< Return to Video

आपको "मोबी डिक" क्यों पढ़ना चाहिए? - साशा मोरेल

  • 0:07 - 0:10
    दो झीलों को अलग करने वाला एक पहाड़।
  • 0:10 - 0:15
    फर्श से छत तक,
    ब्राइडल सैटिन्स से सजा कमरा।
  • 0:15 - 0:19
    नसवार की डिबि का ढक्कन।
  • 0:19 - 0:25
    ये असंबंधित प्रतीत होने वाली छवियां,
    हरमन मेलविले के "मोबी डिक" में एक
  • 0:25 - 0:28
    स्पर्म व्हेल के सिर के दौरे पर ले जाती है।
  • 0:28 - 0:29
    सतह पर,
  • 0:29 - 0:34
    ये किताब कप्तान अहाब की
    मोबी डिक के खिलाफ बदला लेने की कहानी है,
  • 0:34 - 0:37
    वह सफेद व्हेल जिसने अहाब का पैर काटा था।
  • 0:37 - 0:42
    हालांकि किताब में समुद्री डाकू, टाइफून,
    उच्च गति का पीछा,
  • 0:42 - 0:44
    और विशाल विद्रूप है,
  • 0:44 - 0:48
    आपको एक पारंपरिक साहसिक रोमांच
    की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
  • 0:48 - 0:54
    इसके बजाय, ये एक बहुपक्षीय अन्वेषण है,
    न केवल एक व्हेलिंग जहाज पर जीवन के
  • 0:54 - 0:56
    अंतरंग विवरण का,
  • 0:56 - 1:00
    बल्कि मानव और प्राकृतिक इतिहास
    के भी विषयों का,
  • 1:00 - 1:06
    कभी चंचल और दुखद,
    तो कभी हास्यकर और अति आवश्यक।
  • 1:06 - 1:10
    कथावाचक एक सामान्य नाविक है,
    जो हमे इस खोज में मार्गदर्शन देता है।
  • 1:10 - 1:13
    उसका नाम इश्माएल है।
  • 1:13 - 1:16
    इश्माएल ने अपनी कहानी बताना शुरू किया
  • 1:16 - 1:20
    जब उसे जमीनी जीवन से
    दुःख और निराशा हुई
  • 1:20 - 1:23
    और उसने समुद्र में जाने फैसला किया।
  • 1:23 - 1:27
    लेकिन जब उसकी दोस्ती,
    पेसिफिक आइलैंडर क्वेइक से हुई
  • 1:27 - 1:30
    और वह अहाब के पेक्वोड नामक
    जहाज दल में शामिल हुआ,
  • 1:30 - 1:34
    तब इश्माएल, पाठक के लिए,
    एक पारंपरिक चरित्र कम
  • 1:34 - 1:36
    और एक सर्वज्ञ गाइड अधिक बन जाता है।
  • 1:36 - 1:39
    जब अहाब बदला लेने पर जोर देता है
  • 1:39 - 1:42
    और मुख्य अधिकारी स्टारबक,
    उसके साथ तर्क करने की कोशिश करता है,
  • 1:42 - 1:45
    तब इश्माएल हमें
    "उपनगरों को मिला कर, पूरे ब्रह्मांड”
  • 1:45 - 1:50
    के अर्थ की खोज पर ले जाता है।
  • 1:50 - 1:56
    उसके हिसाब से, जीवन का सबसे बड़ा सवाल
    छोटे से बड़े विवरण में ही मिलता है।
  • 1:56 - 2:01
    अपने कथाकार की तरह, मेलविले
    एक बेचैन और उत्सुक इंसान थे,
  • 2:01 - 2:04
    जिन्होंने एक नाविक के रूप में,
    अपनी जवानी में, दुनिया भर में
  • 2:04 - 2:08
    भीषण यात्राओं की एक श्रृंखला कर,
    अपरंपरागत शिक्षा प्राप्त की।
  • 2:08 - 2:11
    उन्होंने १८५१ में "मोबी डिक" प्रकाशित की,
  • 2:11 - 2:15
    जब संयुक्त राज्य अमेरिका का
    व्हेलिंग उद्योग अपने चरम पर था।
  • 2:15 - 2:18
    नान्केट, जहां पेक्वॉड जलयात्रा करता है,
  • 2:18 - 2:22
    वह खूनी वैश्विक उद्योग का
    आकर्षक का केंद्र था
  • 2:22 - 2:26
    जिसने दुनिया की व्हेल आबादी का पतन किया।
  • 2:26 - 2:28
    उनके समय में असामान्य,
  • 2:28 - 2:32
    मेलविले इस उद्योग के
    बदसूरत पक्ष से शरमाये नहीं,
  • 2:32 - 2:35
    यहां तक ​​कि व्हेल के दृष्टिकोण को भी
    एक समय पर उन्होंने लिया,
  • 2:35 - 2:40
    जब उन्होंने कल्पना की कि प्राणियों के लिए
    जहाजों की विशाल छाया के नीचे तैरना
  • 2:40 - 2:43
    कितना भयानक होगा।
  • 2:43 - 2:47
    इश्माएल के विशद विवरणों में,
    लेखक का व्हेलिंग पर प्रत्यक्ष परिचय
  • 2:47 - 2:52
    बार-बार स्पष्ट होता है।
  • 2:52 - 2:55
    एक अध्याय में,
    व्हेल के लिंग की त्वचा
  • 2:55 - 2:58
    एक चालक दल के लिए,
    सुरक्षात्मक कपड़े बन जाती है।
  • 2:58 - 3:03
    अध्याय जो शीर्षक के साथ अप्रमाणिक हैं,
    जैसे "सिस्टर्न एंड बकेटस"
