[Script Info] Title: [Events] Format: Layer, Start, End, Style, Name, MarginL, MarginR, MarginV, Effect, Text Dialogue: 0,0:00:00.00,0:00:02.00,Default,,0000,0000,0000,,एक बड़ा प्रिय भाग Dialogue: 0,0:00:02.00,0:00:04.00,Default,,0000,0000,0000,,गेट्स फ़ाउन्डेशन में मेरे काम का यह है Dialogue: 0,0:00:04.00,0:00:06.00,Default,,0000,0000,0000,,कि मुझे विकासशील दुनिया में जाने का मौका मिलता है, Dialogue: 0,0:00:06.00,0:00:08.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैं यह अक्सर करती हूँ. Dialogue: 0,0:00:08.00,0:00:10.00,Default,,0000,0000,0000,,और जब मैं माँओं से मिलती हूँ Dialogue: 0,0:00:10.00,0:00:12.00,Default,,0000,0000,0000,,इतने सारे सुदूर इलाकों में, Dialogue: 0,0:00:12.00,0:00:14.00,Default,,0000,0000,0000,,तो मुझे इस बात का एहसास होता है Dialogue: 0,0:00:14.00,0:00:16.00,Default,,0000,0000,0000,,कि हममें कितनी समानताएं हैं. Dialogue: 0,0:00:16.00,0:00:19.00,Default,,0000,0000,0000,,वो भी अपने बच्चों के लिए वही चाहती हैं जो हम चाहते हैं, Dialogue: 0,0:00:19.00,0:00:22.00,Default,,0000,0000,0000,,और वह है कि उनके बच्चे कामयाब निकलें, Dialogue: 0,0:00:22.00,0:00:25.00,Default,,0000,0000,0000,,स्वस्थ हों, और एक सफल जीवन बिताएं. Dialogue: 0,0:00:25.00,0:00:28.00,Default,,0000,0000,0000,,पर मैं हद दर्जे की गरीबी भी देखती हूँ, Dialogue: 0,0:00:28.00,0:00:31.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो बहुत हिला देती है, Dialogue: 0,0:00:31.00,0:00:33.00,Default,,0000,0000,0000,,अपने पैमाने और अपने विस्तार, दोनों से. Dialogue: 0,0:00:33.00,0:00:36.00,Default,,0000,0000,0000,,भारत में अपनी पहली यात्रा पर, मैं एक व्यक्ति के घर में थी Dialogue: 0,0:00:36.00,0:00:38.00,Default,,0000,0000,0000,,जहां मिट्टी का फर्श था, और बहता पानी नहीं था, Dialogue: 0,0:00:38.00,0:00:40.00,Default,,0000,0000,0000,,बिजली भी नहीं, Dialogue: 0,0:00:40.00,0:00:43.00,Default,,0000,0000,0000,,और यही सब मैं सारी दुनिया में देखती हूँ. Dialogue: 0,0:00:43.00,0:00:46.00,Default,,0000,0000,0000,,मूल बात यह है, कि मैं उन सब चीज़ों से भौंचक्की रह जाती हूँ Dialogue: 0,0:00:46.00,0:00:49.00,Default,,0000,0000,0000,,जो उनके पास नहीं हैं. Dialogue: 0,0:00:49.00,0:00:52.00,Default,,0000,0000,0000,,पर मैं उस एक चीज़ से चकित हो जाती हूँ जो उनके पास होती है: Dialogue: 0,0:00:53.00,0:00:55.00,Default,,0000,0000,0000,,कोका-कोला. Dialogue: 0,0:00:55.00,0:00:57.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक हर जगह है. Dialogue: 0,0:00:57.00,0:00:59.00,Default,,0000,0000,0000,,बल्कि जब मैं विकासशील देशों में जाती हूँ, Dialogue: 0,0:00:59.00,0:01:01.00,Default,,0000,0000,0000,,तब कोक सर्वव्यापी लगता है. Dialogue: 0,0:01:01.00,0:01:03.00,Default,,0000,0000,0000,,और इसलिए जब मैं इन दौरों से वापस आती हूँ, Dialogue: 0,0:01:03.00,0:01:05.00,Default,,0000,0000,0000,,और विकास के बारे में सोच रही होती हूँ, Dialogue: 0,0:01:05.00,0:01:07.00,Default,,0000,0000,0000,,और घर जा रही होती हूँ, तब सोचती हूँ, Dialogue: 0,0:01:07.00,0:01:10.00,Default,,0000,0000,0000,,"हम लोगों को निरोध पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं, और तरह तरह के टीके भी." Dialogue: 0,0:01:10.00,0:01:13.00,Default,,0000,0000,0000,,आप जानते हैं न, कोक की सफलता आप को सोचने पर मजबूर करती है: Dialogue: 0,0:01:13.00,0:01:15.00,Default,,0000,0000,0000,,ऐसा कैसे है कि वे कोक पहुंचा सकते हैं Dialogue: 0,0:01:15.00,0:01:17.00,Default,,0000,0000,0000,,उन सब दूर-दराज़ जगहों पर? Dialogue: 0,0:01:17.00,0:01:19.00,Default,,0000,0000,0000,,अगर वो कर सकते हैं, Dialogue: 0,0:01:19.00,0:01:22.00,Default,,0000,0000,0000,,तो सरकारें और गैर-लाभ संस्थाएं ऐसा क्यों नहीं कर सकतीं? Dialogue: 0,0:01:22.00,0:01:25.00,Default,,0000,0000,0000,,और यह सवाल पूछने वाली मैं पहली नहीं हूँ. Dialogue: 0,0:01:25.00,0:01:27.00,Default,,0000,0000,0000,,पर मैं सोचती हूँ, एक समुदाय के तौर पर, Dialogue: 0,0:01:27.00,0:01:30.00,Default,,0000,0000,0000,,हमें अभी बहुत कुछ सीखना है. Dialogue: 0,0:01:30.00,0:01:32.00,Default,,0000,0000,0000,,अगर कोका-कोला के बारे में सोचें तो वाकई चौंका देने वाली बात है. Dialogue: 0,0:01:32.00,0:01:35.00,Default,,0000,0000,0000,,वे १.५ बिलियन यूनिट बेचते हैं Dialogue: 0,0:01:35.00,0:01:38.00,Default,,0000,0000,0000,,हर एक दिन. Dialogue: 0,0:01:38.00,0:01:40.00,Default,,0000,0000,0000,,यह कुछ ऐसा हुआ जैसे दुनिया का हर आदमी, औरत और बच्चा Dialogue: 0,0:01:40.00,0:01:43.00,Default,,0000,0000,0000,,हफ्ते में एक बार कोक की एक यूनिट पिए. Dialogue: 0,0:01:43.00,0:01:46.00,Default,,0000,0000,0000,,तो इस बात का क्या महत्त्व है? Dialogue: 0,0:01:46.00,0:01:49.00,Default,,0000,0000,0000,,भई, अगर हम उन्नति को और तेजी से बढ़ाना चाहते हैं Dialogue: 0,0:01:49.00,0:01:51.00,Default,,0000,0000,0000,,और जल्दी बढ़ना चाहते हैं Dialogue: 0,0:01:51.00,0:01:54.00,Default,,0000,0000,0000,,उन मिलेनियम डिवेलपमेंट गोल्ज़ (एम् डी जी) की तरफ जो हमने दुनिया के लिए तय किये हैं, Dialogue: 0,0:01:54.00,0:01:56.