(चिड़ियाँ चहक रही हैं)
(शेर गुर्रा रहा है)
(चिड़ियाँ चहक रही हैं)
♪ (गिटार संगीत) ♪
पुनर्वनीकरण का अर्थ है
प्राकृतिक दुनिया के विनाश को उलटना
और पारिस्थितिक तंत्र की बड़े पैमाने पर
बहाली का प्रयास।
(बुलडोज़र के गुज़रने की आवाज़)
(चिड़ियाँ चहक रही हैं)
♪ (गिटार संगीत) ♪
ऐसा क्यों है कि पेड़
इतने अद्भुत ढंग से लचीले होते हैं
कि आप उन्हें तोड़ सकते हैं, मरोड़ सकते हैं
और उन्हें चीर सकते हैं
मगर वे उछलते कूदते वापस आ जाते हैं।
और ऐसा क्यों कि कैनोपी की
छाया में उगने वाले
बॉक्स, हॉली और यू जैसे पेड़
अधिक मजबूत होते हैं
जंगल की कैनोपी वाले ओक,
बीच तथा ऐश जैसे पेड़ों से?
♪ (गिटार संगीत) ♪
मुझे लगता है कि एक ही जवाब
दोनों पर लागू होता है
और वह है हाथी।
क्या यह पागलपन लगता है? बेशक लगता होगा
मगर चारों ओर हाथी ही हाथी थे।
♪ (गिटार संगीत) ♪
विशाल, सीधे दांतों वाले हाथी
हमारे पारिस्थितिक तंत्र पर हावी थे,
और अगर पेड़ उनका सामना नहीं कर पाते,
तब वे मिट जाते।
♪ (गिटार संगीत) ♪
और बर्फ़ द्वारा हाथियों को
ब्रिटेन से भगाया गया था
दक्षिणी यूरोप में,
औए वे लगभग चालीस हज़ार साल तक
वहाँ बने रहे।
और वही गेंडों और हिप्पो के साथ हुआ।
शेर और लकड़बग्घे कहीं अधिक समय तक बने रहे।
मगर वे सभी कालांतर में
मानव शिकारियों द्वारा मिटाये गए।
♪ (गिटार संगीत) ♪
हम एक ऐसी छायाभूमि में रहते हैं, जो उसका
एक धुंधला शिथिल अवशेष है जो वह पहले थी।
(भेड़ों का मिमियाना)
और पुनर्वनीकरण हमें एक शानदार अवसर देता है
प्रणालियों का पुनर्स्थापन शुरू करने का
या उनको स्वयं पुनर्स्थापित करने देने का।
मैं उसे देखता हूँ खोये हुये
पौधों और पशुओं को वापस छोड़ने
और फिर पीछे हट कर प्रकृति को
उनके साथ बढ़ते देखने के रूप में।
♪ (गिटार संगीत) ♪
हमारे अनुमान के अनुसार
2000 और 2030 के बीच
लगभग 30 मिलियन हेक्टेयर ज़मीन
किसानों द्वारा खाली की जाएगी
♪ (गिटार संगीत) ♪
और वह पोलैंड के आकार का क्षेत्र है।
♪ (गिटार संगीत) ♪
तो शायद, हम कुछ कम अभिलाषी हो रहे हैं
अगर हम केवल लोमड़ियों,
वनबिलावों और बाइसन्स तथा सूअरों,
बीवर्स की बात कर रहे हैं,
जो पहले ही तेज़ी से यूरोप में फैल रहे हैं।
(जानवरों की आवाज़ें)
शायद हमें कुछ खोये हुये विशाल पशुओं को भी
वापस लाने का सोचना चाहिए।
मुझे लगता है पुनर्वनीकरण हमें
पारिस्थितिक तंत्र की बहाली मात्र से
अधिक कुछ ऑफर करता है।
यह हमारे जीवन में वापस लाता है
बहुत सारा रोमांच और आश्चर्य
और आकर्षण।
और क्या यह अद्भुत नहीं होगा
यदि सभी के निकट एक सेरेंगेटी हो।
♪ (गिटार संगीत) ♪
पारिस्थितिक तंत्र का पुनर्वनीकरण
हमें अपने जीवन के पुनर्वनीकरण का भी
एक अवसर ऑफर करता है।