-
वेल्स एक छोटा,
लेकिन प्रगतिशील देश है।
-
दुनिया का एकमात्र देश
-
जिसने भावी पीढ़ियों के
-
हितों की रक्षा के लिए कानून बनाया है
-
एकमात्र देश जिसने किसी को नियुक्त किया है
-
जो स्वतंत्र रूप से इसकी देखरेख करता है।
-
दुनिया भर में, हमारी व्यवस्थाएँ
चाहे वह सरकार की हों, राजनीति की,
-
या अर्थव्यवस्था की,
दूर का सोचने की प्रवृत्ति नहीं रखतीं।
-
और अक़सर, जो निर्णय लिये जाते हैं
-
भावी पीढ़ियों और हमारे ग्रह
के हितों के प्रतिकूल होते हैं।
-
परन्तु वेल्स में, हम कानून पारित कर
इसे बदलने का प्रयास कर रहे हैं,
-
जिसके लिए न सिर्फ़ हमारी सरकार को
-
बल्कि हमारे सभी मुख्य
सार्वजनिक संस्थानों को
-
यह प्रदर्शित करना होगा
कि कैसे दूर का सोच रहे हैं
-
और वह जो निर्णय लेते हैं
वह कैसे उनको नुकसान नहीं पहुँचाएँगे
-
जिन्होंने अभी जन्म भी नहीं लिया।
-
और इसलिए पाँच बच्चों की माँ के
-
और दुनिया की एकमात्र
भावी पीढ़ी आयुक्त के रूप में
-
मैं आज आपके साथ
वह सीख बाँटना चाहती हूँं
-
जो उन प्रयासों के से हमें मिली है
-
जिनसे हमें जैसा विश्व मिला था
हम उससे बेहतर छोड़ के जा सकें।
-
सबसे पहले तो
आपको लोगों को साथ लेकर चलना होगा
-
दूरगामी लक्ष्य निर्धारित करने के लिए।
-
उनको पूछिए, "आप अपने बच्चों
और अपने नाती-पोतों के लिए
-
कैसा वेल्स और विश्व
छोड़कर जाना चाहते हैं?"
-
हमने एक राष्ट्रीय विमर्श किया
कि कैसा वेल्स हम चाहते हैं,
-
और लोगों ने कहा, "हम कम कार्बन
वाली अर्थव्यवस्था चाहते हैं।
-
हम चाहते हैं कि लोगों को स्वस्थ रहने में
आप हमारी मदद करें,
-
बजाय कि उनके बीमार पड़ने पर ही
उनका इलाज हो।
-
हम संपर्कशील समुदाय और अधिक
समानता वाला वेल्स चाहते हैं
-
और हमारी सरकार ने
यह हासिल करने के लिए
-
सात राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्य
निर्धारित करने का कानून बनाया।
-
हर संस्था को दिखाना होगा
कि वह कैसे लक्ष्यों को हासिल कर रहे हैं,
-
और वह मुझे जवाबदेह हैं।
-
हमें स्वस्थ रहने के विभिन्न पहलुओं के
-
अंतरसंबंधों पर केन्द्रित होना है।
-
आपको अक़सर विमर्श करना होगा
कि यह पर्यावरण के लिए ही नहीं
-
बल्कि जन स्वास्थ्य के लिए भी
इतना महत्वपूर्ण क्यों है
-
वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से निपटने के लिए
-
कार्यबल में विविधता आर्थिक समृद्धि के लिए
क्यों उतनी ही महत्वपूर्ण है
-
जितनी की असमानता मिटने के लिए।
-
हमारी संस्थाओं का यह कानूनी कर्तव्य है
-
कि लघु-काल के समाधानों से आगे बढ़ा जा सके
-
उन संपर्कों की पहचान की जा सके
-
असामान्य संदिग्धों के साथ निबटते हुए।
-
और इसलिए हम देख रहे हैं वेल्स में अस्पताल
-
राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान
के साथ काम कर रहे हैं
-
ताकि उनके स्थलों पर
प्रकृति के लिए स्थान बनाया जा सके।
-
हम अब दफ्तरों को
या पर्यावरणीय संस्थाओं को
-
बाल्य विविधता के समाधान के लिए
मदद करता देख रहे हैं।
-
स्वास्थ को अपना माप बनाइये।
-
हर चीज़ का परीक्षण करें
जिससे चारों स्तंभ सुखी रहें:
-
सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक।
-
क्योंकि लम्बे समय से
-
सरकारों ने अपनी सफलता को
-
आर्थिक विकास और
योजित सकल मूल्य पर मापा है।
-
लेकिन वेल्स में, हमारी सफलता के माप
-
हमारे सात स्वास्थ के लक्ष्यों पर
आधारित हैं।
-
तो जब सरकार ने सोचा
कि एक नया हाईवे बनाने में
-
1.4 बिलियन पाउंड खर्च करना
अच्छा विचार है
-