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हमें अग्रणी लोगों से सीखना होगा, Dialogue: 0,0:01:56.00,0:01:58.00,Default,,0000,0000,0000,,और यह अग्रणी लोग Dialogue: 0,0:01:58.00,0:02:01.00,Default,,0000,0000,0000,,हर एक कार्यक्षेत्र से आते हैं. Dialogue: 0,0:02:01.00,0:02:03.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे लगता है कि अगर हम समझ सकें Dialogue: 0,0:02:03.00,0:02:06.00,Default,,0000,0000,0000,,कि कोका-कोला जैसी चीज़ सर्वव्यापी कैसे बन सकती है , Dialogue: 0,0:02:06.00,0:02:09.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हम यह सबक जनता के भले के लिए काम में ला सकते हैं. Dialogue: 0,0:02:11.00,0:02:13.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक की सफलता प्रासंगिक है, Dialogue: 0,0:02:13.00,0:02:16.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि अगर हम उसे समझ सकते हैं, उससे सीख सकते हैं, Dialogue: 0,0:02:16.00,0:02:18.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हम कई जीवन बचा सकते हैं. Dialogue: 0,0:02:18.00,0:02:21.00,Default,,0000,0000,0000,,इसीलिए मैंने कोक को समझने में कुछ समय लगाया, Dialogue: 0,0:02:22.00,0:02:24.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे लगता है कि असल में तीन चीज़ें हैं Dialogue: 0,0:02:24.00,0:02:26.00,Default,,0000,0000,0000,,जो हम कोका-कोला से सीख सकते हैं. Dialogue: 0,0:02:26.00,0:02:28.00,Default,,0000,0000,0000,,वो समकालीन आंकडें लेते हैं Dialogue: 0,0:02:28.00,0:02:31.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन का तुरंत प्रयोग प्रोडक्ट बनाने में करते हैं. Dialogue: 0,0:02:31.00,0:02:34.00,Default,,0000,0000,0000,,वो लोकल उद्यमी प्रतिभा को पकड़ते हैं, Dialogue: 0,0:02:34.00,0:02:37.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो असाधारण मार्केटिंग करते हैं. Dialogue: 0,0:02:37.00,0:02:40.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हम आंकड़ों से शुरुआत करते हैं. Dialogue: 0,0:02:40.00,0:02:42.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक की मुनाफेदारी बहुत स्पष्ट है. Dialogue: 0,0:02:42.00,0:02:45.00,Default,,0000,0000,0000,,वो शेयरधारकों के एक समूह के आगे जिम्मेवार हैं. उनके लिए लाभ दिखाना ज़रूरी है. Dialogue: 0,0:02:45.00,0:02:47.00,Default,,0000,0000,0000,,तो वो आंकड़े लेते हैं, Dialogue: 0,0:02:47.00,0:02:49.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन्हें वृद्धि मापने के लिए इस्तेमाल करते हैं. Dialogue: 0,0:02:49.00,0:02:51.00,Default,,0000,0000,0000,,उनका फीडबैक का चक्र भी लगातार चलता रहता है. Dialogue: 0,0:02:51.00,0:02:53.00,Default,,0000,0000,0000,,वो कुछ भी सीखते हैं, तो उसे वापस अपने प्रोडक्ट में इस्तेमाल करते हैं, Dialogue: 0,0:02:53.00,0:02:55.00,Default,,0000,0000,0000,,वापस अपने बाजारों में इस्तेमाल करते हैं. Dialogue: 0,0:02:55.00,0:02:57.00,Default,,0000,0000,0000,,उनकी एक पूरी टीम है, जिसका नाम है "ज्ञान और बोध". Dialogue: 0,0:02:57.00,0:02:59.00,Default,,0000,0000,0000,,ऐसा कई उपभोक्ता उद्योगों में होता है. Dialogue: 0,0:02:59.00,0:03:01.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अगर आप कोका-कला के लिए नामीबिया चला रहे हैं , Dialogue: 0,0:03:01.00,0:03:03.00,Default,,0000,0000,0000,,और आपकी १०७ शाखाएं हैं, Dialogue: 0,0:03:03.00,0:03:06.00,Default,,0000,0000,0000,,तो आपको मालूम होता है कि कहाँ पर प्रत्येक कैन या बोतल बिके Dialogue: 0,0:03:06.00,0:03:08.00,Default,,0000,0000,0000,,स्प्राइट, फैंटा, या कोक के, Dialogue: 0,0:03:08.00,0:03:10.00,Default,,0000,0000,0000,,चाहे वो कोने की दुकान हो, Dialogue: 0,0:03:10.00,0:03:12.00,Default,,0000,0000,0000,,या सुपरमार्केट हो या फिर हाथगाढ़ी. Dialogue: 0,0:03:12.00,0:03:14.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अगर बिक्री कम होने लगती है, Dialogue: 0,0:03:14.00,0:03:16.00,Default,,0000,0000,0000,,तब वह व्यक्ति समस्या को समझ सकता है Dialogue: 0,0:03:16.00,0:03:18.00,Default,,0000,0000,0000,,और कारण पर ध्यान दे सकता है. Dialogue: 0,0:03:19.00,0:03:22.00,Default,,0000,0000,0000,,अब हम एक मिनिट के लिए इसकी तुलना विकास के क्षेत्र से करें. Dialogue: 0,0:03:23.00,0:03:26.00,Default,,0000,0000,0000,,विकास में, मूल्यांकन होता है Dialogue: 0,0:03:26.00,0:03:29.00,Default,,0000,0000,0000,,प्रोजेक्ट के बिलकुल अंत में. Dialogue: 0,0:03:29.00,0:03:31.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं ऐसी कई सभाओं में बैठी हूँ. Dialogue: 0,0:03:31.00,0:03:33.00,Default,,0000,0000,0000,,और तब तक, Dialogue: 0,0:03:33.00,0:03:36.00,Default,,0000,0000,0000,,उन आंकड़ों का इस्तेमाल करने में बहुत देर हो जाती है. Dialogue: 0,0:03:36.00,0:03:38.00,Default,,0000,0000,0000,,एक बार एक एनजीओ के किसी व्यक्ति ने Dialogue: 0,0:03:38.00,0:03:40.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझसे इस की तुलना अँधेरे में बोलिंग करने के बराबर दी. Dialogue: 0,0:03:40.00,0:03:43.