[Script Info] Title: [Events] Format: Layer, Start, End, Style, Name, MarginL, MarginR, MarginV, Effect, Text Dialogue: 0,0:00:00.00,0:00:02.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं एक कथावाचक हूं. Dialogue: 0,0:00:02.00,0:00:05.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैं आपको कुछ निजी कहानियां \Nसुनाना चाहती हूं Dialogue: 0,0:00:05.00,0:00:10.00,Default,,0000,0000,0000,,जिन्हें मैं "इकलौती कहानी के खतरे" \Nकहती हूं. Dialogue: 0,0:00:10.00,0:00:13.85,Default,,0000,0000,0000,,मैं पूर्वी नाइजीरिया के \Nएक यूनीवर्सिटी कैंपस में बड़ी हुई. Dialogue: 0,0:00:13.85,0:00:17.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी मां बताती हैं कि मैंने दो साल की \Nअवस्था में पढ़ना शुरु कर दिया था, Dialogue: 0,0:00:17.00,0:00:22.00,Default,,0000,0000,0000,,पर मुझे लगता है कि यह चार साल के आसपास हुआ होगा. Dialogue: 0,0:00:22.00,0:00:24.00,Default,,0000,0000,0000,,इस तरह मैंने जल्दी पढ़ना शुरु कर दिया. Dialogue: 0,0:00:24.00,0:00:27.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैं ब्रिटिश व अमेरिकी बाल साहित्य पढ़ती थी. Dialogue: 0,0:00:27.00,0:00:30.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने लिखना भी जल्दी शुरु कर दिया. Dialogue: 0,0:00:30.00,0:00:34.00,Default,,0000,0000,0000,,जब मैं लगभग सात साल की थी तभी से मैं Dialogue: 0,0:00:34.00,0:00:36.00,Default,,0000,0000,0000,,पेंसिल और क्रेयॉन से चित्रित करके कहानियां लिखने लगी Dialogue: 0,0:00:36.00,0:00:39.00,Default,,0000,0000,0000,,जिन्हें मेरी बेचारी मां को ही पढ़ना पड़ता था. Dialogue: 0,0:00:39.00,0:00:43.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं वैसी ही कहानियां लिख रही थी जैसी मैं उस समय पढ़ रही थी. Dialogue: 0,0:00:43.00,0:00:48.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी कहानियों के सारे चरित्र गोरे थे और उनकी आंखें नीली होती थीं. Dialogue: 0,0:00:48.00,0:00:50.00,Default,,0000,0000,0000,,वे बर्फ़ में खेलते थे. Dialogue: 0,0:00:50.00,0:00:52.00,Default,,0000,0000,0000,,वे सेब खाते थे. Dialogue: 0,0:00:52.00,0:00:54.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:00:54.00,0:00:56.00,Default,,0000,0000,0000,,और वे मौसम के बारे में बहुत बातें करते थे, Dialogue: 0,0:00:56.00,0:00:58.00,Default,,0000,0000,0000,,जैसे सूरज निकलने पर कितना अच्छा लग रहा होता है. Dialogue: 0,0:00:58.00,0:01:00.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:01:00.00,0:01:03.00,Default,,0000,0000,0000,,हांलाकि, मैं प्रारंभ से ही नाइजीरिया में ही रहती आई थी, Dialogue: 0,0:01:03.00,0:01:07.00,Default,,0000,0000,0000,,और वहां से बाहर कभी नहीं गई थी. Dialogue: 0,0:01:07.00,0:01:10.00,Default,,0000,0000,0000,,हमने बर्फ़ कभी नहीं देखी. हम आम खाते थे. Dialogue: 0,0:01:10.00,0:01:12.00,Default,,0000,0000,0000,,और हम मौसम के बारे में कभी बात नहीं करते थे, Dialogue: 0,0:01:12.00,0:01:14.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि उसकी कोई ज़रूरत नहीं थी. Dialogue: 0,0:01:14.00,0:01:17.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी कहानियों के चरित्र जिंजर बीयर बहुत पीते थे, Dialogue: 0,0:01:17.00,0:01:19.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि जो ब्रिटिश कहानियां मैं पढ़ती थी उनके चरित्र भी Dialogue: 0,0:01:19.00,0:01:21.00,Default,,0000,0000,0000,,जिंजर बीयर पीते थे. Dialogue: 0,0:01:21.00,0:01:24.00,Default,,0000,0000,0000,,जबकि मुझे पता भी नहीं था कि जिंजर बीयर क्या चीज थी. Dialogue: 0,0:01:24.00,0:01:25.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:01:25.00,0:01:28.00,Default,,0000,0000,0000,,और आगे कई सालों तक मेरे भीतर जिंजर बीयर चखने की Dialogue: 0,0:01:28.00,0:01:30.00,Default,,0000,0000,0000,,बहुत गहरी इच्छा बनी रही. Dialogue: 0,0:01:30.00,0:01:32.00,Default,,0000,0000,0000,,पर वह दूसरी कहानी है. Dialogue: 0,0:01:32.00,0:01:34.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं सोचती हूं कि इस सब से यह दिखाता है कि Dialogue: 0,0:01:34.00,0:01:37.00,Default,,0000,0000,0000,,कहानियाँ कैसे हम पर छाप छोड़ जाती हैं, Dialogue: 0,0:01:37.00,0:01:39.00,Default,,0000,0000,0000,,खासकर तब, Dialogue: 0,0:01:39.00,0:01:41.00,Default,,0000,0000,0000,,जब हम बच्चे हों. Dialogue: 0,0:01:41.00,0:01:43.00,Default,,0000,0000,0000,,चूंकि मैं वही पुस्तकें पढ़ा करती थी Dialogue: 0,0:01:43.00,0:01:45.00,Default,,0000,0000,0000,,जिनके चरित्र विदेशी थे, Dialogue: 0,0:01:45.00,0:01:47.00,Default,,0000,0000,0000,,इसलिए मैं आश्वस्त हो गई थी कि Dialogue: 0,0:01:47.00,0:01:50.00,Default,,0000,0000,0000,,पुस्तकों का मूल स्वभाव ही है कि उनमें विदेशी हों, Dialogue: 0,0:01:50.00,0:01:52.00,Default,,0000,0000,0000,,और ऎसे तत्व भी Dialogue: 0,0:01:52.00,0:01:55.00,Default,,0000,0000,0000,,जिनसे मैं खुद तादात्म्य का अनुभव नहीं करती थी. Dialogue: 0,0:01:55.00,0:01:59.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन जब मैंने अफ़्रीकी पुस्तकें पढ़ना शुरु किया तो चीजें बदल गईं. Dialogue: 0,0:01:59.00,0:02:01.00,Default,,0000,0000,0000,,उस समय ये पुस्तकें बहुत कम उपलब्ध थीं. और जो थीं Dialogue: 0,0:02:01.00,0:02:03.00,Default,,0000,0000,0000,,वे भी विदेशी पुस्तकों जितनी आसानी से नहीं मिलतीं थीं. Dialogue: 0,0:02:03.00,0:02:07.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन चिनुआ अचेबे और कमारा लाए जैसे लेखकों को पढ़ने पर Dialogue: 0,0:02:07.00,0:02:09.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे साहित्यबोध में सहसा बहुत बड़ा Dialogue: 0,0:02:09.00,0:02:11.00,Default,,0000,0000,0000,,परिवर्तन आया. Dialogue: 0,0:02:11.00,0:02:13.