ईरानी रिफ़्यूजी ऑलिंपिक स्वप्न सच करने की आशा करता है
-
0:01 - 0:06ईरानी सईद फ़जलूला का ध्यान एक लक्ष्य
पर केन्द्रित है -
0:06 - 0:10वह है रिफ़्यूजी ओलंपिक दल के सदस्य
के रूप में टोक्यो में प्रतिस्पर्धा करना। -
0:14 - 0:17मुझे बेहद गर्व होगा,
शरणार्थी के रूप में जीवन आसान नहीं है -
0:17 - 0:19बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते।
-
0:20 - 0:25अपने जीवन की रक्षा के लिए 2015 में
बाल्कन से हो कर सईद ईरान से भाग निकला। -
0:25 - 0:28विश्व केनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप के दौरान
-
0:28 - 0:31उसने मिलान कैथेड्रल के सामने एक सेल्फ़ी ली,
-
0:31 - 0:34ईरानी शासन ने उस पर
ईसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाया, -
0:35 - 0:36जिसके लिए मृत्यु दंड का प्रावधान है।
-
0:37 - 0:39उसने कार्ल्श्रुहे में नया घर पाया।
-
0:40 - 0:43उसने अपने जीवन के पिछले 17 वर्ष
प्रतियोगी खेलों को समर्पित किए हैं, -
0:44 - 0:48जर्मनी में बसने के बाद से
कायाकिंग उसकी उच्चतम प्राथमिकता रही है। -
0:51 - 0:53सोमवार से शनिवार तक हमारे प्रतिदिन
-
0:53 - 0:58तीन या चार प्रशिक्षण सत्र होते हैं,
जिनमें से प्रत्येक एक से डेढ़ घंटे का है। -
0:58 - 1:01हमें सदैव बुधवार को
आधे दिन की छुट्टी मिलती है, -
1:01 - 1:05मगर हमारी हमेशा फ़िटनेस ट्रेनिंग, दौड़ना,
और पैडल सत्र चलते रहते हैं। -
1:10 - 1:12सईद फ़जलूला को
1996 ऑलिंपिक कायाक चैंपियन, -
1:12 - 1:16डेटलेफ़ होफमान में एक दोस्त मिला है,
-
1:17 - 1:20जब भी सईद को प्रेरणा की आवश्यकता होती है,
वह उसे देता है। -
1:24 - 1:26डेढ़ महीने पहले में डिप्रेस्ड था,
-
1:26 - 1:29मैं डेटलेफ़ के पास आया और बताया
कि मैं छोड़ना चाहता हूँ -
1:30 - 1:32मगर मैंने डेटलेफ़ से ढेरों बातें कीं।
-
1:35 - 1:38वह मुझे स्थानापन्न पिता समझता है।
-
1:39 - 1:44उसके ठीक ठीक शब्द हैं कि 8वां या 9वां
बहुत बढ़िया होगा मगर प्लीज़ छोड़ना मत। -
1:45 - 1:46और मैंने कहा, ठीक है,
-
1:46 - 1:50मेरे पास यही एक मौका है जिसे
मैं अपना हुनर दिखाने के लिए प्रयोग करूंगा, -
1:50 - 1:52मैं बस इतना ही कर सकता हूँ।
-
1:52 - 1:54यह सच में कारगर हुआ,
-
1:57 - 1:59क्योंकि उसने विश्व कप जीत लिया,
-
1:59 - 2:03और उसे आशा रहेगी कि वह टोक्यो में भी
अपनी पूरी कोशिश कर सकेगा।
- Title:
- ईरानी रिफ़्यूजी ऑलिंपिक स्वप्न सच करने की आशा करता है
- Description:
-
लगभग 8,000 खिलाड़ी पहले ही टोकियो ओलिंपिक्स के लिए योग्यता प्राप्त कर चुके हैं। 2016 में रियो की तरह, टोकियो में भी एक विशेष टीम होगी: रिफ़्यूजी ऑलिंपिक टीम। छप्पन आईओसी छात्रवृत्ति धारक ओलिंपिक्स में भाग लेने की आशा करते हैं, जिनमें एक है ईरानी रिफ़्यूजी सईद फ़जलूला।
- Video Language:
- English
- Team:
Amplifying Voices
- Project:
- Diversity and Equality
- Duration:
- 02:09
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Iranian refugee hopes to fulfill Olympic dream | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Iranian refugee hopes to fulfill Olympic dream | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for Iranian refugee hopes to fulfill Olympic dream | |
![]() |
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for Iranian refugee hopes to fulfill Olympic dream | |
![]() |
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for Iranian refugee hopes to fulfill Olympic dream | |
![]() |
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for Iranian refugee hopes to fulfill Olympic dream |