रौन गुटमान : मुस्कराहट की छुप्पी हुई शक्ति
-
0:00 - 0:03जब मैं एक बच्चा था, मैं हमेशा एक सुपर हीरो बनना चाहता था
-
0:03 - 0:06मैं दुनिया को बचाना चाहता था और सब को खुश करना चाहता था
-
0:06 - 0:08परन्तु मैं जानता था कि मुझे अलौकिक शक्तियों की ज़रुरत होगी
-
0:08 - 0:10अपने सपनों को साकार करने के लिए
-
0:10 - 0:13तो मैं काल्पनिक यात्राओं पर चला जाता था
-
0:13 - 0:16कृप्टन ग्रह से अंतर ग्रहीय वस्तुओ को ढूंढने,
-
0:16 - 0:18जो बहुत मज़ेदार था,
-
0:18 - 0:20परन्तु ज्यादा परिणाम नहीं मिला
-
0:20 - 0:22जब मैं बड़ा हुआ और जाना
-
0:22 - 0:25कि वैज्ञानिक कहानियां अलौकिक शक्तियों का अच्छा स्त्रोत नहीं है,
-
0:25 - 0:28मैंने वास्तविक विज्ञान के सफ़र करने का निर्णय किया,
-
0:28 - 0:30अधिक उपयोगी सच को खोजने के लिए
-
0:30 - 0:33मैंने अपना सफ़र कैलिफोर्निया से शुरू किया
-
0:33 - 0:36यु सी बर्कले में एक तीस साल के देशांतरिय अध्ययन से
-
0:36 - 0:38जिसमें विद्यार्थियों की तस्वीरों को परखा गया
-
0:38 - 0:40एक पुरानी वर्ष-पुस्तिका से
-
0:40 - 0:42और उनकी सफलता और सुख समृद्धि को नापने की कोशिश की गयी
-
0:42 - 0:44उनके संपूर्ण जीवन की
-
0:44 - 0:46विद्यार्थियों की मुस्कुराहटों को माप कर,
-
0:46 - 0:48शोधकर्ता पूर्वानुमान लगाने में सक्षम हुए
-
0:48 - 0:50कि कितना संतुष्ट और लम्बा
-
0:50 - 0:53विवाहित जीवन किसी व्यक्ति का होगा,
-
0:53 - 0:55कितने अच्छे अंक वो पायेगी
-
0:55 - 0:57सुख समृद्धि के मानकित परीक्षा में
-
0:57 - 1:00और कितनी प्रेरणाप्रद रहेंगी.
-
1:01 - 1:04मुझे संयोग से बेर्री ओबामा की तस्वीर मिली
-
1:04 - 1:06जब मैंने पहली बार उसकी तस्वीर देखी
-
1:06 - 1:09मैंने सोचा उसकी अलौकिक शक्ति उसकी शानदार कॉलर से आती है
-
1:10 - 1:13पर अब मैं जानता हूँ वो सब उसकी मुस्कान में था
-
1:13 - 1:15एक और अहा क्षण
-
1:15 - 1:18आया वायने स्टेट यूनिवर्सिटी की एक शोध परियोजना से
-
1:18 - 1:21जिसमें 1950 से पहले के बेसबाल कार्डों को देखा गया
-
1:21 - 1:23मेजर लीग खिलाड़ियों के.
-
1:23 - 1:25शोध- कर्ताओं ने पाया कि
-
1:25 - 1:27खिलाड़ियों की मुस्कान की चौड़ाई से
-
1:27 - 1:30वास्तव में उनकी उम्र की लम्बाई का पूर्वानुमान लगा सकते हैं
-
1:30 - 1:33जो खिलाड़ी अपनी तस्वीरों में मुस्कुरा नहीं रहे थे
-
1:33 - 1:36औसतन, केवल, 72.9 साल जिए
-
1:36 - 1:38जबकि, दीप्तिमान मुस्कान वाले खिलाड़ी
-
1:38 - 1:41औसतन लगभग 80 साल जिए
-
1:41 - 1:43(हंसी)
-
1:43 - 1:46अच्छा समाचार यह है कि हम मुस्कुराते हुए पैदा होते हैं
-
1:46 - 1:483D पराध्वनिक चित्रण का उपयोग कर के
-
1:48 - 1:51अब हम देख सकते हैं कि विकसित होते हुए बच्चे मुस्कुराते हुए लगते हैं
-
1:51 - 1:53गर्भ में भी
-
1:53 - 1:55जब वे पैदा होते हैं,
-
1:55 - 1:57बच्चे मुस्कुराना जारी रखते हैं--
-
1:57 - 1:59शुरुवात में, अधिकतर नींद में.