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे लगा कि मेरे जैसे लोग, Dialogue: 0,0:02:13.00,0:02:15.00,Default,,0000,0000,0000,,चाकलेटी कांति वाली लड़कियां Dialogue: 0,0:02:15.00,0:02:18.00,Default,,0000,0000,0000,,जिनके घुंघराले बालों से पोनीटेल नहीं बनती, Dialogue: 0,0:02:18.00,0:02:20.00,Default,,0000,0000,0000,,वे भी साहित्य का अंग हो सकते हैं. Dialogue: 0,0:02:20.00,0:02:24.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने उन चीजों के बारे में लिखना शुरु किया जिन्हें मैं पहचानती थी. Dialogue: 0,0:02:24.00,0:02:28.00,Default,,0000,0000,0000,,वैसे, मुझे अमेरिकी और ब्रिटिश पुस्तकों से प्रेम था. Dialogue: 0,0:02:28.00,0:02:32.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने मुझे कल्पनाशील बनाया. मेरे लिए नई दुनिया का द्वार खोला. Dialogue: 0,0:02:32.00,0:02:34.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन इसका अनभिप्रेत परिणाम यह हुआ Dialogue: 0,0:02:34.00,0:02:36.00,Default,,0000,0000,0000,,कि मुझे इस बात का ज्ञान नहीं हो सका Dialogue: 0,0:02:36.00,0:02:38.00,Default,,0000,0000,0000,,कि मेरे जैसे लोगो का भी साहित्य में कोई स्थान है. Dialogue: 0,0:02:38.00,0:02:42.00,Default,,0000,0000,0000,,इस प्रकार मुझे अफ़्रीकी लेखकों की जानकारी मिलने से यह हुआ कि Dialogue: 0,0:02:42.00,0:02:45.00,Default,,0000,0000,0000,,इसने मुझे केवल एक ही तरह की पुस्तकें होती है - Dialogue: 0,0:02:45.00,0:02:47.00,Default,,0000,0000,0000,,वाली राय से बचा लिया. Dialogue: 0,0:02:47.00,0:02:50.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरा जन्म एक पारंपरिक मध्यवर्गीय नाइजीरियाई परिवार में हुआ था. Dialogue: 0,0:02:50.00,0:02:52.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे पिता प्रोफ़ेसर थे. Dialogue: 0,0:02:52.00,0:02:55.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी मां प्रशासक के पद पर थीं. Dialogue: 0,0:02:55.00,0:02:58.00,Default,,0000,0000,0000,,और इस प्रकार, जैसा वहां चलन था, Dialogue: 0,0:02:58.00,0:03:03.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारे घर में नौकर-चाकर थे जो पास के गांव-देहात से आते थे. Dialogue: 0,0:03:03.00,0:03:07.00,Default,,0000,0000,0000,,जब मैं आठ साल की हुई, हमारे घर में काम करने एक लड़का आया. Dialogue: 0,0:03:07.00,0:03:09.00,Default,,0000,0000,0000,,उसका नाम फ़ीडे था. Dialogue: 0,0:03:09.00,0:03:12.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी मां ने उसके बारे में यही बताया Dialogue: 0,0:03:12.00,0:03:15.00,Default,,0000,0000,0000,,कि उसका परिवार बहुत गरीब था. Dialogue: 0,0:03:15.00,0:03:17.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी मां ने उसके घर जिमीकंद, चावल, Dialogue: 0,0:03:17.00,0:03:20.00,Default,,0000,0000,0000,,और हम लोगों के पुराने कपड़े भेजे. Dialogue: 0,0:03:20.00,0:03:22.00,Default,,0000,0000,0000,,और जब कभी मैं अपना खाना छोड़ देती, तो मेरी मां कहतीं, Dialogue: 0,0:03:22.00,0:03:27.00,Default,,0000,0000,0000,,"खाना मत छोड़ो, तुम जानती हो, फ़ीडे जैसे लोगों के पास खाने को भी नहीं है". Dialogue: 0,0:03:27.00,0:03:31.00,Default,,0000,0000,0000,,तब मुझे फ़ीडे के परिवार पर बहुत दया आती थी. Dialogue: 0,0:03:31.00,0:03:34.00,Default,,0000,0000,0000,,फिर एक शनिवार को मैं उसके गांव तक गई. Dialogue: 0,0:03:34.00,0:03:38.00,Default,,0000,0000,0000,,और उसकी मां ने मुझे खूबसूरत बुनाईवाली बास्केट दिखाई, Dialogue: 0,0:03:38.00,0:03:41.00,Default,,0000,0000,0000,,जो उसके भाई ने ताड़ के रंगे हुए पत्तों से बनाई थी. Dialogue: 0,0:03:41.00,0:03:43.00,Default,,0000,0000,0000,,वह देखकर मैं हैरान रह गई. Dialogue: 0,0:03:43.00,0:03:46.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं सोच भी नहीं सकती थी कि उसके परिवार में वास्तव में Dialogue: 0,0:03:46.00,0:03:49.00,Default,,0000,0000,0000,,कोई कुछ बना सकता था. Dialogue: 0,0:03:49.00,0:03:52.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं सिर्फ यही सुनती आई थी कि वे बहुत गरीब थे, Dialogue: 0,0:03:52.00,0:03:54.00,Default,,0000,0000,0000,,और इस तरह मैं उनके बारे में कुछ और नहीं जान सकी थी Dialogue: 0,0:03:54.00,0:03:57.00,Default,,0000,0000,0000,,इसके सिवाय कि वे बहुत गरीब थे. Dialogue: 0,0:03:57.00,0:04:01.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे पास एकमात्र कहानी उनकी गरीबी की थी. Dialogue: 0,0:04:01.00,0:04:03.00,Default,,0000,0000,0000,,सालों बाद, मैंने इस बारे में सोचा जब मैं नाइजीरिया छोड़कर Dialogue: 0,0:04:03.00,0:04:06.00,Default,,0000,0000,0000,,यूनाइटेड स्टेट्स के विश्वविद्यालय में पढ़ने गई. Dialogue: 0,0:04:06.00,0:04:08.00,Default,,0000,0000,0000,,उस समय मैं 19 साल की थी. Dialogue: 0,0:04:08.00,0:04:12.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी अमेरिकी रूम-मेट मुझसे मिलकर बहुत अचंभित हुई. Dialogue: 0,0:04:12.00,0:04:15.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने मुझसे पूछा कि मैंने इतनी अच्छी अंग्रेजी कहां सीखी, Dialogue: 0,0:04:15.00,0:04:17.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझसे यह सुनकर वह चकरा गई Dialogue: 0,0:04:17.00,0:04:22.00,Default,,0000,0000,0000,,कि अंग्रेजी नाइजीरिया की राजकीय भाषा है. Dialogue: 0,0:04:22.00,0:04:26.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने मुझसे कहा कि वह "मेरा आदिवासी संगीत" सुनना चाहती है, Dialogue: 0,0:04:26.00,0:04:28.00,Default,,0000,0000,0000,,और उसे तब और भी निराशा हुई Dialogue: 0,0:04:28.00,0:04:30.00,Default,,0000,0000,0000,,जब मैंने उसे मेरे मराइया कैरी के टेप दिखाए. Dialogue: 0,0:04:30.00,0:04:33.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:04:33.00,0:04:35.00,Default,,0000,0000,0000,,उसे यह लगता था कि मुझे स्टोव इस्तेमाल करना Dialogue: 0,0:04:35.00,0:04:38.00,Default,,0000,0000,0000,,नहीं आता होगा. Dialogue: 0,0:04:38.00,0:04:40.