Return to Video

क्रय शक्ति समानता: जब भारत आएँ, बाल कटवाएँ

  • 0:00 - 0:07
    ♪[संगीत] ♪
  • 0:12 - 0:19
    ♪[भारतीय संगीत] ♪
  • 0:22 - 0:24
    -[एलेक्स] तो आज हम भारत में हैं।
  • 0:24 - 0:29
    बलास्सा सैम्युलसन के प्रभाव को समझाने और
    उससे लाभान्वित होने के लिए आएं हैं।
  • 0:29 - 0:36
    हम क्रय शक्ति क्षमता सुधारों के बारे में
    थोड़ा और समझेंगे,
  • 0:36 - 0:38
    और जानेंगे कि वे महत्वपूर्ण क्यों हैं।
  • 0:38 - 0:41
    तो, चलो इस मोबाइल की दूकान में
    चल कर देखते हैं।
  • 0:41 - 0:43
    और इन्हें कुछ कीमतों के
    बारे में पूछते हैं।
  • 0:43 - 0:44
    आ जाओ!
  • 0:45 - 0:46
    -[एलेक्स] नमस्ते!
  • 0:46 - 0:47
    -[दुकानदार] नमस्ते।
  • 0:47 - 0:49
    -[एलेक्स] क्या तुम मुझे एक
    अच्छा फ़ोन दिखा सकते हो?
  • 0:49 - 0:51
    -[दुकानदार] हाँ,
    यह सबसे अच्छा है...
  • 0:51 - 0:54
    एप्पल--
    यह नया है, 7 प्लस।
  • 0:54 - 0:56
    -[एलेक्स] बढ़िया है।
    यह बहुत अच्छा दिखता है।
  • 0:56 - 0:58
    तो, यह कितने का है?
  • 0:58 - 1:00
    -[दुकानदार] ये 72,000,
    ये 72,000 का है।
  • 1:00 - 1:02
    -[एलेक्स] महंगा!
  • 1:02 - 1:04
    -[दुकानदार] नहीं, सस्ता है...
    अब ये सस्ता हो गया है।
  • 1:05 - 1:08
    -[एलेक्स] 70,000 रुपए --
    ये करीब $1000 हो गए।--
  • 1:09 - 1:10
    कम से कम उतने,
  • 1:10 - 1:12
    शायद अमेरिका में जितना दोगे
    उससे थोड़ा ज़्यादा।
  • 1:12 - 1:14
    और यह सही भी है,
  • 1:14 - 1:16
    क्योंकि इस वस्तु का आसानी से
    व्यापार हो सकता है।
  • 1:17 - 1:19
    व्यापार योग्य वस्तुएँ लगभग
    समान कीमत पर
  • 1:19 - 1:21
    दुनिया में हर जगह बेचीं जातीं हैं।
  • 1:21 - 1:23
    क्योंकि अगर यह यहाँ पर बहुत सस्ता होता,
  • 1:23 - 1:25
    लोग इसे यहाँ खरीदते,
  • 1:25 - 1:27
    और अमेरिका में बेचते।
  • 1:28 - 1:32
    अन्तरपणन का अर्थ है वे वस्तुएँ
    जिनका आसानी से व्यापार किया जा सके--
  • 1:32 - 1:34
    जो हर जगह लगभग
    समान कीमत पर बिकती हैं।
  • 1:35 - 1:37
    जब सेवाओं की बात आती है,
  • 1:37 - 1:39
    तो स्थिति बहुत भिन्न है।
  • 1:39 - 1:42
    सेवाओं का व्यापार करना कठिन होता है।
  • 1:42 - 1:44
    और इसका मतलब है कि सेवाओं की कीमतें,
  • 1:44 - 1:46
    श्रम की कीमत--
  • 1:46 - 1:49
    संसार के विभिन्न भागों में
    अलग हो सकती है।
  • 1:50 - 1:52
    वास्तव में, मुझे लगता है कि
    मुझे बाल कटवाने चाहिए!
  • 1:53 - 1:54
    आओ चलें!
  • 1:54 - 1:59
    ♪[भारतीय संगीत] ♪
  • 1:59 - 2:01
    -[एलेक्स] नमस्ते!
    -[नाई] नमस्ते, आप कैसे हैं, श्रीमान?
  • 2:01 - 2:04
    -[एलेक्स] बढ़िया, आज बाल कटवाने है।
    -[नाई] कृपया आइए बैठिए।
  • 2:04 - 2:05
    -[एलेक्स] बहुत अच्छा।
  • 2:25 - 2:26
    -[नाई] ठीक है, श्रीमान।
  • 2:29 - 2:30
    -[एलेक्स] बहुत अच्छा!
  • 2:31 - 2:32
    धन्यवाद।
  • 2:33 - 2:35
    बढ़िया, बहुत अच्छे बाल काटें।
  • 2:35 - 2:37
    और बहुत ज़बरदस्त सिर की मालिश की।
  • 2:37 - 2:39
    और इसकी कीमत बस 50 रूपए ही है।
  • 2:39 - 2:42
    यह तो अमेरिका के एक डॉलर से भी कम है।
  • 2:42 - 2:46
    राजू अमरीका के किसी नाई से कम नहीं है।
  • 2:46 - 2:47
    लेकिन वह काफ़ी कम कमाता है।
  • 2:48 - 2:49
    राजू शायद अमेरिका आकर
  • 2:49 - 2:52
    अपना श्रम 10 डॉलर प्रति घंटा बेचना चाहेगा।
  • 2:53 - 2:57
    बजाय इसके कि भारत में
    10 डॉलर प्रतिदिन या उससे भी कम कमाए।
  • 2:58 - 3:00
    लेकिन श्रम स्थिर है।
  • 3:00 - 3:03
    बहुत से कानून उसे
    गतिशील होने से रोकते हैं।
  • 3:03 - 3:06
    परिणामस्वरूप, श्रम की कीमत
  • 3:06 - 3:08
    संसार भर में बहुत अलग हो सकती है।
  • 3:08 - 3:11
    और इसका अर्थ है कि गतिहीन
    सेवाओं की कीमत--
  • 3:11 - 3:14
    केवल बाल काटना ही नहीं,
    बल्कि घर की सफाई,
  • 3:15 - 3:16
    टैक्सी सेवाएँ,
  • 3:17 - 3:18
    मालिश सेवाएँ--
  • 3:18 - 3:21
    ये सभी निर्धन देशों में अत्यधिक
    सस्ते होते हैं।
  • 3:21 - 3:24
    निर्धन देशों में सेवाएँ सस्ती होने के
    तथ्य को
  • 3:25 - 3:28
    अक्सर बलास्सा सैम्युलसन
    प्रभाव कहा जाता है।
  • 3:28 - 3:31
    बेला बलास्सा और पॉल सैम्युलसन ने
    इस तथ्य ओर ध्यान आकर्षित करने के बाद
  • 3:31 - 3:35
    और इसे गहराई तक समझाने के लिए
    बहुत मॉडल्स विकसित किये।
  • 3:35 - 3:38
    निर्धन देशों में सेवाएँ सस्ती होने का
  • 3:38 - 3:42
    यह भी अर्थ है कि औसतन,
    कीमतें कम होती हैं...
  • 3:42 - 3:43
    कीमत स्तर निम्न होता है।
  • 3:44 - 3:46
    इसका अर्थ है कि निर्धन देश में
  • 3:46 - 3:49
    प्रत्येक डॉलर की क्रय शक्ति अधिक होती है।
  • 3:49 - 3:52
    और अगर हम सकल घरेलु उत्पाद की तुलना
  • 3:52 - 3:55
    या फिर हम विभिन्न देशों के जीवन स्तर
    की तुलना करना चाहें,