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होनें कहा, "तुम बॉल को लुढ़काते हो, कुछ पिनों के गिरने की आवाज़ सुनाई देती है. Dialogue: 0,0:03:43.00,0:03:46.00,Default,,0000,0000,0000,,अँधेरा है, इसलिए जब तक बत्तियां न जलें, तुम देख नहीं सकते कि कौन सी गिरी , Dialogue: 0,0:03:46.00,0:03:49.00,Default,,0000,0000,0000,,और फिर तुम अपना असर देख सकते हो." Dialogue: 0,0:03:49.00,0:03:51.00,Default,,0000,0000,0000,,समकालीन आंकड़े Dialogue: 0,0:03:51.00,0:03:54.00,Default,,0000,0000,0000,,उन बत्तियों को जलाते हैं. Dialogue: 0,0:03:55.00,0:03:57.00,Default,,0000,0000,0000,,अब वह दूसरी चीज़ क्या है जिसमें कोक आगे है? Dialogue: 0,0:03:57.00,0:03:59.00,Default,,0000,0000,0000,,वे बहुत आगे हैं Dialogue: 0,0:03:59.00,0:04:01.00,Default,,0000,0000,0000,,लोकल उद्यमी प्रतिभा का इस्तेमाल करने में. Dialogue: 0,0:04:01.00,0:04:03.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक अफ्रीका में १९२८ से है, Dialogue: 0,0:04:03.00,0:04:06.00,Default,,0000,0000,0000,,पर ज़्यादातर वे दूर-दराज़ के बाजारों में नहीं जा पाते थे, Dialogue: 0,0:04:06.00,0:04:09.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि उनका तरीका विकसित देशों से बहुत मिलता-जुलता था, Dialogue: 0,0:04:09.00,0:04:12.00,Default,,0000,0000,0000,,यानि एक भरी हुई ट्रक ले कर गलियों में निकलना. Dialogue: 0,0:04:12.00,0:04:14.00,Default,,0000,0000,0000,,और अफ्रीका के दूर-दराज़ इलाकों में, Dialogue: 0,0:04:14.00,0:04:16.00,Default,,0000,0000,0000,,अच्छी सड़कें मिलना बहुत मुश्किल है. Dialogue: 0,0:04:16.00,0:04:18.00,Default,,0000,0000,0000,,पर कोक ने एक बात नोट की. Dialogue: 0,0:04:18.00,0:04:21.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने देखा कि लोकल व्यक्ति सामान खरीद रहे थे, और वो भी थोक में, Dialogue: 0,0:04:21.00,0:04:24.00,Default,,0000,0000,0000,,और फिर वो उसे दूर-दराज़ इलाकों में जा कर दोबारा बेच रहे थे. Dialogue: 0,0:04:25.00,0:04:27.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्हें यह सब देखने-समझने में थोड़ा समय ज़रूर लगा. Dialogue: 0,0:04:27.00,0:04:29.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन्होंने १९९० में निर्णय लिया Dialogue: 0,0:04:29.00,0:04:31.00,Default,,0000,0000,0000,,कि वो लोकल उद्यमियों को प्रशिक्षण देना शुरू करना चाहते थे, Dialogue: 0,0:04:31.00,0:04:33.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्हें छोटे ऋण दे कर. Dialogue: 0,0:04:33.00,0:04:36.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होंने यह सब शुरू किया माइक्रो-डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र चला कर. Dialogue: 0,0:04:36.00,0:04:39.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसमें वही लोकल उद्यमी सेल्समेन रखते हैं, Dialogue: 0,0:04:39.00,0:04:42.00,Default,,0000,0000,0000,,जो फिर साइकिल, हाथगाड़ी या ठेला ले कर निकलते हैं Dialogue: 0,0:04:42.00,0:04:44.00,Default,,0000,0000,0000,,सामान बेचने के लिए. Dialogue: 0,0:04:44.00,0:04:46.00,Default,,0000,0000,0000,,अब अफ्रीका में करीब ३००० ऐसे केंद्र हैं Dialogue: 0,0:04:46.00,0:04:49.00,Default,,0000,0000,0000,,जिनमें १५००० लोग काम कर रहे हैं. Dialogue: 0,0:04:50.00,0:04:52.00,Default,,0000,0000,0000,,तंज़ानिया और युगांडा में, Dialogue: 0,0:04:52.00,0:04:54.00,Default,,0000,0000,0000,,वे ९०% भाग सँभालते हैं Dialogue: 0,0:04:54.00,0:04:56.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक की बिक्री का. Dialogue: 0,0:04:58.00,0:05:00.00,Default,,0000,0000,0000,,अब विकास के क्षेत्र की तरफ देखें. Dialogue: 0,0:05:00.00,0:05:02.00,Default,,0000,0000,0000,,ऐसा क्या है जो सरकारें और एनजीओ Dialogue: 0,0:05:02.00,0:05:04.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक से सीख सकते हैं? Dialogue: 0,0:05:04.00,0:05:06.00,Default,,0000,0000,0000,,सरकारें और एनजीओ Dialogue: 0,0:05:06.00,0:05:09.00,Default,,0000,0000,0000,,उस स्थानीय (लोकल) प्रतिभा के कोष का अपने काम के लिए उपयोग कर सकती हैं, Dialogue: 0,0:05:09.00,0:05:11.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि स्थानीय लोग जानते हैं कि कैसे पहुंचना है Dialogue: 0,0:05:11.00,0:05:14.00,Default,,0000,0000,0000,,दूर-दराज़ इलाकों में, उनके पड़ोसियों तक, Dialogue: 0,0:05:14.00,0:05:17.00,Default,,0000,0000,0000,,वो यह भी जानते हैं कि उन्हें बदलाव लाने के लिए कैसे प्रेरित करना है. Dialogue: 0,0:05:18.00,0:05:20.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं सोचती हूँ कि इसका एक बढ़िया उदाहरण है Dialogue: 0,0:05:20.00,0:05:23.00,Default,,0000,0000,0000,,इथियोपिया का नया स्वास्थ्य विस्तार प्रोग्राम. Dialogue: 0,0:05:23.00,0:05:25.00,Default,,0000,0000,0000,,इथियोपिया में सरकार ने देखा Dialogue: 0,0:05:25.00,0:05:28.00,Default,,0000,0000,0000,,कि बहुत सारे लोग किसी भी स्वास्थ्य-केंद्र से इतने दूर थे, Dialogue: 0,0:05:28.00,0:05:31.00,Default,,0000,0000,0000,,कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुँचने के लिए एक दिन से भी ज्यादा सफ़र करना पड़ता. Dialogue: 0,0:05:31.00,0:05:34.