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे उससे मिलकर ऐसा लगा जैसे मुझसे मिलने के पहले ही Dialogue: 0,0:04:40.00,0:04:42.00,Default,,0000,0000,0000,,उसे मुझपर तरस आने लगा था. Dialogue: 0,0:04:42.00,0:04:46.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे अफ़्रीकी होने ने उसमें मेरे प्रति Dialogue: 0,0:04:46.00,0:04:50.00,Default,,0000,0000,0000,,कृ्पा, सदाशयता, और करूणा जगा दी थी. Dialogue: 0,0:04:50.00,0:04:53.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी रूम-मेट के पास अफ़्रीका की एक ही कहानी थी. Dialogue: 0,0:04:53.00,0:04:56.00,Default,,0000,0000,0000,,घोर दुर्गति की कहानी. Dialogue: 0,0:04:56.00,0:04:58.00,Default,,0000,0000,0000,,इस इकलौती कहानी में कोई संभावना नहीं थी कि Dialogue: 0,0:04:58.00,0:05:02.00,Default,,0000,0000,0000,,उसमें अफ़्रीकावासी किसी तरह भी उसके समान हों. Dialogue: 0,0:05:02.00,0:05:05.00,Default,,0000,0000,0000,,उसमें दयाभाव से इतर अनुभूति की कोई संभावना नहीं थी. Dialogue: 0,0:05:05.00,0:05:09.00,Default,,0000,0000,0000,,समानता के संबंध की कोई गुंजाईश नहीं थी. Dialogue: 0,0:05:09.00,0:05:11.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं यहाँ ये कहना कहूंगी कि अमेरिका जाने के पहले मैं खुद को Dialogue: 0,0:05:11.00,0:05:14.00,Default,,0000,0000,0000,,सचेतन रूप से एक अफ़्रीकी के रूप में नहीं देखती थी. Dialogue: 0,0:05:14.00,0:05:17.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन अमेरिका में जब अफ़्रीका का ज़िक्र चलता तो सारी आंखें मुझपर टिक जातीं थीं. Dialogue: 0,0:05:17.00,0:05:21.00,Default,,0000,0000,0000,,इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि मैं नामिबिया जैसी जगहों के बारे में कुछ नहीं जानती थी. Dialogue: 0,0:05:21.00,0:05:23.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन मैं अपनी इस नई पहचान से बहुत अच्छे से जुड़ गई. Dialogue: 0,0:05:23.00,0:05:26.00,Default,,0000,0000,0000,,और अब कई अर्थों में मैं स्वयं को अफ़्रीकी ही मानती हूं. Dialogue: 0,0:05:26.00,0:05:28.00,Default,,0000,0000,0000,,हांलांकि मुझे तब बहुत खीझ होती है जब Dialogue: 0,0:05:28.00,0:05:30.00,Default,,0000,0000,0000,,अफ़्रीका को एक बड़े देश के रूप में देखा जाता है. Dialogue: 0,0:05:30.00,0:05:34.00,Default,,0000,0000,0000,,इसका ताजा उदाहरण ये है कि मेरी लगभग शानदार यात्रा में Dialogue: 0,0:05:34.00,0:05:36.00,Default,,0000,0000,0000,,लागोस से दो दिन पहलेवाली उड़ान में Dialogue: 0,0:05:36.00,0:05:38.00,Default,,0000,0000,0000,,वर्जिन एयरवेज़ के विमान में उन्होंने Dialogue: 0,0:05:38.00,0:05:43.00,Default,,0000,0000,0000,,"भारत, अफ़्रीका, व अन्य देशों में" जारी परोपकारी कार्यों की जानकारी दी. Dialogue: 0,0:05:43.00,0:05:44.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:05:44.00,0:05:48.00,Default,,0000,0000,0000,,एक अफ़्रीकी के रूप में अमेरिका में कुछ साल बिताने के बाद Dialogue: 0,0:05:48.00,0:05:52.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं मेरे प्रति मेरी रूम-मेट की प्रतिक्रियाओं को समझने लगी. Dialogue: 0,0:05:52.00,0:05:55.00,Default,,0000,0000,0000,,यदि मैं नाइजीरिया में पलती-बढ़ती नहीं तो मेरे मन में भी अफ़्रीका की Dialogue: 0,0:05:55.00,0:05:57.00,Default,,0000,0000,0000,,प्रचलित छवियां ही रहतीं, Dialogue: 0,0:05:57.00,0:06:00.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे भी यही लगता कि अफ़्रीका एक स्थान है, Dialogue: 0,0:06:00.00,0:06:04.00,Default,,0000,0000,0000,,जहां रमणीय परिदृश्य, सुंदर जानवर, Dialogue: 0,0:06:04.00,0:06:06.00,Default,,0000,0000,0000,,और अबूझ लोग रहते हैं, Dialogue: 0,0:06:06.00,0:06:09.00,Default,,0000,0000,0000,,जो फ़िजूल में लड़ते रहते हैं, गरीबी और एड्स से मरते हैं, Dialogue: 0,0:06:09.00,0:06:12.00,Default,,0000,0000,0000,,जो अपने अधिकारों के लिए कुछ नहीं कर पाते, Dialogue: 0,0:06:12.00,0:06:14.00,Default,,0000,0000,0000,,और इस इंतजार में रहते हैं कि उन्हें Dialogue: 0,0:06:14.00,0:06:17.00,Default,,0000,0000,0000,,कोई दयालु गोरा विदेशी आकर बचाएंगे. Dialogue: 0,0:06:17.00,0:06:19.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं अफ़्रीका को उसी प्रकार से देखती जिस तरह से मैंने Dialogue: 0,0:06:19.00,0:06:23.00,Default,,0000,0000,0000,,बचपन में फ़ीडे के परिवार को देखा था. Dialogue: 0,0:06:23.00,0:06:27.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे विचार से, अफ़्रीका की बेचारगी की यह इकलौती कहानी पश्चिमी साहित्य से आती है. Dialogue: 0,0:06:27.00,0:06:29.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे पास यहां एक उद्धरण है Dialogue: 0,0:06:29.00,0:06:32.00,Default,,0000,0000,0000,,लंदन के व्यापारी जॉन लोक ने क लिखा, Dialogue: 0,0:06:32.00,0:06:35.00,Default,,0000,0000,0000,,जो 1561 मे पश्चिमी अफ़्रीका आया, Dialogue: 0,0:06:35.00,0:06:40.00,Default,,0000,0000,0000,,और उसने अपनी यात्रा के रोचक विवरण लिखे. Dialogue: 0,0:06:40.00,0:06:42.00,Default,,0000,0000,0000,,अश्वेत अफ़्रीकावासियों के लिए वह लिखता है Dialogue: 0,0:06:42.00,0:06:44.00,Default,,0000,0000,0000,,"जंगली जानवर जो घरों में नहीं रहते", Dialogue: 0,0:06:44.00,0:06:48.00,Default,,0000,0000,0000,,वह लिखता है, "यहां ऐसे लोग भी हैं जिनके सिर नहीं हैं, Dialogue: 0,0:06:48.00,0:06:53.00,Default,,0000,0000,0000,,और जिनके मुंह और आंखें उनके वक्षस्थल में हैं". Dialogue: 0,0:06:53.00,0:06:55.00,Default,,0000,0000,0000,,इसे पढ़ते समय मैं हर बार हंस पड़ती हूं. Dialogue: 0,0:06:55.00,0:06:59.00,Default,,0000,0000,0000,,जॉन लॉक की कल्पनाशक्ति की तो दाद देनी होगी. Dialogue: 0,0:06:59.00,0:07:01.