अरियाना हफिंटन : सफल होना चाहते हैं? नींद ज़्यादा लीजिए.
-
0:00 - 0:02मेरा शानदार सुझाव
-
0:02 - 0:04दरअसल एक बहुत, बहुत ही छोटा सा निश्कर्ष है
-
0:04 - 0:06जो पट खोल सकती है
-
0:06 - 0:09ऎसे करोड़ों बड़ी योजनाओं की
-
0:09 - 0:12जो इस समय हमारे अंदर सोई पड़ी हैं.
-
0:12 - 0:14और मेरा वो छोटा सा सुझाव, जिससे ये सब कुछ संभव हो पाएगा,
-
0:14 - 0:16है नींद.
-
0:16 - 0:18(ठहाका)
-
0:18 - 0:22(तालियाँ)
-
0:22 - 0:25इस कमरे में बहुत व्यस्त कैरियर वाली सफल महिलाएँ हैं.
-
0:26 - 0:28कमरे भर
-
0:28 - 0:31कम नींद की मारी महिलाएँ.
-
0:31 - 0:33मैंने भुगत कर जाना
-
0:33 - 0:35कि नींद का क्या महत्व है.
-
0:35 - 0:37क़रीब ढाई साल पहले,
-
0:37 - 0:39मैं मारे थकान के बेहोश हो गई.
-
0:39 - 0:42मेरा सर मेज़ से टकरा गया, मेरी ढुड्डी की हड्डी टूट गई,
-
0:42 - 0:45मुझे दाहिने आँख पर पाचँ टाँकें पड़े.
-
0:45 - 0:47और तब मैंने शुरु की
-
0:47 - 0:50नींद के मूल्य को फिर से समझने की यात्रा.
-
0:50 - 0:52इस कोशिश में,
-
0:52 - 0:54मैंने इस पर अध्ययन किया,
-
0:54 - 0:56चिकित्सकों और शोधकर्ताओं से मुलाक़ात की,
-
0:56 - 0:58जिसके बाद मैं आपको बता सकती हूँ कि
-
0:58 - 1:01एक सफल,
-
1:01 - 1:03उर्जा भरी, ज़्यादा ख़ुशहाल ज़िन्दगी पाने का रास्ता है
-
1:03 - 1:06पर्याप्त नींद लेना.
-
1:06 - 1:11(तालियाँ)
-
1:11 - 1:14और अब हम महिलाएँ, इस महिलावादी मुद्दे
-
1:14 - 1:17पर आन्दोलन का रास्ता दिखाएँगी.
-
1:18 - 1:21यूँ कह लीजिए कि हम सोते सोते शीर्ष तक पहुँचेंगे.
-
1:21 - 1:23(ठहाका)
-
1:23 - 1:28(तालियाँ)
-
1:28 - 1:30क्योंकि दुर्भाग्य से,
-
1:30 - 1:32पुरुषों के लिए
-
1:32 - 1:35कम नींद लेना पुरुषत्व की निशानी बन गई है.
-
1:36 - 1:38हाल ही में मैं एक ऎसे शख्स के साथ डिनर पर गई थी
-
1:38 - 1:40जिन्होने बड़ी डींगें हाँकी कि
-
1:40 - 1:42पिछली रात वो बस चार घंटे सोए.
-
1:42 - 1:45मुझे लगा कि मैं उनसे कहूँ -- हालाकिं मैंने कहा नहीं --
-
1:45 - 1:47पर मेरा मन हुआ कहने का कि, 'जानते हैं?
-
1:47 - 1:49अगर आपने पाँच घंटे सोए होते,
-
1:49 - 1:52तो ये डिनर कुछ कम उबाऊ होता.'
-
1:52 - 1:55(ठहाका)
-
1:55 - 1:57आजकल कम नींद लेने की
-
1:57 - 1:59होड़ चली है.
-
1:59 - 2:02ख़ासकर यहाँ, वाशिंगटन में, अगर आप किसी से ब्रेकफास्ट पर मिलना चाहें,
-
2:02 - 2:04और पूछें, 'आठ बजे कैसा रहेगा?'
-
2:04 - 2:06मुमकिन है कि वो आपसे कहे, 'मेरे हिसाब से आठ बजे मतलब काफी देर हो जाएगी,
-
2:06 - 2:08खैर ठीक है, तब तक मैं एक गेम टेनिस का
-
2:08 - 2:11और कुछ मीटिंग कर लूँगा, फिर आपसे आठ बजे मिलता हूँ.'
