0:00:08.420,0:00:11.830 पृथ्वी पर हम मानवों के लिए[br]दस साल एक लंबा वक्त होता है। 0:00:11.830,0:00:14.440 सूरज के दस चक्कर। 0:00:14.440,0:00:17.020 जब दस साल पहले मैं टेड मंच पर था, 0:00:17.020,0:00:20.670 तो मैंने उन भूमंडलीय सीमाओं[br]के बारे में बात की थी 0:00:20.670,0:00:24.150 जो हमारे ग्रह वहां रखती[br]हैं जहां मानवता फलफूल सकी। 0:00:24.150,0:00:27.280 मुख्य बात यह है कि एक[br]बार आप एक से बाहर निकले, 0:00:27.280,0:00:29.510 तो जोख़िम कई गुना बढ़ जाता है। 0:00:29.510,0:00:32.440 सभी भूमंडलीय सीमाएं बहुत[br]गहराई से आपस में जुड़ी हुई हैं 0:00:32.440,0:00:35.880 पर जलवायु और जैवविविधता मुख्य सीमाएं हैं। 0:00:35.880,0:00:38.330 वो बाक़ी सब को प्रभावित करते हैं। 0:00:38.330,0:00:41.930 पहले हमें लगता था कि हमारे पास और समय है। 0:00:41.930,0:00:44.500 चेतावनी की घंटियां ज़रूर बज रही थीं, 0:00:44.500,0:00:47.790 पर ऐसा कोई बदलाव नहीं हो[br]रहा था जिसे रोका न जा सके। 0:00:47.790,0:00:50.870 मेरे भाषण के बाद से हमें[br]बहुत से सबूत मिले हैं 0:00:50.870,0:00:52.550 जो दिखाते हैं कि हम बहुत तेज़ी से 0:00:52.550,0:00:55.860 पृथ्वी पर मानवता के सुरक्षित[br]अस्तित्व से दूर जा रहे हैं। 0:00:55.860,0:00:59.750 जलवायु एक वैश्विक आपदा[br]बिंदु पर पहुंच चुकी है। 0:00:59.750,0:01:03.980 अब हमारे पास 10 साल की[br]रिकॉर्ड तोड़ जलवायु आपदाएं हैं, 0:01:03.980,0:01:07.220 ऑस्ट्रेलिया, साइबेरिया,[br]कैलिफ़ोर्निया और ऐमज़ोन में आग, 0:01:07.220,0:01:10.700 चीन, बांगलादेश और भारत में बाढ़। 0:01:10.700,0:01:12.440 अब हम पूरे उत्तरी गोलार्ध में 0:01:12.440,0:01:14.630 गर्मी की लहर झेल रहे हैं। 0:01:14.630,0:01:17.840 हमारे सामने उस बिंदु को पार[br]करने का ख़तरा है जो इस ग्रह को 0:01:17.840,0:01:21.720 हमारे असर को कम करने[br]वाले सबसे अच्छे दोस्त से 0:01:21.720,0:01:25.950 हमारे खिलाफ़ करने वाला बना देगा। 0:01:25.950,0:01:30.410 पहली बार, हमें उन ख़तरों के[br]बारे में सोचना पड़ रहा है 0:01:30.410,0:01:33.880 जो पूरे ग्रह को अस्थिर कर रहे हैं। 0:01:33.880,0:01:35.320 हमारे बच्चे यह देख सकते हैं। 0:01:35.320,0:01:38.010 वो कुछ करने की मांग लेकर[br]स्कूलों से बाहर आ रहे हैं, 0:01:38.010,0:01:42.400 संभावित प्रलयंकारी ख़तरों को रोकने में 0:01:42.400,0:01:45.210 हमारी नाकामी को देखकर। 0:01:45.210,0:01:47.830 अगले 10 साल, साल 2030 तक, 0:01:47.830,0:01:50.830 में उतने बड़े बदलाव होने चाहिएं 0:01:50.830,0:01:52.740 जितने पहले कभी नहीं हुए। 0:01:52.740,0:01:54.760 यही हमारा लक्ष्य है। 0:01:54.760,0:01:56.601 यह उल्टी घड़ी है। 0:01:58.460,0:02:02.250 जब मेरे वैज्ञानिक[br]सहकर्मियों ने दस साल पहले 0:02:02.250,0:02:04.560 जलवायु के ख़तरे के बिंदु के बारे में 0:02:04.560,0:02:08.980 बताया था तो सिर्फ़ एक जगह पर 0:02:08.980,0:02:12.290 इस गंभीर स्थिति के प्रमाण थे। 0:02:12.290,0:02:14.560 आर्कटिक समुद्र की बर्फ़ 0:02:14.560,0:02:17.420 बाक़ी ख़तरे के बिंदु बहुत दूर थे। 0:02:17.420,0:02:20.083 क़रीब 50 से 100 साल दूर। 0:02:20.950,0:02:24.110 पिछले साल ही हमने इन्हें फिर देखा 0:02:24.110,0:02:27.440 और मुझे अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा धक्का लगा। 0:02:27.440,0:02:29.400 हम सिर्फ़ कुछ दशक दूर हैं 0:02:29.400,0:02:32.260 उस आर्कटिक से जिसमें[br]गर्मियों में बर्फ़ नहीं होगी। 0:02:32.260,0:02:36.310 साइबेरिया में पर्माफ्रॉस्ट[br]नाटकीय दर से खत्म हो रही है। 0:02:36.310,0:02:39.160 ग्रीनलैंड ट्रिलियन टन बर्फ़ खो रहा है 0:02:39.160,0:02:41.680 और शायद ख़तरे के बिंदु पर पहुंचने वाला है। 0:02:41.680,0:02:43.110 उत्तर के महान जंगल 0:02:43.110,0:02:47.170 जलकर यूरोप के आकार के[br]धुएं के बादल बना रहे हैं। 0:02:47.170,0:02:50.290 एटलान्टिक महासमुद्र का[br]प्रवाह कमज़ोर पड़ रहा है। 0:02:50.290,0:02:52.290 एमेज़ोन वर्षावन कमज़ोर हो रहे हैं 0:02:52.290,0:02:56.230 और 15 साल में कार्बन[br]छोड़ना शुरु कर सकते हैं। 0:02:56.230,0:02:59.440 ग्रेट बैरियर रीफ़ क्र आधे कोरल मर चुके हैं। 0:02:59.440,0:03:01.530 संभव है कि पश्चिमी एंटार्कटिका 0:03:01.530,0:03:04.270 ख़तरे का निशान पार कर चुका हो। 0:03:04.270,0:03:07.150 और अब पृथ्वी के सबसे ठोस ग्लेशियर, 0:03:07.150,0:03:11.460 पूर्वी एंटार्कटिका के[br]भाग अस्थिर हो रहे हैं। 0:03:11.460,0:03:14.710 पन्द्रह में से नौ बड़ी जैवभौतिक प्रणालियां 0:03:14.710,0:03:17.890 जो जलवायु को नियंत्रित[br]करती हैं, अब बदल रही हैं। 0:03:17.890,0:03:19.870 पतन के चिंताजनक चिन्ह 0:03:19.870,0:03:22.463 और ख़तरे के बिंदु पर पहुंचने[br]के निशान दिखा रही हैं। 0:03:23.400,0:03:26.250 ख़तरे के बिंदु, तीन ख़तरे लाती हैं। 0:03:26.250,0:03:28.160 पहला, समुद्र का स्तर बढ़ना। 0:03:28.160,0:03:31.990 हमें इसी सदी में उनके एक[br]मीटर तक बढ़ने की उम्मीद है। 0:03:31.990,0:03:35.680 यह 200 मिलियन लोगों के घरों[br]को ख़तरे में डाल सकता हैं। 0:03:35.680,0:03:38.550 पर जब हम एंटार्कटिका और[br]ग्रीनलैंड से पिघली हुई बर्फ़ 0:03:38.550,0:03:40.700 को इस हिसाब में जोड़ते हैं, 0:03:40.700,0:03:43.400 तो स्टार दो मीटर तक बढ़ सकता है, 0:03:43.400,0:03:46.883 पर यह वहां नहीं रुकेगा,[br]और ख़राब होता जाएगा। 