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन उसकी कहानी की खास बात यह है कि Dialogue: 0,0:07:01.00,0:07:03.00,Default,,0000,0000,0000,,यह पश्चिम को अफ़्रीका की कहानियाँ बताने की Dialogue: 0,0:07:03.00,0:07:06.00,Default,,0000,0000,0000,,परंपरा की शुरुवात का निरूपण करती है. Dialogue: 0,0:07:06.00,0:07:09.00,Default,,0000,0000,0000,,ऎसी परंपरा, जो अधो-सहारा अफ़्रीका को नकारात्मक बातों से भरी, Dialogue: 0,0:07:09.00,0:07:11.00,Default,,0000,0000,0000,,असमानताओं की, अंधेकार की, Dialogue: 0,0:07:11.00,0:07:15.00,Default,,0000,0000,0000,,और इसके निवासियों को शानदार कवि Dialogue: 0,0:07:15.00,0:07:17.00,Default,,0000,0000,0000,,रुडयार्ड किपलिंग के शब्दों में Dialogue: 0,0:07:17.00,0:07:20.00,Default,,0000,0000,0000,,"आधे दैत्य, आधे शिशु" कहने की रही है. Dialogue: 0,0:07:20.00,0:07:23.00,Default,,0000,0000,0000,,और तब मुझे यह समझ में आने लगा कि कि मेरी अमेरिकी रूम-मेट ने Dialogue: 0,0:07:23.00,0:07:25.00,Default,,0000,0000,0000,,उसके पूरे जीवनकाल में Dialogue: 0,0:07:25.00,0:07:27.00,Default,,0000,0000,0000,,ऐसी ही एकतरफा कहानी के विभिन्न Dialogue: 0,0:07:27.00,0:07:29.00,Default,,0000,0000,0000,,रूप देखे-सुने होंगे, Dialogue: 0,0:07:29.00,0:07:31.00,Default,,0000,0000,0000,,जिस प्रकार मेरे एक प्रोफेसर ने Dialogue: 0,0:07:31.00,0:07:36.00,Default,,0000,0000,0000,,एक बार मुझसे कहा था कि मेरे उपन्यास "प्रामाणिक रूप से अफ़्रीकी" नही लगते थे. Dialogue: 0,0:07:36.00,0:07:38.00,Default,,0000,0000,0000,,देखिए, मैं यह स्वीकार कर लेती हूं कि मेरे उपन्यास में कुछ Dialogue: 0,0:07:38.00,0:07:40.00,Default,,0000,0000,0000,,गड़बड़ियां रही होंगी, Dialogue: 0,0:07:40.00,0:07:44.00,Default,,0000,0000,0000,,और कुछ स्थानों पर मैंने गलतियां भी की थीं. Dialogue: 0,0:07:44.00,0:07:46.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन मैं यह नहीं मान सकती कि मैं Dialogue: 0,0:07:46.00,0:07:49.00,Default,,0000,0000,0000,,अफ़्रीकी प्रामाणिकता को प्राप्त करने में असफल रही थी. Dialogue: 0,0:07:49.00,0:07:51.00,Default,,0000,0000,0000,,असल में मैं यह जानती ही नहीं थी Dialogue: 0,0:07:51.00,0:07:54.00,Default,,0000,0000,0000,,कि अफ़्रीकी प्रामाणिकता का अर्थ क्या है. Dialogue: 0,0:07:54.00,0:07:56.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे प्रोफेसर ने मुझे बताया कि मेरे चरित्र Dialogue: 0,0:07:56.00,0:07:58.00,Default,,0000,0000,0000,,बहुत हद तक उनकी ही तरह पढ़े-लिखे Dialogue: 0,0:07:58.00,0:08:00.00,Default,,0000,0000,0000,,और मिडिल-क्लास से संबंधित थे. Dialogue: 0,0:08:00.00,0:08:02.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे चरित्र कार चलाते थे. Dialogue: 0,0:08:02.00,0:08:05.00,Default,,0000,0000,0000,,वे भूखे नहीं मर रहे थे. Dialogue: 0,0:08:05.00,0:08:09.00,Default,,0000,0000,0000,,इसलिए उन्हें प्रामाणिक तौर पर अफ़्रीकी नहीं कहा जा सकता था. Dialogue: 0,0:08:09.00,0:08:12.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन मुझे यह भी जल्द स्वीकार कर लेना चाहिए कि मैं भी Dialogue: 0,0:08:12.00,0:08:15.00,Default,,0000,0000,0000,,ऐसी ही एक एकतरफा कहानी को मानने की दोषी हूं. Dialogue: 0,0:08:15.00,0:08:19.00,Default,,0000,0000,0000,,कुछ सालों पहले मैं अमेरिका से मैक्सिको की यात्रा पर गई थी. Dialogue: 0,0:08:19.00,0:08:21.00,Default,,0000,0000,0000,,उन दिनों अमेरिका में राजनीतिक वातावरण तनावपूर्ण था. Dialogue: 0,0:08:21.00,0:08:25.00,Default,,0000,0000,0000,,और आप्रवासन पर बहुत वाद-विवाद हो रहा था. Dialogue: 0,0:08:25.00,0:08:27.00,Default,,0000,0000,0000,,और जैसे कि अमेरिका में अक्सर होता है, Dialogue: 0,0:08:27.00,0:08:30.00,Default,,0000,0000,0000,,आप्रवासन के विषय को मैक्सिकोवासियों से जोड़ दिया गया. Dialogue: 0,0:08:30.00,0:08:32.00,Default,,0000,0000,0000,,वहां मैक्सिकोवासियों के बारे में बहुतेरी कहानियां कही जा रही थीं Dialogue: 0,0:08:32.00,0:08:34.00,Default,,0000,0000,0000,,जैसे कि ये लोग Dialogue: 0,0:08:34.00,0:08:36.00,Default,,0000,0000,0000,,स्वास्थ्य सुविधाओं को चौपट कर रहे थे, Dialogue: 0,0:08:36.00,0:08:38.00,Default,,0000,0000,0000,,सीमाओं पर सेंध लगा रहे थे, Dialogue: 0,0:08:38.00,0:08:42.00,Default,,0000,0000,0000,,उनकी गिरफ़्तारियां हो रहीं थी, ऐसी ही बातें. Dialogue: 0,0:08:42.00,0:08:46.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे गुआडालाहारा में पहले दिन पैदल घूमना याद है, Dialogue: 0,0:08:46.00,0:08:48.00,Default,,0000,0000,0000,,जब मैंने लोगों को काम पर जाते, Dialogue: 0,0:08:48.00,0:08:50.00,Default,,0000,0000,0000,,बाजार में टॉर्टिला बनाते, सिगरेट पीते, Dialogue: 0,0:08:50.00,0:08:53.00,Default,,0000,0000,0000,,हंसते हुए देखा. Dialogue: 0,0:08:53.00,0:08:56.00,Default,,0000,0000,0000,,यह सब देखकर मुझे हुआ आश्चर्य मुझे याद आ रहा है. Dialogue: 0,0:08:56.00,0:08:59.00,Default,,0000,0000,0000,,और फिर मैंने बहुत शर्मिंदगी भी महसूस की. Dialogue: 0,0:08:59.00,0:09:02.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे लगने लगा कि मैं भी मीडियावालों द्वारा Dialogue: 0,0:09:02.00,0:09:04.00,Default,,0000,0000,0000,,मैक्सिकोवासियों की रची गई छवि को सच मान बैठी थी, Dialogue: 0,0:09:04.00,0:09:06.00,Default,,0000,0000,0000,,और यह कि मैं भी मन-ही-मन उन्हें अधम आप्रवासी Dialogue: 0,0:09:06.00,0:09:09.00,Default,,0000,0000,0000,,मान चुकी थी. Dialogue: 0,0:09:09.00,0:09:11.