इन स्वास्थ के मापों का प्रयोग करने से
उन्हें यह पता चल गया
-
कि वास्तव में यदि आप
जनस्वास्थ्य बेहतर करना चाहते हैं,
-
यदि आप कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को
हासिल करना चाहते हैं
-
यदि आप प्रकृति का संरक्षण करना चाहते हैं
और अगर आप अपने संसाधनों को
-
सबसे काम आय वाले लोगों पर
प्रयोग करना चाहते हैं
-
तो सबसे अच्छा विकल्प होगा
-
सार्वजनिक परिवहन और सक्रिय यातायात।
-
और इसलिए वह यही कर रहे हैं।
-
स्वास्थ के लिए अधिकतम योगदान करने को
-
अपना उद्देश्य बनाएँ।
-
तो जब कोविड के बाद,
हम हरित रोजगारों
-
और घरों में काम ऊर्जा वाले उपायों के लिए
आर्थिक प्रोत्साहन की योजनाएँ देखते हैं
-
यह निश्चित ही अच्छे विचार हैं।
-
पर यह सुनिश्चित करें कि आप
उन नौकरियों को उनकी ओर लक्षित करें
-
जो श्रम बाजार से सबसे दूर हैं
-
नहीं तो आप समानता बढ़ाने के
अवसरों को खो देंगे।
-
आप अपनी योजनाओं के बारे में
समग्र रूप से सोचें।
-
अपने नये अस्पतालों में
सोलर पैनल लगाकर कार्बन बचाकर
-
उसको कहीं और खर्च ना कर दें,
-
यह ना सोच कर कि आपके मरीज़
वहाँ बिना कार्बन उत्सर्जन किये
-
कैसे पहुंचेंगे।
-
हमारी राजधानी कार्डिफ़ में,
-
बाकी दुनिया की तरह ही
-
हम भयभीत हैं,
उच्च वायु प्रदूषण स्तर से
-
लम्बी यात्राओं से,
भीड़भाड़ वाली सड़कों से,
-
और अमीर और गरीब के बीच की
जीवन प्रत्याशा में बड़ी खाई से।
-
तो हम इस अंतर को कम करने के लिए
क्या कर रहे हैं?
-
सबसे पहले तो,
-
ज़रूरत है कि हमारी सार्वजनिक
संस्थाएँ साथ काम करें।
-
और इसके परिणामस्वरूप,
-
स्वास्थ केन्द्र से लेकर
स्थानीय परिषद तक सबने
-
यातायात रणनीति का नेतृत्व
जन स्वास्थ्य सलाहकार को नियुक्त किया है।
-
और जब आप एक परिवहन समस्या को
जन स्वास्थ्य के विचार से देखते हैं
-
आपको कई तरह के समाधान मिलते हैं।
-
सार्वजनिक संस्थाओं को खुद यह महसूस हुआ,
-
कि वह कार्डिफ़ में
30,000 लोगों को रोज़गार देते हैं
-
इसलिए वह अब अपने कर्मचारियों
को बिना कार्बन उत्सर्जन किये
-
यातायात करने के लिए
प्रोत्साहित कर रहे हैं।
-
हमने दस गुना वृद्धि देखी है
-
पैदल चलने और साइकिल चलाने के लिए
सुरक्षित मार्ग बनाने के निवेश में,
-
हमारा लक्ष्य है साइकिल चलाने
और पैदल चलने के लिए सड़कें बनाना
-
उन क्षेत्रों में जहाँ सबसे ज़्यादा
वायु प्रदूषण है
-
और सबसे निम्न जीवन प्रत्याशा है।
-
और कार्डिफ में
डॉक्टर पर्चा लिख सकते हैं
-
केवल दवाई के लिए ही नहीं
बल्कि निःशुल्क किराए की साइकिल के लिए भी
-
उनके लिए जिनको
शारीरिक गतिविधि बढ़ने से लाभ पहुँचेगा।
-
और जब हमने साइकिल के
लिए सड़कें बनाईं
-
हमने अच्छी जलनिकास व्यवस्था भी बनाईं
-
जिससे 40,000 क्यूबिक मीटर से भी
अधिक पानी का निकास
-
प्रकृति-आधारित समाधानों के माध्यम द्वारा
-
एक तंग जल निकासी प्रणाली से हट चुका है,
-
और ऐसा करते हुए,
हमने प्रकृति के लिए जगह बनायी है।
-
हमने स्वच्छ और हरित समुदाय बनाया,
-
और हमने कंक्रीट के जंगलों को बदल डाला।
-
और जब आप इन क्षेत्रों से
शहर के बीच की ओर बढ़ते हैं,
-
आपका सामना उन क्षेत्रों से होता है
जो यातायात के लिए बंद हैं
-
जहां लोग मिल सकते हैं
और व्यापार कर सकते हैं
-
हमारे मध्ययुगीन महल के वैभव के बाहर।
-
तो ऐसे हम वेल्स में जो भी करते हैं
उसमें स्वास्थ को शामिल कर रहे हैं।
-
ऐसे हम भावी पीढ़ियों के
हितों को सुरक्षित कर रहे हैं।
-
इस तरह हम आज काम कर रहे हैं
एक बेहतर कल के लिए।