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अगर आप आपातकालीन अवस्था में हों, या बच्चा पैदा करने के लिए बिलकुल तैयार माँ हों, Dialogue: 0,0:05:34.00,0:05:37.00,Default,,0000,0000,0000,,तो भूल जायें, स्वास्थ्य-केंद्र पहुंचना तो मुमकिन ही नहीं. Dialogue: 0,0:05:37.00,0:05:39.00,Default,,0000,0000,0000,,सरकार ने तय किया कि यह ठीक नहीं था, Dialogue: 0,0:05:39.00,0:05:41.00,Default,,0000,0000,0000,,तो वे भारत गए और वहाँ के केरल प्रदेश का अध्ययन किया Dialogue: 0,0:05:41.00,0:05:43.00,Default,,0000,0000,0000,,जहाँ ऐसा ही सिस्टम था, Dialogue: 0,0:05:43.00,0:05:45.00,Default,,0000,0000,0000,,और उन्होनें उसे इथियोपिया के हिसाब से अपना लिया. Dialogue: 0,0:05:45.00,0:05:47.00,Default,,0000,0000,0000,,और २००३ में इथियोपिया की सरकार ने Dialogue: 0,0:05:47.00,0:05:50.00,Default,,0000,0000,0000,,इस नए सिस्टम को अपने देश के लिए शुरू किया. Dialogue: 0,0:05:50.00,0:05:53.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होनें ३५००० स्वास्थ्य-विस्तार कर्मचारियों को ट्रेन किया Dialogue: 0,0:05:53.00,0:05:56.00,Default,,0000,0000,0000,,ताकि वे देख-रेख सीधे लोगों तक पहुंचा सकें. Dialogue: 0,0:05:56.00,0:05:58.00,Default,,0000,0000,0000,,सिर्फ पांच सालों में, Dialogue: 0,0:05:58.00,0:06:02.00,Default,,0000,0000,0000,,उनका अनुपात ३०००० लोगों के लिए १ कर्मचारी से बढ़ कर Dialogue: 0,0:06:02.00,0:06:05.00,Default,,0000,0000,0000,,२५०० लोगों के लिए १ कर्मचारी हो गया. Dialogue: 0,0:06:07.00,0:06:09.00,Default,,0000,0000,0000,,अब ज़रा सोचिये, Dialogue: 0,0:06:09.00,0:06:12.00,Default,,0000,0000,0000,,इससे लोगों की ज़िन्दगी कितनी बदल सकती है. Dialogue: 0,0:06:12.00,0:06:15.00,Default,,0000,0000,0000,,स्वास्थ्य विस्तार कर्मचारी कितनी चीज़ों में मदद कर सकते हैं, Dialogue: 0,0:06:15.00,0:06:18.00,Default,,0000,0000,0000,,चाहे वह परिवार नियोजन हो, या प्रसव से पहले की देखभाल, Dialogue: 0,0:06:18.00,0:06:20.00,Default,,0000,0000,0000,,या फिर बच्चों के लिए टीके, Dialogue: 0,0:06:20.00,0:06:23.00,Default,,0000,0000,0000,,या किसी औरत को यह बताना कि वह समय से केंद्र पहुँच जाए Dialogue: 0,0:06:23.00,0:06:25.00,Default,,0000,0000,0000,,समयपूर्वक प्रसव के लिए. Dialogue: 0,0:06:26.00,0:06:28.00,Default,,0000,0000,0000,,यह होता है असली प्रभाव Dialogue: 0,0:06:28.00,0:06:30.00,Default,,0000,0000,0000,,इथियोपिया जैसे देश के लिए, Dialogue: 0,0:06:30.00,0:06:33.00,Default,,0000,0000,0000,,और इसीलिए आप देख सकते हैं कि उनके शिशु-मृत्यु आंकड़े Dialogue: 0,0:06:33.00,0:06:35.00,Default,,0000,0000,0000,,२५% नीचे आ रहे हैं Dialogue: 0,0:06:35.00,0:06:38.00,Default,,0000,0000,0000,,२००० से २००८ के बीच में. Dialogue: 0,0:06:38.00,0:06:41.00,Default,,0000,0000,0000,,इथियोपिया में कई सौ हज़ार बच्चे जीवित हैं Dialogue: 0,0:06:41.00,0:06:44.00,Default,,0000,0000,0000,,इसी स्वास्थ्य विस्तार कर्मचारी प्रोग्राम के कारण. Dialogue: 0,0:06:45.00,0:06:47.00,Default,,0000,0000,0000,,तो इथियोपिया के लिए अगला कदम क्या है? Dialogue: 0,0:06:47.00,0:06:49.00,Default,,0000,0000,0000,,भई, वो तो अभी से उसके बारे में बात शुरू कर रहे हैं. Dialogue: 0,0:06:49.00,0:06:52.00,Default,,0000,0000,0000,,उनकी बातें शुरू हो रही हैं, "हम कैसे पक्का करें कि स्वास्थ्य समुदाय कर्मचारी Dialogue: 0,0:06:52.00,0:06:54.00,Default,,0000,0000,0000,,नए विचार खुद उत्पन्न करें?" Dialogue: 0,0:06:54.00,0:06:56.00,Default,,0000,0000,0000,,हम उन्हें उस असर के आधार पर कैसे बढ़ावा दें, जो वो दिखा रहे हैं Dialogue: 0,0:06:56.00,0:06:59.00,Default,,0000,0000,0000,,उन दूर-दराज़ गांवों में?" Dialogue: 0,0:06:59.00,0:07:02.00,Default,,0000,0000,0000,,इसी तरह से आप स्थानीय उद्यमी प्रतिभा का उपयोग कर सकते हैं Dialogue: 0,0:07:02.00,0:07:05.00,Default,,0000,0000,0000,,और लोगों की क्षमताओं को बढ़ा सकते हैं. Dialogue: 0,0:07:07.00,0:07:09.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक की सफलता का तीसरा भाग है Dialogue: 0,0:07:09.00,0:07:11.00,Default,,0000,0000,0000,,उनकी मार्केटिंग. Dialogue: 0,0:07:11.00,0:07:13.00,Default,,0000,0000,0000,,आखिरकार, कोक की सफलता Dialogue: 0,0:07:13.00,0:07:15.00,Default,,0000,0000,0000,,एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण बात पर निर्भर करती है, Dialogue: 0,0:07:15.00,0:07:17.00,Default,,0000,0000,0000,,और वह यह है कि लोग चाहते हैं Dialogue: 0,0:07:17.00,0:07:19.00,Default,,0000,0000,0000,,एक कोका-कोला. Dialogue: 0,0:07:19.00,0:07:21.00,Default,,0000,0000,0000,,अब वह कारण जिससे यह छोटे उद्यमी Dialogue: 0,0:07:21.00,0:07:23.00,Default,,0000,0000,0000,,बिक्री कर सकते हैं या मुनाफा कमा सकते हैं, Dialogue: 0,0:07:23.00,0:07:26.00,Default,,0000,0000,0000,,यह है कि उन्हें अपनी ठेलागाड़ी या हाथगाड़ी में रखी हर एक बोतल बेचनी होती है. Dialogue: 0,0:07:26.00,0:07:29.00,Default,,0000,0000,0000,,तो वे कोका-कोला पर भरोसा करते हैं -- Dialogue: 0,0:07:29.00,0:07:31.00,Default,,0000,0000,0000,,यानि उसकी मार्केटिंग पर. Dialogue: 0,0:07:31.00,0:07:34.00,Default,,0000,0000,0000,,और उसकी मार्केटिंग का रहस्य क्या है? Dialogue: 0,0:07:34.00,0:07:36.00,Default,,0000,0000,0000,,अरे,वह आकांक्षापूर्ण है. Dialogue: 0,0:07:36.00,0:07:38.00,Default,,0000,0000,0000,,वह उस प्रोडक्ट को जोड़ती है Dialogue: 0,0:07:38.00,0:07:41.00,Default,,0000,0000,0000,,उस तरह के जीवन के साथ जो लोग जीना चाहते हैं. Dialogue: 0,0:07:41.00,0:07:43.