0:03:47.830,0:03:49.850 दूसरा, अगर पर्माफ्रॉस्ट और जंगल में 0:03:49.850,0:03:53.270 दबा कार्बन बाहर निकलने लगा, 0:03:53.270,0:03:54.470 तो इससे तापमान को स्थिर रखने का काम 0:03:54.470,0:03:57.570 और भी मुश्किल हो जाएगा। 0:03:57.570,0:04:01.900 और तीसरा, ये प्रणालियां[br]डोमिनोस की तरह जुड़ी हुई है। 0:04:01.900,0:04:05.913 एक ख़तरे के बिंदु पर पहुंचते[br]ही, आप दूसरे पर पहुंच जाते हैं। 0:04:06.870,0:04:09.730 एक मिनट रुकें और देखें कि हम कहां खड़े हैं। 0:04:09.730,0:04:13.440 एक स्थिर जलवायु और जीवन की विविधता 0:04:13.440,0:04:15.420 हमारी सभ्यता का आधार हैं। 0:04:15.420,0:04:18.930 सब कुछ, मेरा मतलब, सब कुछ इसी पर खड़ा है। 0:04:18.930,0:04:22.380 सभ्यताएं गोल्डीलॉक्स क्षेत्र में पनपी है, 0:04:22.380,0:04:24.920 न बहुत गर्मी, न बहुत सर्दी। 0:04:24.920,0:04:27.950 यही पिछले 10,000 साल से हो रहा है 0:04:27.950,0:04:30.260 पिछले हिम युग के बाद से। 0:04:30.260,0:04:32.300 आइए इस पर गौर करते हैं। 0:04:32.300,0:04:36.560 तीन मिलियन साल तक, 0:04:36.560,0:04:39.130 तापमान दो डिग्री सेल्सियस[br]से आगे नहीं बढ़ा है। 0:04:39.130,0:04:42.430 पृथ्वी ने गर्म अंतरहिमानी[br]में दो डिग्री अधिक, 0:04:42.430,0:04:44.940 हिम युग में माइनस चार डिग्री की 0:04:44.940,0:04:47.960 बहुत तंग सीमा में ख़ुद[br]को नियमित कर लिया है। 0:04:47.960,0:04:50.840 अब, हम जिस रास्ते पर जा रहे हैं वह हमें 0:04:50.840,0:04:55.010 सिर्फ़ तीन पीढ़ियों में तीन से[br]चार डिग्री की ओर ले जाएगा। 0:04:55.010,0:04:58.140 हम जलवायु की घड़ी को 1 मिलियन नहीं, 0:04:58.140,0:05:00.950 दो मिलियन नहीं, पर 5 से[br]10 मिलियन पीछे ले जाएंगे। 0:05:00.950,0:05:04.180 हम एक बहुत गर्म पृथ्वी की तरफ़ जा रहे हैं। 0:05:04.180,0:05:05.550 हर एक डिग्री की बढ़ोत्तरी से, 0:05:05.550,0:05:07.670 एक बिलियन लोग उन स्थितियों[br]में रहने को मजबूर हो जाएंगे 0:05:07.670,0:05:12.290 जिन्हें हम आज दुर्गम कहते हैं। 0:05:12.290,0:05:14.130 यह एक जलवायु आपदा नहीं है। 0:05:14.130,0:05:16.160 यह एक भौगोलिक आपदा है। 0:05:16.160,0:05:19.850 मुझे यह डर नहीं है कि[br]पृथ्वी एक जनवरी, 2030 जो 0:05:19.850,0:05:22.040 खत्म हो जाएगी। 0:05:22.040,0:05:25.660 मुझे डर है कि हम पृथ्वी की प्रणाली को 0:05:25.660,0:05:26.903 वहां ले जाएंगे जहां से[br]उसे रोक नहीं पाएंगे। 0:05:27.930,0:05:29.720 अगले 10 साल में जो होगा 0:05:29.720,0:05:33.550 वह उस स्थिति को तय करेगा जिसमें हम यह ग्रह 0:05:33.550,0:05:35.550 अगली पीढ़ी को देंगे। 0:05:35.550,0:05:39.390 हमारे बच्चों को चौकन्ना होन ही चाहिए। 