-
1:59 - 2:01और तो और अंधे बच्चे भी मुस्कुराते हैं,
-
2:01 - 2:04मानवीय आवाज़ सुनने पर.
-
2:04 - 2:07मुस्कराहट एक अति बुनियादी, समरूप जैविक
-
2:07 - 2:09मानवीय अभिव्यक्ति है
-
2:09 - 2:11पापुआ न्यू गिन्नी में किये गए शोध में,
-
2:11 - 2:13पॉउल एक्मान,
-
2:13 - 2:16मुख-भावों पर विश्व के सबसे प्रख्यात शोधकर्ता ,
-
2:16 - 2:19ने पाया कि फोरे जनजाति के सदस्यों ने भी,
-
2:19 - 2:22जो पश्चिमी संस्कृति से पूरे असंगत थे,
-
2:22 - 2:26और अपने असाधारण नरभक्षण रिवाजों के लिए जाने जाते हैं,
-
2:26 - 2:29मुस्कराहट को परिस्थितियों का चित्रण माना
-
2:29 - 2:31बिलकुल वैसे जैसे हम और आप करते
-
2:31 - 2:34तो पापुआ न्यू गिन्नी से,
-
2:34 - 2:36हॉलीवूड तक,
-
2:36 - 2:39बीजिंग के मोडर्न आर्ट तक,
-
2:39 - 2:41हम काफी मुस्कुराते हैं,
-
2:41 - 2:43और आप मुस्कुराते हैं ख़ुशी
-
2:43 - 2:45और संतोष व्यक्त करने के लिए.
-
2:45 - 2:47इस कमरे में कितने लोग
-
2:47 - 2:49एक दिन में 20 बार से अधिक मुस्कुराते हैं?
-
2:49 - 2:52अपना हाथ उठाईये अगर आप करते हैं. अरे वाह!
-
2:52 - 2:54इस कमरे से बाहर
-
2:54 - 2:57हम में से एक तिहाई से ज्यादा एक दिन में 20 बार से ज्यादा मुस्कुराते हैं
-
2:57 - 3:00जबकि 14 प्रतिशत से कम लोग
-
3:00 - 3:025 बार से कम मुस्कुराते हैं
-
3:02 - 3:05असल में, वो जो सबसे अदभुत अमानवीय शक्ति के साथ हैं
-
3:05 - 3:08वो बच्चे हैं
-
3:08 - 3:11जो दिन में अधिक से अधिक 400 बार मुस्कुराते हैं
-
3:11 - 3:13आपने कभी सोचा है क्यूँ बच्चों के आस पास रहने से,
-
3:13 - 3:15जो इतना मुस्कुराते हैं,
-
3:15 - 3:18आपको भी मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हैं?
-
3:19 - 3:21स्वीडेन में उपसाला यूनिवर्सिटी में एक नए अध्यनन
-
3:21 - 3:24में पाया गया कि तेवर दिखाना मुश्किल हो जाता है
-
3:24 - 3:26जब हम किसी मुस्कुराते हुए व्यक्ति को देख रहे हों
-
3:26 - 3:28आप पूछिए, क्यूँ ?
-
3:28 - 3:30क्यूंकि मुस्कुराना विकासमूलक रूप से संक्रामक है,
-
3:30 - 3:32और ये दबा देता है वो नियंत्रण
-
3:32 - 3:35जो हमारा अपने चेहरे की पेशियों पर होता है
-
3:35 - 3:37मुस्कुराहट की नक़ल करना
-
3:37 - 3:39और उसे प्राक्रतिक रूप से अनुभव करना
-
3:39 - 3:43हमें समझने में मदद करता है कि हमारी मुस्कान असली है या नकली
-
3:43 - 3:45तो हम समझ सकते हैं भावनात्मक स्थिति
-
3:45 - 3:47मुस्कुराने वाले की.