  • 3:55 - 3:57
    हमें क्रय शक्तियों में भिन्नता को
  • 3:57 - 4:00
    ध्यान में रखना होगा।
  • 4:00 - 4:02
    और ये हमे हमारे दूसरे वीडियो
  • 4:02 - 4:05
    क्रय शक्ति समानताओं में सुधार
    की ओर ले जाता है।
  • 4:05 - 4:07
    धन्यवाद।
  • 4:07 - 4:09
    -[वाचक] आप अर्थशात्र के गुरु
    बनने के मार्ग पर हैं।
  • 4:09 - 4:13
    अभ्यास के कुछ सवाल करना ना भूलें
    ताकि यह वीडियो याद रहे।
  • 4:13 - 4:15
    या, अगर आप अधिक विकास अर्थशास्त्र
    के लिए तैयार हैं,
  • 4:15 - 4:17
    तो अगले वीडियो पर क्लिक करें।
  • 4:18 - 4:19
    अभी यहीं हैं?
  • 4:19 - 4:22
    मार्जिनल रेवोलुशन यूनिवर्सिटी दूसरे
    प्रसिद्ध वीडियो को देखे।
  • 4:22 - 4:25
    ♪[संगीत] ♪
Title:
क्रय शक्ति समानता: जब भारत आएँ, बाल कटवाएँ
Description:

अन्य देशों में मुद्रा का क्या महत्व है? इससे पहले कि आप अपनी अगली विदेशी उड़ान पर सवार हों, क्रय शक्ति समानता के मौलिक सिद्धांत पर बने इस वीडियो को देखें।

हर मंगलवार नए वीडियो के लिए सदस्यता लें! http://bit.ly/1Rib5V8

विकास अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम : http://bit.ly/2wz3PDK

वीडियो के बारे में सवाल पूछें: http://bit.ly/2x63zOi

अगला वीडियो: http://bit.ly/2wBvST1

इस वीडियो के अनुवाद में मदद करें: http://bit.ly/2iWSVTy

more » « less
Video Language:
English
Team:
Marginal Revolution University
Project:
Development Economics
Duration:
04:28

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions