Return to Video

अधिक सृजनात्मक बनना चाहते हैं? टहलने जाईये।

  • 0:01 - 0:04
    आप जानते हैं कि रचनात्मक प्रक्रिया,
  • 0:04 - 0:06
    पहली कल्पना से लेकर अंतिम उत्पाद तक,
  • 0:06 - 0:08
    एक लंबी प्रक्रिया है।
  • 0:08 - 0:10
    यह पुनरावृत्तीय है, कई सुधार करने होते है,
  • 0:10 - 0:12
    खून, पसीना, आँसू और साल मांगती है.
  • 0:13 - 0:15
    और हम नहीं कह रहे हैं आप
    टहलने के लिए जायेंगे,
  • 0:15 - 0:18
    और आपके बाऐं हाथ में सिस्टिन चैपल
    लेके वापस आयेंगे.
  • 0:18 - 0:20
    हमने इस प्रक्रिया के
    किस भाग पर ध्यान दिया?
  • 0:21 - 0:22
    बस पहला हिस्सा.
  • 0:22 - 0:25
    बस विचार मंथन,
    एक नये विचार का जन्म.
  • 0:26 - 0:29
    हमने विभिन्न लोगों के साथ
    चार परिक्षण किये,
  • 0:29 - 0:32
    जो पैदल चल रहे थे - भीतर या बाहर.
  • 0:33 - 0:36
    इन चार परीक्षणों से एकजैसे निष्कर्ष निकले,
  • 0:36 - 0:38
    मैं उनमे से एक के बारे में बात करुँगी.
  • 0:39 - 0:43
    हमने एक टेस्ट किया - दूसरे उपयोग.
  • 0:43 - 0:45
    इसमें आपके पास चार मिनट हैं.
  • 0:45 - 0:48
    आपको रोज़मर्रा की चीज़ों के
  • 0:48 - 0:50
    दूसरे उपयोग बताने हैं
  • 0:51 - 0:54
    मसलन, एक चाबी से आप और क्या कर सकते हैं,
  • 0:54 - 0:55
    ताला खोलने के अलावा.
  • 0:56 - 1:00
    आप जिराफ़ की तीसरी आँख बना सकते हैं.
  • 1:01 - 1:05
    ये दिलचस्प है, पर क्या ये रचनात्मक है?
  • 1:06 - 1:08
    लोगोंने ऐसे उपयोग बताये.
  • 1:08 - 1:10
    और हमें तय करना था:
  • 1:10 - 1:12
    क्या ये रचनात्मक है या नहीं?
  • 1:13 - 1:15
    रचनात्मकता की परिभाषा है,
  • 1:15 - 1:17
    "उचित नवीनता".
  • 1:18 - 1:20
    किसी चीज़ को उचित होने के लिए,
    उसका संभव होना जरुरी है.
  • 1:21 - 1:22
    इसलिए, चाबी को आँख की
  • 1:22 - 1:24
    तरह नहीं इस्तेमाल कर सकते.
  • 1:26 - 1:30
    "नवीन" मतलब किसी अन्य ने वह उपयोग बताया?
  • 1:31 - 1:33
    वह पहले उचित होना चाहिए,
  • 1:33 - 1:35
    और नवीन भी.
  • 1:35 - 1:38
    हमने जितने लोगों का सर्वे किया,
    किसी ने यह उत्तर नहीं दिया.
  • 1:39 - 1:42
    अगर आप कहते हैं चाबी से कार में खरोंच
    मार सकते हैं,
  • 1:43 - 1:45
    किसीऔर ने यहीउत्तर दिया,
  • 1:45 - 1:47
    तो किसी का उत्तर सही नहीं माना जाएगा.
  • 1:48 - 1:50
    एक व्यक्ति ने बोला:
  • 1:50 - 1:52
    "आप मरते मरते
  • 1:52 - 1:54
    अपने क़ातिल का नाम जमीन पर
  • 1:55 - 1:56
    चाबी से लिख सकते हैं."
  • 1:57 - 1:59
    एक व्यक्ति ने ये कहा.
  • 2:00 - 2:00
    (हँसी)
  • 2:01 - 2:03
    ये रचनात्मक है, क्यूँकि ये उचित है
    और नवीन भी.
  • 2:04 - 2:07
    लोग ये टेस्ट बैठे हुए कर सकते हैं,
  • 2:08 - 2:09
    या ट्रेडमिल पर चलते हुए.
  • 2:09 - 2:10
    (हँसी)
  • 2:12 - 2:15
    वे इस टेस्ट को दो बार करते हैं,
    अलग वस्तुओं के साथ.
  • 2:15 - 2:18
    1 ग्रुप पहले टेस्ट में बैठके उत्तर देता है
  • 2:18 - 2:20
    और दूसरे टेस्ट में भी बैठा रहता है.
  • 2:20 - 2:23
    2 ग्रुप पहले बैठ के उत्तर देता है,
  • 2:23 - 2:26
    और दूसरे टेस्ट में ट्रेडमिल पर चलते हुए.
  • 2:27 - 2:28
    3 ग्रुप - ये रोचक है -
  • 2:28 - 2:32
    पहले चलते हुए, और फिर बैठे हुए.
  • 2:34 - 2:36
    जो ग्रुप पहले टेस्ट में बैठे हुए थे,
  • 2:36 - 2:38
    वे एक समान दिख रहे हैं,
  • 2:38 - 2:41
    उन्होंने दिए 20 आईडिया प्रति व्यक्ति.
  • 2:42 - 2:44
    जो ग्रुप ट्रेडमिल पर चल रहा था,
  • 2:44 - 2:46
    वो दूसरों से दुगुने बेहतर थे.
  • 2:46 - 2:50
    और वे एक बिना खिड़की के कमरे में चल रहे थे.
