-
♪[संगीत] ♪
-
♪[भारतीय संगीत] ♪
-
-[एलेक्स] तो आज हम
-
बलास्सा सेम्युलसन प्रभाव के विवरण
और उसका फायदा उठाने के लिए
-
भारत में हैं।
-
हम क्रय शक्ति क्षमता सुधारों के बारे में
-
थोड़ा और समझेंगे,
-
और ये जानेंगे कि वे महत्वपूर्ण क्यों हैं।
-
तो, इस मोबाइल फ़ोन की दुकान को देखते हैं
-
और इन्हें कुछ कीमतों
के बारे में पूछते हैं।
-
आ जाओ!
-
-[एलेक्स] नमस्ते!
-
-[दुकानदार] नमस्ते।
-
-[एलेक्स] तो, आप मुझे अपने कुछ
अच्छे फ़ोन दिखाएँगे?
-
-[दुकानदार] हाँ। यह सबसे अच्छा वाला है...
-
एप्पल... नया वाला, सेवेन प्लस।
-
-[एलेक्स] बढ़िया। यह तो बढ़िया दिखता है।
-
तो, यह कितने का है?
-
-[दुकानदार] यह 72,000। यह 72,000 का है।
-
-[एलेक्स] महंगा!
-
-[दुकानदार] नहीं, सस्ता है...
अब यह सस्ता है।
-
-[एलेक्स] 70,000 रूपए...
वह तो 1,000 डॉलर हो गए...
-
कम से कम उतने, शायद अमरीका में
-
जितना दोगे उससे थोड़ा ज़्यादा।
-
और यह सही भी है,
-
क्योंकि यह वस्तु व्यापार योग्य है।
-
व्यापार योग्य वस्तुएँ लगभग
समान कीमत पर
-
संसार भर में बेची जाती हैं।
-
क्योंकि अगर यह यहाँ पर सस्ता होता,
-
लोग इसे यहाँ पर खरीदते,
-
और अमरीका में बेचते।
-
अन्तरपणन का अर्थ है वे वस्तुएँ
जिनका आसानी से व्यपार किया जा सके...
-
जो हर जगह लगभग
समान कीमत पर बिकती हैं।
-
अब जब सेवाओं की बात आती है,
-
तो स्थिति भिन्न है।
-
सेवाओं का व्यापार करना कठिन होता है।
-
और इसका मतलब है कि सेवाओं की कीमतें,
-
श्रम की कीमत...
-
संसार के विभिन्न भागों में
भिन्न हो सकती है।
-
वास्तव में, मुझे बाल कटवाने हैं!
-
आओ चलें!
-
♪[भारतीय संगीत] ♪
-
-[एलेक्स] नमस्ते!
-[नाई] हेलो, आप कैसे हैं, श्रीमान?
-
-[एलेक्स] बढ़िया। आज बाल कटवाऊँगा।
-[नाई] आइए बैठिए।
-
-[एलेक्स] बढ़िया।
-
-[नाई] ठीक है, श्रीमान।
-
-[एलेक्स] बहुत अच्छा!
-
धन्यवाद।
-
बढ़िया बाल काटे हैं,
-
और क्या ज़बरदस्त सिर की मालिश की।
-
और कीमत बस 50 रुपए।
-
यह तो अमरीका के एक डॉलर से भी कम है।
-
राजू अमरीका के किसी नाई से कम नहीं है,
-
पर वह काफ़ी कम कमाता है।
-
शायद राजू अमरीका आकर अपना श्रम
-
10 डॉलर प्रति घंटा बेचना चाहेगा
-
बजाय इसके कि भारत में
10 डॉलर या उससे भी कम कमाए।
-
पर श्रम गतिहीन है।
-
बहुत से कानून उसे
गतिशील होने से रोकते हैं।
-
परिणामस्वरूप, श्रम की कीमत संसार भर में
-
भिन्न हो सकती है,
-
और इसका अर्थ है कि गतिहीन सेवाओं की
-
कीमत...
-
केवल बाल काटना ही नहीं,
बल्कि घर की सफाई,
-
टैक्सी सेवाएँ,
-
मालिश करना...
-
ये सभी निर्धन देशों में अधिक सस्ती हैं।
-
निर्धन देशों में सेवाएँ
सस्ती होने के तथ्य को
-
अक्सर बलास्सा-सेम्युलसन प्रभाव
कहा जाता है,
-
बेला बलास्सा और पॉल सेम्युलसन ने
-
इस तथ्य पर रोशनी डाली और इसे गहराई से
-
समझाने के लिए मॉडल बनाए।
-
निर्धन देशों में सेवाएँ सस्ती होने का
-
यह भी अर्थ है
कि औसतन कीमतें कम होती हैं...
-
कीमत स्तर निम्न होता है।
-
इसका अर्थ है कि निर्धन देश में
-
प्रत्येक डॉलर की क्रय शक्ति अधिक होती है।
-
जब सकल घरेलू उत्पाद की तुलना करना चाहें,
-
या हम विभिन्न देशों के जीवन स्तर की
तुलना करना चाहें,
-
हमें विभिन्न क्रय शक्तियों को
-
ध्यान में रखना होगा।
-
और यह हमें ले जाता है
-
क्रय शक्ति समताओं में सुधार के
अगले वीडियो की ओर।
-
धन्यवाद।
-
-[वाचक] आप अर्थशास्त्र के
गुरू बनने वाले हैं।
-
अभ्यास के कुछ सवाल करना ना भूलें
ताकि यह वीडियो याद रहे।
-
या, अगर आप अधिक विकास अर्थशास्त्र
के लिए तैयार हैं,
-
तो अगले वीडियो पर क्लिक करें।
-
अभी यहीं हैं?
-
मार्जिनल रेवोल्यूशन यूनिवर्सिटी
के और वीडियो भी देखें।
-
♪[संगीत] ♪