< Return to Video

लुप्तप्राय प्रजातियाँ | पर्यावरण और पारिस्थितिकी | जीवविज्ञान | फ्यूज़स्कूल

  • 0:06 - 0:08
    आप शायद कुछ लुप्तप्राय प्रजातियों
    के नाम बता सकते हैं -
  • 0:09 - 0:12
    जैसे ध्रुवीय भालू, नीली व्हेल
    और काला गैंडा
  • 0:13 - 0:15
    किंतु कई और भी हैं जिन पर अधिक
    ध्यान नहीं दिया जाता है।
  • 0:15 - 0:19
    वर्तमान में लगभग 16,500 पशु और पौधे हैं
  • 0:19 - 0:20
    जो लुप्‍तप्राय हैं।
  • 0:20 - 0:21
    एक लुप्तप्राय प्रजाति वह है
  • 0:21 - 0:24
    जो विलुप्त होने के कगार पर है,
  • 0:24 - 0:27
    यह तब होता है जब उस प्रजाति का
    कोई भी सदस्य जीवित नहीं रहता है।
  • 0:28 - 0:31
    प्रतिदिन बहुत सारी प्रजातियां
    विलुप्त हो रही हैं।
  • 0:31 - 0:34
    कभी-कभी यह प्राकृतिक कारणों
    से होता है -
  • 0:34 - 0:37
    आखिर विलुप्त होना क्रमिक विकास
    का हिस्सा है;
  • 0:38 - 0:39
    [वनों की कटाई]
  • 0:40 - 0:42
    किंतु मानवीय गतिविधि कहीं अधिक
    उत्तरदायी है।
  • 0:42 - 0:43
    [अवैध शिकार]
  • 0:43 - 0:45
    [शहरों का निर्माण]
  • 0:46 - 0:48
    [प्रदूषण]
  • 0:48 - 0:50
    वास्‍तव में मनुष्‍यों के कारण
  • 0:50 - 0:54
    विलुप्त होने की दर स्वाभाविक की
    तुलना में 1000 से 10000
  • 0:54 - 0:56
    गुना अधिक होने का अनुमान है।
  • 0:56 - 0:57
    यह उच्चतम दर है
  • 0:57 - 1:00
    6.5 करोड़ वर्ष पहले डायनासोर के
    विलुप्त होने के बाद से
  • 1:02 - 1:05
    संरक्षण प्रजातियों की रक्षा का कार्य है
  • 1:05 - 1:06
    विलुप्‍त होने के विरुद्ध।
  • 1:06 - 1:08
    यह जैव विविधता के संरक्षण के बारे में है।
  • 1:08 - 1:12
    जैव विविधता और इसके क्‍या मायने हैं
    यह जानने के लिए
  • 1:12 - 1:14
    इस वीडियो को देखें।
    [जैव विविधता]
  • 1:15 - 1:17
    आपको लग सकता कि यह कौनसी बड़ी बात है।
  • 1:17 - 1:19
    क्यों फर्क पड़ता है
  • 1:19 - 1:22
    यदि किसी प्रजाति की जनसंख्या लुप्‍तप्राय
    होने की कगार तक पहुंच जाए?
  • 1:22 - 1:25
    यदि कम ही प्राणी बचें हैं, जैसे कि
    जन्‍तुआलयों में, तब भी
  • 1:25 - 1:27
    वह प्रजाति फिर से बढ़ सकती है।
  • 1:27 - 1:30
    समस्या यह है कि स्वस्थ जनसंख्या की कुंजी
  • 1:30 - 1:32
    अनुवांशिक भिन्नता है।
  • 1:34 - 1:35
    एक आबादी के भीतर,
  • 1:35 - 1:38
    विभिन्न विशेषताओं की एक विशाल
    विविधता की आवश्‍यकता होती है,
  • 1:38 - 1:41
    ताकि यदि पर्यावरण में बदलाव हो तो
    प्रजातियां उसमें ढल सकें,
  • 1:41 - 1:43
    और विलुप्त होने से बच जाएं।
  • 1:44 - 1:48
    यह तब हो सकता है जब प्रजातियों
    के सभी सदस्यों में समान वंशाणु हों।
  • 1:52 - 1:55
    इसके अलावा एक छोटी सी आबादी में
    अंतःप्रजनन की संभावना अधिक होती है,
  • 1:55 - 1:58
    जहां निकट संबंधी प्रजनन करते हैं।
  • 1:58 - 2:01
    इससे बच्चों को विरासत में मिले
    रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
  • 2:03 - 2:06
    इसलिए, एक प्रजाति के अस्तित्व के लिए
    बड़ी वन्‍य आबादी महत्वपूर्ण है।
  • 2:08 - 2:10
    प्रजातियों के लुप्‍तप्राय होने
    के कई कारण हो सकते हैं।
  • 2:11 - 2:13
    जैसे आवास विनाश,
  • 2:14 - 2:16
    जलवायु परिवर्तन, अधिक मछली पकड़ना,
    या शिकार करना,
  • 2:16 - 2:20
    और आवास में आक्रामक प्रजातियों
    की घुसपैठ,
  • 2:20 - 2:21
    जो मूल निवासी प्रजाति को हरा देते हैं।
  • 2:22 - 2:25
    सभी प्रजातियों के संरक्षण में सहायता
    करना हमारा नैतिक कर्तव्य है,
  • 2:25 - 2:28
    और यह संरक्षण को अंजाम देकर
    किया जाता है।
  • 2:29 - 2:30
    चलिए कुछ तरीके देखते हैं।
  • 2:30 - 2:34
    सबसे पहले, लुप्तप्राय जानवरों को वन्यजीव
    उद्यानों में रखा जा सकता है।
  • 2:34 - 2:35
    इससे उनकी रक्षा होती है।
  • 2:36 - 2:40
    और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए बंदी प्रजनन
    कार्यक्रमों का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • 2:40 - 2:43
    इससे संरक्षण के बारे में लोगों को शिक्षित
    करने में मदद मिलती हैं,
  • 2:43 - 2:45
    कैसे हम सभी लुप्तप्राय प्रजातियों
    की सहायता कर सकते हैं।
  • 2:45 - 2:47
    वे आम जनता की भी सहायता करते हैं
  • 2:47 - 2:50
    इन लुप्तप्राय प्रजातियों के साथ
    भावनात्मक संबंध बनाने में।
  • 2:50 - 2:53
    हालांकि, कैद में जानवरों के नुकसान हैं।
  • 2:53 - 2:55
    जानवर सामान्य जीवन नहीं जीते हैं,
  • 2:56 - 2:57
    और अंतःप्रजनन का खतरा होता है।
  • 2:58 - 3:00
    उनके प्राकृतिक आवास में
    संरक्षित करने का एक तरीका
  • 3:00 - 3:03
    राष्ट्रीय उद्यानों जैसे संरक्षित
    क्षेत्रों का निर्माण करना है।
  • 3:04 - 3:07
    पेड़ों को काटा नहीं जा सकता,
    सड़कें और घर नहीं बनाए जा सकते,
  • 3:07 - 3:09
    और जानवरों का शिकार अवैध है।
  • 3:10 - 3:12
    ये सुनिश्चित करने के लिए
    रेंजरों रखे जाते है।
  • 3:12 - 3:13
    सिर्फ पशु ही नहीं,
  • 3:13 - 3:15
    इससे पौधों को भी खतरा है।
  • 3:15 - 3:19
    आश्‍चर्य की बात है कि 70% पौधों की
    प्रजातियाँ लुप्तप्राय हैं,
  • 3:19 - 3:21
    इसलिए आवश्‍यक है कि हम उन्हें
    भी बचाने में मदद करें।
  • 3:21 - 3:23
    साथ ही संरक्षित क्षेत्रों से,
  • 3:24 - 3:27
    लुप्तप्राय पौधों को बीज एकत्र
    करके संरक्षित किया जाता है
  • 3:27 - 3:28
    और बीज बैंकों में जमा करते है।
  • 3:29 - 3:30
    यदि कोई पौधा विलुप्त हो जाता है,
  • 3:30 - 3:33
    उनकी आबादी को बहाल करने के लिए
    बीजों को उगाया जा सकता है।
  • 3:34 - 3:38
    संक्षेप में, एक लुप्तप्राय प्रजाति वह है
    जो विलुप्त होने के जोखिम में है,
  • 3:38 - 3:40
    जिसका मुख्य कारण मानवीय गतिविधियाँ हैं।
  • 3:41 - 3:43
    कमजोर प्रजातियों की रक्षा करना
    संरक्षण कहलाता है,
  • 3:44 - 3:45
    और ऐसा करने के कई तरीके हैं,
  • 3:45 - 3:48
    वन्‍यजीव उद्यान और संरक्षित
    क्षेत्रों को मिलाकर।
  • 3:49 - 3:51
    यदि आपको वीडियो पसंद आया हो,
    इसे थम्‍स अप दें,
  • 3:51 - 3:53
    और सब्सक्राइब करना न भूलें।
  • 3:53 - 3:56
    आप कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे
    टिप्‍पणी में लिखें ।
  • 3:56 - 3:58
    और हमारा फ्यूजस्कूल ऐप भी देखें।
  • 3:58 - 3:59
    फिर मिलते हैं।
Title:
लुप्तप्राय प्रजातियाँ | पर्यावरण और पारिस्थितिकी | जीवविज्ञान | फ्यूज़स्कूल
Description:

आप शायद कई लुप्तप्राय प्रजातियों के नाम बता सकते हैं - ध्रुवीय भालू, नीली व्हेल और काला गैंडा कुछ ही हैं। किंतु कई और भी प्राणी हैं जिन पर इतना ध्यान नहीं जाता - वर्तमान में लगभग साढे सोलह हज़ार जानवर और पौधे हैं जो लुप्तप्राय हैं।

श्रेय
अनुप्राणन और अभिकल्‍पना: बिंग रिजपर
वर्णन: डेल बेनेट
स्क्रिप्ट: जेम्मा यंग

हमसे मिलें
वेबसाइट: www.fuseschool.org
ट्विटर: https://twitter.com/fuseSchool
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/fuseschool/?hl=en
फेसबुक: http://www.facebook.com/fuseschool

यह ओपन एजुकेशनल रिसोर्स क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत निःशुल्क है: एट्रिब्यूशन-नॉनकमर्शियल CC BY-NC। आपको गैर-लाभकारी, शैक्षिक उपयोग के लिए वीडियो डाउनलोड करने की अनुमति है। यदि आप वीडियो को संशोधित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें: info@fuseschool.org

more » « less
Video Language:
English
Team:
Amplifying Voices
Project:
Environment and Climate Change
Duration:
04:00

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions