
तरीक़ों के साथ मिला दिया जाए -
5:10 - 5:13तो वह देश को एक लचीले,
-
5:13 - 5:16जलवायु-केन्द्रित,
कृषि विभाग की ओर ले जा सकते हैं। -
5:17 - 5:18और भारत में
-
5:18 - 5:21जहाँ बुरी आधारिक संरचना के कारण
कटाई के बाद 40% तक का उत्पादन -
5:21 - 5:24बेकार या खराब हो जाता है,
-
5:24 - 5:26वहाँ किसानों ने पहले ही
कार्यान्वयन शुरू कर दिया है -
5:26 - 5:29सौर ऊर्जा संचालित प्रशीतित कैप्सूलों का
-
5:29 - 5:33जो हजारों ग्रामीण किसानों को
अपनी उपज को संरक्षित करने -
5:33 - 5:36और आपूर्ति श्रृंखला का एक
व्यवहार्य हिस्सा बनने में मदद करते हैं। -
5:37 - 5:39उच्चतम तकनीक से लेकर
सबसे कम लागत तक के -
5:39 - 5:42इन सभी तरीकों की जरूरत होगी,
-
5:42 - 5:44कृषि में क्रांति लाने के लिए।
-
5:45 - 5:48उच्च तकनीक हस्तक्षेप
जलवायु को और कृषि के लिए -
5:48 - 5:51संरक्षण उन्मुख तरीक़ों को
आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं -
5:51 - 5:54और बड़े उत्पादकों को
इन तकनीकों को कार्यान्वित करने के लिए -
5:54 - 5:56निवेश करना होगा।
-
5:56 - 6:00इस बीच, छोटे पैमाने के किसानों के लिए
कम लागत वाली विधियों की -
6:00 - 6:02पहुँच का विस्तार करना होगा।
-
6:02 - 6:04भावी कृषि की इस दूरदर्शिता को
-
6:04 - 6:07अधिक फल-सब्ज़ी आधारित आहार
और खाद्य हानि और अपशिष्ट में -
6:07 - 6:09महत्वपूर्ण कमी लाने के
-
6:09 - 6:12एक वैश्विक बदलाव की भी
आवश्यकता होगी, -
6:12 - 6:15जो कि दोनों ही
धरती पर दबाव कम करेंगे -
6:15 - 6:18और किसानों को
उनके पास उपलब्ध साधनों से -
6:18 - 6:20अधिक कार्य करने में सक्षम बनाएँगे।
-
6:20 - 6:24अगर हम भूमि और समुद्र दोनों पर
खाद्य उत्पादन का अनुकूलन करते हैं, -
6:24 - 6:28तो हम पृथ्वी के पर्यावरण की
सीमा के भीतर -
6:28 - 6:29मानवता का पोषण कर सकते हैं,
-
6:29 - 6:33लेकिन, यहाँ त्रुटि होने की
बहुत ही कम गुंजाइश है, -
6:33 - 6:36और इसके लिए अभूतपूर्व
वैश्विक सहयोग -
6:36 - 6:41और हमारे खेतों के समायोजन की
आवश्यकता होगी।
- Title:
- क्या हम एक "दोषहीन" खेत बना सकते हैं?
- Speaker:
- ब्रेन्ट लोकेन
- Description:
-
लगभग 10,000 साल पहले, मनुष्यों ने खेती करना आरम्भ किया। यह कृषि क्रांति हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिसने सभ्यता के अस्तित्व को सक्षम बनाया। आज, हमारे ग्रह का लगभग 40% हिस्सा खेत हैं। पूरी दुनिया में फैले हुए, यह खेत के टुकड़े वह वैश्विक पहेली हैं, जिसका सामना हम सभी कर रहे हैं: कि हम भविष्य में अपनी बढ़ती आबादी के सभी सदस्यों का भरण पोषण, एक स्वस्थ आहार से कैसे करेंगे? ब्रेन्ट लोकेन जाँच करते हैं।
[Hype CG द्वारा निर्देशित, जैक कटमोर-स्कॉट द्वारा वर्णित, संगीत गैबरिएल माइया द्वारा]।
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 06:46
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? | |
![]() |
Adisha Aggarwal approved Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? | |
![]() |
Adisha Aggarwal accepted Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? | |
![]() |
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for Can we create the "perfect" farm? |