-
2:11 - 2:13उन्हें लगता है कि इस सब का मतलब है
-
2:13 - 2:16कि वो बहुत ज़्यादा व्यस्त और कार्यक्षम हैं,
-
2:16 - 2:19पर सच ये है कि ऎसा बिलकुल नहीं है,
-
2:19 - 2:21क्योंकि हम ने आज तक
-
2:21 - 2:23ऎसे बहुत से प्रतिभाशाली नेताओं को देखा है
-
2:23 - 2:26व्यवसाय में, अर्थ-व्यवस्था में, राजनीति में,
-
2:26 - 2:29जिन्होने बहुत ख़राब निर्णय लिए.
-
2:29 - 2:31तो सिर्फ आई.क्यु ज़्यादा होने का मतलब
-
2:31 - 2:34ये नहीं कि आप अच्छे नेता भी बन जाते हैं,
-
2:34 - 2:36क्योंकि नेतृत्व-क्षमता का सार ये है
-
2:36 - 2:38कि आप हिमशैल को
-
2:38 - 2:41टाईटैनिक से टकराने से पहले ताड़ सकें.
-
2:41 - 2:44हमने ऎसे बहुत हिमशैल देखें हैं
-
2:44 - 2:46हमारे टाईटैनिकों से टकराते हुए.
-
2:46 - 2:48सच कहूँ तो मुझे लगता है कि
-
2:48 - 2:50अगर लेमैन ब्रदर्स (लेमैन भाई)
-
2:50 - 2:52लेमैन ब्रदर्स एंड सिसटर्स (लेमैन भाई एवं बहनें) होते,
-
2:52 - 2:54तो शायद वो आज भी चल रहे होते.
-
2:54 - 2:57(तालियाँ)
-
2:57 - 2:59क्योंकि जिस समय सारे भाई
-
2:59 - 3:0224 घंटे, सातों दिन ज़बर्दस्त संपर्क साधन में व्यस्त होते,
-
3:02 - 3:05उसी समय शायद उनकी किसी बहन को हिमशैल दिख जाता,
-
3:05 - 3:09क्योंकि वो साड़े सात या आठ घंटे की भरपूर नींद लेकर
-
3:09 - 3:11पूरे परिदृश्य को समझने में
-
3:11 - 3:13सक्षम होती.
-
3:13 - 3:15आज जहाँ हम
-
3:15 - 3:17विश्व में एकाधिक समस्याओं
-
3:17 - 3:20से जूझ रहे हैं, तब
-
3:20 - 3:23जो उपाय व्यक्तिगत स्तर पर
-
3:23 - 3:26ज़्यादा ख़ुशी, आभार,
-
3:26 - 3:28और सार्थकता से हमारे जीवन को भर दे
-
3:28 - 3:31और हमारे जीवनयापन के लिए भी सबसे लाभकर हो,
-
3:31 - 3:34वही पूरे विश्व के लिए भी सबसे अच्छा होगा.
-
3:34 - 3:37इसलिए मैं आपसे अनुरोध करती हूँ
-
3:37 - 3:39कि अपनी आँखें बंद कीजिए
-
3:39 - 3:41और उन अनोखे विचारों को ढूँढ निकालिए
-
3:41 - 3:43जो हमारे अंदर छुपी हैं,
-
3:43 - 3:46अपने मशीनों को बंद करिए, और नींद की ताक़त को जानिए.
-
3:46 - 3:48धन्यवाद.
-
3:48 - 3:50(तालियाँ)
- Title:
- अरियाना हफिंटन : सफल होना चाहते हैं? नींद ज़्यादा लीजिए.
- Speaker:
- Arianna Huffington
- Description:
-
इस छोटे से सम्भाषण में अरियाना हफिंटन बड़े विचार जगाने वाली एक छोटी सी सोच रखती हैं : रात की अच्छी नींद की ताक़त. नींद में कमी की डींगें हाँकने के बजाए वो हमें आँखें बंद कर बड़े परिदृश्य को देखने को कहती हैं. हम अच्छी नींद लेकर अपनी उत्पादकता, खुशियाँ और निर्णय क्षमता को बेहतर कर सकते हैं.
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 03:50