  • 2:52 - 2:54
    याद रखिये, सबने टेस्ट दो बार दिया.
  • 2:55 - 2:56
    जो दूसरी बार भी बैठकर
  • 2:57 - 2:59
    टेस्ट दे रहे थे, उनके परिणाम में
    सुधार नहीं हुआ.
  • 3:00 - 3:02
    पर जो पहले बैठे थे, फिर ट्रेडमिल
  • 3:03 - 3:05
    पर गए, उनके परिणाम बेहतर हुए.
  • 3:05 - 3:07
    दिलचस्प ये है कि,
  • 3:08 - 3:10
    जिन्होंने पहले चलते हुए टेस्ट दिया,
  • 3:10 - 3:12
    उनको बाद में बैठे हुए भी फायदा मिला,
  • 3:12 - 3:14
    और वे बाद में भी रचनात्मक रहे.
  • 3:14 - 3:16
    निष्कर्ष यह है की, आपको पैदल सैर पर जाना
  • 3:17 - 3:19
    चाहिए, अगली बड़ी मीटिंग से पहले.
  • 3:22 - 3:24
    हम आपको 5 सुझाव देते हैं,
  • 3:25 - 3:28
    जो आपको बेहतरीन फायदा देंगे.
  • 3:28 - 3:32
    1: कोई विचारयोग्य समस्या या विषय चुनें.
  • 3:33 - 3:35
    यह कोई "शावर इफ़ेक्ट" नहीं है,
  • 3:35 - 3:37
    कि शावर लेते हुए अचानक एक नया आईडिया
  • 3:37 - 3:39
    शैम्पू की बोतल से कूद पड़ेगा.
  • 3:39 - 3:41
    ये ऐसा विषय है, जिसके बारे में आप लम्बे
  • 3:41 - 3:43
    समय से सोच रहे हैं और अब,
  • 3:43 - 3:45
    दूसरा दृष्टीकोण चाहते हैं.
  • 3:46 - 3:48
    2. - ये मुझसे कई बार पुछा जाता है:
  • 3:48 - 3:50
    क्या हम ये दौड़ते हुएकर सकते हैं?
  • 3:50 - 3:53
    सच में, अगर मैं दौड़ रही हूँ, तो मेरे दिमाग
  • 3:53 - 3:54
    में एक ही विचार आता है -
  • 3:55 - 3:56
    मैं कब रुकूंगी..... (हँसी).
  • 3:59 - 4:01
    अगर आप दौड़ते वक़्त आराम से हैं, तो ठीक है.
  • 4:02 - 4:07
    कोई भी गतिविधि, जो ज्यादा ध्यान नहीं
    खींचती, वो ठीक है.
  • 4:07 - 4:09
    इसलिए पैदल चलना अच्छा चुनाव है.
  • 4:10 - 4:13
    3. आपका ध्येय बहुत सारे आईडिया खोजना है,
  • 4:13 - 4:16
    इसलिए पहले आईडिया पर अटके
  • 4:16 - 4:18
    मत रहिये, सोचते जाइये.
  • 4:18 - 4:22
    बहुत सारे नए आईडिया सोचिये, फिर 1 या 2
    पर गहराई से विचार करें.
  • 4:22 - 4:25
    4. शायद आप सारे आईडिया लिखना चाहेंगे,
  • 4:25 - 4:27
    ताकि आप इन्हें भूल न जाएँ.
  • 4:28 - 4:30
    इसके लिए उनको बोलते रहिये.
  • 4:30 - 4:32
    सब अपने आईडिया के बारे में बोलेंगे
  • 4:33 - 4:35
    और आप उनको फ़ोन पर रिकॉर्ड कर सकते हैं.
  • 4:35 - 4:38
    बाद में उनपर वार्ता कर सकते हैं.
  • 4:38 - 4:41
    आईडिया लिखने से, पहलेही छंटनी करने लगेंगे.
  • 4:41 - 4:43
    आप सोचेंगे- ये लिखना चाहिए?
  • 4:43 - 4:45
    फिर शायद लिखें या न लिखें.
  • 4:46 - 4:49
    इसलिए आईडिया के बारे में बोलिए, रिकॉर्ड
    कीजिये.
  • 4:49 - 4:52
    5. इसको लगातार मत करते बैठिये.
  • 4:52 - 4:54
    अगर आप चल रहे हैं और आपको आईडिया नहीं
  • 4:55 - 4:57
    आ रहा, तो उसे किसी और समय पर करें.
  • 4:58 - 5:00
    शायद अब ब्रेक का समय हो गया.
  • 5:01 - 5:02
    तो मेरा एक सुझाव है:
  • 5:02 - 5:05
    आप अपने विचारों के साथ क्यों न
  • 5:05 - 5:07
    पैदल सैर करने चले जायें.
  • 5:07 - 5:08
    धन्यवाद.
  • 5:08 - 5:14
    (तालियाँ और प्रशंसा)
Title:
अधिक सृजनात्मक बनना चाहते हैं? टहलने जाईये।
Speaker:
मेरीली ओप्पेज्जो
Description:

नए आईडिया कि तलाश में अक्सर हम सब एक पड़ाव पर आकर फंस जाते हैं. स्वभाव एवं अध्ययनविद मरिली ओप्पेज्जो की शोध के अनुसार, महज़ पैदल सैर पर जाने से आप रचनात्मक विचारों से परिपूर्ण हो सकते हैं. इस तेज चर्चा में वह बताती हैं कि कैसे पैदल चलने से आप अपनी अगली मंथन मीटिंग से ज्यादा से ज्यादा फायदा पा सकते हैं.

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
05:25

Hindi subtitles

Revisions