0:05:39.390,0:05:42.870 हमें हमारे ग्रह को स्थिर करने[br]के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। 0:05:42.870,0:05:45.830 इस बदलाव में दो क्षेत्र मुख्य होंगे। 0:05:45.830,0:05:47.540 पहला विज्ञान में है। 0:05:47.540,0:05:50.470 वहनीय ग्रह के लिए यह एक नया समीकरण है, 0:05:50.470,0:05:53.530 भौगोलिक सीमाएं, जमा वैश्विक कॉमन्स, 0:05:53.530,0:05:56.390 बराबर भौगोलिक स्टुअर्डशिप। 0:05:56.390,0:05:59.150 हमें मानवता के लिए एक[br]सुरक्षित कॉरिडोर की ज़रूरत है 0:05:59.150,0:06:03.650 ताकि हम पूरे ग्रह के प्रबन्धक बन सकें, 0:06:03.650,0:06:06.930 ग्रह को बचाने के लिए नहीं पर सब लोगों को 0:06:06.930,0:06:08.230 एक बेहतर भविष्य देने के लिए। 0:06:08.230,0:06:10.900 और दूसरा क्षेत्र है समाज में। 0:06:10.900,0:06:13.680 हमें स्वास्थ्य के आधार[br]पर एक आर्थिक तर्क चाहिए। 0:06:13.680,0:06:16.960 अब हम दुनिया में सभी[br]कंपनियों और शहरों के लिए 0:06:16.960,0:06:19.620 सारे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लक्ष्य 0:06:19.620,0:06:21.203 देने की स्थिति में हैं। 0:06:22.240,0:06:27.240 पहला काम, हमें 2030 तक वैश्विक[br]प्रदूषण को आधा करना होगा 0:06:27.370,0:06:30.050 और 2050 तक या उससे पहले शून्य[br]प्रदूषण तक पहुंचना होगा। 0:06:30.050,0:06:32.400 इसका मतलब है उन प्रणालियों से कार्बन हटाना 0:06:32.400,0:06:36.480 जो हमारा जीवन, ऊर्जा, उद्योग,[br]परिवहन, इमारतें चलाती हैं। 0:06:36.480,0:06:38.680 जीवाश्म ईंधन का ज़माना ख़त्म हो चुका है। 0:06:38.680,0:06:41.430 हमें कृषि को एक प्रदूषण के स्त्रोत से 0:06:41.430,0:06:44.580 कार्बन के स्त्रोत में बदलना होगा और 0:06:44.580,0:06:46.990 हमें हमारे महासमुद्र और ज़मीन बचानी होगी। 0:06:46.990,0:06:51.133 प्राकृतिक पारिस्थितिकतन्त्र जो[br]आधे प्रदूषण को सोख लेते हैं। 0:06:52.100,0:06:55.400 अच्छी ख़बर यह है कि हम ये कर सकते हैं। 0:06:55.400,0:06:58.550 हमारे पास ज्ञान है, हमारे पास तकनीक है। 0:06:58.550,0:07:02.470 हमें पता है कि यह सामाजिक[br]और आर्थिक रूप से जरूरी है। 0:07:02.470,0:07:06.830 और सफल होने के बाद हम[br]ताज़ी हवा में सांस लेंगे। 0:07:06.830,0:07:09.700 हम एक स्वस्थ जीवनशैली[br]और रहने लायक शहरों में 0:07:09.700,0:07:13.185 बेहतर अर्थव्यवस्था का स्वागत करेंगे। 0:07:13.185,0:07:17.830 हम सब सूरज के चारों ओर[br]इस यात्रा में साथ हैं। 0:07:17.830,0:07:20.650 यह हमारा एकमात्र घर है। 0:07:20.650,0:07:25.650 यह हमारे बच्चों का भविष्य[br]बचाने के लिए हमारा मिशन है। 0:07:26.720,0:07:27.553 शुक्रिया।