0:00:10.920,0:00:13.200 हाय, मेरा नाम मैडिसन मैक्सी है। 0:00:13.260,0:00:15.520 मेरी कंपनी का नाम लूमिया है, 0:00:15.520,0:00:20.940 और हम स्मार्ट क्लोथिंग और स्मार्ट सॉफ्ट गुड प्रोडक्ट्स के लिए स्मार्ट कपड़े बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 0:00:21.960,0:00:24.580 जब बात टेक्सटाइल की आती है, तो कोई सीमा नहीं है। 0:00:25.160,0:00:28.920 मेरा नाम डैनियल एपलस्टोन है, और मैं अदरमशीन कंपनी का सीईओ हूँ। 0:00:31.540,0:00:34.260 हम डेस्कटॉप मिलिंग मशीन बनाते हैं। 0:00:34.260,0:00:41.320 एक मिलिंग मशीन एक घुमने वाले कटिंग टूल की मदद से सामग्री को काटकर 3D ऑब्जेक्ट बनाती है। 0:00:42.540,0:00:46.580 हुड के तहत, सभी कंप्यूटर एक समान चार बुनियादी चीजें करते हैं। 0:00:46.580,0:00:48.160 वे जानकारी को इनपुट करते हैं, 0:00:48.160,0:00:50.740 स्टोर करते हैं और जानकारी को संसाधित करते हैं, 0:00:50.740,0:00:52.880 और फिर, जानकारी का आउटपुट देते हैं। 0:00:53.399,0:00:56.899 इनमें से प्रत्येक चीज़ कंप्यूटर के एक अलग हिस्से द्वारा की जाती है। 0:00:57.440,0:01:04.540 इनपुट डिवाइस होती हैं जो बाहरी दुनिया से इनपुट लेती हैं और उसे बाइनरी जानकारी में परिवर्तित करती हैं। 0:01:04.860,0:01:08.040 इस जानकारी को स्टोर करने के लिए मेमोरी होती है। 0:01:08.120,0:01:12.000 एक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट या CPU होता है, 0:01:12.000,0:01:14.540 सीपीयू है, जहां सभी गणनाएं की जाती हैं। 0:01:14.600,0:01:21.180 और, अंत में, आउटपुट डिवाइस जानकारी लेती हैं और उसे भौतिक आउटपुट में परिवर्तित करती हैं। 0:01:22.100,0:01:24.100 चलिए पहले इनपुट के बारे में बात करते हैं। 0:01:24.500,0:01:30.460 कंप्यूटर कई तरह के इनपुट ले सकता है, जैसे कंप्यूटर का कीबोर्ड, फोन का टचपैड, 0:01:30.840,0:01:33.400 कैमरा, माइक्रोफोन या जीपीएस। 0:01:33.930,0:01:39.379 लेकिन कार का सेंसर, थर्मोस्टैट या ड्रोन भी अलग-अलग इनपुट डिवाइस हैं। 0:01:40.200,0:01:45.619 अब, आइए एक सरल उदाहरण देखें कि कैसे इनपुट कंप्यूटर से गुजरते हुए आउटपुट बन जाता है। 0:01:47.100,0:01:53.419 जब आप अपने कीबोर्ड पर एक कुंजी दबाते हैं – उदाहरण के तौर पर अक्षर "B"।[br]कीबोर्ड अक्षर को एक नंबर में परिवर्तित करता है। 0:01:54.000,0:01:58.430 उस नंबर को बाइनरी, एक और शून्य के रूप में कंप्यूटर में भेजा जाता है। 0:02:00.380,0:02:05.460 इस नंबर से शुरू करते हुए CPU यह गणना करता है कि कैसे अक्षर “B” पिक्सल दर पिसक्स प्रदर्शित किया जाए। 0:02:06.000,0:02:11.440 CPU मेमोरी से चरण-दर-चरण निर्देशों का अनुरोध करता है, जो उसे यह बताता है कि अक्षर "B" को कैसे ड्रा करना है। 0:02:12.000,0:02:16.729 CPU इन निर्देशों को चलाता है और परिणामों को मेमोरी में पिक्सल के रूप में स्टोर करता है। 0:02:18.500,0:02:22.329 अंत में, यह पिक्सल जानकारी स्क्रीन पर बाइनरी में भेजी जाती है। 0:02:22.640,0:02:29.520 स्क्रीन एक आउटपुट डिवाइस है, जो बाइनरी सिग्नल को छोटी रोशनी और रंगों में परिवर्तित करती है, जो आपको दिखाई देने वाले परिणामों को बनाते हैं। 0:02:32.140,0:02:36.420 यह सब इतनी जल्दी होता है कि यह तात्कालिक लगता है, 0:02:36.420,0:02:42.220 लेकिन प्रत्येक अक्षर को प्रदर्शित करने के लिए कंप्यूटर को आपके 0:02:42.220,0:02:45.000 किसी कुंजी को दबाते ही हजारों निर्देश चलाने होते हैं। 0:02:48.120,0:02:53.260 उस उदाहरण में, आउटपुट डिवाइस स्क्रीन थी, लेकिन कई अलग-अलग प्रकार के आउटपुट हैं, जो कंप्यूटर 0:02:53.260,0:02:57.640 से बाइनरी सिग्नल लेते हैं और भौतिक दुनिया में कुछ करते हैं। 0:02:57.680,0:03:02.980 उदाहरण के लिए, एक स्पीकर ध्वनि बजाएगा, और 3D प्रिंटर ऑब्जेक्ट प्रिंट करेगा। 0:03:03.560,0:03:09.420 आउटपुट डिवाइस भौतिक गति जैसे रोबोटिक आर्म, कार की मोटर, 0:03:09.420,0:03:12.180 या मिलिंग मशीन के कटिंग टूल को भी नियंत्रित कर सकती हैं। 0:03:13.730,0:03:18.759 नए प्रकार के इनपुट और आउटपुट कंप्यूटर को पूरी तरह से नए तरीकों से दुनिया के साथ इंटरैक्ट करने देते हैं। 0:03:19.250,0:03:24.579 यह मेमोरी और CPU की गति और आकार में सुधार के द्वारा संभव हो सका है। 0:03:24.889,0:03:28.779 कार्य कितना जटिल होगा, जितनी ज्यादा जानकारी इनपुट या आउटपुट होगी, 0:03:29.299,0:03:32.739 उतनी अधिक प्रसंस्करण शक्ति और मेमोरी की कंप्यूटर को आवश्यकता होगी। 0:03:33.949,0:03:40.689 स्क्रीन पर अक्षरों को टाइप करना आसान हो सकता है, लेकिन जटिल 3D ग्राफिक्स करने या हाई डेफिनिशन वाली फिल्म रिकॉर्ड करने के लिए आधुनिक कंप्यूटरों में अक्सर एक से ज्यादा CPU होते हैं, 0:03:41.000,0:03:46.440 ताकि सभी जानकारी को संसाधित किया जा सके 0:03:46.860,0:03:49.600 और साथ ही इसे स्टोर करने के लिए कई गीगाबाइट मेमोरी होती है। 0:03:51.410,0:03:57.040 भले ही आप कंप्यूटर के जो भी करना चाहें, हर कार्रवाई 0:03:57.710,0:04:00.159 भौतिक दुनिया से जानकारी इनपुट करने, 0:04:01.460,0:04:04.700 उस जानकारी को स्टोर और संसाधित करने 0:04:04.700,0:04:08.260 और भौतिक दुनिया से वापस कुछ आउटपुट प्राप्त करने के बारे में है।