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हालांकि यह एक विश्वव्यापी कम्पनी है, Dialogue: 0,0:07:43.00,0:07:46.00,Default,,0000,0000,0000,,पर उनका तरीका बहुत स्थानीय है. Dialogue: 0,0:07:46.00,0:07:48.00,Default,,0000,0000,0000,,कोक के विश्वव्यापी अभियान का नारा है Dialogue: 0,0:07:48.00,0:07:50.00,Default,,0000,0000,0000,,"उन्मुक्त आनंद". Dialogue: 0,0:07:50.00,0:07:52.00,Default,,0000,0000,0000,,पर वो इसे स्थानीय बनाते हैं. Dialogue: 0,0:07:52.00,0:07:54.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो सिर्फ अनुमान नहीं लगाते कि लोग किस बात से खुश होते हैं, Dialogue: 0,0:07:54.00,0:07:56.00,Default,,0000,0000,0000,,बल्कि वो लैटिन अमेरिका जैसी जगहों पर जाते हैं, Dialogue: 0,0:07:56.00,0:07:58.00,Default,,0000,0000,0000,,और समझते हैं कि वहाँ पर आनंद Dialogue: 0,0:07:58.00,0:08:00.00,Default,,0000,0000,0000,,पारिवारिक जीवन से जुड़ा हुआ है. Dialogue: 0,0:08:00.00,0:08:02.00,Default,,0000,0000,0000,,और दक्षिणी अफ्रीका में, Dialogue: 0,0:08:02.00,0:08:04.00,Default,,0000,0000,0000,,आनंद का ताल्लुक Dialogue: 0,0:08:04.00,0:08:07.00,Default,,0000,0000,0000,,(अस्पष्ट) या समुदाय में इज्ज़त से है. Dialogue: 0,0:08:08.00,0:08:11.00,Default,,0000,0000,0000,,अब यह तो हमें नज़र आया वर्ल्ड कप के अभियान में. Dialogue: 0,0:08:11.00,0:08:13.00,Default,,0000,0000,0000,,चलिए इस गाने को सुनें जो कोक ने उसके लिए रचा, Dialogue: 0,0:08:13.00,0:08:16.00,Default,,0000,0000,0000,,"लहराता झंडा" -- एक सोमाली रैप संगीतकार के द्वारा. Dialogue: 0,0:08:17.00,0:08:20.00,Default,,0000,0000,0000,,(वीडिओ) के'नान 'ओह ओह ओह ओह ओह ओ-ओह' Dialogue: 0,0:08:20.00,0:08:24.00,Default,,0000,0000,0000,,ओह ओह ओह ओह ओह ओह ओह ओह ओह ओह Dialogue: 0,0:08:24.00,0:08:26.00,Default,,0000,0000,0000,,ओह ओह ओह ओह ओह ओ-ओह Dialogue: 0,0:08:26.00,0:08:30.00,Default,,0000,0000,0000,,ओह ओह ओह ओह ओह ओह ओह ओह ओ-ओह Dialogue: 0,0:08:30.00,0:08:33.00,Default,,0000,0000,0000,,तुम्हें मुक्ति दें, तुम्हें जोश दें, Dialogue: 0,0:08:33.00,0:08:36.00,Default,,0000,0000,0000,,तुम्हें ज्ञान दें, ऊंचे ले चलें, Dialogue: 0,0:08:36.00,0:08:39.00,Default,,0000,0000,0000,,देखो मैदान में विजेता उतर आये Dialogue: 0,0:08:39.00,0:08:43.00,Default,,0000,0000,0000,,तुम अर्थ देते हो, गर्वित करते हो हमें Dialogue: 0,0:08:43.00,0:08:46.00,Default,,0000,0000,0000,,गलियों में सर हमारे ऊंचे हो जाते हैं Dialogue: 0,0:08:46.00,0:08:49.00,Default,,0000,0000,0000,,भूल जाते हैं हम प्रतिबन्ध Dialogue: 0,0:08:49.00,0:08:52.00,Default,,0000,0000,0000,,बस आनंद ही आनंद, चारों ओर हमारे Dialogue: 0,0:08:52.00,0:08:55.00,Default,,0000,0000,0000,,हर देश, चारों ओर हमारे Dialogue: 0,0:08:56.00,0:08:58.00,Default,,0000,0000,0000,,मेलिंडा फ्रेंच गेट्स: मजेदार है, है न? Dialogue: 0,0:08:58.00,0:09:00.00,Default,,0000,0000,0000,,मगर वो यहीं तक नहीं रुके. Dialogue: 0,0:09:00.00,0:09:02.00,Default,,0000,0000,0000,,उन्होनें इसे १८ स्थानीय भाषाओँ में रूपांतरित किया. Dialogue: 0,0:09:02.00,0:09:04.00,Default,,0000,0000,0000,,और वह लोकप्रिय चार्ट्स का एक नंबर गाना बना Dialogue: 0,0:09:04.00,0:09:07.00,Default,,0000,0000,0000,,१७ देशों में. Dialogue: 0,0:09:07.00,0:09:10.00,Default,,0000,0000,0000,,यह मुझे अपने बचपन के एक लोकप्रिय गाने की याद दिलाता है, Dialogue: 0,0:09:10.00,0:09:13.00,Default,,0000,0000,0000,,"मैं दुनिया को गाना सिखाना चाहूं". Dialogue: 0,0:09:13.00,0:09:16.00,Default,,0000,0000,0000,,वो भी लोकप्रिय चार्ट्स का नंबर एक गाना था. Dialogue: 0,0:09:16.00,0:09:19.00,Default,,0000,0000,0000,,दोनों गानों में एक समानता है: Dialogue: 0,0:09:19.00,0:09:21.00,Default,,0000,0000,0000,,एक जैसा आग्रह Dialogue: 0,0:09:21.00,0:09:24.00,Default,,0000,0000,0000,,आनंद और एकता के लिए. Dialogue: 0,0:09:25.00,0:09:28.00,Default,,0000,0000,0000,,तो स्वास्थ्य और विकास कैसे अपनी मार्केटिंग करते हैं? Dialogue: 0,0:09:28.00,0:09:31.00,Default,,0000,0000,0000,,उनकी मार्केटिंग टाल-मटोल पर आधारित है, Dialogue: 0,0:09:31.00,0:09:33.00,Default,,0000,0000,0000,,महत्त्वाकांक्षाओं पर नहीं. Dialogue: 0,0:09:33.00,0:09:35.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे विश्वास है कि आपने इनमें से कुछ सन्देश अवश्य सुने होंगे. Dialogue: 0,0:09:35.00,0:09:38.00,Default,,0000,0000,0000,,"निरोध इस्तेमाल करिए, एड्स से बचिए." Dialogue: 0,0:09:38.00,0:09:41.00,Default,,0000,0000,0000,,"हाथों को धोइए, आपको दस्त नहीं होंगे." Dialogue: 0,0:09:41.00,0:09:44.00,Default,,0000,0000,0000,,मुझे ये सब कहीं से भी "लहराता झंडा" जैसे नहीं लगते. Dialogue: 0,0:09:46.00,0:09:48.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे लगता है हम एक बुनियादी गलती करते हैं, Dialogue: 0,0:09:48.00,0:09:50.00,Default,,0000,0000,0000,,हम पहले से ही एक धारणा बना लेते हैं, Dialogue: 0,0:09:50.00,0:09:52.00,Default,,0000,0000,0000,,हम सोचते हैं कि अगर लोगों को किसी चीज़ की ज़रुरत है, Dialogue: 0,0:09:52.00,0:09:55.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हमें उनके अन्दर उस चीज़ की कामना नहीं उत्पन्न करनी चाहिए. Dialogue: 0,0:09:55.00,0:09:57.