कोई बुरा बटन नहीं हैं, केवल बुरे लोग हैं।
वह कैसा लगता है? ठीक?
[छोटी चीज़ें।]
[बड़ा विचार।]
[आइज़ैक मिज़राही बटन पर]
कोई नहीं जानता बटन का आविष्कार किसने किया।
यह 2,000 ईसा पूर्व आया होगा।
यह शोभा हेतु था जब यह पहली बार शुरू हुआ,
बस कुछ सुंदर आपके कपड़े पर सिला।
फिर करीब 3,000 साल बाद,
किसी ने अंततः बटन छेद का आविष्कार किया,
और बटन अचानक उपयोगी हो गए थे।
बटन और बटन छेद ऐसे एक महान आविष्कार हैं।
न केवल यह बटन छेद में से सरकता ही है,
पर फिर यह जैसे अपनी जगह पर टिकता भी है,
व अतः आप पूरी तरह से सुरक्षित हैं,
जैसे कि यह कभी भी नहीं खुलेगा।
मध्य युग के बाद से बटन डिजाइन
ज़्यादा नहीं बदला है।
इतिहास में यह सबसे अधिक
स्थायी डिजाइनों में से एक है।
आम तौर पर गोल बटन
मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।
या तो एक गुंबद बटन है
एक छोटे से झटका के साथ,
या सिर्फ इस प्रकार की गोल चीज़ है
रिम के साथ या बिना रिम,
दो या चार छेद.
लगभग बटन से ज़्यादा महत्वपूर्ण बटन छेद है।
और जिस तरीके से आप पता लगाते हैं:
बटन का व्यास और बटन की चौड़ाई,
व थोड़ी सी सुविधा .
बटन से पहले, कपड़े बड़े थे -
वे अधिक प्रकार के अनाकार थे,
और लोग, जैसे, उन में लोटते थे
या बस खुद को चीज़ों में लपेटते थे।
लेकिन फिर फैशन शरीर के करीब चला गया
जैसा हमने बटन के उपयोग खोजे।.
एक समय शरीर से कपड़े
फिट करने का एक ढंग था।
मुझे लगता है ऐतिहासिक रूप से इतने
लंबे समय तक बटनों के टिकने का कारण,
उनका हमारे कपड़ों को बंद रखना है।
चेनें टूट जाती हैं;
वेल्क्रो बहुत शोर करता है,
और यह कुछ समय बाद घिस जाता है।
यदि कोई बटन गिर जाता है,
तुम सिर्फ सचमुच उसे सी से देते हो।
एक तरह से बटन वहाँ लंबे समय के लिए है।
यह सिर्फ सदैव सबसे ज़्यादा
मौलिक डिजाइन नहीं है,
यह भी ऐसी अत्यंत उत्साहपूर्ण
फैशन अभिव्यक्ति है।
जब मैं एक बच्चा था, मेरी माँ ने
यह सुंदर स्वेटर मेरे लिए बुना।
मुझे यह पसंद नहीं आया।
और फिर मुझे ये बटन मिले,
और जैसे ही बटन स्वेटर पर थे,
मुझे यह बहुत प्यारा लगा।
यदि आपको पता नहीं लगता कि कैसा बटन चुनें,
तो किसी और को ऐसा करने दो, तुम्हें पता है?
मेरा वही अभिप्रायः है।