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने अपने भीतर मैक्सिकोवासियों की एकतरफा कहानी घर कर ली थी Dialogue: 0,0:09:11.00,0:09:14.00,Default,,0000,0000,0000,,और ऐसा करने पर मैं बहुत लज्जित अनुभव कर रही थी. Dialogue: 0,0:09:14.00,0:09:16.00,Default,,0000,0000,0000,,तो ऐसे ही एकतरफा कहानियां बनती रहतीं हैं, Dialogue: 0,0:09:16.00,0:09:19.00,Default,,0000,0000,0000,,जो व्यक्तियों को वस्तु की तरह दिखाती हैं, Dialogue: 0,0:09:19.00,0:09:21.00,Default,,0000,0000,0000,,केवल एक वस्तु की तरह Dialogue: 0,0:09:21.00,0:09:23.00,Default,,0000,0000,0000,,बार-बार दिखातीं हैं, Dialogue: 0,0:09:23.00,0:09:26.00,Default,,0000,0000,0000,,और वही वे अंततः बन जाते हैं. Dialogue: 0,0:09:26.00,0:09:28.00,Default,,0000,0000,0000,,शक्ति की चर्चा किए बिना एकतरफा कहानी की बात करना Dialogue: 0,0:09:28.00,0:09:31.00,Default,,0000,0000,0000,,नामुमकिन है. Dialogue: 0,0:09:31.00,0:09:33.00,Default,,0000,0000,0000,,इग्बो (पश्चिमी अफ़्रीकी भाषा) में एक शब्द है, Dialogue: 0,0:09:33.00,0:09:35.00,Default,,0000,0000,0000,,और जब भी मैं शक्ति के स्वरूप के बारे में सोचती हूं, Dialogue: 0,0:09:35.00,0:09:38.00,Default,,0000,0000,0000,,तब यह शब्द "नकाली" मुझे ध्यान में आता है. Dialogue: 0,0:09:38.00,0:09:40.00,Default,,0000,0000,0000,,ये संज्ञा शब्द है जिसका कुछ-कुछ अनुवाद है Dialogue: 0,0:09:40.00,0:09:43.00,Default,,0000,0000,0000,,"दूसरों से अधिक बड़ा या महत्वपूर्ण होना". Dialogue: 0,0:09:43.00,0:09:46.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारे आर्थिक व राजनीतिक जगत के सदृश Dialogue: 0,0:09:46.00,0:09:48.00,Default,,0000,0000,0000,,कहानियों की व्याख्या भी Dialogue: 0,0:09:48.00,0:09:51.00,Default,,0000,0000,0000,,नकाली के सिद्धांत द्वारा की जाती है. Dialogue: 0,0:09:51.00,0:09:53.00,Default,,0000,0000,0000,,वे कैसे कही जाती हैं, उन्हें कौन कहता है, Dialogue: 0,0:09:53.00,0:09:56.00,Default,,0000,0000,0000,,और जब वे कही जातीं हैं तो कितनी कही जाती हैं, Dialogue: 0,0:09:56.00,0:10:00.00,Default,,0000,0000,0000,,इस सबका निर्धारण शक्ति द्वारा ही होता है. Dialogue: 0,0:10:00.00,0:10:03.00,Default,,0000,0000,0000,,शक्ति संपन्न होना केवल किसी व्यक्ति की कहानी कहने की क्षमता तक सीमित नहीं है, Dialogue: 0,0:10:03.00,0:10:07.00,Default,,0000,0000,0000,,बल्कि उसे उस व्यक्ति की निर्णायक कहानी बनाना भी है. Dialogue: 0,0:10:07.00,0:10:09.00,Default,,0000,0000,0000,,फ़िलिस्तीनी कवि मौरीद बरघूती ने लिखा है Dialogue: 0,0:10:09.00,0:10:12.00,Default,,0000,0000,0000,,कि यदि तुम किन्ही व्यक्तियों का स्वत्व हरना चाहते हो तो Dialogue: 0,0:10:12.00,0:10:15.00,Default,,0000,0000,0000,,इसका सबसे आसान तरीका है उनकी कहानी कहो, Dialogue: 0,0:10:15.00,0:10:18.00,Default,,0000,0000,0000,,और इसे "दूसरी तरफ" कहकर शुरु करो. Dialogue: 0,0:10:18.00,0:10:22.00,Default,,0000,0000,0000,,अमेरिकी मूल निवासियों के तीरों की बात से कहानी शुरु करो, Dialogue: 0,0:10:22.00,0:10:25.00,Default,,0000,0000,0000,,ब्रिटिश दस्तों के आगमन से नहीं, Dialogue: 0,0:10:25.00,0:10:28.00,Default,,0000,0000,0000,,और तुम्हारे पास एक बिल्कुल अलग कहानी होगी. Dialogue: 0,0:10:28.00,0:10:30.00,Default,,0000,0000,0000,,कहानी की शुरुआत करो Dialogue: 0,0:10:30.00,0:10:32.00,Default,,0000,0000,0000,,अफ़्रीकी राज्यों की विफलताओं से, Dialogue: 0,0:10:32.00,0:10:36.00,Default,,0000,0000,0000,,और अफ़्रीकी राज्यों के औपनिवेशीकरण को दरकिनार कर दो Dialogue: 0,0:10:36.00,0:10:40.00,Default,,0000,0000,0000,,और तुम्हारे पास एक बिल्कुल अलग कहानी होगी. Dialogue: 0,0:10:40.00,0:10:42.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने हाल में ही एक विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया Dialogue: 0,0:10:42.00,0:10:44.00,Default,,0000,0000,0000,,जहां एक विद्यार्थी ने मुझसे कहा Dialogue: 0,0:10:44.00,0:10:46.00,Default,,0000,0000,0000,,कि यह बहुत शर्म की बात है कि Dialogue: 0,0:10:46.00,0:10:49.00,Default,,0000,0000,0000,,नाइजीरियाई पुरुष स्त्रियों का उसी प्रकार शारीरिक शोषण करते हैं Dialogue: 0,0:10:49.00,0:10:52.00,Default,,0000,0000,0000,,जिस तरह मेरे एक उपन्यास में एक पिता का चित्रण है. Dialogue: 0,0:10:52.00,0:10:54.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने उसे कहा कि हाल में ही मैंने एक उपन्यास पढ़ा है Dialogue: 0,0:10:54.00,0:10:56.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसका नाम है "अमेरिकन साइको" -- Dialogue: 0,0:10:56.00,0:10:58.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:10:58.00,0:11:00.00,Default,,0000,0000,0000,,-- और यह बड़े शर्म की बात है कि Dialogue: 0,0:11:00.00,0:11:03.00,Default,,0000,0000,0000,,युवा अमेरिकी क्रमिक हत्यारे होते हैं. Dialogue: 0,0:11:03.00,0:11:07.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:11:07.00,0:11:13.00,Default,,0000,0000,0000,,(तालियां) Dialogue: 0,0:11:13.00,0:11:16.00,Default,,0000,0000,0000,,देखिए, मैंने यह थोड़ा चिढ़कर कहा था. Dialogue: 0,0:11:16.00,0:11:18.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:11:18.00,0:11:20.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं इस तरह की बात नहीं सोच सकती थी Dialogue: 0,0:11:20.00,0:11:22.00,Default,,0000,0000,0000,,कि चुंकि मैंने ऎसा उपन्यास पढ़ा जिसका Dialogue: 0,0:11:22.00,0:11:24.00,Default,,0000,0000,0000,,एक पात्र क्रमिक हत्यारा है, Dialogue: 0,0:11:24.00,0:11:26.00,Default,,0000,0000,0000,,वह किसी भी तरह सारे अमेरिकियों का Dialogue: 0,0:11:26.00,0:11:28.00,Default,,0000,0000,0000,,चित्रण हो सकता है. Dialogue: 0,0:11:28.00,0:11:31.00,Default,,0000,0000,0000,,और ऐसा इसलिए नहीं है कि मैं उस विद्यार्थी से बेहतर व्यक्ति हूं, Dialogue: 0,0:11:31.00,0:11:34.00,Default,,0000,0000,0000,,बल्कि इसलिए कि मैं अमेरिका की सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति की Dialogue: 0,0:11:34.00,0:11:36.00,Default,,0000,0000,0000,,बहुत सारी कहानियां सुन चुकी थी. Dialogue: 0,0:11:36.00,0:11:40.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं टाइलर, अपडाइक, स्टाइनबैक, और गैट्सकिल को पढ़ चुकी थी. Dialogue: 0,0:11:40.00,0:11:43.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे पास अमेरिका की बस एक ही कहानी नहीं थी. Dialogue: 0,0:11:43.00,0:11:46.00,Default,,0000,0000,0000,,सालों पहले जब मैंने यह सुना कि लोग यह सोचते थे कि Dialogue: 0,0:11:46.00,0:11:50.00,Default,,0000,0000,0000,,सफल लेखक वे होते हैं जिनका बचपन Dialogue: 0,0:11:50.00,0:11:52.00,Default,,0000,0000,0000,,बहुत बुरा बीता हो, Dialogue: 0,0:11:52.00,0:11:54.00,Default,,0000,0000,0000,,तो मैं सोचने लगी कि मैं किस तरह उन बुरी बातों की Dialogue: 0,0:11:54.00,0:11:56.00,Default,,0000,0000,0000,,खोज करूं जो मेरे माता-पिता ने मेरे साथ की हों. Dialogue: 0,0:11:56.00,0:11:58.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:11:58.00,0:12:02.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन सच्चाई यह है कि मेरा बचपन बहुत सुखद था, Dialogue: 0,0:12:02.00,0:12:05.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारा परिवार बहुत प्रेम और आनंद के साथ एकजुट रहता था. Dialogue: 0,0:12:05.00,0:12:09.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन मेरे पितामह आदि भी थे जिनकी मृत्यु शरणार्थी कैंप में हुई थी. Dialogue: 0,0:12:09.00,0:12:13.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरा कज़िन पोल मर गया क्योंकि उसे समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलीं. Dialogue: 0,0:12:13.00,0:12:16.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी बहुत करीबी दोस्त ओकोलोमा विमान दुर्घटना में जलकर मर गई Dialogue: 0,0:12:16.00,0:12:19.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि हमारी अग्निशमन गाड़ियों में पानी नहीं था. Dialogue: 0,0:12:19.00,0:12:22.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं दमनकारी सैनिक शासन के बीच बड़ी हुई Dialogue: 0,0:12:22.00,0:12:24.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसने शिक्षा का अवमूल्यन कर दिया, Dialogue: 0,0:12:24.00,0:12:27.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसके कारण कभी-कभी मेरे माता-पिता को वेतन नहीं मिलता था. Dialogue: 0,0:12:27.00,0:12:31.00,Default,,0000,0000,0000,,फिर मैंने बचपन में अपने नाश्ते की टेबल से जैम की बोतल गायब होते देखी, Dialogue: 0,0:12:31.00,0:12:33.00,Default,,0000,0000,0000,,उसके बाद मारजारिन भी गायब हो गया, Dialogue: 0,0:12:33.00,0:12:36.00,Default,,0000,0000,0000,,फिर ब्रैड बहुत महंगी हो गई, Dialogue: 0,0:12:36.00,0:12:39.00,Default,,0000,0000,0000,,और दूध राशन से मिलने लगा. Dialogue: 0,0:12:39.00,0:12:42.00,Default,,0000,0000,0000,,और इससे भी अधिक, एक सामान्यीकृत राजनीतिक भय ने Dialogue: 0,0:12:42.00,0:12:46.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारे जीवन को घेर लिया. Dialogue: 0,0:12:46.00,0:12:48.00,Default,,0000,0000,0000,,इन सभी कहानियों ने ही मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं. Dialogue: 0,0:12:48.00,0:12:52.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन इन नकारात्मक कहानियों को ही महत्व देना Dialogue: 0,0:12:52.00,0:12:55.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे अनुभवों को कम करके आंकना होगा Dialogue: 0,0:12:55.00,0:12:57.00,Default,,0000,0000,0000,,और इससे वे दूसरी कहानियां अनदेखी रह जाएंगीं Dialogue: 0,0:12:57.00,0:12:59.00,Default,,0000,0000,0000,,जिन्होंने मुझे आकार दिया है. Dialogue: 0,0:12:59.00,0:13:02.00,Default,,0000,0000,0000,,इकलौती कहानी रूढ़ियों का निर्माण करती है. Dialogue: 0,0:13:02.00,0:13:05.00,Default,,0000,0000,0000,,और रूढ़ियों के साथ समस्या यह नहीं है कि Dialogue: 0,0:13:05.00,0:13:07.00,Default,,0000,0000,0000,,वे सत्य नहीं होतीं, बल्कि यह है Dialogue: 0,0:13:07.00,0:13:09.00,Default,,0000,0000,0000,,कि वे अपूर्ण होतीं हैं. Dialogue: 0,0:13:09.00,0:13:13.00,Default,,0000,0000,0000,,वे एक कहानी को एकमात्र कहानी बना देतीं हैं. Dialogue: 0,0:13:13.00,0:13:15.00,Default,,0000,0000,0000,,बेशक, अफ़्रीका दुःख और दुर्गति की महागाथा है. Dialogue: 0,0:13:15.00,0:13:19.00,Default,,0000,0000,0000,,कुछ अत्यंत भयंकर हैं, जैसे कांगो के विभत्स बलात्कार. Dialogue: 0,0:13:19.00,0:13:21.00,Default,,0000,0000,0000,,और कुछ अवसादपूर्ण हैं, जैसे नाइजीरिया में Dialogue: 0,0:13:21.00,0:13:26.00,Default,,0000,0000,0000,,एक भर्ती के लिए 5,000 लोग आवेदन करते हैं. Dialogue: 0,0:13:26.00,0:13:29.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन वहां कुछ ऐसी कहानियां भी हैं जो दर्दनाक नहीं हैं, Dialogue: 0,0:13:29.00,0:13:33.00,Default,,0000,0000,0000,,और यह कहना ज़रूरी है कि वे भी इतनी महत्वपूर्ण हैं कि उनकी चर्चा हो. Dialogue: 0,0:13:33.00,0:13:35.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं हमेशा से यह मानती आई हूं कि Dialogue: 0,0:13:35.00,0:13:38.00,Default,,0000,0000,0000,,किसी परिवेश या व्यक्ति से भली-भांति जुड़े बिना Dialogue: 0,0:13:38.00,0:13:42.00,Default,,0000,0000,0000,,उस स्थान या व्यक्ति की सभी कहानियों से संबद्ध हो पाना संभव नहीं है. Dialogue: 0,0:13:42.00,0:13:45.00,Default,,0000,0000,0000,,इकलौती बयान की कहानी की परिणति यह होती है Dialogue: 0,0:13:45.00,0:13:48.00,Default,,0000,0000,0000,,कि यह मनुष्य को उसकी गरिमा से वंचित कर देती है. Dialogue: 0,0:13:48.00,0:13:52.00,Default,,0000,0000,0000,,यह हमारी इन्सानों में समानता की पहचान को कठिन बना देती है. Dialogue: 0,0:13:52.00,0:13:55.00,Default,,0000,0000,0000,,यह दर्शाने की जगह कि हम कितने समान हैं, Dialogue: 0,0:13:55.00,0:13:57.00,Default,,0000,0000,0000,,वो ये दिखाती है कि हम कैसे अलग हैं. Dialogue: 0,0:13:57.00,0:13:59.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता अगर मैक्सिको जाने से पहले Dialogue: 0,0:13:59.00,0:14:03.