  • 3:03 - 3:06
    वो उपन्यास के सबसे पुरस्कृत हैं
  • 3:06 - 3:11
    जैसे जब इश्माएल, स्पर्म व्हेल के
    सिर निकालने की तुलना दाई के काम से करता है
  • 3:11 - 3:14
    जिसके कारण प्लेटो पर प्रतिबिंब बनते हैं।
  • 3:14 - 3:18
    उलझे हुए व्हेल लाइने
    "हमेशा मौजूद संकट" को उकसाती है,
  • 3:18 - 3:23
    एक मजाकिया प्रतिबिंब
    जो सभी मनुष्यों को उलझाते हैं।
  • 3:23 - 3:30
    वह ज्ञान की विविध शाखाओं पर ग़ौर करता है,
    जैसे कि जूलॉजी, गैस्ट्रोनॉमी, कानून,
  • 3:30 - 3:37
    अर्थशास्त्र, पौराणिक कथाएँ,और धार्मिक
    और सांस्कृतिक परंपराओं की शिक्षा श्रृंखला।
  • 3:37 - 3:42
    पुस्तक लेखन शैली के साथ
    विषय वस्तु पर भी प्रयोग करती है।
  • 3:42 - 3:48
    एक एकालाप में, अहाब शेक्सपियर शैली में
    मोबी डिक को चुनौती देता है:
  • 3:48 - 3:55
    "तेरी ओर मैं घुमु,
    सब नष्ट करने वाली अपराजित व्हेल;
  • 3:55 - 4:01
    आखिर तक तुझसे हाथापाई करू;
    पत्थर दिल से तुझे चीर दूं;
  • 4:01 - 4:06
    नफरत के ख़ातिर
    अपनी आखिरी सांस तुझ पर देदूं।"
  • 4:06 - 4:09
    एक अध्याय, नाटक के रूप में लिखा गया है,
  • 4:09 - 4:15
    जिसमे पेक्वॉड के बहु-जातीय सदस्य,
    अकेले भी और मिलकर भी ताल मिलाते हैं।
  • 4:15 - 4:22
    अफ्रीकी और स्पेनिश नाविक
    अपमान का लेन देन करते हैं, जबकि ताहितियन
  • 4:22 - 4:26
    घर के लिए तरसते हैं, चीनी और पुर्तगाली
    नाविक दल नृत्य के लिए बुलाते हैं,
  • 4:26 - 4:29
    और एक युवा लड़का
    आपदा का पूर्वानुमान लगाता है।
  • 4:29 - 4:31
    एक अन्य अध्याय में,
  • 4:31 - 4:36
    इश्माएल व्हेल के तेल की डिकैन्ट प्रक्रिया
    को महाकाव्य शैली में गाता है,
  • 4:36 - 4:40
    जब जहाज समुद्र में आधी रात को
    ऊपर नीचे और रोल होता है
  • 4:40 - 4:44
    और पीपे गड़गड़ाती है, भूस्खलन की तरह।
  • 4:44 - 4:49
    इतनी विस्तृत श्रृंखला किताब में
    सभी के लिए कुछ है।
  • 4:49 - 4:53
    पाठकों को इसमें
    धार्मिक और राजनीतिक दृष्टांत,
  • 4:53 - 4:58
    अस्तित्वगत जांच, सामाजिक व्यंग्य,
    आर्थिक विश्लेषण,
  • 4:58 - 5:01
    और अमेरिकी साम्राज्यवाद की अभ्यावेदन,
  • 5:01 - 5:05
    औद्योगिक संबंध और नस्लीय संघर्ष मिला है।
  • 5:05 - 5:10
    जैसे कि इश्माएल अर्थ का पीछा करता है
    और अहाब सफेद व्हेल का,
  • 5:10 - 5:15
    पुस्तक आशावाद और अनिश्चितता की
    विरोधी ताकतों की पड़ताल करती है,
  • 5:15 - 5:20
    जिज्ञासा और भय जो मानव अस्तित्व
    कि विशेषता है
  • 5:20 - 5:23
    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि
    हम किसका पीछा कर रहे हैं।
  • 5:23 - 5:25
    "मोबी डिक" के कई पृष्ठों के माध्यम से,
  • 5:25 - 5:29
    मेलविले अपने पाठकों को अज्ञात में
    छलांग लगाने के लिए आमंत्रित करते हैं
  • 5:29 - 5:35
    "जीवन के अप्राप्य प्रेत" में
    शामिल होने के लिए।
Title:
आपको "मोबी डिक" क्यों पढ़ना चाहिए? - साशा मोरेल
Speaker:
साशा मोरेल
Description:

पूरा पाठ देखें: https://ed.ted.com/lessons/why-should-you-read-moby-dick-sascha-morrell

दो झीलों को अलग करने वाला एक पहाड़। फर्श से छत तक,ब्राइडल सैटिन्स से सजा कमरा। नसवार की डिबि का ढक्कन। ये असंबंधित प्रतीत होने वाली छवियां हमें, हरमन मेलविले के "मोबी डिक" में एक स्पर्म व्हेल के सिर के एक दौरे पर ले जाती है। हालांकि पुस्तक में समुद्री डाकू, टाइफून, उच्च गति का पीछा, और विशाल विद्रूप हैं, ये पारंपरिक समुद्री रोमांच यात्रा से कई ज़्यादा दिलचस्प है।

साशा मोरेल क्लासिक उपन्यास खोदती हैं।

साशा मोरेल द्वारा पाठ, मार्टन मेक्ट्रोवीक द्वारा निर्देशित

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TED-Ed
Duration:
05:36

Hindi subtitles

Revisions