-
3:47 - 3:49नक़ल पर एक नये अस्ध्ययन में,
-
3:49 - 3:52फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ़ क्लेरमोंट - फेरांड में,
-
3:52 - 3:54व्यक्तियों को निर्णय लेने को बोला गया
-
3:54 - 3:56कि एक मुस्कान असली है या नकली,
-
3:56 - 3:58जब उन्होंने अपने मुहं में एक पेंसिल पकड़ी हो
-
3:58 - 4:00मुस्कान वाली मॉस-पेशियाँ दबाने के लिए.
-
4:00 - 4:03पेंसिल के बिना, लोग ठीक आंकलन कर पाए
-
4:03 - 4:05लेकिन मुहं में पेंसिल रखने पर
-
4:05 - 4:08जो मुस्कान उन्होंने देखी, वो उसकी नक़ल नहीं कर पाए
-
4:08 - 4:10तब उनका आंकलन सही नहीं हुआ
-
4:10 - 4:12(हंसी)
-
4:12 - 4:15"द ओरिजिन ऑफ़ स्पिशिस" में उद्विकास के सिद्धांत के साथ
-
4:15 - 4:17चार्ल्स डार्विन ने
-
4:17 - 4:19द फेशियल फीडबैक रिस्पोंस थिओरी भी लिखी
-
4:19 - 4:21उनका सिद्धांत व्यक्त करता है
-
4:21 - 4:23कि मुस्कुराने की क्रिया स्वयं में ही
-
4:23 - 4:25हमें बेहतर महसूस करवाती है
-
4:25 - 4:27बजाये बस अच्छा महसूस करने का
-
4:27 - 4:29एक परिणाम होने के.
-
4:29 - 4:31अपने शोध में
-
4:31 - 4:34डार्विन ने वास्तव में दृष्टान्त दिया एक फ़्रांसिसी स्नायु-विशेषज्ञ, गुइल्लौमे दुचेन्ने का
-
4:34 - 4:37जो विद्युती झटकों का प्रयोग चेहरे के मॉस पेशियों पर करता था
-
4:37 - 4:39मुस्कराहट प्रवृत करने और बढाने में
-
4:39 - 4:41कृपया घर में इसकी कोशिश न करें
-
4:41 - 4:43(हंसी)
-
4:43 - 4:45एक सम्बंधित जर्मन शोध में,
-
4:45 - 4:47शोध कर्ताओं ने ऍम आर आई ईमाजिंग का प्रयोग किया
-
4:47 - 4:49मस्तिष्क की गतिविधि मापने के लिए
-
4:49 - 4:52बोटोक्स डालने के पहले और बाद
-
4:52 - 4:55मुस्कान दबाने के लिए.
-
4:55 - 4:57इस जांच परिणाम नें डार्विन के सिद्धांत की पुष्टि की पुनर्निवेशन स्नायु संबन्धी
-
4:57 - 4:59ये दिखा कर कि चेहरे की अतिपुष्टि
-
4:59 - 5:01स्नायु सम्भंधी प्रसंस्करण को परिवर्तित करता है,
-
5:01 - 5:03दिमाग के भावनात्मक सार को
-
5:03 - 5:06इस तरह से कि हम बेहतर महसूस करते हैं जब हम मुस्कुराते हैं.
-
5:07 - 5:09मुस्कुराना हमारे मस्तिष्क के पुरूस्कार प्रकिया को उत्तेजित करता है
-
5:09 - 5:11ऐसे, जैसे की चोकलेट भी
-
5:11 - 5:14जो एक जाना-माना आनंद लाने वाला तत्व है,
-
5:14 - 5:16उसकी तुलना नहीं कर सकती
-
5:16 - 5:19ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने पाया कि एक मुस्कान
-
5:19 - 5:22उस स्तर का मस्तिष्कउत्तेजन पैदा करता है
-
5:22 - 5:25जितना 2000 चोक्लेट करते हैं
-
5:25 - 5:27(हंसी)
-
5:27 - 5:30रुकिए. इसी शोध में पाया गया
-
5:30 - 5:32कि मुस्कुराना हमें उतना उत्तेजित करता है
-
5:32 - 5:37जितना हम 16,000 पौंड्स नकद में मिलने पर होते हैं
-
5:37 - 5:39ये ऐसे है जैसे एक मुस्कान के २५ हज़ार.
-
5:39 - 5:41ये बुरा नहीं है .
-
5:41 - 5:43और इसके बारे में ऐसे सोचिये
-
5:43 - 5:4525,000 गुणा 400
-
5:45 - 5:47बहुत सारे बच्चे
-
5:47 - 5:50रोज़ मार्क जकरबर्ग जैसा महसूस करते हैं
-
5:50 - 5:52और चोकलेट के विपरीत
-
5:52 - 5:55बहुत मुस्कुराना आप को असल में अधिक सेहतमंद बना सकता है
-
5:55 - 5:57मुस्कुराना मदद करता है घटाने में
-
5:57 - 5:59तनाव बढाने वाले हारमोन के स्तर को
-
5:59 - 6:02जैसे कॉर्टिसोल, अद्रेनालिन और डोपामीन,
-
6:02 - 6:04मनोदशा अच्छा करने वाले हर्मोंनस के स्तर को बढाता है
-
6:04 - 6:06जैसे एन्दोफ्राइन
-
6:06 - 6:08और, कुल-मिलाकर रक्त-चाप को घटाता है.
-
6:08 - 6:10और अगर ये भी काफी ना हो,
-
6:10 - 6:12तो मुस्कुराना सच में अच्छा दिखता है
-
6:12 - 6:14दूसरों को.
-
6:14 - 6:16पेन्न स्टेट यूनिवर्सिटी में एक नए शोध
-
6:16 - 6:18में पाया गया कि जब आप मुस्कुराते हैं
-
6:18 - 6:21आप ना केवल ज्यादा पसंद आते हैं और विनीत लगते हैं
-
6:21 - 6:25बल्कि आप ज्यादा सक्षम भी लगते हैं
-
6:25 - 6:27तो जब भी आप अच्छे और सक्षम दिखना चाहें,
-
6:27 - 6:29अपना तनाव कम करना चाहें
-
6:29 - 6:31या अपनी शादी-शुदा जीवन को बेहतर बनाना चाहें
-
6:31 - 6:34या बस ये महसूस करना चाहें के आपने अभी एक अच्छे चाकलेट का पूरा पैकेट खाया
-
6:34 - 6:37बिना कैलोरी लेने का नुक्सान उठाये
-
6:37 - 6:39या जैसे आपको एक जेब में २५ हज़ार मिल गए हों
-
6:39 - 6:42अपनी एक पुरानी जैकेट में जिसे आपने सालों से ना पहना हो
-
6:42 - 6:46या जब भी आप एक असामान्य शक्ति का प्रयोग करना चाहें
-
6:46 - 6:49जो आपकी और आपके आस पास लोगों की मदद करे
-
6:49 - 6:52अधिक लम्बी, स्वस्थ और खुश जीवन जीने में,
-
6:52 - 6:54मुस्कराहट
-
6:54 - 7:05(अभिवादन)
- Title:
- रौन गुटमान : मुस्कराहट की छुप्पी हुई शक्ति
- Speaker:
- Ron Gutman
- Description:
-
रौन गुटमान मुस्कराहट पर काफी शोधों की समालोचना करते हैं और कुछ आश्चर्य-जनक परिणामों का खुलासा करते हैं. क्या आप जानते थे कि आपकी मुस्कान से पूर्वानुमान लगा सकते हैं के आप कितना जियेंगे - और कि एक सरल सी मुस्कान का आपकी सुख समृधि पर गौर करने लायक प्रभाव डालती है? तैयार हो जाईये आपने चेहरे के कुछ मॉस-पेशियों को हिलाने के लिए जब आप इस विकासमूलक और संक्रमक व्यवहार के बारे में जानेंगे
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 07:06