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने आप्रवासन पर हुए वाद-विवादों में सं. रा. अमेरिका और मैक्सिको Dialogue: 0,0:14:03.00,0:14:05.00,Default,,0000,0000,0000,,दोनों ही पक्षों को सुना होता? Dialogue: 0,0:14:05.00,0:14:09.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता अगर मेरी मां ने मुझे बताया होता कि फ़ीडे का परिवार बहुत गरीब Dialogue: 0,0:14:09.00,0:14:11.00,Default,,0000,0000,0000,,पर मेहनती है? Dialogue: 0,0:14:11.00,0:14:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और क्या होता यदि हमारे पास अफ़्रीकी टीवी नेटवर्क होता Dialogue: 0,0:14:13.00,0:14:17.00,Default,,0000,0000,0000,,जो विविध अफ़्रीकी कहानियों को दुनिया भर में प्रसारित करता? Dialogue: 0,0:14:17.00,0:14:19.00,Default,,0000,0000,0000,,यह वही होता जिसे नाइजीरियाई लेखक चिनुआ अचेबे ने Dialogue: 0,0:14:19.00,0:14:22.00,Default,,0000,0000,0000,,"कहानियों का संतुलन" कहा है. Dialogue: 0,0:14:22.00,0:14:25.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता यदि मेरी रूम-मेट को नाइजीरियाई प्रकाशक Dialogue: 0,0:14:25.00,0:14:27.00,Default,,0000,0000,0000,,मुक्ता बकारे के बारे में पता होता, Dialogue: 0,0:14:27.00,0:14:29.00,Default,,0000,0000,0000,,एक असाधारण आदमी जिसने बैंक की नौकरी छोड़कर Dialogue: 0,0:14:29.00,0:14:32.00,Default,,0000,0000,0000,,अपने सपनों की राह पर चलकर प्रकाशनगृह की स्थापना की? Dialogue: 0,0:14:32.00,0:14:36.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन आम धारणा तो यह थी कि नाइजीरियाइ लोग साहित्य नहीं पढ़ते. Dialogue: 0,0:14:36.00,0:14:38.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होने इसका विरोध किया. उन्हे लगा Dialogue: 0,0:14:38.00,0:14:40.00,Default,,0000,0000,0000,,कि जो लोग पढ़ना जानते हैं, वे ज़रूर पढ़ेंगे Dialogue: 0,0:14:40.00,0:14:44.00,Default,,0000,0000,0000,,यदि हम खरीद पाने लायक मूल्य में उन्हें साहित्य उपलब्ध कराएं. Dialogue: 0,0:14:44.00,0:14:47.00,Default,,0000,0000,0000,,जब उन्होने मेरा पहला उपन्यास छापा उसके कुछ ही समय बाद Dialogue: 0,0:14:47.00,0:14:50.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं लागोस में एक टीवी स्टेशन में साक्षात्कार देने गई. Dialogue: 0,0:14:50.00,0:14:53.00,Default,,0000,0000,0000,,और वहां मैसेंजर का काम करनेवाली एक महिला मेरे पास आई और मुझसे बोली, Dialogue: 0,0:14:53.00,0:14:56.00,Default,,0000,0000,0000,,"मुझे आपका उपन्यास अच्छा लगा, पर मुझे उसका अंत पसंद नहीं आया. Dialogue: 0,0:14:56.00,0:14:59.00,Default,,0000,0000,0000,,अब आप उसका सिक्वेल ज़रूर लिखें, और उसमें ऐसा होना चाहिए कि..." Dialogue: 0,0:14:59.00,0:15:02.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:15:02.00,0:15:05.00,Default,,0000,0000,0000,,और वह मुझे बताने लगी कि सिक्वेल में क्या लिखना चाहिए. Dialogue: 0,0:15:05.00,0:15:08.00,Default,,0000,0000,0000,,उसकी बातों ने मुझे न सिर्फ़ मोहित किया बल्कि भीतर तक छू दिया. Dialogue: 0,0:15:08.00,0:15:11.00,Default,,0000,0000,0000,,वह तो एक साधारण औरत थी, नाइजीरियाई जनता का एक अंशमात्र Dialogue: 0,0:15:11.00,0:15:14.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसे हम अपने पाठकवर्ग में नहीं गिनते थे. Dialogue: 0,0:15:14.00,0:15:16.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने न सिर्फ़ वह पुस्तक पढ़ी, बल्कि उसे वह उसकी पुस्तक जैसी लगी Dialogue: 0,0:15:16.00,0:15:19.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे यह बताना उसे तर्कसंगत लगा Dialogue: 0,0:15:19.00,0:15:21.00,Default,,0000,0000,0000,,कि मुझे पुस्तक का सिक्वेल लिखना चाहिए. Dialogue: 0,0:15:21.00,0:15:25.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता यदि मेरी रूम-मेट को मेरी निडर मित्र फूमी ओंडा के बारे में पता होता, Dialogue: 0,0:15:25.00,0:15:28.00,Default,,0000,0000,0000,,जो लागोस में एक टीवी कार्यक्रम में मेजबान है, Dialogue: 0,0:15:28.00,0:15:31.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन कहानियों को सामने लाना चाहती है जिन्हें हम भूलना ठीक समझते हैं? Dialogue: 0,0:15:31.00,0:15:35.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता यदि मेरी रूम-मेट को हृदय के उस ऑपरेशन के बारे में पता होता Dialogue: 0,0:15:35.00,0:15:38.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसे लागोस के अस्पताल में पिछले सप्ताह अंजाम दिया गया? Dialogue: 0,0:15:38.00,0:15:42.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता यदि मेरी रूम-मेट को समकालीन नाइजीरियन संगीत के बारे में पता होता? Dialogue: 0,0:15:42.00,0:15:45.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसमें प्रतिभाशाली गायक अंग्रेजी और पिजिन में, Dialogue: 0,0:15:45.00,0:15:47.00,Default,,0000,0000,0000,,इग्बो में, योरूबा में, और इजो में, Dialogue: 0,0:15:47.00,0:15:51.00,Default,,0000,0000,0000,,जे-ज़ी से लेकर फ़ेला, और बॉब मार्ली से लेकर Dialogue: 0,0:15:51.00,0:15:54.00,Default,,0000,0000,0000,,अपने पितामहों के सुमेलित प्रभाव में गाते हैं. Dialogue: 0,0:15:54.00,0:15:56.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता यदि मेरी रूम-मेट को उन महिला वकीलों के बारे में पता होता Dialogue: 0,0:15:56.00,0:15:58.00,Default,,0000,0000,0000,,जो हाल में ही नाइजीरिया की अदालत में Dialogue: 0,0:15:58.00,0:16:00.00,Default,,0000,0000,0000,,एक हास्यास्पद कानून को चुनौती देने गईं Dialogue: 0,0:16:00.00,0:16:03.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसके अनुसार किसी स्त्री को अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए Dialogue: 0,0:16:03.00,0:16:06.00,Default,,0000,0000,0000,,अपने पति की स्वीकृति लेना आवश्यक किया गया था? Dialogue: 0,0:16:06.00,0:16:09.