सतत विकास के लिए वर्ष 2030 का एजेंडा मानव अधिकारों को सभी के लिए और सभी क्षेत्रों में स्वाभाविक बनाने का वादा करता है। इसमें 17 लक्ष्य मौजूद हैं और सभी में लैंगिक समानता को महत्व दिया गया है। ♪ (पियानो संगीत) ♪ ऐसे समय में जब हम संघर्ष, उग्रवाद और पर्यावरणीय विनाश का सामना कर रहे हैं, सतत विकास लक्ष्य संवहनीयता, समानता, शांति और प्रगति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सतत विकास के लक्ष्य सभी को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध होकर दुनिया भर में गहराती असमानताओं को चुनौती देते हैं। 2030 का एजेंडा काफ़ी स्पष्ट है: लैंगिक समानता के बिना सतत विकास नहीं हो सकती है। ♪ (संगीत) ♪ असल में, हालांकि, सतत विकास के हर एक क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर लैंगिक असमानताएं व्यापक रूप से मौजूद हैं। वैश्विक स्तर पर, महिलाओं को अत्यंत गरीबी भरे हालातों में पाया जाता है। 33 करोड़ महिलाएं 1.90 डॉलर से कम की आमदनी पर दिन गुजारती हैं। यह पुरुषों की तुलना में 44 लाख अधिक है। लगभग दो तिहाई देशों में, पुरुषों के मुकाबले कहीं अधिक महिलाएं भोजन की समस्या से जूझती हैं. मौजूदा वक्त में हुए प्रगति के बावजूद, अभी भी हर कोई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाता है। वैश्विक स्तर पर, 1 करोड़ लड़कों के मुकाबले 1.5 करोड़ लड़कियों को कभी लिखने या पढ़ने का मौका तक मिल पाता। ♪ (संगीत) ♪ जलवायु परिवर्तन का महिलाओं और बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसी आपदा के चलते पुरुषों की तुलना में उनके मृत्यु की संभावना 14 गुना अधिक है। शहरी क्षेत्र में रहने वाली अधिकांश महिलाएं ऐसी स्थिति में रह रही हैं जहां उनके पास साफ़ पानी, बेहतर स्वच्छता सुविधाएं, स्थाई आवास, या रहने के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं है. ♪ (संगीत) ♪ कई क्षेत्रों में, 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रगति की वर्तमान दर काफ़ी धीमी है। वादों को पूरा करने के लिए, हमें इसमें तेज़ी लाने की ज़रूरत है। ♪ (संगीत) ♪ असमानता और भेदभाव से निपटने के लिए हमें सार्वजनिक कार्रवाई की जरूरत है। हमें महिलाओं के लिए उपयोगी नीतियों और कार्यक्रमों में निवेश करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए हम जो कर रहे हैं, उसका आकलन करने के लिए हमें अधिक और बेहतर डेटा की आवश्यकता है। और हमें किए गए वादे जो कि पूरे नहीं हुए उन पर सभी स्तर पर अधिक जवाबदेही की आवश्यकता है। चलिए इन वादों को हकीकत बनाएं. और सभी महिलाओं के लिए लैंगिक समानता को एक साकार रूप दें। ये हम सब की ज़िम्मेदारी है कि हमारा सफ़र कामयाब हो। ♪ (संगीत) ♪ ♪ (पियानो संगीत) ♪