[Script Info] Title: [Events] Format: Layer, Start, End, Style, Name, MarginL, MarginR, MarginV, Effect, Text Dialogue: 0,0:00:00.00,0:00:04.00,Default,,0000,0000,0000,,चलिये आपको एक दूसरी ही दुनिया में ले चलूँ। Dialogue: 0,0:00:04.00,0:00:06.00,Default,,0000,0000,0000,,और आपको सुनाऊँ एक Dialogue: 0,0:00:06.00,0:00:10.00,Default,,0000,0000,0000,,४५ साल पुरानी प्रेम-कथा Dialogue: 0,0:00:10.00,0:00:13.00,Default,,0000,0000,0000,,गरीब लोगों से प्रेम की कथा, Dialogue: 0,0:00:13.00,0:00:16.00,Default,,0000,0000,0000,,जो कि प्रतिदिन एक डॉलर से भी कम कमाते हैं। Dialogue: 0,0:00:18.00,0:00:22.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं एक बेहद संभ्रांत, खडूस, Dialogue: 0,0:00:22.00,0:00:26.00,Default,,0000,0000,0000,,महँगे कॉलेज में पढा, भारत में, Dialogue: 0,0:00:26.00,0:00:29.00,Default,,0000,0000,0000,,और उसने मुझे लगभग पूर्णतः बरबाद कर ही दिया था। Dialogue: 0,0:00:31.00,0:00:33.00,Default,,0000,0000,0000,,सब फ़िक्स था - Dialogue: 0,0:00:33.00,0:00:36.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं डिप्लोमेट, शिक्षक, या डॉक्टर बनता -- Dialogue: 0,0:00:36.00,0:00:40.00,Default,,0000,0000,0000,,सब जैसे प्लेट में परोसा पडा था। Dialogue: 0,0:00:40.00,0:00:43.00,Default,,0000,0000,0000,,साथ ही, मुझे देख कर ऐसा नहीं लगेगा, मैं स्क्वैश के खेल में भारत का राष्ट्रीय चैंपियन था Dialogue: 0,0:00:43.00,0:00:45.00,Default,,0000,0000,0000,,तीन साल तक लगातार। Dialogue: 0,0:00:45.00,0:00:47.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:00:47.00,0:00:50.00,Default,,0000,0000,0000,,सारी दुनिया के अवसर मेरे सामने थे। Dialogue: 0,0:00:50.00,0:00:52.00,Default,,0000,0000,0000,,सब जैसे मेरे कदमों में पडा हो। Dialogue: 0,0:00:52.00,0:00:55.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं कुछ गडबड कर ही नहीं सकता था। Dialogue: 0,0:00:55.00,0:00:57.00,Default,,0000,0000,0000,,और तब, यूँही, जिज्ञासावश मैने सोचा कि Dialogue: 0,0:00:57.00,0:00:59.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं गाँव जाकर, रहना और काम करना चाहता था Dialogue: 0,0:00:59.00,0:01:01.00,Default,,0000,0000,0000,,बस समझने के लिये कि गाँव कैसा होता है। Dialogue: 0,0:01:01.00,0:01:03.00,Default,,0000,0000,0000,,इसलिये १९६५ में, Dialogue: 0,0:01:03.00,0:01:07.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं बिहार गया - वहाँ अब तक का सबसे भीषण अकाल पडा था, Dialogue: 0,0:01:07.00,0:01:10.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैनें भूख और मौत का नंगा नाच देखा, Dialogue: 0,0:01:10.00,0:01:13.00,Default,,0000,0000,0000,,पहली बार ठीक मेरे सामने लोग भूख से मर रहे थे। Dialogue: 0,0:01:13.00,0:01:16.00,Default,,0000,0000,0000,,उस अनुभव ने मेरा जीवन बदल डाला। Dialogue: 0,0:01:16.00,0:01:18.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं वापस आया, Dialogue: 0,0:01:18.00,0:01:20.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैने अपनी माँ से कहा, Dialogue: 0,0:01:20.00,0:01:23.00,Default,,0000,0000,0000,,"मैं एक गाँव में रहना और काम करना चाहता हूँ।" Dialogue: 0,0:01:23.00,0:01:25.00,Default,,0000,0000,0000,,माँ कोमा में चली गयी। Dialogue: 0,0:01:25.00,0:01:28.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:01:28.00,0:01:30.00,Default,,0000,0000,0000,,"ये क्या कह रहा है? Dialogue: 0,0:01:30.00,0:01:33.00,Default,,0000,0000,0000,,सारी दुनिया के अवसर तेरे सामने हैं, और भरी थाली में लात मार कर तू Dialogue: 0,0:01:33.00,0:01:35.00,Default,,0000,0000,0000,,एक गाँव में रहना और काम करना चाहता है? Dialogue: 0,0:01:35.00,0:01:37.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर तुझे हुआ क्या है?" Dialogue: 0,0:01:37.00,0:01:39.00,Default,,0000,0000,0000,,मैनें कहा, "नहीं, मुझे सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मिली है। Dialogue: 0,0:01:39.00,0:01:41.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है। Dialogue: 0,0:01:41.00,0:01:44.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैं कुछ वापस देना चाहता हूँ Dialogue: 0,0:01:44.00,0:01:46.00,Default,,0000,0000,0000,,अपने ही तरीके से।" Dialogue: 0,0:01:46.00,0:01:48.00,Default,,0000,0000,0000,,"पर तू आखिर एक गाँव में करेगा क्या? Dialogue: 0,0:01:48.00,0:01:50.00,Default,,0000,0000,0000,,न रोजगार है, न पैसा है, Dialogue: 0,0:01:50.00,0:01:52.00,Default,,0000,0000,0000,,न सुरक्षा, न ही कोई भविष्य।" Dialogue: 0,0:01:52.00,0:01:54.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "मै गाँव में रह कर Dialogue: 0,0:01:54.00,0:01:57.00,Default,,0000,0000,0000,,पाँच साल तक कुँए खोदना चाहता हूँ।" Dialogue: 0,0:01:57.00,0:01:59.00,Default,,0000,0000,0000,,"पाँच साल तक कुँए खोदेगा? Dialogue: 0,0:01:59.00,0:02:02.00,Default,,0000,0000,0000,,तू भारत के सबसे महँगे स्कूल और कॉलेज में पढा है, Dialogue: 0,0:02:02.00,0:02:04.00,Default,,0000,0000,0000,,और अब पाँच साल तक कुँए खोदना चाहता है?" Dialogue: 0,0:02:04.00,0:02:08.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने मुझसे बहुत लम्बे समय तक बात तक नही की, Dialogue: 0,0:02:08.00,0:02:11.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि उन्हें लगा कि मैंने अपने खानदान की नाक कटवा दी है। Dialogue: 0,0:02:13.00,0:02:15.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन इसके साथ ही, Dialogue: 0,0:02:15.00,0:02:18.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे सीखने को मिला दुनिया के सबसे बेहतरीन ज्ञान और कौशल Dialogue: 0,0:02:18.00,0:02:20.00,Default,,0000,0000,0000,,जो बहुत गरीब लोगों के पास होते हैं, Dialogue: 0,0:02:20.00,0:02:23.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर कभी भी हमारे सामने नहीं लाये जाते -- Dialogue: 0,0:02:23.00,0:02:25.00,Default,,0000,0000,0000,,जो परिचय और सम्मान तक को मोहताज़ रहते हैं, Dialogue: 0,0:02:25.00,0:02:27.00,Default,,0000,0000,0000,,और जिन्हें कभी बडे रूप में इस्तेमाल ही नहीं किया जाता। Dialogue: 0,0:02:27.00,0:02:29.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैनें सोचा कि मैं बेयरफ़ुट कॉलेज की शुरुवात करूँगा -- Dialogue: 0,0:02:29.00,0:02:31.00,Default,,0000,0000,0000,,एक कॉलेज केवल गरीबों के लिये। Dialogue: 0,0:02:31.00,0:02:33.00,Default,,0000,0000,0000,,गरीब लोग क्या सोचते है, ये मुख्य मसला था, Dialogue: 0,0:02:33.00,0:02:36.00,Default,,0000,0000,0000,,यही इस कॉलेज की नीव भी थी। Dialogue: 0,0:02:37.00,0:02:39.00,Default,,0000,0000,0000,,इस गाँव में यह मेरा पहला दिन था। Dialogue: 0,0:02:39.00,0:02:41.00,Default,,0000,0000,0000,,बडे-बूढे मेरे पास आये Dialogue: 0,0:02:41.00,0:02:43.00,Default,,0000,0000,0000,,और पूछा, "क्या पुलिस से भाग कर छुपे हो?" Dialogue: 0,0:02:43.00,0:02:45.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "नहीं।" Dialogue: 0,0:02:45.00,0:02:48.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:02:49.00,0:02:51.00,Default,,0000,0000,0000,,"परीक्षा में फ़ेल हो गये हो?" Dialogue: 0,0:02:51.00,0:02:53.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "नहीं।" Dialogue: 0,0:02:53.00,0:02:56.00,Default,,0000,0000,0000,,"तो सरकारी नौकरी नहीं मिल पायी होगी?" मैनें कहा, "वो भी नहीं।" Dialogue: 0,0:02:56.00,0:02:58.00,Default,,0000,0000,0000,,"तब यहाँ क्या कर रहे हो? Dialogue: 0,0:02:58.00,0:03:00.00,Default,,0000,0000,0000,,यहाँ क्यों आये हो? Dialogue: 0,0:03:00.00,0:03:02.00,Default,,0000,0000,0000,,भारत की शिक्षा व्यवस्था Dialogue: 0,0:03:02.00,0:03:05.00,Default,,0000,0000,0000,,तो आपको पेरिस और नई-दिल्ली और ज़ुरिख़ के ख़्वाब दिखाती है; Dialogue: 0,0:03:05.00,0:03:07.00,Default,,0000,0000,0000,,तुम इस गाँव में क्या कर रहे हो? Dialogue: 0,0:03:07.00,0:03:10.00,Default,,0000,0000,0000,,तुम कुछ तो ज़रूर छिपा रहे हो हमसे?" Dialogue: 0,0:03:10.00,0:03:13.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "नहीं, मैं तो एक कॉलेज खोलने आया हूँ, Dialogue: 0,0:03:13.00,0:03:15.00,Default,,0000,0000,0000,,केवल गरीबों के लिये। Dialogue: 0,0:03:15.00,0:03:18.00,Default,,0000,0000,0000,,गरीब लोगों को जो ज़रूरी लगता है, वही इस कॉलेज में होगा।" Dialogue: 0,0:03:18.00,0:03:22.00,Default,,0000,0000,0000,,तो बुज़ुर्गों नें मुझे बहुत नेक और सार्थक सलाह दी। Dialogue: 0,0:03:22.00,0:03:24.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने कहा, "कृपा करके, Dialogue: 0,0:03:24.00,0:03:27.00,Default,,0000,0000,0000,,किसी भी डिग्री-होल्डर या मान्यता-प्राप्त प्रशिक्षित व्यक्ति को Dialogue: 0,0:03:27.00,0:03:29.00,Default,,0000,0000,0000,,अपने कॉलेज में मत लाना।" Dialogue: 0,0:03:29.00,0:03:32.00,Default,,0000,0000,0000,,लिहाज़ा, ये भारत का इकलौता कॉलेज है Dialogue: 0,0:03:32.00,0:03:35.00,Default,,0000,0000,0000,,जहाँ, यदि आप पी.एच.डी. या मास्टर हैं, Dialogue: 0,0:03:35.00,0:03:37.00,Default,,0000,0000,0000,,तो आपको नाकारा माना जायेगा। Dialogue: 0,0:03:37.00,0:03:42.00,Default,,0000,0000,0000,,आपको या तो पढाई-छोड, या भगोडा, या निलंबित होना होगा Dialogue: 0,0:03:42.00,0:03:45.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारे कॉलेज में आने के लिये। Dialogue: 0,0:03:45.00,0:03:47.00,Default,,0000,0000,0000,,आपको अपने हाथों से काम करना होगा। Dialogue: 0,0:03:47.00,0:03:49.00,Default,,0000,0000,0000,,आप को मेहनत की इज़्जत सीखनी होगी। Dialogue: 0,0:03:49.00,0:03:52.00,Default,,0000,0000,0000,,आपको ये दिखाना होगा कि आपके पास ऐसा हुनर है जिस से कि लोगों का भला हो सकता है Dialogue: 0,0:03:52.00,0:03:55.00,Default,,0000,0000,0000,,और आप समाज को कोई सेवा प्रदान कर सकते हैं। Dialogue: 0,0:03:55.00,0:03:58.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हमने बेयरफ़ुट कॉलेज की स्थापना की, Dialogue: 0,0:03:58.00,0:04:00.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमने पेशेवर होने की नई परिभाषा गढी। Dialogue: 0,0:04:00.00,0:04:02.00,Default,,0000,0000,0000,,आख़िर पेशेवर किसको कहा जाये? Dialogue: 0,0:04:02.00,0:04:04.00,Default,,0000,0000,0000,,एक पेशेवर व्यक्ति वो है Dialogue: 0,0:04:04.00,0:04:06.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसके पास हुनर हो, Dialogue: 0,0:04:06.00,0:04:09.00,Default,,0000,0000,0000,,आत्म-विश्वास हो, और भरोसा हो। Dialogue: 0,0:04:09.00,0:04:12.00,Default,,0000,0000,0000,,ज़मीन-तले पानी का पता लगाने वाला पेशेवर है। Dialogue: 0,0:04:12.00,0:04:14.00,Default,,0000,0000,0000,,एक पारंपरिक दाई Dialogue: 0,0:04:14.00,0:04:16.00,Default,,0000,0000,0000,,एक पेशेवर है। Dialogue: 0,0:04:16.00,0:04:19.00,Default,,0000,0000,0000,,एक कढाई गढने वाला पेशेवर है। Dialogue: 0,0:04:19.00,0:04:21.00,Default,,0000,0000,0000,,सारी दुनिया में ऐसे पेशेवर भरे पडे हैं। Dialogue: 0,0:04:21.00,0:04:25.00,Default,,0000,0000,0000,,ये आपको दुनिया के किसी भी दूर-दराज़ गाँव में मिल जायेंगे। Dialogue: 0,0:04:25.00,0:04:28.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमें लगा कि इन लोगों को मुख्यधारा में आना चाहिये Dialogue: 0,0:04:28.00,0:04:31.00,Default,,0000,0000,0000,,और दिखाना चाहिये कि इनका ज्ञान और इनकी दक्षता Dialogue: 0,0:04:31.00,0:04:33.00,Default,,0000,0000,0000,,विश्व-स्तर की है। Dialogue: 0,0:04:33.00,0:04:35.00,Default,,0000,0000,0000,,इसका इस्तेमाल किया जाना ज़रूरी है, Dialogue: 0,0:04:35.00,0:04:37.00,Default,,0000,0000,0000,,और इसे बाहरी दुनिया के सामने लाना ज़रूरी है -- Dialogue: 0,0:04:37.00,0:04:39.00,Default,,0000,0000,0000,,कि ये ज्ञान और कारीगरी Dialogue: 0,0:04:39.00,0:04:43.00,Default,,0000,0000,0000,,आज भी काम की है। Dialogue: 0,0:04:43.00,0:04:45.00,Default,,0000,0000,0000,,तो कॉलेज में Dialogue: 0,0:04:45.00,0:04:49.00,Default,,0000,0000,0000,,महात्मा गाँधी की जीवन-शैली और काम के तरीके का पालन होता है। Dialogue: 0,0:04:49.00,0:04:53.00,Default,,0000,0000,0000,,आप ज़मीन पर खाते हैं, ज़मीन पर सोते हैं, ज़मीन पर ही चलते हैं। Dialogue: 0,0:04:53.00,0:04:55.00,Default,,0000,0000,0000,,कोई समझौता, लिखित दस्तावेज़ नहीं है। Dialogue: 0,0:04:55.00,0:04:58.00,Default,,0000,0000,0000,,आप मेरे साथ २० साल रह सकते है, और कल जा भी सकते हैं। Dialogue: 0,0:04:58.00,0:05:01.00,Default,,0000,0000,0000,,और किसी को भी $१०० महीने से ज्यादा नहीं मिलता है। Dialogue: 0,0:05:01.00,0:05:04.00,Default,,0000,0000,0000,,यदि आप पैसा चाहते हैं, आप बेयरफ़ुट कॉलेज मत आइये। Dialogue: 0,0:05:04.00,0:05:06.00,Default,,0000,0000,0000,,आप काम और चुनौती के लिये आना चाहते हैं, Dialogue: 0,0:05:06.00,0:05:08.00,Default,,0000,0000,0000,,आप बेयरफ़ुट आ सकते हैं। Dialogue: 0,0:05:08.00,0:05:11.00,Default,,0000,0000,0000,,यहाँ हम चाहते हैं कि आप आयें और अपने आइडिया पर काम करें। Dialogue: 0,0:05:11.00,0:05:13.00,Default,,0000,0000,0000,,चाहे जो भी आपका आइडिया हो, आ कर उस पर काम कीजिये। Dialogue: 0,0:05:13.00,0:05:15.00,Default,,0000,0000,0000,,कोई फ़र्क नहीं पडता यदि आप फ़ेल हो गये तो। Dialogue: 0,0:05:15.00,0:05:18.00,Default,,0000,0000,0000,,गिर कर, चोट खा कर, आप फ़िर शुरुवात कीजिये। Dialogue: 0,0:05:18.00,0:05:21.00,Default,,0000,0000,0000,,ये शायद अकेला ऐसा कॉलेज हैं जहाँ गुरु शिष्य है Dialogue: 0,0:05:21.00,0:05:24.00,Default,,0000,0000,0000,,और शिष्य गुरु है। Dialogue: 0,0:05:24.00,0:05:27.00,Default,,0000,0000,0000,,और अकेला ऐसा कॉलेज जहाँ हम सर्टिफ़िकेट नहीं देते हैं। Dialogue: 0,0:05:27.00,0:05:30.00,Default,,0000,0000,0000,,जिस समुदाय की आप सेवा करते हैं, वो ही आपको मान्यता देता है। Dialogue: 0,0:05:30.00,0:05:32.00,Default,,0000,0000,0000,,आपको दीवार पर काग़ज़ का टुकडा लटकाने की ज़रूरत नहीं है, Dialogue: 0,0:05:32.00,0:05:35.00,Default,,0000,0000,0000,,ये दिखाने के लिये कि आप इंजीनियर हैं। Dialogue: 0,0:05:37.00,0:05:39.00,Default,,0000,0000,0000,,तो जब मैंने ये सब कहा, Dialogue: 0,0:05:39.00,0:05:42.00,Default,,0000,0000,0000,,तो उन्होंने पूछा, "ठीक है, बताओ क्या संभव है. तुम क्या कर रहे हो? Dialogue: 0,0:05:42.00,0:05:46.00,Default,,0000,0000,0000,,ये सिर्फ़ बतकही है जब तक तुम कुछ कर के नहीं दिखाते।" Dialogue: 0,0:05:46.00,0:05:49.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हमने पहला बेयरफ़ुट कॉलेज बनाया Dialogue: 0,0:05:49.00,0:05:52.00,Default,,0000,0000,0000,,सन १९८६ में। Dialogue: 0,0:05:52.00,0:05:54.00,Default,,0000,0000,0000,,इसे १२ बेयरफ़ुट आर्किटेक्टों ने बनाया था, Dialogue: 0,0:05:54.00,0:05:56.00,Default,,0000,0000,0000,,जो कि अनपढ थे, Dialogue: 0,0:05:56.00,0:05:59.00,Default,,0000,0000,0000,,$1.5 प्रति वर्ग फ़ुट की कीमत में। Dialogue: 0,0:05:59.00,0:06:03.00,Default,,0000,0000,0000,,१५० लोग यहाँ रहते थे, और काम करते थे। Dialogue: 0,0:06:03.00,0:06:06.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्हें २००२ में आर्किटेक्चर का आगा ख़ान पुरस्कार मिला। Dialogue: 0,0:06:06.00,0:06:09.00,Default,,0000,0000,0000,,पर उन्हें लगता था, कि इस के पीछे किसे मान्यता प्राप्त आर्किटेक्ट का हाथ ज़रूर होगा। Dialogue: 0,0:06:09.00,0:06:11.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "हाँ, उन्होंने नक्शे बनाये थे, Dialogue: 0,0:06:11.00,0:06:15.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर बेयरफ़ुट आर्किटेक्टों ने असल में कॉलेज का निर्माण किया।" Dialogue: 0,0:06:16.00,0:06:19.00,Default,,0000,0000,0000,,शायद हम ही ऐसे लोग होंगे जिन्होंने $50,000 का पुरस्कार लौटा दिया, Dialogue: 0,0:06:19.00,0:06:21.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि उन्हें हम पर विश्वास नहीं हुआ, Dialogue: 0,0:06:21.00,0:06:25.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमें लगा जैसे वो लोग कलंक लगा रहे हैं, Dialogue: 0,0:06:25.00,0:06:28.00,Default,,0000,0000,0000,,तिलोनिया के बेयरफ़ुट आर्किटेक्टों के नाम पर। Dialogue: 0,0:06:28.00,0:06:30.00,Default,,0000,0000,0000,,मैनें एक जंगल-अफ़सर से पूछा -- Dialogue: 0,0:06:30.00,0:06:33.00,Default,,0000,0000,0000,,मान्यता प्राप्त, पढे-लिखे अफ़सर से -- Dialogue: 0,0:06:33.00,0:06:36.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "इस जगह पर क्या बनाया जा सकता है? Dialogue: 0,0:06:36.00,0:06:38.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने मिट्टी पर एक नज़र डाली और कहा, "यहाँ कुछ नहीं हो सकता। Dialogue: 0,0:06:38.00,0:06:40.00,Default,,0000,0000,0000,,जगह इस लायक नहीं है। Dialogue: 0,0:06:40.00,0:06:42.00,Default,,0000,0000,0000,,न पानी है, मिट्टी पथरीली है।" Dialogue: 0,0:06:42.00,0:06:44.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं कठिन परिस्थिति में था। Dialogue: 0,0:06:44.00,0:06:46.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैने कहा, "ठीक है, मैं गाँव के बूढे के पास जा कर Dialogue: 0,0:06:46.00,0:06:49.00,Default,,0000,0000,0000,,पूछूँगा कि, 'यहाँ क्या उगाना चाहिये?'" Dialogue: 0,0:06:49.00,0:06:51.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने मेरी ओर देखा और कहा, Dialogue: 0,0:06:51.00,0:06:53.00,Default,,0000,0000,0000,,"तुम ये बनाओ, वो बनाओ, ये लगाओ, और काम हो जायेगा।" Dialogue: 0,0:06:53.00,0:06:56.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो जगह आज ऐसी दिखती है। Dialogue: 0,0:06:57.00,0:06:59.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं छत पर गया, Dialogue: 0,0:06:59.00,0:07:01.00,Default,,0000,0000,0000,,और सारी औरतों ने कहा, "यहाँ से जाओ। Dialogue: 0,0:07:01.00,0:07:04.00,Default,,0000,0000,0000,,आदमी नहीं चाहिये क्योंकि हम इस तरकीब को आदमियों को नहीं बताना चाहते। Dialogue: 0,0:07:04.00,0:07:06.00,Default,,0000,0000,0000,,ये छत को वाटरप्रूफ़ करने की तकनीक है।" Dialogue: 0,0:07:06.00,0:07:08.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:07:08.00,0:07:11.00,Default,,0000,0000,0000,,इसमें थोडा गुड है, थोडी पेशाब है Dialogue: 0,0:07:11.00,0:07:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और ऐसी कई चीजें जो मुझे नहीं पता है। Dialogue: 0,0:07:13.00,0:07:15.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन इसमें पानी नहीं चूता है। Dialogue: 0,0:07:15.00,0:07:18.00,Default,,0000,0000,0000,,१९८६ से आज तक, पानी नहीं चुआ है। Dialogue: 0,0:07:18.00,0:07:21.00,Default,,0000,0000,0000,,इस तकनीक को, औरतें मर्दों को नहीं बताती हैं। Dialogue: 0,0:07:21.00,0:07:24.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:07:24.00,0:07:26.00,Default,,0000,0000,0000,,ये अकेला ऐसा कॉलेज है Dialogue: 0,0:07:26.00,0:07:30.00,Default,,0000,0000,0000,,जो पूर्णतः सौर-ऊर्जा पर चलता है। Dialogue: 0,0:07:30.00,0:07:32.00,Default,,0000,0000,0000,,सूरज से ही सारी बिजली आती है। Dialogue: 0,0:07:32.00,0:07:34.00,Default,,0000,0000,0000,,छत पर ४५ किलोवाट के पैनल लगे हैं। Dialogue: 0,0:07:34.00,0:07:36.00,Default,,0000,0000,0000,,और सब कुछ अगले २५ सालों तक सिर्फ़ सौर-ऊर्जा से चल सकता है। Dialogue: 0,0:07:36.00,0:07:38.00,Default,,0000,0000,0000,,तो जब तक दुनिया में सूरज है, Dialogue: 0,0:07:38.00,0:07:40.00,Default,,0000,0000,0000,,हमें बिजली की कोई समस्या नहीं होगी। Dialogue: 0,0:07:40.00,0:07:42.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर सबसे बढिया बात ये है कि Dialogue: 0,0:07:42.00,0:07:45.00,Default,,0000,0000,0000,,इसे स्थापित किया था Dialogue: 0,0:07:45.00,0:07:48.00,Default,,0000,0000,0000,,एक पुजारी ने, एक हिंदु पुजारी ने, Dialogue: 0,0:07:48.00,0:07:51.00,Default,,0000,0000,0000,,जो सिर्फ़ आठवीं कक्षा तक पढे हैं -- Dialogue: 0,0:07:51.00,0:07:54.00,Default,,0000,0000,0000,,कभी स्कूल नहीं गये, कभी कॉलेज नहीं गये। Dialogue: 0,0:07:54.00,0:07:56.00,Default,,0000,0000,0000,,इन्हें सौर-तकनीकों के बारे में ज्यादा जानकारी है Dialogue: 0,0:07:56.00,0:08:00.00,Default,,0000,0000,0000,,विश्व के किसी भी और व्यक्ति के मुकाबले, ये मेरी गारंटी है। Dialogue: 0,0:08:02.00,0:08:04.00,Default,,0000,0000,0000,,भोजन, यदि आप बेयरफ़ुट कॉलेज में आयेंगे, Dialogue: 0,0:08:04.00,0:08:07.00,Default,,0000,0000,0000,,आपको सौर-ऊर्जा से बना मिलेगा। Dialogue: 0,0:08:07.00,0:08:10.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर जिन लोगों ने उस सौर-चूल्हे को बनाया है, Dialogue: 0,0:08:10.00,0:08:13.00,Default,,0000,0000,0000,,वो स्त्रियाँ हैं, Dialogue: 0,0:08:13.00,0:08:15.00,Default,,0000,0000,0000,,अनपढ स्त्रियाँ, Dialogue: 0,0:08:15.00,0:08:17.00,Default,,0000,0000,0000,,जो अपने हाथ से Dialogue: 0,0:08:17.00,0:08:19.00,Default,,0000,0000,0000,,अत्यंत जटिल सौर-चूल्हा बनाती हैं। Dialogue: 0,0:08:19.00,0:08:22.00,Default,,0000,0000,0000,,ये परवलय (पैराबोला) आकारा का बिना रसोइये का चूल्हा है। Dialogue: 0,0:08:25.00,0:08:29.00,Default,,0000,0000,0000,,दुर्भाग्य से, ये आधी जरमन हैं, Dialogue: 0,0:08:29.00,0:08:31.00,Default,,0000,0000,0000,,वो इतनी सूक्ष्मता से नाप-झोक करती हैं। Dialogue: 0,0:08:31.00,0:08:33.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:08:33.00,0:08:36.00,Default,,0000,0000,0000,,आपको भारतीय महिलायें इतनी सूक्ष्म नाप-तोल करती नहीं मिलेंगी। Dialogue: 0,0:08:37.00,0:08:39.00,Default,,0000,0000,0000,,बिलकुल आखिरी इंच तक, Dialogue: 0,0:08:39.00,0:08:41.00,Default,,0000,0000,0000,,वो उस चूल्हे को बना सकती हैं। Dialogue: 0,0:08:41.00,0:08:43.00,Default,,0000,0000,0000,,और यहाँ साठ व्यक्ति दिन में दो बार Dialogue: 0,0:08:43.00,0:08:45.00,Default,,0000,0000,0000,,सौर-चूल्हे का खाना खाते हैं। Dialogue: 0,0:08:45.00,0:08:47.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारे यहाँ एक दंत-चिकित्सक हैं -- Dialogue: 0,0:08:47.00,0:08:50.00,Default,,0000,0000,0000,,वो दादी-माँ है, अनपढ है, और दाँतों की डाक्टर हैं। Dialogue: 0,0:08:50.00,0:08:52.00,Default,,0000,0000,0000,,वो दाँतों की देखभाल करती हैं Dialogue: 0,0:08:52.00,0:08:55.00,Default,,0000,0000,0000,,करीब ७००० बच्चों के। Dialogue: 0,0:08:56.00,0:08:58.00,Default,,0000,0000,0000,,बेयरफ़ुट टेक्नॉलाजी: Dialogue: 0,0:08:58.00,0:09:01.00,Default,,0000,0000,0000,,ये १९८६ है - किसी इंजीनियर, या आर्किटेक्ट इस बारें में नहीं सोचा -- Dialogue: 0,0:09:01.00,0:09:04.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर हम बारिश के पानी को छत से इकट्ठा कर रहे थे। Dialogue: 0,0:09:04.00,0:09:06.00,Default,,0000,0000,0000,,बहुत ही कम पानी बर्बाद होता है। Dialogue: 0,0:09:06.00,0:09:08.00,Default,,0000,0000,0000,,सारी छतों को ज़मीन के नीचे बने Dialogue: 0,0:09:08.00,0:09:10.00,Default,,0000,0000,0000,,४००,००० लीटर के टैंक से जोडा हुआ है। Dialogue: 0,0:09:10.00,0:09:12.00,Default,,0000,0000,0000,,और पानी बर्बाद नहीं होता। Dialogue: 0,0:09:12.00,0:09:15.00,Default,,0000,0000,0000,,यदि हमें चार साल लगातार भी सूखे का सामना करना पडे, तो भी हमारे पास पानी होगा, Dialogue: 0,0:09:15.00,0:09:17.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि हम बारिश के पानी को इकट्ठा करते हैं। Dialogue: 0,0:09:17.00,0:09:20.00,Default,,0000,0000,0000,,६० % बच्चे स्कूल इसलिये नहीं जा पाते, Dialogue: 0,0:09:20.00,0:09:22.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि उन्हें जानवरों की देखभाल करनी होती है -- Dialogue: 0,0:09:22.00,0:09:24.00,Default,,0000,0000,0000,,भेड, बकरी -- Dialogue: 0,0:09:24.00,0:09:26.00,Default,,0000,0000,0000,,घर के काम। Dialogue: 0,0:09:26.00,0:09:29.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हमने सोचा कि एक स्कूल खोला जाये Dialogue: 0,0:09:29.00,0:09:31.00,Default,,0000,0000,0000,,रात में, बच्चो को पढाने के लिये। Dialogue: 0,0:09:31.00,0:09:33.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि तिलोनिया के रात के स्कूलों में Dialogue: 0,0:09:33.00,0:09:36.00,Default,,0000,0000,0000,,७५,००० बच्चों से ज्यादा रात को पढ चुके है, Dialogue: 0,0:09:36.00,0:09:38.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि ये बच्चों की सहूलियत के लिये है; Dialogue: 0,0:09:38.00,0:09:40.00,Default,,0000,0000,0000,,ये शिक्षकों की सहूलियत के लिये नही है। Dialogue: 0,0:09:40.00,0:09:42.00,Default,,0000,0000,0000,,और हम यहाँ क्या पढाते हैं? Dialogue: 0,0:09:42.00,0:09:44.00,Default,,0000,0000,0000,,प्रजातंत्र, नागरिकता, Dialogue: 0,0:09:44.00,0:09:47.00,Default,,0000,0000,0000,,अपनी ज़मीनों की नाप कैसे करें, Dialogue: 0,0:09:47.00,0:09:49.00,Default,,0000,0000,0000,,अगर आपको पुलिस पकड ले, तो क्या करें, Dialogue: 0,0:09:49.00,0:09:53.00,Default,,0000,0000,0000,,यदि आपका जानवर बीमार हो जाये, तो क्या करें। Dialogue: 0,0:09:53.00,0:09:55.00,Default,,0000,0000,0000,,यही हम रात के स्कूलों में पढाते हैं। Dialogue: 0,0:09:55.00,0:09:58.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि सारे स्कूल मे सौर-ऊर्जा है। Dialogue: 0,0:09:58.00,0:10:00.00,Default,,0000,0000,0000,,हर पाँच साल में, Dialogue: 0,0:10:00.00,0:10:02.00,Default,,0000,0000,0000,,हम चुनाव करते हैं। Dialogue: 0,0:10:02.00,0:10:06.00,Default,,0000,0000,0000,,६ से ले कर १४ साल तक के बच्चे Dialogue: 0,0:10:06.00,0:10:09.00,Default,,0000,0000,0000,,इस प्रजातांत्रिक प्रणाली में हिस्सा लेते हैं, Dialogue: 0,0:10:09.00,0:10:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो एक प्रधानमंत्री चुनते हैं। Dialogue: 0,0:10:13.00,0:10:16.00,Default,,0000,0000,0000,,प्रधानमंत्री की उम्र है १२ वर्ष। Dialogue: 0,0:10:17.00,0:10:19.00,Default,,0000,0000,0000,,वो सुबह २० बकरियों की देखभाल करती है, Dialogue: 0,0:10:19.00,0:10:22.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर शाम को वो प्रधानमंत्री हो जाती है। Dialogue: 0,0:10:22.00,0:10:24.00,Default,,0000,0000,0000,,उसका अपना मंत्रिमंडल है, Dialogue: 0,0:10:24.00,0:10:27.00,Default,,0000,0000,0000,,शिक्षा मंत्री, बिजली मंत्री, स्वास्थ-मंत्री। Dialogue: 0,0:10:27.00,0:10:29.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो असल में देखभाल करते है Dialogue: 0,0:10:29.00,0:10:32.00,Default,,0000,0000,0000,,करीब १५० स्कूलों के ७००० बच्चों की। Dialogue: 0,0:10:34.00,0:10:36.00,Default,,0000,0000,0000,,पाँच साल पहले उसे विश्व बालक पुरस्कार से नवाजा गया था, Dialogue: 0,0:10:36.00,0:10:38.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो स्वीडन गयी थी। Dialogue: 0,0:10:38.00,0:10:40.00,Default,,0000,0000,0000,,पहली बार गाँव से बाहर निकली थी। Dialogue: 0,0:10:40.00,0:10:43.00,Default,,0000,0000,0000,,कभी स्वीडन देखा नहीं। Dialogue: 0,0:10:43.00,0:10:45.00,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन आसपास की चीज़ों से ज़रा भी प्रभावित नहीं। Dialogue: 0,0:10:45.00,0:10:47.00,Default,,0000,0000,0000,,और स्वीडन की रानी, जो वहीं थीं, Dialogue: 0,0:10:47.00,0:10:50.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी ओर मुडी, और कहा, "क्या आप इस बच्ची से पूछेंगे कि इतना आत्म-विश्वास कहाँ से आता है? Dialogue: 0,0:10:50.00,0:10:52.00,Default,,0000,0000,0000,,ये केवल १२ साल की है, Dialogue: 0,0:10:52.00,0:10:55.00,Default,,0000,0000,0000,,और किसी से प्रभावित नहीं होती।" Dialogue: 0,0:10:55.00,0:10:58.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो लडकी, जो उनके बायें ओर है, Dialogue: 0,0:10:58.00,0:11:01.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरी ओर मुडी, और रानी की आँखों में आँखे डाल कर Dialogue: 0,0:11:01.00,0:11:04.00,Default,,0000,0000,0000,,बोली, "कृप्या इन्हें बता दीजिये कि मैं प्रधानमंत्री हूँ।" Dialogue: 0,0:11:04.00,0:11:06.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:11:06.00,0:11:14.00,Default,,0000,0000,0000,,(अभिवादन) Dialogue: 0,0:11:14.00,0:11:18.00,Default,,0000,0000,0000,,जहाँ साक्षरता बहुत कम है, Dialogue: 0,0:11:18.00,0:11:21.00,Default,,0000,0000,0000,,हम कठपुतलियों का इस्तेमाल करते हैं। Dialogue: 0,0:11:21.00,0:11:24.00,Default,,0000,0000,0000,,कठपुतिलियों के सहारे हम अपनी बात रखते हैं। Dialogue: 0,0:11:30.00,0:11:33.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारे पास जोखिम चाचा है, Dialogue: 0,0:11:33.00,0:11:37.00,Default,,0000,0000,0000,,जो करीब ३०० साल के हैं। Dialogue: 0,0:11:37.00,0:11:40.00,Default,,0000,0000,0000,,ये मेरे मनोवैज्ञानिक हैं। ये ही मेरे शिक्षक हैं। Dialogue: 0,0:11:40.00,0:11:42.00,Default,,0000,0000,0000,,यही मेरे चिकित्सक हैं। यही मेरे वकील हैं। Dialogue: 0,0:11:42.00,0:11:44.00,Default,,0000,0000,0000,,यही मुझे दान देते हैं। Dialogue: 0,0:11:44.00,0:11:46.00,Default,,0000,0000,0000,,यही धन भी जुटाते हैं, Dialogue: 0,0:11:46.00,0:11:49.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे झगडे भी सुलझाते हैं। Dialogue: 0,0:11:49.00,0:11:52.00,Default,,0000,0000,0000,,ये मेरे गाँव की समस्या का समाधान करते हैं। Dialogue: 0,0:11:52.00,0:11:54.00,Default,,0000,0000,0000,,यदि गाँव में तनाव हो, Dialogue: 0,0:11:54.00,0:11:56.00,Default,,0000,0000,0000,,या फ़िर स्कूलों में हाज़िरी कम हो रही हो Dialogue: 0,0:11:56.00,0:11:58.00,Default,,0000,0000,0000,,और अध्यापकों और अभिभावकों के बीच मनमुटाव हो, Dialogue: 0,0:11:58.00,0:12:01.00,Default,,0000,0000,0000,,तो ये कठपुतली अध्यापकों और अभिभावकों को सारे गाँव के सामने बुलाती है Dialogue: 0,0:12:01.00,0:12:03.00,Default,,0000,0000,0000,,और कहती है, "हाथ मिलाइये। Dialogue: 0,0:12:03.00,0:12:05.00,Default,,0000,0000,0000,,हाज़िरी कम नहीं होनी चाहिये।" Dialogue: 0,0:12:07.00,0:12:09.00,Default,,0000,0000,0000,,ये कठपुतलियाँ Dialogue: 0,0:12:09.00,0:12:11.00,Default,,0000,0000,0000,,विश्व-बैंक की बेकार पडी रिपोर्टों से बनी हैं। Dialogue: 0,0:12:11.00,0:12:13.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:12:13.00,0:12:20.00,Default,,0000,0000,0000,,(अभिवादन) Dialogue: 0,0:12:20.00,0:12:24.00,Default,,0000,0000,0000,,तो इस विकेंद्रित, और पारदर्शी तरीके से, Dialogue: 0,0:12:24.00,0:12:26.00,Default,,0000,0000,0000,,गाँवों को सौर-ऊर्जा देने के तरीके से, Dialogue: 0,0:12:26.00,0:12:28.00,Default,,0000,0000,0000,,हमने सारे भारत में काम किया है Dialogue: 0,0:12:28.00,0:12:31.00,Default,,0000,0000,0000,,लद्दाख से ले कर भूटान तक -- Dialogue: 0,0:12:33.00,0:12:35.00,Default,,0000,0000,0000,,सब जगहों पर सौर-ऊर्जा Dialogue: 0,0:12:35.00,0:12:38.00,Default,,0000,0000,0000,,उन लोगों द्वारा लायी जिन्हें प्रशिक्षण दिया गया। Dialogue: 0,0:12:39.00,0:12:41.00,Default,,0000,0000,0000,,और हम लद्दाख गये, Dialogue: 0,0:12:41.00,0:12:43.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमने एक महिला से पूछा -- Dialogue: 0,0:12:43.00,0:12:46.00,Default,,0000,0000,0000,,कि आप, -४० डिग्री सेंटिग्रेट पर, छत से बाहर आयी हैं, Dialogue: 0,0:12:46.00,0:12:49.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि बर्फ़ से आजू-बाजू के रास्ते बंद है -- Dialogue: 0,0:12:49.00,0:12:51.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमने इस से पूछा, Dialogue: 0,0:12:51.00,0:12:53.00,Default,,0000,0000,0000,,"आपको क्या लाभ हुआ Dialogue: 0,0:12:53.00,0:12:55.00,Default,,0000,0000,0000,,सौर ऊर्जा से?" Dialogue: 0,0:12:55.00,0:12:57.00,Default,,0000,0000,0000,,और एक मिनट तक सोचने के बाद, उसने कहा, Dialogue: 0,0:12:57.00,0:13:01.00,Default,,0000,0000,0000,,"ये पहली बार है कि मैं सर्दियों में अपने पति का चेहरा देख पायी।" Dialogue: 0,0:13:01.00,0:13:04.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:13:04.00,0:13:06.00,Default,,0000,0000,0000,,हम अफ़्गानिस्तान गये। Dialogue: 0,0:13:06.00,0:13:11.00,Default,,0000,0000,0000,,भारत में हमेने एक बात ये सीखी कि Dialogue: 0,0:13:11.00,0:13:15.00,Default,,0000,0000,0000,,मर्दों को आप कुछ नही सिखा सकते। Dialogue: 0,0:13:15.00,0:13:19.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:13:19.00,0:13:21.00,Default,,0000,0000,0000,,आदमी उछ्छंखल होते हैं, Dialogue: 0,0:13:21.00,0:13:23.00,Default,,0000,0000,0000,,आदमी महत्वाकांक्षी होते हैं, Dialogue: 0,0:13:23.00,0:13:26.00,Default,,0000,0000,0000,,वो एक जगह टिक कर बैठना नहीं पाते, Dialogue: 0,0:13:26.00,0:13:28.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन सबको एक प्रमाण-पत्र चाहिये होता है। Dialogue: 0,0:13:28.00,0:13:30.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:13:30.00,0:13:33.00,Default,,0000,0000,0000,,दुनिया भर में, यही चाहत है Dialogue: 0,0:13:33.00,0:13:35.00,Default,,0000,0000,0000,,आदमियों की, एक प्रमाण-पत्र चाहिये। Dialogue: 0,0:13:35.00,0:13:38.00,Default,,0000,0000,0000,,क्यों? क्योंकि वो गाँव छोडना चाहते हैं, Dialogue: 0,0:13:38.00,0:13:41.00,Default,,0000,0000,0000,,और शहर जाना चाहते हैं, नौकरी करने के लिये। Dialogue: 0,0:13:41.00,0:13:44.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हमने इस का एक बेहतरीन तरीका निकाला" Dialogue: 0,0:13:44.00,0:13:46.00,Default,,0000,0000,0000,,बूढी दादियों को प्रशिक्षण देने का। Dialogue: 0,0:13:48.00,0:13:50.00,Default,,0000,0000,0000,,अपनी बात दूर दूर तक फ़ैलाने का Dialogue: 0,0:13:50.00,0:13:52.00,Default,,0000,0000,0000,,आज की दुनिया में क्या तरीका है? Dialogue: 0,0:13:52.00,0:13:54.00,Default,,0000,0000,0000,,टेलीविजन? नहीं। Dialogue: 0,0:13:54.00,0:13:56.00,Default,,0000,0000,0000,,टेलीग्राफ़? नहीं। Dialogue: 0,0:13:56.00,0:13:58.00,Default,,0000,0000,0000,,टेलीफ़ोन? नहीं। Dialogue: 0,0:13:58.00,0:14:00.00,Default,,0000,0000,0000,,एक स्त्री को बता दीजिये बस! Dialogue: 0,0:14:00.00,0:14:03.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:14:03.00,0:14:07.00,Default,,0000,0000,0000,,(अभिवादन) Dialogue: 0,0:14:07.00,0:14:09.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हम पहली बार अफ़्गानिस्तान गयी, Dialogue: 0,0:14:09.00,0:14:11.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमने तीन स्त्रियों को चुना Dialogue: 0,0:14:11.00,0:14:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और कहा, "हम इन्हें भारत ले जाना चाहते हैं।" Dialogue: 0,0:14:13.00,0:14:15.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने कहा, "असंभव। ये तो अपने कमरे तक से बाहर नही निकलती हैं, Dialogue: 0,0:14:15.00,0:14:17.00,Default,,0000,0000,0000,,और तुम भारत ले जाने की बात करते हो।" Dialogue: 0,0:14:17.00,0:14:19.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "मैं एक छूट दे सकता हूँ। मैं उनके पतियों को भी साथ ले जाऊँगा।" Dialogue: 0,0:14:19.00,0:14:21.00,Default,,0000,0000,0000,,तो मैं उनके पतियों को भी ली आया। Dialogue: 0,0:14:21.00,0:14:24.00,Default,,0000,0000,0000,,ज़ाहिर है, औरतें आदमियों से कहीं ज्यादा बुद्धिमान होती हैं। Dialogue: 0,0:14:24.00,0:14:26.00,Default,,0000,0000,0000,,छः महीने के भीतर, Dialogue: 0,0:14:26.00,0:14:29.00,Default,,0000,0000,0000,,हम इन औरतों को कैसे बदल दें? Dialogue: 0,0:14:29.00,0:14:31.00,Default,,0000,0000,0000,,इशारों की भाषा से। Dialogue: 0,0:14:31.00,0:14:34.00,Default,,0000,0000,0000,,तब आपक लिखित चीज़ों पर भरोसा नहीं करते। Dialogue: 0,0:14:34.00,0:14:36.00,Default,,0000,0000,0000,,बोलचाल की भाषा से भी काम नहीं बनता। Dialogue: 0,0:14:36.00,0:14:39.00,Default,,0000,0000,0000,,आप इशारों की भाषा इस्तेमाल करते हैं। Dialogue: 0,0:14:39.00,0:14:41.00,Default,,0000,0000,0000,,और छः महीनों में, Dialogue: 0,0:14:41.00,0:14:45.00,Default,,0000,0000,0000,,वो सौर-इंजीनियर बन गयीं। Dialogue: 0,0:14:45.00,0:14:48.00,Default,,0000,0000,0000,,वो वापस जा कर अपने गाँव में सौर-बिजली ले आयीं। Dialogue: 0,0:14:48.00,0:14:50.00,Default,,0000,0000,0000,,इस स्त्री ने वापस जा कर, Dialogue: 0,0:14:50.00,0:14:53.00,Default,,0000,0000,0000,,पहली बार किसी गाँव में सौर-बिजली लगायी, Dialogue: 0,0:14:53.00,0:14:55.00,Default,,0000,0000,0000,,एक कारखाना लगाया -- Dialogue: 0,0:14:55.00,0:14:58.00,Default,,0000,0000,0000,,अफ़्गानिस्तान का पहला गाँव जहाँ सौर-बिजली आयी Dialogue: 0,0:14:58.00,0:15:01.00,Default,,0000,0000,0000,,तीन औरतों द्वारा किया गया था। Dialogue: 0,0:15:01.00,0:15:03.00,Default,,0000,0000,0000,,ये स्त्री Dialogue: 0,0:15:03.00,0:15:05.00,Default,,0000,0000,0000,,एक महान दादी माँ है। Dialogue: 0,0:15:05.00,0:15:10.00,Default,,0000,0000,0000,,५५ साल की उम्र में इसने अफ़गानिस्तान में २०० घरों को सौर-बिजली दी है। Dialogue: 0,0:15:10.00,0:15:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और ये खराब भी नहीं हुई है। Dialogue: 0,0:15:13.00,0:15:16.00,Default,,0000,0000,0000,,ये असल में अफ़्गानिस्तान के इंजीनियरिंग विभाग गयी, Dialogue: 0,0:15:16.00,0:15:18.00,Default,,0000,0000,0000,,और वहाँ के मुख्य-अधिकारी को बता कर आयी Dialogue: 0,0:15:18.00,0:15:20.00,Default,,0000,0000,0000,,कि ए.सी. और डी.सी. में फ़र्क क्या होता है। Dialogue: 0,0:15:20.00,0:15:22.00,Default,,0000,0000,0000,,उसे नहीं पता था। Dialogue: 0,0:15:22.00,0:15:25.00,Default,,0000,0000,0000,,इन तीन औरतो ने २७ और औरतों को प्रशिक्षण दिया है, Dialogue: 0,0:15:25.00,0:15:28.00,Default,,0000,0000,0000,,और अफ़्गानिस्तान के १०० गाँवों में सौर-बिजली लगवा दी है। Dialogue: 0,0:15:28.00,0:15:31.00,Default,,0000,0000,0000,,हम अफ़्रीका गये, Dialogue: 0,0:15:31.00,0:15:33.00,Default,,0000,0000,0000,,और हमने यहे किया। Dialogue: 0,0:15:33.00,0:15:36.00,Default,,0000,0000,0000,,ये सारी औरतें जो एक मेज पर बैठी हैं, अलग अलग आठ देशों की हैं, Dialogue: 0,0:15:36.00,0:15:39.00,Default,,0000,0000,0000,,सब बतिया रही हैं, मगर बिना एक भी शब्द समझे, Dialogue: 0,0:15:39.00,0:15:41.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि वो सब अलग अलग भाषा बोल रही हैं। Dialogue: 0,0:15:41.00,0:15:43.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर इनकी भाव-भंगिमायें गजब की हैं। Dialogue: 0,0:15:43.00,0:15:45.00,Default,,0000,0000,0000,,ये एक दूसरे से बतिया भी रही है, Dialogue: 0,0:15:45.00,0:15:47.00,Default,,0000,0000,0000,,और सौर-इंजीनियर बन रही हैं। Dialogue: 0,0:15:47.00,0:15:50.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं सियरा ल्योन ग्याअ, Dialogue: 0,0:15:50.00,0:15:53.00,Default,,0000,0000,0000,,और वहाँ एक मंत्री से मिला जो रात के घनघोर अँधेरे में ड्राइविंग कर रहे थे -- Dialogue: 0,0:15:53.00,0:15:55.00,Default,,0000,0000,0000,,एक गाँव पहुँचा। Dialogue: 0,0:15:55.00,0:15:58.00,Default,,0000,0000,0000,,वापस आया, गाँव पहुँचा, और कहा, "इस की क्या कहानी है?" Dialogue: 0,0:15:58.00,0:16:00.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने कहा, "इन दो दादी-मांओं ने..." Dialogue: 0,0:16:00.00,0:16:03.00,Default,,0000,0000,0000,,"दादियों ने?" मंत्री साहब को भरोसा ही नहीं हुआ। Dialogue: 0,0:16:03.00,0:16:06.00,Default,,0000,0000,0000,,"वो कहाँ गयी थी?" " भारत से लौट कर आयी हैं।" Dialogue: 0,0:16:06.00,0:16:08.00,Default,,0000,0000,0000,,वो सीखे राष्ट्रपति के पास गया। Dialogue: 0,0:16:08.00,0:16:10.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने कहा, "आपको पता है कि सियरा ल्योन में एक सौर-बिजली युक्त गाँव है?" Dialogue: 0,0:16:10.00,0:16:13.00,Default,,0000,0000,0000,,जवाब मिला, "नहीं।" अगले दिन आधे से ज्यादा मंत्रिमंडल इन औरतों से मिलने आ गया। Dialogue: 0,0:16:13.00,0:16:15.00,Default,,0000,0000,0000,,"कहानी क्या है?" Dialogue: 0,0:16:15.00,0:16:19.00,Default,,0000,0000,0000,,तो उन्होंने मुझे बुलाया और कहा, "क्या आप मेरे लिये १५० दादियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं?" Dialogue: 0,0:16:19.00,0:16:21.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "जी नहीं, महामहिम। Dialogue: 0,0:16:21.00,0:16:23.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर ये दे सकती हैं। ये दादियाँ।" Dialogue: 0,0:16:23.00,0:16:26.00,Default,,0000,0000,0000,,तो उन्होंने सियरा ल्योन में मेरे लिये पहला बेयरफ़ुट ट्रेनिंग सेंटर बनवाया। Dialogue: 0,0:16:26.00,0:16:30.00,Default,,0000,0000,0000,,और १५० दादियं को सियरा ल्योन में प्रशिक्षण मिल चुका है। Dialogue: 0,0:16:30.00,0:16:32.00,Default,,0000,0000,0000,,गाम्बिया: Dialogue: 0,0:16:32.00,0:16:35.00,Default,,0000,0000,0000,,हम गाम्बिया में एक दादी माँ को चुनने के लिये गये। Dialogue: 0,0:16:35.00,0:16:37.00,Default,,0000,0000,0000,,एक गाँव में पहुँचे। Dialogue: 0,0:16:37.00,0:16:39.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे पता था कि मैं किस स्त्री को चुनना चाहता हूँ। Dialogue: 0,0:16:39.00,0:16:42.00,Default,,0000,0000,0000,,सब लोग साथ जुटे और उन्होंने कहा, " इन दो स्त्रियों को ले जायें।" Dialogue: 0,0:16:42.00,0:16:44.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "नहीं, मैं तो उसे ले जाना चाहता हूँ।" Dialogue: 0,0:16:44.00,0:16:46.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने कहा, "क्यों? उसे तो भाषा भी नहीं आती। आप उसे जानते नहीं हैं।" Dialogue: 0,0:16:46.00,0:16:49.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "मुझे उसकी भाव-भंगिमायें और बात करने का तरीका अच्छा लगता है।" Dialogue: 0,0:16:49.00,0:16:51.00,Default,,0000,0000,0000,,"उसका पति नहीं मानेगा: नहीं होगा।" Dialogue: 0,0:16:51.00,0:16:53.00,Default,,0000,0000,0000,,तो पति को बुलाया गया, वो आया, Dialogue: 0,0:16:53.00,0:16:56.00,Default,,0000,0000,0000,,अकड से चलता हुआ, नेताओं की तरह, मोबाइल लहराता हुआ। "नही होगा।" Dialogue: 0,0:16:56.00,0:16:59.00,Default,,0000,0000,0000,,"क्यों नहीं? "उसे देखो, वो कितनी सुंदर है।" Dialogue: 0,0:16:59.00,0:17:01.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "हाँ, बहुत सुंदर है।" Dialogue: 0,0:17:01.00,0:17:03.00,Default,,0000,0000,0000,,"अगर किसी भारतीय आदमी के साथ भाग गयी तो?" Dialogue: 0,0:17:03.00,0:17:05.00,Default,,0000,0000,0000,,ये उसका सबसे बडा डर था। Dialogue: 0,0:17:05.00,0:17:08.00,Default,,0000,0000,0000,,मैने कहा, "वो खुश रहेगी, और तुम्हें मोबाइल पर कॉल करेगी।" Dialogue: 0,0:17:08.00,0:17:11.00,Default,,0000,0000,0000,,वो दादी माँ की तरह गयी Dialogue: 0,0:17:11.00,0:17:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और एक शेरनी बन कर वापस लौटी। Dialogue: 0,0:17:13.00,0:17:15.00,Default,,0000,0000,0000,,वो हवाई-जहाज से बाहर निकली और Dialogue: 0,0:17:15.00,0:17:18.00,Default,,0000,0000,0000,,प्रेस से ऐसे बतियाने लगी जैसे सदा से यही करती रही हो। Dialogue: 0,0:17:18.00,0:17:21.00,Default,,0000,0000,0000,,उसने राष्ट्रीय प्रेस को सम्हाला, Dialogue: 0,0:17:21.00,0:17:23.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो प्रसिद्ध हो गयी। Dialogue: 0,0:17:23.00,0:17:26.00,Default,,0000,0000,0000,,और जब मैं छः महीने बाद उस से मिला, मैने कहा, "तुम्हारा पति कहाँ है?" Dialogue: 0,0:17:26.00,0:17:28.00,Default,,0000,0000,0000,,"अरे, कहीं होगा, उस से क्या फ़र्क पडता है।" Dialogue: 0,0:17:28.00,0:17:30.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:17:30.00,0:17:32.00,Default,,0000,0000,0000,,सफ़लता की कहानी। Dialogue: 0,0:17:32.00,0:17:34.00,Default,,0000,0000,0000,,(हँसी) Dialogue: 0,0:17:34.00,0:17:37.00,Default,,0000,0000,0000,,(अभिवादन) Dialogue: 0,0:17:37.00,0:17:43.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं अपनी बात ये कह कर ख्त्म करना चाहूँगा Dialogue: 0,0:17:43.00,0:17:47.00,Default,,0000,0000,0000,,कि मुझे लगता है कि समाधान आपके अंदर ही होता है। Dialogue: 0,0:17:47.00,0:17:49.00,Default,,0000,0000,0000,,समस्या का हल अपने अंदर ढूँढिये। Dialogue: 0,0:17:49.00,0:17:52.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन लोगों की बात सुनिये जो आप से पहले समाधान कर चुके हैं Dialogue: 0,0:17:52.00,0:17:54.00,Default,,0000,0000,0000,,सारी दुनिया में ऐसे लोग मौजूद हैं। Dialogue: 0,0:17:54.00,0:17:56.00,Default,,0000,0000,0000,,चिंता ही मत करिये। Dialogue: 0,0:17:56.00,0:17:59.00,Default,,0000,0000,0000,,विश्व बैंक की बात सुनने से बेहतर है कि आप ज़मीनी लोगों की बातें सुनें। Dialogue: 0,0:17:59.00,0:18:02.00,Default,,0000,0000,0000,,उनके पास दुनिया भर के हल हैं। Dialogue: 0,0:18:02.00,0:18:05.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं अंत में महात्मा गाँधी की कही बात दोहराना चाहता हूँ। Dialogue: 0,0:18:05.00,0:18:07.00,Default,,0000,0000,0000,,"पहली वो आपको अनसुना कर देते हैं, Dialogue: 0,0:18:07.00,0:18:09.00,Default,,0000,0000,0000,,फ़िर वो आप पर हँसते हैं, Dialogue: 0,0:18:09.00,0:18:11.00,Default,,0000,0000,0000,,फ़िर वो आपसे लडते हैं, Dialogue: 0,0:18:11.00,0:18:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और फ़िर आप जीते जाते हैं।" Dialogue: 0,0:18:13.00,0:18:15.00,Default,,0000,0000,0000,,धन्यवाद। Dialogue: 0,0:18:15.00,0:18:46.00,Default,,0000,0000,0000,,(अभिवादन)