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता यदि मेरी रूम-मेट को नॉलीवुड के बारे में पता होता, Dialogue: 0,0:16:09.00,0:16:13.00,Default,,0000,0000,0000,,जहां विशाल तकनीकी कठिनाइयों के बाद भी मौलिकता से तर लोग फ़िल्म बना रहे हैं? Dialogue: 0,0:16:13.00,0:16:15.00,Default,,0000,0000,0000,,इतनी चलने वाली फ़िल्में Dialogue: 0,0:16:15.00,0:16:17.00,Default,,0000,0000,0000,,जो इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है Dialogue: 0,0:16:17.00,0:16:20.00,Default,,0000,0000,0000,,कि नाइजीरियाई लोग अपने ज़रूरत के मुताबिक चीज़ें बना सकते हैं. Dialogue: 0,0:16:20.00,0:16:23.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या होता यदि मेरी रूम-मेट को मेरी चोटी बनानेवाली उस ज़बर्दस्त महत्वाकांक्षी लड़की के बारे में पता होता, Dialogue: 0,0:16:23.00,0:16:27.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसने हाल में ही बालों के एक्सटेन्शन का व्यापार शुरु किया है? Dialogue: 0,0:16:27.00,0:16:29.00,Default,,0000,0000,0000,,या उन लाखों नाइजीरियाई लोगों के बारे में Dialogue: 0,0:16:29.00,0:16:31.00,Default,,0000,0000,0000,,जो कामधंधा शुरु करते हैं पर कभी-कभी असफल हो जाते हैं, Dialogue: 0,0:16:31.00,0:16:35.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन अपनी महत्वाकांक्षाओं का पोषण करते रहते हैं? Dialogue: 0,0:16:35.00,0:16:37.00,Default,,0000,0000,0000,,हर बार जब मैं घर जाती हूं तो मेरा सामना होता है Dialogue: 0,0:16:37.00,0:16:40.00,Default,,0000,0000,0000,,नाइजीरियाई लोगों की आम शिकायतों से, जैसेः Dialogue: 0,0:16:40.00,0:16:43.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारा बुनियादी ढांचा खराब है, हमारी सरकार नाकारा है. Dialogue: 0,0:16:43.00,0:16:46.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन मैं उनके अविश्वसनीय जुझारूपन को भी देखती हूं Dialogue: 0,0:16:46.00,0:16:49.00,Default,,0000,0000,0000,,जो शासन व्यवस्था के साए में नहीं Dialogue: 0,0:16:49.00,0:16:51.00,Default,,0000,0000,0000,,बल्कि उसके अभाव में पनपते हैं. Dialogue: 0,0:16:51.00,0:16:54.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं हर गरमियों में लागोस में लेखन कार्यशाला में पढ़ाती हूं. Dialogue: 0,0:16:54.00,0:16:57.00,Default,,0000,0000,0000,,और यह देखकर हैरत होती है कि कितने लोग आवेदन करते हैं, Dialogue: 0,0:16:57.00,0:17:00.00,Default,,0000,0000,0000,,कितने सारे लोग लिखने के लिए व्यग्र हैं, Dialogue: 0,0:17:00.00,0:17:02.00,Default,,0000,0000,0000,,अपनी कहानियां कहना चाहते हैं. Dialogue: 0,0:17:02.00,0:17:05.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने अपने नाइजीरियाई प्रकाशक के साथ हाल में ही एक नॉन-प्रॉफ़िट ट्रस्ट बनाया है Dialogue: 0,0:17:05.00,0:17:07.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसका नाम फ़ाराफ़िना ट्रस्ट है. Dialogue: 0,0:17:07.00,0:17:10.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमारा बड़ा सपना यह है कि हम पुस्तकालय बनाएं Dialogue: 0,0:17:10.00,0:17:12.00,Default,,0000,0000,0000,,और पुराने पुस्तकालयों का नवीनीकरण करें, Dialogue: 0,0:17:12.00,0:17:15.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन शासकीय विद्यालयों को पुस्तकें उपलब्ध कराएं Dialogue: 0,0:17:15.00,0:17:17.00,Default,,0000,0000,0000,,जिनके पुस्तकालयों में कुछ भी नहीं है, Dialogue: 0,0:17:17.00,0:17:19.00,Default,,0000,0000,0000,,और पठन-पाठन से संबंधित अनेकानेक Dialogue: 0,0:17:19.00,0:17:21.00,Default,,0000,0000,0000,,कार्यशालाओं का आयोजन करें, Dialogue: 0,0:17:21.00,0:17:24.00,Default,,0000,0000,0000,,ताकि अपनी कहानियां कहना चाहनेवाले व्यक्तियों को अवसर मिलें. Dialogue: 0,0:17:24.00,0:17:26.00,Default,,0000,0000,0000,,कहानियां महत्वपूर्ण हैं. Dialogue: 0,0:17:26.00,0:17:28.00,Default,,0000,0000,0000,,कहानियों के ज़्यादा होने का महत्व है. Dialogue: 0,0:17:28.00,0:17:32.00,Default,,0000,0000,0000,,कहानियों का उपयोग वंचित करने व मलिन करने के लिए होता आया है. Dialogue: 0,0:17:32.00,0:17:36.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन कहानियां सामर्थ्यवान बनातीं हैं, और मानवीकरण करतीं हैं. Dialogue: 0,0:17:36.00,0:17:39.00,Default,,0000,0000,0000,,कहानियां लोगों की गरिमा को भंग कर सकतीं हैं. Dialogue: 0,0:17:39.00,0:17:44.00,Default,,0000,0000,0000,,पर वे उनकी खंडित गरिमा का उपचार भी कर सकतीं हैं. Dialogue: 0,0:17:44.00,0:17:46.00,Default,,0000,0000,0000,,अमेरिकी लेखिका ऐलिस वॉकर ने उनके Dialogue: 0,0:17:46.00,0:17:48.00,Default,,0000,0000,0000,,दक्षिणी संबंधियों के बारे में लिखा है Dialogue: 0,0:17:48.00,0:17:50.00,Default,,0000,0000,0000,,जो उत्तर में जाकर बस गए थे. Dialogue: 0,0:17:50.00,0:17:52.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने अपने संबंधियों को एक पुस्तक सुझाई Dialogue: 0,0:17:52.00,0:17:55.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसमें पीछे छूट गए उनके दक्षिणी जीवन का वर्णन था. Dialogue: 0,0:17:55.00,0:17:59.00,Default,,0000,0000,0000,,"वे मेरे इर्द-गिर्द बैठे, खुद उस पुस्तक को पढ़ते हुए, Dialogue: 0,0:17:59.00,0:18:05.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझसे उस पुस्तक को सुनते समय, लगा जैसे स्वर्ग की पुनःप्राप्ति हो गई". Dialogue: 0,0:18:05.00,0:18:08.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं इस विचार के साथ समापन करना चाहूंगीः Dialogue: 0,0:18:08.00,0:18:11.00,Default,,0000,0000,0000,,कि जब हम किसी एकलौती कहानी को ठुकरा देते हैं, Dialogue: 0,0:18:11.00,0:18:14.00,Default,,0000,0000,0000,,और जब हम यह जान जाते हैं कि किसी स्थानविशेष की Dialogue: 0,0:18:14.00,0:18:16.00,Default,,0000,0000,0000,,कभी कोई एकलौती कहानी नही होती, Dialogue: 0,0:18:16.00,0:18:18.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हम भी अपने स्वर्ग की पुनःप्राप्ति कर लेते हैं. Dialogue: 0,0:18:18.00,0:18:20.00,Default,,0000,0000,0000,,धन्यवाद. Dialogue: 0,0:18:20.00,0:18:28.00,Default,,0000,0000,0000,,(तालियां)