दुनिया क्यों गर्म हो रही है?
आइए पृथ्वी को ग्रीनहाउस के रूप में
एक पल के लिए सोचें।
हर सेकंड, ऊर्जा की एक बड़ी मात्रा
हमारे ग्रीनहाउस में चली आती है।
हमारे वातावरण की शीशे की छत और दीवारें,
उसमें से कुछ ऊर्जा को प्रतिबिंबित करती है,
लेकिन इसमें से ज़्यादातर निकल
जाती है और सब गर्म कर देती है।
उसमें से ज़्यादातर गर्मी
अंतरिक्ष में वापस चली जाती है,
हमें एक स्थिर, गर्म तापमान पर रखते हुए।
लेकिन फिर कुछ बदल गया।
मनुष्यों ने हर दिन अरबों
ग्रीनहाउस भरने के लिए
पर्याप्त कार्बन डाइऑक्साइड
उगलना शुरू कर दिया।
ग्रीनहाउस गैस क्या करती है?
इससे हमारे ग्रीनहाउस का
कांच मोटा होता जाता है।
मोटे कांच का मतलब कि गर्मी
अंतरिक्ष में धीरे धीरे जाती है।
और मत भूलें, सूरज से ऊर्जा अभी भी
पहले की तरह जल्दी से आ रही है।
जिसके कारण हमारे ग्रह का
तापमान अधिक हो जाता है
और तापमान हमारी बरदाश्त से बाहर।
[काउंटडाउन
COUNTDOWN.TED.COM पर
जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करें]