-
इस समस्या में हमें प्रतिशत और राशि के आधार की पहचान करने के लिए कहा गया है.
-
वे हमसे पूछते हैं की १५० किस संख्या का २५% है
-
तो हम दूसरे शब्दो में यह भी कह सकते हैं कि कोई संख्या है जिसका २५%, १५० है
-
कोई संख्या है जिसका २५%, १५० है
-
तो प्रतिशत को ढूँढना काफी आसन है, इस सवाल में हमारे पास २५% है
-
तो यही २५% हमारे इस सवाल का प्रतिशत होगा
-
और इस २५% प्रतिशत का गुणा हम आधार संख्या से कर रहे हैं, तो यहाँ पर हमारी आधार संख्या है
-
तो प्रतिशत गुणा आधार संख्या बराबर १५०
-
आप इसे मन में ही हल करने कि कोशिश कर सकते हैं
-
अंतत यह यही कह रहा है कि किसी संख्या का २५% , १५० है
-
अगर चाहें तो हम यह भी लिख सकते हैं कि ०.२५ (जो २५/१०० या २५% ही लिखने का एक तरीका है )
-
0.२५ गुणा आधार संख्या बराबर १५०
-
अब एक रोचक बात , क्या आधार संख्या को १५० से बड़ा होना चाहिए ?
-
तो अगर हम केवल २५% ले रहे हैं तो हम उस संख्या के २५/१०० या सिर्फ एक चौथाई भाग को ही ले रही हैं