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे लगता है कि यह हमारी भूल है. Dialogue: 0,0:09:57.00,0:10:00.00,Default,,0000,0000,0000,,और दुनिया भर में यह संकेत मिल रहे हैं कि इस में बदलाव आ रहा है. Dialogue: 0,0:10:00.00,0:10:03.00,Default,,0000,0000,0000,,एक उदाहरण है सफाई-व्यवस्था. Dialogue: 0,0:10:03.00,0:10:05.00,Default,,0000,0000,0000,,हमें पता है कि करीब १५ लाख बच्चे Dialogue: 0,0:10:05.00,0:10:07.00,Default,,0000,0000,0000,,हर साल दस्त के रोग से मरते हैं, Dialogue: 0,0:10:07.00,0:10:10.00,Default,,0000,0000,0000,,और इस का मुख्य कारण है खुले स्थान में शौच करना. Dialogue: 0,0:10:10.00,0:10:13.00,Default,,0000,0000,0000,,और इसका समाधान है: शौचालय बनाना. Dialogue: 0,0:10:13.00,0:10:16.00,Default,,0000,0000,0000,,पर हमें सारी दुनिया में पता चल रहा है, बार बार, Dialogue: 0,0:10:16.00,0:10:19.00,Default,,0000,0000,0000,,कि अगर आप सिर्फ शौचालय बना कर छोड़ देते हैं, Dialogue: 0,0:10:19.00,0:10:21.00,Default,,0000,0000,0000,,तो उसका प्रयोग नहीं होता. Dialogue: 0,0:10:21.00,0:10:23.00,Default,,0000,0000,0000,,लोग अपने घर में उसके पत्थर का उपयोग कर लेते हैं. Dialogue: 0,0:10:23.00,0:10:25.00,Default,,0000,0000,0000,,कभी वो उसका अनाज भरने के लिए उपयोग करते हैं. Dialogue: 0,0:10:25.00,0:10:27.00,Default,,0000,0000,0000,,मैंने उसका मुर्गियों के दड़बे के लिए उपयोग होते भी देखा है. Dialogue: 0,0:10:27.00,0:10:29.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:10:29.00,0:10:31.00,Default,,0000,0000,0000,,तो मार्केटिंग ऐसा क्या कर सकती है, Dialogue: 0,0:10:31.00,0:10:34.00,Default,,0000,0000,0000,,जिससे सफाई के समाधान दस्त के रोग में अपना प्रभाव दिखा सकें? Dialogue: 0,0:10:34.00,0:10:36.00,Default,,0000,0000,0000,,एक तो, आप समुदायों के साथ काम कर सकते हैं. Dialogue: 0,0:10:36.00,0:10:38.00,Default,,0000,0000,0000,,आप लोगों को समझा सकते हैं कि खुले मैं शौच करना Dialogue: 0,0:10:38.00,0:10:40.00,Default,,0000,0000,0000,,एक ऐसी चीज़ है जो गाँव में नहीं होनी चाहिए, Dialogue: 0,0:10:40.00,0:10:42.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो सहमत होते हैं. Dialogue: 0,0:10:42.00,0:10:45.00,Default,,0000,0000,0000,,और फिर आप शौचालय को ले कर दिखा सकते हैं Dialogue: 0,0:10:45.00,0:10:48.00,Default,,0000,0000,0000,,कि वो एक आधुनिक, नयी सहूलियत की चीज़ है. Dialogue: 0,0:10:48.00,0:10:50.00,Default,,0000,0000,0000,,उत्तर भारत के एक प्रदेश में तो उन्होनें यहाँ तक किया है Dialogue: 0,0:10:50.00,0:10:53.00,Default,,0000,0000,0000,,कि शौचालयों को शादी के लिए ज़रूरी बना दिया है. Dialogue: 0,0:10:53.00,0:10:56.00,Default,,0000,0000,0000,,और इसका असर होता है. इन सुर्ख़ियों को देखिये. Dialogue: 0,0:10:56.00,0:11:00.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:11:00.00,0:11:02.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं मजाक नहीं कर रही हूँ. Dialogue: 0,0:11:02.00,0:11:04.00,Default,,0000,0000,0000,,लड़कियाँ अब बिना शौचालय वाले आदमियों से शादी करने से इंकार कर रही हैं. Dialogue: 0,0:11:04.00,0:11:07.00,Default,,0000,0000,0000,,शौचालय नहीं, तो शादी नहीं. Dialogue: 0,0:11:07.00,0:11:09.00,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:11:09.00,0:11:12.00,Default,,0000,0000,0000,,अब यह सिर्फ मजाकिया सुर्खी नहीं है. Dialogue: 0,0:11:12.00,0:11:15.00,Default,,0000,0000,0000,,यह नया है, मौलिक है. यह एक प्रगतिशील मार्केटिंग अभियान है. Dialogue: 0,0:11:15.00,0:11:17.00,Default,,0000,0000,0000,,पर सबसे बढ़ कर, Dialogue: 0,0:11:17.00,0:11:19.00,Default,,0000,0000,0000,,यह जीवन बचाता है. Dialogue: 0,0:11:20.00,0:11:22.00,Default,,0000,0000,0000,,जरा इसे देखिये. Dialogue: 0,0:11:22.00,0:11:24.00,Default,,0000,0000,0000,,यह कमरा कई युवा पुरुषों से भरा हुआ है, Dialogue: 0,0:11:24.00,0:11:26.00,Default,,0000,0000,0000,,जिन के साथ हैं मेरे पति, बिल. Dialogue: 0,0:11:26.00,0:11:29.00,Default,,0000,0000,0000,,और क्या आप अंदाज़ लगा सकते हैं कि ये युवक किसलिए इकट्ठे हुए हैं? Dialogue: 0,0:11:30.00,0:11:33.00,Default,,0000,0000,0000,,ये सब खतने के इंतज़ार में रुके हैं. Dialogue: 0,0:11:33.00,0:11:35.00,Default,,0000,0000,0000,,क्या आप विश्वास कर सकते हैं? Dialogue: 0,0:11:35.00,0:11:38.00,Default,,0000,0000,0000,,हम जानते हैं कि खतने से एच आई वी संक्रमण Dialogue: 0,0:11:38.00,0:11:40.00,Default,,0000,0000,0000,,आदमियों में करीब ६०% कम हो जाता है. Dialogue: 0,0:11:40.00,0:11:43.00,Default,,0000,0000,0000,,और जब हमने फाउंडेशन में पहली बार इस परिणाम को सुना, Dialogue: 0,0:11:43.00,0:11:45.00,Default,,0000,0000,0000,,तो मुझे स्वीकार करना पड़ेगा, बिल और मैं अपने सर खुजा रहे थे, Dialogue: 0,0:11:45.00,0:11:48.00,Default,,0000,0000,0000,,और कह रहे थे, "पर कौन इस तरीके के लिए अपनी मर्ज़ी से आगे आएगा?" Dialogue: 0,0:11:48.00,0:11:50.00,Default,,0000,0000,0000,,पर आदमी आगे आये, Dialogue: 0,0:11:50.00,0:11:52.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि वो अपनी औरतों से सुनते हैं Dialogue: 0,0:11:52.00,0:11:54.00,Default,,0000,0000,0000,,कि उन्हें यह चाहिए, Dialogue: 0,0:11:54.00,0:11:57.00,Default,,0000,0000,0000,,और आदमियों को यह भी भरोसा है कि इससे उनकी यौन-क्षमता बेहतर होगी. Dialogue: 0,0:11:58.00,0:12:01.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अगर हम यह समझना शुरू करें Dialogue: 0,0:12:01.00,0:12:03.00,Default,,0000,0000,0000,,कि लोग वाकई में क्या चाहते हैं Dialogue: 0,0:12:03.00,0:12:05.00,Default,,0000,0000,0000,,स्वास्थ्य और विकास में, Dialogue: 0,0:12:05.00,0:12:07.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हम समुदायों को बदल सकते हैं Dialogue: 0,0:12:07.00,0:12:10.00,Default,,0000,0000,0000,,और हम समूचे देशों को बदल सकते हैं. Dialogue: 0,0:12:11.00,0:12:14.00,Default,,0000,0000,0000,,तो यह सब इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है? Dialogue: 0,0:12:14.00,0:12:17.00,Default,,0000,0000,0000,,चलिए उस समय की बात करें जब यह सब होने लगेगा, Dialogue: 0,0:12:17.00,0:12:19.00,Default,,0000,0000,0000,,जब यह तीनों चीज़ें एक साथ जुड़ जायेंगी. Dialogue: 0,0:12:19.00,0:12:22.00,Default,,0000,0000,0000,,और मेरे ख़याल से पोलियो इसका सबसे प्रभावशाली उदाहरण है. Dialogue: 0,0:12:23.00,0:12:27.00,Default,,0000,0000,0000,,हमने २० सालों में पोलियो में ९९% कमी देखी है. Dialogue: 0,0:12:27.00,0:12:29.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अगर आप १९८८ की ओर नज़र डालें, Dialogue: 0,0:12:29.00,0:12:32.00,Default,,0000,0000,0000,,तो पोलिओ के करीब ३,५०,००० उदाहरण Dialogue: 0,0:12:32.00,0:12:34.00,Default,,0000,0000,0000,,उस साल विश्व में थे. Dialogue: 0,0:12:34.00,0:12:37.00,Default,,0000,0000,0000,,२००९ में, केवल १६०० ऐसे उदाहरण हैं. Dialogue: 0,0:12:37.00,0:12:40.00,Default,,0000,0000,0000,,तो ऐसा कैसे संभव हुआ? Dialogue: 0,0:12:40.00,0:12:42.00,Default,,0000,0000,0000,,चलिए भारत जैसे देश को देखें. Dialogue: 0,0:12:42.00,0:12:45.00,Default,,0000,0000,0000,,इस देश में १ अरब से अधिक लोग हैं, Dialogue: 0,0:12:45.00,0:12:48.00,Default,,0000,0000,0000,,पर केवल ३५.००० स्थानीय डॉकटर हैं Dialogue: 0,0:12:48.00,0:12:50.00,Default,,0000,0000,0000,,जो लकवे की रिपोर्ट करते हैं, Dialogue: 0,0:12:50.00,0:12:53.00,Default,,0000,0000,0000,,और चिकित्सक, औषध विक्रेताओं का एक बड़ा रिपोर्टिंग-सिस्टम. Dialogue: 0,0:12:53.00,0:12:56.00,Default,,0000,0000,0000,,उनके पास २५ लाख टीका लगाने वाले हैं. Dialogue: 0,0:12:57.00,0:12:59.00,Default,,0000,0000,0000,,पर मैं इस कहानी को आपके लिए और साकार बनाती हूँ. Dialogue: 0,0:12:59.00,0:13:01.00,Default,,0000,0000,0000,,मैं आपको श्रीराम की कहानी सुनाती हूँ, Dialogue: 0,0:13:01.00,0:13:03.00,Default,,0000,0000,0000,,जो एक १८ महीने का लड़का है, Dialogue: 0,0:13:03.00,0:13:05.00,Default,,0000,0000,0000,,भारत के एक उत्तरी भाग, बिहार से. Dialogue: 0,0:13:05.00,0:13:08.00,Default,,0000,0000,0000,,इस साल, ८ अगस्त को, उसे लकवा मार गया, Dialogue: 0,0:13:08.00,0:13:11.00,Default,,0000,0000,0000,,और १३ तारीख को उसके माँ-बाप उसे डॉक्टर के पास ले गए. Dialogue: 0,0:13:12.00,0:13:14.00,Default,,0000,0000,0000,,अगस्त १४ और १५ को उसके मल की जांच हुई, Dialogue: 0,0:13:14.00,0:13:16.00,Default,,0000,0000,0000,,और २५ अगस्त तक, Dialogue: 0,0:13:16.00,0:13:19.00,Default,,0000,0000,0000,,यह साबित हो चुका था कि उसे टाइप १ पोलिओ है. Dialogue: 0,0:13:19.00,0:13:22.00,Default,,0000,0000,0000,,३० अगस्त तक, एक आनुवंशिक टेस्ट किया गया, Dialogue: 0,0:13:22.00,0:13:25.00,Default,,0000,0000,0000,,जिससे हमें पता चला कि श्रीराम के पोलिओ की नस्ल क्या है. Dialogue: 0,0:13:25.00,0:13:27.00,Default,,0000,0000,0000,,अब यह नस्ल दो में से एक जगह से आ सकती थी. Dialogue: 0,0:13:27.00,0:13:30.00,Default,,0000,0000,0000,,यह थोड़े उत्तर में, सीमा के पार, नेपाल से आ सकती थी, Dialogue: 0,0:13:30.00,0:13:33.00,Default,,0000,0000,0000,,या फिर कुछ दक्षिण में, झारखंड से भी आ सकती थी. Dialogue: 0,0:13:33.00,0:13:36.00,Default,,0000,0000,0000,,भाग्य से, आनुवंशिक टेस्ट ने साबित किया Dialogue: 0,0:13:36.00,0:13:38.00,Default,,0000,0000,0000,,कि असल में यह नस्ल उत्तर से ही आई थी, Dialogue: 0,0:13:38.00,0:13:40.00,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि अगर यह दक्षिण से आती, Dialogue: 0,0:13:40.00,0:13:42.00,Default,,0000,0000,0000,,तो इसके प्रसार का असर कहीं अधिक होता. Dialogue: 0,0:13:42.00,0:13:44.00,Default,,0000,0000,0000,,कहीं ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ जाते. Dialogue: 0,0:13:44.00,0:13:46.00,Default,,0000,0000,0000,,तो निष्कर्ष क्या है? Dialogue: 0,0:13:46.00,0:13:49.00,Default,,0000,0000,0000,,आखिर ४ सितम्बर को, एक बड़ा सफ़ाया-अभियान हुआ, Dialogue: 0,0:13:49.00,0:13:51.00,Default,,0000,0000,0000,,जो पोलिओ में अक्सर किया जाता है. Dialogue: 0,0:13:51.00,0:13:53.00,Default,,0000,0000,0000,,वो सब गए, और जहाँ श्रीराम रहता है, Dialogue: 0,0:13:53.00,0:13:55.00,Default,,0000,0000,0000,,वहाँ २० लाख लोगों को टीका लगाया. Dialogue: 0,0:13:55.00,0:13:57.00,Default,,0000,0000,0000,,तो एक महीने से कम समय में, Dialogue: 0,0:13:57.00,0:13:59.00,Default,,0000,0000,0000,,तो लकवे के एक मामले से हम पहुँच गए Dialogue: 0,0:13:59.00,0:14:02.00,Default,,0000,0000,0000,,एक उद्देश्यपूर्ण टीका-अभियान तक. Dialogue: 0,0:14:02.00,0:14:05.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि उस इलाके में सिर्फ एक और व्यक्ति को पोलिओ हुआ. Dialogue: 0,0:14:05.00,0:14:07.00,Default,,0000,0000,0000,,इसी तरह से आप रोक सकते हैं Dialogue: 0,0:14:07.00,0:14:09.00,Default,,0000,0000,0000,,एक बड़े प्रकोप को फैलने से, Dialogue: 0,0:14:09.00,0:14:11.00,Default,,0000,0000,0000,,और इससे पता चलता है कि क्या हो सकता है Dialogue: 0,0:14:11.00,0:14:14.00,Default,,0000,0000,0000,,जब स्थानीय लोगों के हाथ में आंकड़े आते हैं; Dialogue: 0,0:14:14.00,0:14:17.00,Default,,0000,0000,0000,,वो जानें बचा सकते हैं. Dialogue: 0,0:14:17.00,0:14:20.00,Default,,0000,0000,0000,,तो पोलियो की सबसे बड़ी चुनौती अभी भी है -- मार्केटिंग, Dialogue: 0,0:14:20.00,0:14:22.00,Default,,0000,0000,0000,,पर वो नहीं जो आप शायद सोच रहे होंगे. Dialogue: 0,0:14:22.00,0:14:24.00,Default,,0000,0000,0000,,यह रोज़मर्रा की मार्केटिंग नहीं है. Dialogue: 0,0:14:24.00,0:14:26.00,Default,,0000,0000,0000,,यह माँ-बाप को बताने वाली मार्केटिंग नहीं है -- Dialogue: 0,0:14:26.00,0:14:28.00,Default,,0000,0000,0000,,"अगर लकवा देखें, तो अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाइए Dialogue: 0,0:14:28.00,0:14:30.00,Default,,0000,0000,0000,,या फिर उसे टीका लगवाइये." Dialogue: 0,0:14:30.00,0:14:33.00,Default,,0000,0000,0000,,हमारी मार्केटिंग की समस्या है पैसा देने वाले समुदाय के साथ. Dialogue: 0,0:14:33.00,0:14:35.00,Default,,0000,0000,0000,,जी ८ देश पोलिओ के लिए हमेशा बहुत ही उदार रहे हैं Dialogue: 0,0:14:35.00,0:14:37.00,Default,,0000,0000,0000,,पिछले २० सालों से, Dialogue: 0,0:14:37.00,0:14:40.00,Default,,0000,0000,0000,,पर अब हमें पोलियो-से-थकान जैसी कुछ चीज़ महसूस हो रही है, Dialogue: 0,0:14:40.00,0:14:42.00,Default,,0000,0000,0000,,और वो यह कि पैसा देने वाले देश Dialogue: 0,0:14:42.00,0:14:44.00,Default,,0000,0000,0000,,अब पोलियो पर और पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं हैं. Dialogue: 0,0:14:44.00,0:14:47.00,Default,,0000,0000,0000,,इसलिए अगली गर्मियों तक, हमारे पास पोलियो के लिए पैसा नहीं रहेगा. Dialogue: 0,0:14:47.00,0:14:50.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अब हम ९९% Dialogue: 0,0:14:50.00,0:14:52.00,Default,,0000,0000,0000,,इस लक्ष्य की ओर पहुँच चुके हैं, Dialogue: 0,0:14:52.00,0:14:55.00,Default,,0000,0000,0000,,और जल्द ही हमारे पैसे कम पड़ने वाले हैं. Dialogue: 0,0:14:55.00,0:14:58.00,Default,,0000,0000,0000,,और मैं सोचती हूँ कि अगर मार्केटिंग महत्त्वाकांक्षा पर आधारित हो, Dialogue: 0,0:14:58.00,0:15:00.00,Default,,0000,0000,0000,,अगर हम एक समुदाय के तौर पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकें Dialogue: 0,0:15:00.00,0:15:02.00,Default,,0000,0000,0000,,इस बात पर कि हम कितने आगे आ गए हैं Dialogue: 0,0:15:02.00,0:15:04.00,Default,,0000,0000,0000,,और कितना अभूतपूर्व होगा Dialogue: 0,0:15:04.00,0:15:06.00,Default,,0000,0000,0000,,इस बीमारी को जड़ से मिटा देना, Dialogue: 0,0:15:06.00,0:15:08.00,Default,,0000,0000,0000,,तभी हम पोलियो-से-थकान को Dialogue: 0,0:15:08.00,0:15:10.00,Default,,0000,0000,0000,,और पोलियो को अपने पीछे छोड़ सकेंगे. Dialogue: 0,0:15:10.00,0:15:12.00,Default,,0000,0000,0000,,और अगर हम यह कर पाए, Dialogue: 0,0:15:12.00,0:15:14.00,Default,,0000,0000,0000,,तो हम दुनिया भर में हरेक को टीका लगाना बंद कर देंगे, Dialogue: 0,0:15:14.00,0:15:17.00,Default,,0000,0000,0000,,सारे देशों में, पोलियो के लिए. Dialogue: 0,0:15:17.00,0:15:19.00,Default,,0000,0000,0000,,और यह बस वो दूसरी बीमारी बन जाएगा Dialogue: 0,0:15:19.00,0:15:22.00,Default,,0000,0000,0000,,जिसे इस ग्रह से पूर्णतयः नष्ट कर दिया गया. Dialogue: 0,0:15:22.00,0:15:24.00,Default,,0000,0000,0000,,और हम इसके इतने करीब हैं. Dialogue: 0,0:15:24.00,0:15:27.00,Default,,0000,0000,0000,,और यह जीत इतनी मुमकिन है. Dialogue: 0,0:15:28.00,0:15:31.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अगर कोक के मार्केटिंग वाले मेरे पास आते Dialogue: 0,0:15:31.00,0:15:34.00,Default,,0000,0000,0000,,और मुझसे ख़ुशी की परिभाषा पूछते, Dialogue: 0,0:15:35.00,0:15:37.00,Default,,0000,0000,0000,,तो मैं कहती कि मेरे लिए ख़ुशी की झलक है Dialogue: 0,0:15:37.00,0:15:40.00,Default,,0000,0000,0000,,वो माँ जो एक स्वस्थ बच्चे को लिए है Dialogue: 0,0:15:40.00,0:15:42.00,Default,,0000,0000,0000,,अपनी गोद में. Dialogue: 0,0:15:42.00,0:15:45.00,Default,,0000,0000,0000,,मेरे लिए, यही गहरी खुशी है. Dialogue: 0,0:15:47.00,0:15:50.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अगर हम हर क्षेत्र के पथ-प्रदर्शकों से कुछ सबक सीखना चाहते हैं, Dialogue: 0,0:15:50.00,0:15:53.00,Default,,0000,0000,0000,,तो उस आने वाले कल में, जो हम मिल कर बना रहे हैं, Dialogue: 0,0:15:53.00,0:15:55.00,Default,,0000,0000,0000,,वह ख़ुशी Dialogue: 0,0:15:55.00,0:15:57.00,Default,,0000,0000,0000,,उतनी ही सर्वव्यापी हो सकती है Dialogue: 0,0:15:57.00,0:15:59.00,Default,,0000,0000,0000,,जितना कोका-कोला. Dialogue: 0,0:15:59.00,0:16:01.00,Default,,0000,0000,0000,,धन्यवाद. Dialogue: 0,0:16:01.00,0:16:07.00,Default,,0000,0000,0000,,(तालियाँ)